Categorized | लखनऊ.

न्द गोपाल गुप्ता `नन्दी´ पर हुए हमले की निन्दा की है

Posted on 12 July 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के कैबिनेट मन्त्री नन्द गोपाल गुप्ता `नन्दी´ पर हुए हमले की निन्दा की है। प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मन्त्री पर हुआ हमला दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी जितनी भी निन्दा की जाये उतनी कम है। बसपा सरकार के राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है। आम जनजीवन पहले से ही असुरक्षित है। राज्य में अराजकता, हिंसा, हत्या और लूट की घटनायें ताबड़तोड़ बढ़ रही हैं। राज्य सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को सम्भालने में असफल है। यहां सरकारविहीनता है, अराजकता है और राज्यविहीनता की भी स्थिति है।

श्री शाही ने कहा कि कैबिनेट मन्त्री पर हुए हमले से यह सिद्ध हो गया है इस सरकार में सरकार के अपने कैबिनेट मन्त्री भी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार ने राज्य में शासन का अपना अधिकार खो दिया है। राज्य के सभी दलों के नेता भी असुरक्षित हैं। इस हमले के कारण सरकार अपना मुंह दिखाने लायक नहीं रही। जिस सरकार के मन्त्री असुरक्षित हों, उस सरकार से कानून व्यवस्था की स्थापना और सुशासन की उम्मीद नहीं की जा सकती।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in