Categorized | लखनऊ.

इलाहाबाद में हुई घटना को मुख्य मन्त्री ने अत्यन्त गम्भीरता से लिया

Posted on 12 July 2010 by admin

मुख्य मन्त्री ने प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को तुरन्त इलाहाबाद जाकर मामले की गम्भीरता से  छानबीन करने के निर्देश दिये मुख्य मन्त्री ने इस घटना में घायल लोगों को हर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिये
उत्तर प्रदेश की मुख्य मन्त्री सुश्री मायावती ने प्रदेश के संस्थागत वित्त, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क मन्त्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता “नन्दी´´ एवं कुछ अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी प्राप्त होते ही इस वारदात को अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए तत्काल प्रदेश के आला अधिकारियों की बैठक बुलाकर उनसे इस घटना के बारे में पूरी जानकारी की और प्रमुख सचिव गृह एवं पुलिस महानिदेशक को तुरन्त इलाहाबाद रवाना कर दिया। उन्होंने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वयं मौके पर जाकर पूरे मामले की गम्भीरता से छानबीन करें और इस वारदात में किन आपराधिक तत्वों का हाथ था, उसकी बारीकी से छानबीन करके उनके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करायेंं। उन्होंने इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

सुश्री मायावती ने श्री नन्दी एवं कुछ अन्य लोगों के घायल होने की इस घटना की निन्दा करते हुए कहा कि इस घटना में शामिल आपराधिक तत्वों को इस किये की सजा भुगतनी पड़ेगी। इसी के साथ मुख्य मन्त्री सुश्री मायावती ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं श्री स्वामी प्रसाद मौर्या को भी तुरन्त इलाहाबाद जाने के निर्देश दिये तथा यह कहा कि इस घटना में घायल लोगों को हर सम्भव चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in