Categorized | लखनऊ.

डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी तथा श्री प्रमोद तिवारी ने श्री नन्द गोपाल नन्दी पर हुए नृशंस एवं कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निन्दा की

Posted on 12 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी तथा कंाग्रेस विधानमण्डल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी ने उ0प्र0 सरकार के मन्त्री श्री नन्द गोपाल नन्दी पर हुए नृशंस एवं कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निन्दा की है। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डा. जोशी एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता श्री तिवारी ने उ0प्र0 की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती से अपील की है कि वह हमलावरों को अविलम्ब गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही करें। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अपराधों एवं माफिया तत्वों के आतंक से प्रदेश की जनता दहशत में है। परन्तु जब प्रदेश सरकार के एक महत्वपूर्ण कैबिनेट मन्त्री जिन्हें भारी सुरक्षा भी मिली हुई है, उन पर दिनदहाड़े इतना बड़ा हमला हेा सकता है तो आम जनता अपने को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती है। डॉ0 जोशी एवं श्री तिवारी ने घटना में घायलों को दस लाख रूपये का मुआवजा दिये जाने की मांग की है। साथ ही दोनों नेताओं ने श्री नन्द गोपाल नन्दी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं उनके चिरायु होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in