Categorized | लखनऊ.

मुलायम सिंह यादव ने आज यहां अधिवक्ताओं का आव्हान किया कि वे राजनीति में आएं

Posted on 10 July 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां अधिवक्ताओं का आव्हान किया कि वे राजनीति में आएं। देश में लोकतान्त्रिक व्यवस्था के कायम रखने और अन्याय के खिलाफ संघशZ में उनकी महत्वपूर्ण भ्ूामिका रही है। वे समाज के प्रबुद्ध वर्ग के प्रतिनिधि है। ये धर्मनिरपेक्ष होते हैं और स्वाभाविक तौर पर समाजवादी हैं। राजनीतिक परिवर्तन तभी होता है जब छात्र नौजवान और अधिवक्ता खड़े होते हैं।
12
श्री यादव यहां कानपुर से आए सैकड़ों अधिवक्ताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद समाजवादी पार्टी मुख्यालय में संबोधित कर रहे थे। समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज केन्द्र की संप्रग सरकार को हिन्दुस्तान की नहीं, विदेश की चिन्ता है। गरीबी, भ्रश्टाचार और सीमा पर संकट बढ़ रहा है। चीन का हमारी भूमि पर अतिक्रमण जारी है, पर प्रधानमन्त्री मौन हैं। मंहगाई बढ़ती जा रही है उसे रोकने के निर्देश राज्यों के मुख्यमन्त्रियों और राज्यपालों को नहीं दिए गये हैं। जमाखोरों के ठिकानों पर छापे नहीं डाले जा रहे हैं। बिजली संकट से जनता त्रस्त है। इस सबके लिए केन्द्र के साथ उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार भी जिम्मेदार है। मुख्यमन्त्री को रूपया इकट्ठा करने से फुर्सत नहीं। उनकी सोच नकरात्मक है। उसके ‘ाासनकाल में छात्र, वकील, व्यापारी सभी लाठियों से पीटे गये हैं। उन्होने कहा कि गम्भीर वारदातों पर भी कड़ी कार्यवाही बसपा राज में नही होती है। ये वकील ही हैं जो अन्याय को रोके हुए हैं। जनता मौन है पर यह आंधी तूफान से पहले की ‘ाान्ति है। हिन्दुस्तान में परिवर्तन की आंधी उत्तर प्रदेश से ही चलेगी।
24
श्री यादव ने वकीलों से आग्रह किया कि वे उनके मुख्यमन्त्री काल में उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं को दिए गए बजट तथा सुविधाओं की चर्चा अपने दूसरे साथियों के बीच भी करें। जनता से उनका निकट संपर्क रहता है, उनको  समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं। समाजवादी पार्टी ने जो सुविधाएं दी बसपा ने सरकार में आते ही उनमें कटौती कर डाली। बसपा सरकार में 30 से ज्यादा समाजवादी पार्टी नेताओं/पदाधिकारियों और 22 अधिवक्ताओं की हत्या बसपा राज में हुई है। मुख्यमन्त्री ने 5 हजार एकड़ जमीन पर कब्जा किया है। समाजवादी पार्टी ने कन्या विद्याधन योजना, बेकारी भत्ता दिया था सब बन्द हो गया। उन्होने ‘ाहीद जवानों के आश्रितों को 10 लाख रूपए की सहायता तथा ‘ाव गांव घर तक पहुंचाने की रक्षामन्त्री रहते व्यवस्था की।

अधिवक्ताओं ने 11 किलो की फूलों की माला पहनाकर श्री मुलायम सिंह यादव का सम्मान किया। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राश्ट्रीय अध्यक्ष स्व0 वीरेन्द्र भाटिया को याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। अधिवक्ताओं ने श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में विश्वास जताते हुये समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष श्री वी0सी0 मिश्र, समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी सहित, समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विधुभूशण सिंह, विवेक मिश्र, इन्दीवर बाजपेयी, सुरेन्द्र बाजपेयी, विजय तिवारी, चौधरी प्रताप सिंह, गौरव भाटिया, आशा दुबे, ऊशा मिश्र,श्रद्धा तिवारी, प्रतिभा पाण्डेय, ‘ाारदा बाजपेयी, धर्मेन्द्र सिंह, सहजराम यादव, हाजी मो0 ईस्लाममुद्दीन, जे0पी0 मिश्र विद्यार्थी, देवी वक्श सिंह, शिवशरण उपाध्याय, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, आदि अधिवक्तागण की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in