Categorized | लखनऊ.

मुख्य सचिव द्वारा क्वींस बेटन रिले के स्वागत में सांस्कृतिक संध्या का षुभारम्भ

Posted on 10 July 2010 by admin

मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने आज मुख्य अतिथि के रूप में कॉमन वेल्थ गेम्स क्वीन्स बेटन रिले के आगमन के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्जावलित कर षुभारम्भ करते हुए कहा कि प्रदेष में जिन जनपदों से बेटन रिले गुजरे वहां भव्य व यादगार सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य आयोजन आयोजित किये जाय।
1
मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने सी0एम0एस0 कानपुर रोड के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कामनवेल्थ गेम्स को ग्रीन गेम्स का दर्जा दिया गया है। इस रिले के गुजरने वाले जनपदों में पर्यावरण जागरूकता तथा रूट आदि पर व्यापक वृक्षारोपण भी किया जाय। उन्होंने कहा कि बेटन रिले में ज्यादा से ज्यादा जनसहभागिता सुनििष्चत की जाये तथा निर्धारित रूट पर राश्ट्रीय/अन्तर्राश्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा बेटन के साथ दौड़ लगायी जाये।
21
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने डाक विभाग उत्तर प्रदेष परिमण्डल द्वारा जारी विषेश आवरण का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेष ओलिम्पक संघ के अध्यक्ष डॉ0 अखिलेष दास व महासचिव श्री आनन्देष्वर पाण्डेय ने भी कॉमन वेल्थ गेम्स के आयोजन के सम्बन्ध में आपने विचार व्यक्त किये।

सांस्कृतिक संध्या में जिलाधिकारी, लखनऊ श्री अनिल कुमार सागर, सी0एम0एस0 के संस्थापक, प्रबन्धक डॉ0 जगदीष गांधी व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, गणमान्य नागरिक व खिलाड़ीगण उपस्थित थे। इससे पूर्व जिले की सीमा पर रिले का स्वागत किया गया। सीतापुर रोड, पक्का पुल होते हुए बेटन रिले बड़ा इमामबाड़ा पहुंची, जहां पर उ0प्र0 ओलिम्पक संघ के पदाधिकारियों ने बेटन को मण्डलायुक्त श्री प्रषान्त त्रिवेद्वी को सौंपा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in