Categorized | लखनऊ.

मेडिकल कालेजों एवं चिकित्सालयों में गुणवत्तायुक्त दवाओं की आपूर्ति हो -चिकित्सा शिक्षा मन्त्री

Posted on 09 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मन्त्री श्री लालजी वर्मा ने निर्देश दिया है कि राजकीय मेडिकल कालेजों, चिकित्सा संस्थानों, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालयों में गुणवत्ता एवं मानक के अनुसार मरीजों को दवा आपूर्ति की जाय। आज यहॉ चिकित्सा शिक्षा विभाग की कार्यकलापों की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार का संकल्प है कि जन-जन तक शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो। इसके लिए चिकित्साधिकारी अपने-अपने तैनाती क्षेत्र में रह कर चिकित्सालयों को खोलें एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं। इसमें किसी प्रकार कीे आर्थिक कमी नहीं होने दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों के निर्माण कार्यों को भी समय से एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय एवं निर्माण एजेन्सी के अधिकारी संयुक्त रूप से प्रत्येक माह में निर्माण सम्बन्धी रिपोर्ट शासन को भेंजे तथा शासन स्तर के अधिकारी भी नियमित भ्रमण कर इसकी समीक्षा करें। भ्रमण के समय चिकित्सालयों के खुलने, चिकित्सकों की तैनाती और मरीजों के विवरण को भी देखा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दवाओं के खरीद आदि के लिए पहले से बजट जारी किया जा चुका है। उसकी आवश्यकतानुसार क्रय समिति की बैठक कर मानक के अनुसार दवाओं की खरीद पूरी कर ली जाए।

इस अवसर पर आयुर्वेन्दिक चिकित्सा शिक्षा राज्य मन्त्री श्री दद्दन मिश्र, होम्योपैथिक राज्य मन्त्री श्री राजेश त्रिपाठी के अलावा प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री अरविन्द सिंह देव, विशेष सचिवगण संस्थानों में प्रमुख एवं विभागीय निदेशक आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in