Categorized | लखनऊ.

जल भराव हुआ तो अधिकारी नपेंगे-नकुल दुबे

Posted on 09 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेष के नगर विकास मन्त्री श्री नकुल दुबे ने विभागीय अधिकारियों को निर्देष दिये हैं कि वे जल भराव की स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर लें, जिससे आम जनता को बरसात के मौसम में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी क्षेत्र में जल भराव की समस्या उत्पन्न होती है, तो सम्बन्धित अधिकारियों को उत्तरदायी ठहराया जायेगा तथा उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही होगी।
 नगर विकास मन्त्री आज यहां योजना भवन के सभागार में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी निर्देष दिये कि जे0एन0आर0यू0एम0 के अन्तर्गत बनाये जा रहे नालों की कनेक्टीविटी के सम्बन्ध में सभी कार्यवाही तीन दिन के अन्दर पूरी कर ली जाये। उन्होंने कहा कि षहरों में जहां, निर्माण कायोंZ के लिए सड़कों की खुदाई की गई है, ऐसी सड़कों को ठीक कराया जाए, ताकि आम जनता को परेषानी न हो।

 श्री दुबे ने कहा कि नागर स्थानीय निकायों के अधिकारी कर आरोपण एवं वसूली के मामले में पूरी पारदषिZता बरतें तथा वसूली के सम्बन्ध में जनता का सहयोग लिया जाये। उन्होंने निर्देष दिये कि प्रदेष स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेने वाले अधिकारी बैठक में आने के पूर्व अपने-अपने अधीनस्थ कायोंZ की विधिवत् समीक्षा कर तथा बैठक में प्रस्तुत किये जा रहे आंकड़ों से अपने आप को सन्तुश्ट कर लें, यदि बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों तथा मुख्यालय द्वारा तैयार किये गये आंकड़ों में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। समीक्षा के दौरान यह तथ्य प्रकाष में आया कि अयोध्या तथा फैजाबाद में कराये जा रहे विकास कायोंZ की प्रगति सन्तोशजनक नहीं है। नगर विकास मन्त्री ने निर्देष दिये कि कायोंZ में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी को निर्देष दिये जाएं ताकि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरे हो सकें।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास श्री आलोक रंजन सहित वरिश्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in