Categorized | लखनऊ.

मिर्जापुर तथा सहारनपुर के सीवेज ट्रीटमेंट प्लाण्ट का तत्काल निरीक्षण करने के निर्देष - पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Posted on 09 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेष के पर्यावरण मन्त्री श्री नकुल दुबे ने मिर्जापुर एवं सहारनपुर जिलों में स्थापित सीवेज प्लाण्ट का तत्काल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत कराये जाने के निर्देष दिये हैं। उन्होंने यह भी निर्देष दिये हैं कि प्रदूशण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा विभिन्न अधिनियमों के अन्तर्गत जिन उद्योगों को बन्द कराया गया है, उन्हें बिना बोर्ड की पूर्वानुमति के संचालित न होने दिया जाये। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देष दिये गये हैं कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्र के अन्तर्गत बोर्ड द्वारा बन्द कराये गये उद्योगों का समय-समय पर आकिस्मक निरीक्षण कर बन्दी आदेष का अनुपालन सुनििष्चत करायेंगे।

पर्यावरण मन्त्री प्रदूशण नियन्त्रण बोर्ड के सभागार में आयोजित पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली से विस्थापित तथा बिना बोर्ड की अनुमति के प्रदेष के राश्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थापित होने वाले उद्योगों के विरूद्ध जल एवं वायु अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही की जाये।

श्री दुबे ने लखनऊ के क्षेत्रीय अधिकारी को मोहन मीकिन्स लिमिटेड एवं उसके परिसर में स्थापित अन्य एन्सेलियरी यूनिटों जैसे मोहन गोल्ड वाटर आदि द्वारा जल एवं वायु तथा उप कर अधिनियमों के अनुपालन की स्थिति से अगली बैठक में अवगत कराये जाने के निर्देष दिये। उन्होंने यह भी निर्देष दिये कि प्रदेष में स्थित अत्यधिक प्रदूशणकारी उद्योगों जिनमें वांछित प्रदूशण नियन्त्रण व्यवस्था स्थापित नहीं है, के विरूद्ध सुसंगत अधिनियम के प्राविधानों के तहत कार्यवाही सुनििष्चत की जाये तथा अगली समीक्षा बैठक में इसकी जानकारी दी जाये।

बैठक में प्रमुख सचिव, पर्यावरण श्री आलोक रंजन, अध्यक्ष, उ0प्र0 प्रदूशण नियन्त्रण बोर्ड सहित समस्त मुख्य पर्यावरण अधिकारियों तथा क्षेत्रीय अधिकारियों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in