Categorized | लखनऊ.

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में भारी लूट

Posted on 09 July 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार पर सभी विकास योजनाओं को चौपट कर देने का आरोप लगाते हुए कहा कि डरी सरकार अब समीक्षा बैठकों का फजÊवाड़ा कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज शुक्रवार को कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में भी भारी लूट हुई है और गांव के गरीब मजदूरों का पैसा बसपा नेताओं व अफसरों की जेब में गया। इसका प्रमाण यह है कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मन्त्रालय के सचिव बी0के0 सिन्हा ने यू0पी0 के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर नाराजगी जतायी है। मनरेगा में घपला करने वाले अफसरों को राज्य सरकार संरक्षण दे रही है। दिखावे के लिये कुछ अधिकारियों को निलिम्बत किया गया है। गोण्डा, सुल्तानपुर, बलरामपुर, चित्रकूट व कानपुर देहात में मनरेगा से जुड़े घपले में कतिपय अफसर निलिम्बत किये गये हैं। लेकिन निलम्बन के बाद उन पर कोई अगली कार्रवाई नहीं हुई। केन्द्रीय सचिव ने लिखा है कि निलम्बन के अलावा दोषी पाये गये अफसरों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होनी चाहिए।

 श्री दीक्षित ने कहा कि मनरेगा में बसपा के संरक्षण में भारी घपला हुआ है। कोई भी जिला मनरेगा के भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। गरीबों के धन की भारी लूट हुई है लेकिन राज्य सरकार का नेतृत्व जानबूझ कर मनरेगा के धन की बन्दरबांट की जांच नहीं कराता। भाजपा प्रवक्ता ने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्र की इस रोजगार योजना में अफसरों व सम्बंधित कर्मचारियों द्वारा की गई लूट की जांच होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूरों की भारी धनराशि को बसपाईयों द्वारा हजम कर जाने के इस सवाल को लेकर आम जनता में जायेगी और गरीबों को बतायेगी कि ग्रामीण क्षेत्रों का धन बसपा हजम कर गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in