Categorized | लखनऊ.

हस्तशिल्प के विकास एवं निर्यात को और बढ़ाया जायं

Posted on 08 July 2010 by admin

गरीब की पीड़ा को समझकर कार्य किया जाये तो जनता को ज्यादा लाभ होगा। तीन वर्ष में काफी काम हुआ है। आगे और अधिक लगनएवं कर्तब्य निष्ठा से कार्य करें, तो प्रदेश के विकास को तेज गति मिलेगी। यह बात लघु उद्योग मन्त्री श्री चन्द्रदेव राम यादव ने आज यहां बापू भवन में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन योजनाके लक्ष्यों को समय से पूरा करने के लिए अभी से रणनीति बनायें।

 यादव ने कहा कि सभी महाप्रबन्धक कार्यालयों में कम्प्यूटर से कार्य करने की व्यवस्था की जायंें। हस्तशिल्प ने विकास एवं निर्यात को बढ़ाने के लिए सामान की गुणवत्ता राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की बनवाने के लिए कार्य किया जायं। उन्होंने कहा कि बिचौलियों को खत्म करने के लिए कदम उठाये जायं। यदि इण्टरप्रोन्योर की निर्यात से आमदनी बढ़ती है, तो हमें यह भी देखना होगा कि क्या उस कार्य में लगे मजदूर/हस्तशिल्पी की आमदनी भी बढ़ रही है। नव सृजित मण्डल एवं जनपदों में पदों की स्वीकृति तथा कैडर रिव्यू के लिए कार्यवाही की जायं।

 इस अवसर पर सचिव श्री मनोज कुमार सिंह, उद्योग निदेशक श्री मोहम्मद इिफ़्तखारूद्दीन सहित सभी सहित सभी संयुक्त निदेशक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in