Categorized | लखनऊ.

सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Posted on 08 July 2010 by admin

रोजगार उन्हें दें जिन्हें वास्तव में जरूरत है -भगवती प्रसाद सागर

उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाना है। पिछड़े एवं अविकसित क्षेत्रों में कम पढ़े-लिखे लोगों को ट्रेनिंग देकर उनको रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

 यह बात सेवायोजन राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री भगवती प्रसाद सागर ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्पर्धा की भावना से कार्य करें तो निश्चित ही सार्थक परिणाम सामने आयेंगे।
 बैठक में प्रमुख सचिव सेवायोजन श्री आर0सी0श्रीवास्तव ने सेवायोजन कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम को सुनियोजित तरीके से कार्यािन्वत करने पर बल देते हुये कहा कि क्षेत्रीय अधिकारी, रीजनल सेन्टर खोलकर शीघ्र ही ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करें। उन्होंने इस कार्य में पारदर्शिता बनाये रखने एवं भारत सरकार की गाइड लाइन्स के आधार पर नियमावली बनाने के लिए अपर निदेशक श्री दिलीप कुमार को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कार्यान्वयन समिति का गठन करके क्षेत्रीय अधिकारियों एवं टेिक्नकल एक्सपर्ट की मदद से आई0टी0ओरिएन्टेड ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किये जायं। उन्होंने स्वैच्छिक संस्थाओं की मदद से कोचिंग सेन्टर खोलने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले की जरूरत के आधार पर कोचिंग सेन्टर खोले जाने चाहिये।

 श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कम पढ़े लिखे व आठवीं पास बच्चों को रोजगार के लिए तैयार करना सरकार का उद्देश्य है। इसलिये ऐसे प्रबन्ध किये जाने चाहिए कि कम पढ़े लिखे युवा भी रोजगार के लिये आगे आयें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र का अध्ययन करके वहां की आंचलिक कलाओं जैसे टेराकोटा, हथकरघा आदि को रोजगार से जोड़ने का प्रयास करना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस तरह से हम समाज के अधिकतम दुर्बल लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना सकेंगे। उन्होंने प्रत्येक मण्डल में कम से कम 6 या अधिकतम 10 ट्रेनिंग सेन्टर खोलने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि वे मात्र कागज पर नहीं बल्कि ग्राउन्ड लेबल पर काम करें ताकि सार्थक परिणाम दिखाई दें।

 बैठक में श्री सागर ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनके वेतनमान से सम्बंधित सभी लिम्बत प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जायेगा।   प्रदेश के तेजी से विकास के लिए और अधिक लगन से कार्य करें

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in