Categorized | लखनऊ.

छात्रवृत्ति एवं प्रवेश शुल्क पूर्ति से विगत वर्ष के वंचित विद्यार्थियों के लिए 88.12 करोड़ रूपये

Posted on 08 July 2010 by admin

शादी बीमारी योजना में 30 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति पर अधिकारियों को मौखिक चेतावनी

पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमन्त्री(स्वतन्त्र प्रभार) श्री अवधेश कुमार वर्मा ने मासिक समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि छात्रवृत्ति का वितरण इसी माह से शुरू किया जायें। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति की 50 प्रतिशत धनराशि जिलों को पहंुंचा दी गई है। इसके समय से वितरण से छात्र/छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें एवं यूनीफार्म आदि खरीदने में सहूलियत होगी।

 श्री वर्मा ने कहा कि समाज कल्याण द्वारा तैयार किये गये मास्टर डाटा को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अपने कार्यालय में सुरक्षित रखें तथा इसकी रेन्डम चैंकिग भी कर लें। उन्होंने कहा कि विगत वित्तीय वर्ष में छात्रवृत्ति से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए भी 39.64 करोड़ रूपये तथा प्रवेश शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित छात्रों के लिए 48.48 करोड़ रूपये भी जिलों में भेज दिये गये। अधिकारी इसका वितरण शीघ्र कराये।

 शादी-बीमारी अनुदान योजना में 30 प्रतिशत उपलब्ध पर सभी मण्डल एवं जिलों के अधिकारियों को सचेत किया गया।
 इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री के0एल0मीना, निदेशक श्रीमती सुषमा तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in