Categorized | लखनऊ.

आई0टी0आई0 में छात्रों का व्यक्तित्व विकास कर रोजगार दिलाने का प्रयास करें -चौ0 लक्ष्मी नारायण

Posted on 08 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश में संचालित सभी आई0टी0आई0 संस्थाओं में व्यक्तित्व विकास के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं इंगलिश स्पीकिंग के कोर्स भी गम्भीरता से लागू किये जायें, जिससे प्रशिक्षार्थियों को लाभ मिले। आई0टी0आई0 से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार दिलाने के प्रयासों में तेजी लाई जाये। सभी संयुक्त निदेशक भ्रमण कर निरीक्षण के कार्य सत्त रूप से करें।

 व्यावसायिक शिक्षा मन्त्री चौ0 लक्ष्मी नारायण ने आज यहॉ यह निर्देश विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में विभागीय मासिक समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिकारियों को सभी भवन निर्माण सम्बन्धी कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ अगस्त माह तक पूरे होने वाले कार्यों की सूची प्रस्तुत करने के आदेश दिये।

 श्री चौधरी ने अधिकारियों को संस्थाओं के अनुदेशकों एवं प्रधानाचार्यों के रिक्त स्थान नियमानुसार शीघ्र भरने के निर्देश दिये। उन्होंने एस0डी0आई0 योजना के अन्तर्गत वी0पी0टी0 सम्बन्धी कार्यों, असेवित ब्लाकों में आई0टी0आई0 एवं स्किल डवलपमेन्ट कोर्स प्रशिक्षार्थियों की फीस एवं सत्र आदि पर व्यापक विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों में तेजी लाने के साथ समय पर कार्य न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये।
 प्रमुख सचिव सुश्री बृन्दा स्वरूप ने नियमानुसार समय पर करने के निर्देश दिये।

 समीक्षा बैठक में सचिव सुश्री अर्चना अग्रवाल, निदेशक व विशेष सचिव श्री मणि प्रसाद मिश्र अपर निदेशक श्री राहुल देव एवं सभी विभागीय प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in