कांशीराम शहरी गरीब आवासों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Posted on 08 July 2010 by admin

जनपद में बन रहे  शहरी गरीबों के लिए कांशीराम शहरी आवास के भ्रश्टाचार में विद्युत कनेक्शन, खिड़की/दरवाजा, पानी आदि समस्या को लेकर अभी एक दिन पहले कई समाजसेबी संगठनो ने आवासों में हो रहे मनमानी ढ़ंग से वसूली व सरकार के आदेशो का सही पालन न करने पर जिलाधिकारी पिंकी जोवेल ने आज खुद कांशीराम आवासों का निरीक्षण किया । आवासों में विद्युत कनेक्सन के लिए जा रहे पन्द्रह सौ रूप्ये लेने की बात पर सम्बन्धित अधिकारी को सही ढंग से काम करने का निर्देश देते हुए जॉच करने का आदेश देते हुए नालियो के जल निकासी हेतु ड्रेन का सर्वे कर ड्रेन की समुचित व्यवस्था, आवासों के दक्षिण तरफ रिक्त भूमि पर सौन्दयीZकरण, प्रथम, द्वितीय, व तृतीय तल के भवनो में पानी की समुचित व्यवस्था, जो आवास आवंटित नही है उन्हे लाक करने, सोसाइटी का गठन, पानी की टकिंयो का ढक्कन, हिन्दी, उर्दू में दरवाजे पर आवंटी का नाम लिखना, जिन आवटिंयो ने अभी तक कब्जा नही लिया है उन्हे नोटिस देकर 15 दिन के अन्दर उनका कब्जा कराना तथा कब्जा न करने पर उनका आवंटन निरस्तीकरण की कार्यवाही कराना तथा दो ब्लाकों के बीच में एक हैड़पम्प उपयुक्त स्थल पर कराने की व्यवस्था के निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, अधिशाशी अभियन्ता विद्युत प्रथम, अधिशाशी अभियन्ता जल निगम, सहायक अभियन्ता उ0प्र0 आवास विकास परिशद,परियोजना अधिकारी डूडा आदि मौजूद रहे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in