Categorized | लखनऊ.

डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करें - रतन लाल अहिरवार

Posted on 08 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश में विकास की मुख्य धारा से दलितों को जोड़ने के लिए संचालित डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना के कार्यक्रमों के अन्तर्गत चयनित सभी ग्रामों में सम्पर्क मार्ग, सी0सी0रोड एवं मजरों के कार्य, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों के निर्माण, ग्रामीण विद्युतीकरण, डा0 अम्बेडकर सामुदायिक केन्द्रों के निर्माण एवं आवास हीन को आवासीय पट्टा एवं भूमिहीन को कृषि भूमि दिलाने आदि के कार्य निर्धारित अवधि में शीघ्र पूरा किये जायें। इन ग्रामों में चिकित्सकों की उपलब्धता एवं एन0एम0सेन्टर हों जिससे ग्रामीणों को चिकित्सा का लाभ मिल सके।

डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना के राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री रतन लाल अहिरवार ने यह निर्देश आज यहॉ विभागीय समीक्षा बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने समीक्षा में मुख्यत: वर्ष 2008-09, वर्ष 2009-10 वर्ष 2010-11 की कार्यों की प्रगति एवं अवशेष कार्यों तथा नक्सल प्रभावित जनपदों में संचालित कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।

डा0 अम्बेडकर ग्राम्य सभा विकास के अधिकारियों ने अवगत कराया कि वर्ष 2008-09 का जनपद बस्ती ग्राम सभा का सम्पर्क मार्ग निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। हमीरपुर का पतारा का कार्य स्वीकृत हो गया है। वर्ष 2009-10 में लक्षित ग्रामों में मंजरों का सन्तृप्तीकरण का कार्य लगभग शत प्रतिशत किया जा चुका है सिर्फ चित्रकूट एवं गाजियाबाद में एक-एक मजरा अवशेष है एवं यह कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा। वर्ष 2010-11 में चयनित सम्पर्क मागोंZ एवं मंजरों आदि के कार्य प्रगति पर है।

प्रमुख सचिव श्री बलविन्दर कुमार ने कहा कि उपलब्ध धनराशि के अनुसार मंजरों को सन्तृप्त किया जाये। उन्होंने सभी कार्यों की गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर कराने के निर्देश दिये।बैठक में विशेष सचिव एवं निदेशक सुश्री मंजू चन्द्रा एवं सम्बन्धित सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in