Categorized | लखनऊ.

अनुपूरक बजट के लिए सुसंगत प्रस्ताव तैयार करें - वित्त मन्त्री

Posted on 08 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मन्त्री श्री लालजी वर्मा ने कहा है कि अगस्त माह में आहूत किये गये विधान मण्डल सत्र के लिए विभागीय अधिकारी जनकल्याणी कार्यों के लिए अनुपूरक बजट सम्बन्धी सुसंगत प्रस्ताव तैयार करेंं। सम्बन्धित विभाग से आवश्यक टिप्पणी प्राप्त कर उसका परीक्षण भी करें।

वित्त विभाग की समीक्षा कर रहते हुए वित्त मन्त्री ने पेंशन सम्बन्धी मामलों को शीघ्रता से निस्तारण करने तथा अनुशासनिक कार्यवाही सम्बन्धी मामलों को गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने स्थानीय निधि लेखा परीक्षा, सहकारी समितियॉ एवं पंचायत लेखा संगठन को अपने-अपने विभाग सम्बन्धी आडिट कार्यों में तेजी लाने तथा उसकी अनुपालन आख्या पर समयबद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने न्यायालय सम्बन्धी आदेशों का पालन करने, आवश्यकतानुसार प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने तथा अनिस्तारित वादों के निस्तारण हेतु प्रभावी पैरवी करने के भी निर्देश दिये।

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव वित्त, श्री अनूप मिश्रा के अलावा सचिव वित्त, विशेष सचिव एवं निदेशक पेंशन उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in