Categorized | लखनऊ.

शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये वर्ष 2010 में हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को सावित्री बाई फुले योजना का लाभ दिया जाये

Posted on 07 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मन्त्री श्री रंगनाथ मिश्र ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शैक्षिक गुणवत्ता में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए, सम्पूर्ण वर्ष का भ्रमण कार्यक्रम बनाया जाये जिससे प्रदेश में शिक्षा का अच्छा माहौल बने।
 श्री मिश्र आज यहां राज्य सांक्षरता मिशन प्राधिकरण के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट के वर्ष 2010 के परीक्षा परिणाम निकल गये हैं। सावित्रीबाई फुले शिक्षा मदद योजना के लिये बालिकाओं के आवेदन पत्र प्राप्त कर पात्र छात्राओं को योजना का लाभ दिलाया जाये। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को प्रबन्धतन्त्र द्वारा ज्वाइन न कराये जाने पर कहा कि प्रबन्धतन्त्र के विरूद्ध कार्यवाही की जाये।

 माध्यमिक शिक्षा मन्त्री ने विद्यालय भवनों के निर्माण में हो रहे विलम्ब पर सम्बंधित निर्माण एजेन्सी के साथ बैठक करने एवं अवशेष कार्यों का मूल्यांकन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि मौंके पर कराया गया कार्य और भुगतान की स्थिति सन्तोषजनक पाई जाये, तभी पुनरीक्षित धन देने पर विचार किया जाये। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन एवं अन्य देयकों का तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में अभी प्रबन्धतन्त्र की बहाली नहीं हुई है, उनमें तत्काल प्रबन्धतन्त्र की बहाली कराई जाये।

 सचिव जितेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी मण्डलीय/जिलास्तरीय अधिकारी नये शैक्षणिक सत्र से शैक्षणिक गतिविधियों पर ध्यान रखें जिससे छात्र/छात्राओं को प्रवेश से परीक्षा तक किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री संजय मोहन एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा जिला/मण्डलीय अधिकारी उपस्थित थे।   

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in