Categorized | लखनऊ.

खान-पान निगम की व्यवस्था और सुदृढ़ होगी , बड़े प्रतिष्ठानों की आकिस्मक जांच की जाये -रामहेत भारती

Posted on 07 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के उपभोक्ता संरक्षण एवं बांट माप मन्त्री श्री रामहेत भारती ने निर्देश दिये हैं कि बांट माप विभाग द्वारा बड़े प्रतिष्ठानों के गुणवत्ता की आकिस्मक जांच की जायं। उन्होंने विभाग द्वारा चालू की गई टोल फ्री हेल्पलाइन नं0 1800 180 5512 पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करने के भी निर्देश दिये।

 श्री रामहेत भारती आज यहां बापू भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्यकलापों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विधानसभा की कैन्टीन की व्यवस्था पर सन्तोष व्यक्त किया और कहा कि ऐसी व्यवस्था अन्य जगहों पर की जायं। बैठक में उन्हेें बताया गया कि पूर्व के बकाये के 27 लाख रुपये कल्याण निगम के  खान-पान निगम के कर्मचारियों के ई0पी0एफ0 खाते में हस्तान्तरित कर दिये हैं।

 बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्री जैकब थॉंमस ने बैठक में बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत संचालित राशन की दुकानों के माध्यम से रियायती दर पर आयतित खाद्य तेल (पामोलिन) की बिक्री हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि राशन की दुकानों के माध्यम से अब तक लगभग 60 हजार मैट्रिक टन पीली मटर दाल बी0पी0एल0 कार्ड धारकों को उपलब्ध करायी जा चुकी है।

 अधिशासी निदेशक, उ0प्र0 सचिवालय खान-पान निगम श्री रामदीन ने बैठक में बताया कल्याण निगम द्वारा प्रथमबार वातानुकूलित फैमिली बाजार का शुभारम्भ 8 जुलाई से पालीटेिक्नक के निकट शिवम पैलेस में किया जाना प्रस्तावित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in