Categorized | लखनऊ.

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के नव निर्मित भवन में कक्षायें संचालित कराई जायें -डॉ0 धर्म सिंह सैनी

Posted on 07 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मन्त्री डॉ0 धर्म सिंह सैनी ने निर्देश दिये हैं कि स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत जो बच्चे विद्यालय नहीं जा रहे हैं, उन्हें स्कूल लाकर नामांकन कराया जाये। कुछ सम्बद्ध प्राथमिक विद्यालयों द्वारा बच्चों से फीस वसूली जा रही है। परीक्षण कराकर सम्बंधित विद्यालय के विरूद्ध कार्यवाही की जाये।

 बेसिक शिक्षा मन्त्री ने आज यहां बेसिक शिक्षा निदेशालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों में कक्षायें संचालित कराई जाये। जो भवन अभी पूर्ण रूप से नहीं बन पाये हैं उनकी निर्माण एजेन्सी को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश जारी किये जायें।

 डॉ0 सैनी ने कहा कि विद्यालयों में पानी की व्यवस्था का समुचित प्रबन्ध कराया जाये, जिन विद्यालयों के हैण्डपम्प खराब हो गये हैं उनकी रिबोरिंग कराई जाये। जिन विद्यालयों में शौचालयों की व्यवस्था नहीं है वहां तत्काल शौचालय बनवायें जाये।

 सचिव बेसिक शिक्षा श्री जितेन्द्र कुमार ने सहायक मण्डलीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विद्यालयों में अध्यापकों एवं छात्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए अध्यापकों की तैनाती सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सफाई का कार्य बच्चों से कदापि न कराया जाये। इसके लिए गांव सभा में तैनात सफाई कर्मी की सेवायें ली जायें। विद्यालय साफ एवं स्वच्छ रखने की व्यवस्था की जाये।
 अपर परियोजना निदेशक श्री अशोक कुमार गांगुली ने बताया कि स्कूल चलो अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन हो, इसके लिये प्रयास किये जा रहे हैं और सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों में सफाई एवं बच्चों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाये जिससे बच्चों में स्कूल आने की इच्छा प्रबल हो।

 बैठक में निदेशक बेसिक शिक्षा श्री डी0सी0कन्नौजिया, अपर निदेशक मिड डे मील सहित शिक्षा विभाग के मण्डलीय अधिकारी उपस्थित थे।  

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in