Categorized | लखनऊ.

बढ़ती महंगाई के लिये केन्द्र सरकार के साथ राज्य सरकार की नीतियां भी दोषी

Posted on 06 July 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ बसपा सरकार के प्रदर्शन को जनता को मूर्ख बनाने वाला हास्यास्पद ड्रामा और फ्लाप शो बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज मंगलवार को बसपा के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बसपा का पेट्रो पदार्थो की मूल्यवृद्धि का विरोध फजÊ और नौटंकी है। बसपा सरकार के कारनामे स्वयं ही महंगाई बढ़ाने वाले हैं। बढ़ती महंगाई के लिये केन्द्र सरकार के साथ राज्य सरकार की नीतियां भी दोषी हैं।

श्री दीक्षित ने कहा कि बसपा के प्रदर्शन में सरकारी खर्च से भीड़ जुटाई गई और राज्य के सभी थानाध्यक्षों और कप्तानों ने प्राइवेट वाहन छीने। राज्य सरकार ने केन्द्र के एजेंट के रूप में भाजपा के आन्दोलनकारियों के साथ निन्दनीय व्यवहार किया था और आज बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन दे रही है। उन्होंने कहा कि इसी बसपा ने लोकसभा में महंगाई बढ़ाने वाली केन्द्र सरकार के समर्थन में मत दिया था। जनता के बीच बसपा का चेहरा बेनकाब हो चुका है। बढ़ती महंगाई से जनता आजिज आ चुकी है। राज्य के सभी महानगरों में पेट्रो पदार्थो की मूल्यवृद्धि व महंगाई को लेकर आम जनों का गुस्सा फूट पड़ा है।

प्रवक्ता ने मुख्यमन्त्री बसपा प्रमुख मायावती से सवाल किया कि जिस तरह बसपा सड़क पर प्रदर्शन कर रही है, क्या लोकसभा में भी बसपा केन्द्र सरकार के विरूद्ध वोट देने को तैयार हैर्षोर्षो यदि नहीं तो इस प्रदर्शन का मतलब क्या हैर्षोर्षो प्रवक्ता ने कहा कि बसपा की महंगाई बढ़ाऊ नीतियों के समर्थन की पोल खुल चुकी है। महंगाई के विरोध में जनता पार्टी के साथ है। इसीलिए राज्य की जनता ने भारत बन्द के दौरान भाजपा के साथ आकर सरेआम आन्दोलन किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in