Categorized | लखनऊ.

डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखजÊ के जन्मदिवस पर आज पार्टी ने श्रद्धांजलि दी

Posted on 06 July 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखजÊ के जन्मदिवस पर आज पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्य के अनेक जिला, महानगर में उन्हें याद किया गया। आज राजधानी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखजÊ चिकित्सालय हजरतगंज में उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापण किया तथा मरीजों में फल वितरण किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने डॉ0 मुखजÊ को सच्चा देशभक्त बताया और कहा कि वे कश्मीर आन्दोलन के प्रेरणास्रोत रहे और उन्होंने `एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो विधान नहीं चलेगें´ का नारा देते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तत्कालीन जम्मू-कश्मीर सरकार की परमिट व्यवस्था को तोड़ते हुए आन्दोलन किया। जम्मू कश्मीर को देश का अविभाज्य अंग बताते हुए वे गिरफ्तार हुए। सन्दिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई। डॉ0 मुखजÊ समस्त राष्ट्रवादियों की श्रद्धा हैं और भाजपा के प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी, प्रदेश मन्त्री विधायक सुरेश श्रीवास्तव, महापौर डॉ0 दिनेश शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, प्रेस सचिव हीरो बाजपेयी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, आशुतोष टण्डन गोपाल, हरीश दुबे, राष्ट्रीय परिषद सदस्य वीरेन्द्र तिवारी, संजय राय, प्रदीप भार्गव, अमित पुरी, राजीव मिश्र, मान सिंह, गौरव भाटिया, रामऔतार कनौजिया, रामकृष्ण यादव आदि ने भी डॉ0 मुखजÊ की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in