Categorized | लखनऊ.

राज्य सरकार के मन्त्री रतनलाल अहिरवार की तत्काल बखाZस्तगी की मांग

Posted on 06 July 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कोर्ट द्वारा सजा पाए राज्य सरकार के मन्त्री रतनलाल अहिरवार की तत्काल बखाZस्तगी की मांग की और कहा कि न्यायालय से दोष सिद्ध - यजायाफ्ता व्यक्ति मन्त्री पद पर नहीं रह सकता। न्यायालय द्वारा अवैध पिस्तौल रखने के दोषी ठहराये एवं सजा दिये जाने के बावजूद मुख्यमन्त्री उन्हें संरक्षण दे रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने और उन्हें महिमामण्डित करने का बसपा का पुराना इतिहास है। मुख्यमन्त्री ने पार्टी से अपराधियों को बाहर करने का ड्रामा किया था लेकिन आपराधिक चरित्र वाले अपने सभी विधायकों, सांसदों और मन्त्रियों को क्लीन चिट दी थी। इस सरकार के शपथ ग्रहण के दिन भी एक मन्त्री आनन्द सेन जेल में थे। एक मन्त्री जमुना प्रसाद निषाद पर थाने में घुसकर हत्या करने का आरोप है। लगभग आधा दर्जन मन्त्री और दर्जनों विधायकों पर गम्भीर आरोप हैं। अपराधी मन्त्रिगणों के आपराधिक मामले लगातार खुल रहे हैं। राज्य सरकार ने अनेक बसपा नेताओं के मुकदमें वापस भी लिये हैं। सरकार अपराधियों, माफिया तत्वों को बढावा दे रही है।

श्री शाही ने कहा कि जिस सरकार में अपराधी, माफिया तत्वों का बोलबाला हो, आपराधिक चरित्र के मन्त्री हों वह जनता की क्या रक्षा करेगी। यही कारण है कि राज्य में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और भूमि हड़पो जैसी आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। राज्य में अराजकता है। जंगलराज है। बसपा सरकार अपराधी और माफिया संरक्षण की अभियुक्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in