Categorized | लखनऊ.

कपिल देव यादव की मझवारा गॉव के पास निर्मम हत्या पर मुलायम सिंह यादव ने गहरा दु:ख जताया

Posted on 04 July 2010 by admin

समाजवादी पार्टी जनपद मऊ के विधानसभा क्षेत्र मधुवन के पूर्व विधायक श्री कपिल देव यादव की मझवारा गॉव के पास निर्मम हत्या पर समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने गहरा दु:ख जताते हुए हमलावरों की तुरन्त गिरफ्तारी की मॉग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक स्व0 कपिल देव यादव समाजवादी पार्टी के निश्ठावान कार्यकर्ता थे और उन्होंने किसानों तथा पिछड़ों के बीच समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने में बहुत मेहनत की थी। श्री कपिल देव यादव के साथ ड्राइवर श्री देवनाथ की हत्या भी हुई है।

श्री यादव ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक सन्तप्त परिवार को यह दु:ख सहने की क्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। पूर्व विधायक की हत्या की खबर मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में पार्टी का झण्डा आधा झुका दिया गया।

श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि अब जनता के प्रतिनिधियों की जिन्दगी भी सुरक्षित नहीं रह गई है। अपराधियों को बसपा सरकार के नेताओं तथा मन्त्रियों से संरक्षण मिल रहा है। समाजवादी पार्टी पूर्व विधायक श्री कपिलदेव यादव की हत्या की निन्दा करती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in