Categorized | राज्य

समाजवादी पार्टी मंहगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन चलाती रही है - चौधरी

Posted on 03 July 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने एक बयान में कहा है कि समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा बढ़ती मंहगाई के खिलाफ  5 जुलाई,2010 को आम हड़ताल के आवाहन को कामयाब बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता, नेता, सॉसद, पूर्व सॉसद, विधायक,पूर्व विधायक सभी तैयारियों में जुटे हुए है। इसमें श्रमिको, नौजवानों, महिलाओं, वकीलों, व्यापारिक प्रतिष्ठानो, शिक्षकों, किसानों तथा आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के प्रयास तेजी पर हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार मंहगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन चलाती रही है। केन्द्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा मिलीभगत से जनता पर जो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष करों के बोझ लादे जा रहे हैं, उसकी खिलाफत में अब तक मोर्चा समाजवादी पार्टी सम्हालती रही है। 19 जनवरी,2010 को प्रदेशव्यापी आन्दोलन के दौरान सर्वप्रथम तमाम सरकारी बन्दिशों को तोड़ते हुए समाजवादी मुखिया श्री मुलायम सिंह यादव ने हजरतगंज, लखनऊ में धरना देकर एक मिसाल कायम की थी। दोनों सरकारों की गलत नीतियों से जनता को सावधान करने के लिए पूरे प्रदेश में 8 मार्च से 23 मार्च तक जनजागरण साइकिल यात्रा का कार्यक्रम चला था। 27 अप्रैल,2010 को जब 13 दलों के सहयोग से मंहगाई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी संघर्ष का फैसला हुआ तो  उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने बढ़कर मोर्चा सम्हाला था।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि इसके बावजूद केन्द्र सरकार ने फिर चन्द पूंजी घरानों और तेल कम्पनियों के घाटे की चिन्ता में करोड़ों आम  आदमियों की जेबों पर डाका डाल दिया है। पेट्रोल, डीजल, केरोसिन तेल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी कर उसने आम आदमी की मंहगाई से कमरतोड़ दी है। समाजवादी पार्टी अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाते हुए 5 जुलाई,2010 को आन्दोलन के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार को स्पश्ट चेतावनी देना चाहती है कि वे या तेा सुधरें या गद्दी छोड़ें। जनता अब लम्बे समय तक यह मनमानी बर्दाश्त करनेवाली नहीं है। समाजवादी पार्टी का इरादा साफ है-मंहगाई जो रोक न पाए वह सरकार निकम्मी है। जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है

श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि केन्द्र की गलत नीतियों का साथ बसपा की प्रदेश सरकार भी देती है। वह भी मंहगाई बढ़ाने में पीछे नहीं है। जमाखोरों और मिलावटखोरों को इस सरकार ने ही संरक्षण दे रखा है। जनता के आक्रोश  से बचने के लिए बसपा मुखिया सुश्री मायावती कभी अफसरों को सख्त कार्यवाही की कागजी चेतावनी देती हैं तो कभी केन्द्र के खिलाफ धरना प्रदर्शन का दिखावा जगह-जगह बड़ी-बड़ी होर्डिग्स लगाकर कर लेती है। समाजवादी पार्टी का वि‘वास है कि जनता अब सब कुछ जानती है। हवाई प्रदर्शनकारियों के भुलावे में जनता आने वाली नहीं है। उसे मालूम है कि समाजवादी पार्टी उनके मुद्दों को लेकर संसद से सड़क तक संघर्ष करती है। श्री मुलायम सिंह यादव के जुझारू नेतृत्व में भी उसका विश्वास है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in