Categorized | राज्य

पार्टी का महंगाई विरोधी कार्यक्रम प्रभावी और सफल - दीक्षित

Posted on 03 July 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी ने पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और रसोई गैस की मूल्यवृद्धि और महंगाई विरोधी तीन दिवसीय राज्यव्यापी आन्दोलन के आखिरी दिन आज दस हजार से ज्यादा स्थानों पर प्रभावी कार्यक्रम किये जाने का दावा किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य के सभी महानगरों में पेट्रो पदार्थो की मूल्यवृद्धि व महंगाई को लेकर आम जनों का गुस्सा फूट पड़ा है। इसलिए अधिकांश महानगरों में महिलाएं भी महंगाई के विरोध में सड़क पर आई हैं। सभी महानगरों में पार्टी का महंगाई विरोधी कार्यक्रम प्रभावी और सफल रहा है।

श्री दीक्षित ने कहा कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओ ने अधिकांश जिलों में केन्द्र व राज्य सरकार के पुतले फूंके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय बाजारों में जुलूस निकाले गये हैं, सभायें की गई हैं। सैकड़ों गांवों में नुक्कड़ सभायें भी हुई हैं। ब्लाकों, तहसील केन्द्रों पर भी धरना प्रदर्शन हुए हैं। पार्टी ने इस कार्यक्रम के जरिये राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र, तहसील, ब्लाक और न्याय केन्द्र तथा ग्राम केन्द्र तक केन्द्र व राज्य सरकार की महंगाई बढ़ाऊ नीतियों की पोल खोली है। राज्य की जनता जान गई है कि बसपा का पेट्रो पदार्थो की मूल्यवृद्धि का विरोध फजÊ और नौटंकी है। बसपा सरकार के कारनामे स्वयं ही महंगाई बढ़ाने वाले हैं।

श्री दीक्षित ने बताया कि कल लखनऊ में निराला नगर में आयोजित महंगाई विरोधी सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी सम्बोधित करेंगे। सभा में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमन्त्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी आदि अनेक नेता हिस्सा लेंगे। पार्टी परसों 5 जुलाई को पेट्रो पदार्थो की मूल्यवृद्धि व महंगाई के विरोध में आयोजित `भारत बन्द´ में प्रभावी भूमिका निभायेगी। पार्टी ने राज्य की जनता से अपील की है कि केन्द्र और राज्य सरकार की महंगाई बढ़ाऊ नीतियों के विरूद्ध परसों होने वाले बन्द में सहयोग करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in