Archive | राज्य

अपहण एवं हत्याओं से आम आदमी परेशान

Posted on 30 March 2011 by admin

जनपद में अपहरण एवं हत्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं पहली घटना पाली, दूसरी घटना आजाद नगर, तीसरी हरियावां चौथी सीतापुर रोड, पांचवी सुरसा जनपद थर्रा उठा है। प्रशासन एवं पुलिस तन्त्र रोक पाने एवं तफ्तीश में लगा है पर नतीजा ढाक के तीन पात हैं। चैन स्नेचिंग, चोरी, राहजनी, छेंड़छांड़ आदि से आम आदमी परेशान है। अपराधों को रोंकने में प्रशासन नाकाम सिद्ध हो रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सर्वजन महामाया आवास

Posted on 30 March 2011 by admin

जनपद की सर्वजन महामाया आवास योजना के लिये 40लाख 50हजार रूपये दिये गये है। इस धन से 90आवास बनाये जायेंगे। जिला विकास अधिकारी, प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आवास अम्बेडकर गांव में रहने वाले सामान्य जाति के बी0पी0एल0 और आवास हीनों को उपलब्ध कराये जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Central Institute of Hindi, Agra (Golden Jubilee Celebration)

Posted on 29 March 2011 by admin

img_0631
img_0692img_0809img_0840img_0869

Comments (0)

बीजेपी का चक्का जाम

Posted on 29 March 2011 by admin

015
29march2011-chakajam-019

Comments (0)

श्री अनूप मिश्रा प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त

Posted on 29 March 2011 by admin

राज्य सरकार ने आज वर्तमान प्रमुख सचिव वित्त एवं औद्योगिक एवं अवस्थापना आयुक्त श्री अनूप मिश्रा को प्रदेश का 45वां मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री मिश्र 1978 बैच के वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारी है। श्री मिश्र एम0एस0सी0 फिजिक्स के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट यू0पी0 से प्रबन्धन में डिप्लोमा, हावड्Z इंस्टीट्यूट ऑफ इन्टरनेशनल डेवलपमेन्ट से प्रोजेक्ट अपरेशल एण्ड रिस्क मैनेजमेन्ट कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त है।

श्री मिश्र वर्ष 2009 से प्रदेश के प्रमुख सचिव वित्त के साथ औद्योगिक एवं अवस्थापना आयुक्त रहे हैं जिसके तहत वह प्रदेश में पी0पी0पी0 मॉडल में विकसित किये जा रहे एक्सप्रेस-वे, विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन, वितरण, शहरी अवस्थापना विकास, कुशीनगर तथा जेवर (ग्रेटर नोएडा) में एयरपोर्ट स्थापना, सोशल सेक्टर में पी0पी0पी0 मॉडल के तहत जिला अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तथा मेडिकल कालेज, शिक्षा के क्षेत्र में पॉलीटेिक्नक एवं आई0टी0आई0 खोलने, औद्योगिक पॉलिसी के निर्धारण तथा राज्य के वित्तीय संस्थानों पिकप तथा यू0पी0एफ0सी0 के इंचार्ज रहे है।

श्री मिश्र ने वर्ष 2008-09 में राज्य के प्रमुख सचिव वित्त के रुप में राज्य के वित्तीय प्रबन्धन हेतु अनेक कार्य किये हैं। वह वर्ष 2005 से 2008 तक मिनिस्टर (इकोनॉमी) के रुप में भारतीय दूतावास वाशिंगटन डी0सी0 में तैनात रहे है जहां उन्होंने इण्डो-यू0एस0 सी0ई0ओ0 फोरम, कृषि एवं वित्तीय तथा आर्थिक फोरम के विकास के साथ `भारत में व्यापार करने´ के विषय में पोर्टल के विकास का कार्य किया है।

श्री मिश्र वर्ष 2003-05 तक संयुक्त सचिव के रुप में केन्द्रीय सचिवालय व आर्थिक विकास मन्त्रालय भारत सरकार में तैनात रहे है। वे वर्ष 2000-03 तक सचिव औद्योगिक विकास यू0पी0 रहे।

वे 1998 से 2000 तक संयुक्त सचिव (संस्थागत वित्त), बैंकिग डिवीजन इकोनॉमी अफेयर डिपार्टमेन्ट भारत सरकार रहे है। श्री मिश्र 1995-98 तक निदेशक (विदेशी निवेश) डिपार्टमेन्ट ऑफ इकोनॉमी अफेयर भारत सरकार में रहे है। वे 1990 से 95 तक विशेष सचिव/सचिव वित्त यू0पी0 रहे है तथा वर्ष 1986 से 90 तक पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मन्त्रालय भारत सरकार मे उप सचिव रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

3875 करोड रू0 की जिला ऋण योजना का शुभारम्भ

Posted on 29 March 2011 by admin

cdo-agra-rk-shrivastav-alongwith-ldm-launching-district-credit-plan-for2011-12वित्तीय समावेशन कार्य को शतप्रतिशत पूर्ण करें
सकारात्मक सोच के साथ पात्र व्यक्तियों को समय पर ऋण दिलायें

आगरा जनपद की वशZ 2011-12 के लिए 3875 करोड 80 लाख रू0 की जिला ऋण योजना का शुभारम्भ आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में किया गया। गत वशZ से लगभग 25 प्रतिशत वृद्वि के साथ प्रदेश के सभी जिलो से आगरा में सर्वाधिक धनरािश की योजना है। इसमें से कृशि क्षेत्र के लिए कुल 1840 करोड रूपये और नान फार्म सेक्टर (स्माल स्केल इन्ड.) -1075 करोड तथा अन्य प्राथमिक क्षेत्र के लिए 960 करोड 80 लाख रूपये रखे गये है।

योजना का शुभारम्भ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आर. के. श्रीवास्तव ने बैकों से ऋण जमा अनुपात बढाने और सकारात्मक सोच केे साथ योजनाओं को लागू कराने की अपील करते हुए कहा कि नियमों के अनुसार सही व्यक्ति को सही समय पर ऋण मिले।उन्होंने उद्यमिता/कौशल सुधार कार्यक्रमों पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में वित्तीय समावेश के लक्ष्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। मुख्य मन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना में इस वशZ जनपद में  37 हजार खाते खुलवायें गये है। वित्तीय समावेश योजना में हर परिवार में एक बैंक खाता अवश्य खुलवाने के निर्देश दिये गये। बैठक में िशक्षा ऋण प्रकरण तत्परता से निस्तारण के निर्देश दिये गये।

लीड बैंक प्रबन्धक पी0 के0 सक्सैना ने बताया कि दिसम्बर 2010 का जनपद का ऋण जमा अनुपात 60.03 प्रतिशत रहा है। जिसे बढाने के निर्देश दिये गये। वर्तमान वित्तीय वशZ 2010-11 की जिला ऋण योजना में दिसम्बर माह तक की प्रगति में बताया गया कि वाणििज्यक बैंकों द्वारा 71.52 प्रतिशत, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा 72.05 प्रतिशत और सहकारी बैंको द्वारा 82.11 प्रतिशत की उपलब्धी प्राप्त की गई है।

समीक्षा में विभिन्न शासकीय योजनाओं के लक्ष्य की पूर्ति सराहनीय रही है। स्वर्ण जंयती ग्राम स्वरोजगार योजना में समय से ग्रेडिंग करने और ग्रुप एक्टीबिटी को प्रोत्साहन देने पर बल दिया। प्रधान मन्त्री रोजगार सृजन योजना में िशल्पियों को भी लाभ देने पर बल दिया। इस योजना में बैंको को सबसिडी क्लेम तुरन्त भेजने के निर्देश दिये ताकि अनुदान अवशेश न रहे।

उप निदेशक कृशि अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि इस वशZ 85700 के लक्ष्य के सापेक्ष 91645 किसान क्रेडिट कार्ड जारी हुए हे। शासन के निर्देशानुसार जून माह तक प्रत्येक ग्राम को किसान के्रडिट कार्ड से सन्तृप्त करना है। इसके लिए कृशि विभाग द्वारा आवेदन तैयार कराये जा रहे है। आवेदन पत्र 15 अप्रैल तक बैंको को सुलभ कराने के निर्देश दिये। बैठक में बैंक देयों की वसूली की भी समीक्षा की गई ।

इस अवसर पर उप महा प्रबन्धक केनरा बैंक एन.के.झा, भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबन्धक एस.के. श्रीवास्तव, महाप्रबन्धक श्रेयस ग्रामीण बैंक डा0 यू0एन0 एस0 पाण्डेय, बैंको के समन्वय अधिकारी तथा उद्योग,कृशि, खादी ग्रामोद्योग , मत्स्य, डी.आर.डी.ए. डूडा आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदीप जैन से साक्षात्कार

Posted on 29 March 2011 by admin

संवाददाता केन्द्रीय राज्य मन्त्री प्रदीप जैन से जानकारी द्वारा जिले में व्याप्त मनरेगा के भ्रश्टाचार की बात स्वीकार की गई तथा इसके वितरण की व्यवस्था कार्यप्रणाली को दोशी ठहराकर सभी व्यवस्था को आन लाइन करने की बात कही गई है कम्प्यूटीकृत होने पर सभी जानकर सभी लोग जन सामान्य को भी उपलब्ध रहेगी एवं काफी हद तक भ्रश्टाचार पर अंकुश रहेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय सिंह द्वारा हरदोई के सी0डी0ओ0 पर 50 करोड़ रूपये का गोलमाल का आरोप लगाया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बेरोजगारो को चार करोड़ की धनरािश

Posted on 29 March 2011 by admin

खादी ग्रामोधोग बोर्ड ने 1435 बेरोजगारो को चार करोड़ की धनरािश बैंको के सहयोग से बॉटी जा रही है उद्योग में शामिल कुम्हारी उद्योग मन्दिर एवं भवनों के लिए पत्थर जिल्द साजी जूट उत्पादकता कुटीर उद्योग साबुन मेहन्दी निर्माा बढई गिरी आदि शामिल है बेरोजगारी पलायन शहर की तरफ रोकने की इससे भरपूर मदद मिलेगी। योजना के तहत 18 से 45 वशZ की पात्रता रखी गई है बैंको को माध्यम बनाकर तीन करोड़ 98 लाख 75 हजार का ऋण अभी तक बॉटा जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नकल माफिया भारी पड़ रहे है

Posted on 29 March 2011 by admin

िशक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन की सारी तैयारियॉ धरी रह गई है उन पर नकल माफिया भारी पड़ रहे है शुरूआत में प्रशासन को थोड़ी कामयाबी जरूर मिला। जिले के माधौगञ्ज एवं बिलग्राम क्षेत्र से परन्तु वह सब नाकाफी था जबकि पूरे जिले को 2487 परीक्षा केन्द्रो को 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई अब तक सचल दल ने तीन दर्जन नकल करते हुए परीक्षार्थी पकड़े गये एवं जिन पर कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजनैतिक पार्टियों के निशाने पर ब्राम्हण वोट बैक

Posted on 29 March 2011 by admin

जिले में आज कल ब्राम्हण वोट बैंक पर राजनीतिज्ञों की पैनी नज़र है इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी तथा बसपा सांसद नरेश अग्रवाल जिनकी जिले में काफी दबदबा माना जाता है दोनों पार्टिया ने समान्तर ब्राम्हण वोट बैक पर मीटिग कर रहे है। पार्टी कार्यालय पर समाजवादी ब्राम्हण सभा तो नुमाइस मैदान पर बसपा संासद नरेश अग्रवाल की जोरदार मीटिंग हुई और अपने ढंग अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोिशश में रहे। समाजवादी रवैये में दीपक मिश्रा, राजन दीक्षित, पवन बाजपेयी, रामानन्द मिश्रा, प्रमुख रहे तो बसपा सांसद की मीटिंग की अध्यक्षता एडवोकेट यदुवीर त्रिवेदी तथा संचालन रामप्रकाश शुक्ला जो पूर्व में नगर पालिका के चेयरमैन के पद को सम्भाल चुके है तथा अन्य सम्भ्रान्त व्यक्ति भी उपस्थित हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in