Archive | राज्य

कानपुर नगर के रिवाईवल की योजनाओं को जल्दी पूरा किया जायेगा - मुख्यमंत्री

Posted on 20 June 2012 by admin

  • दर में संशोधन कर निजी संस्था को नगर की विद्युत वितरण व्यवस्था सौंपने पर विचार
  • कानपुर नगर के प्रतिनिधि मण्डल की मुख्यमंत्री से भेंट

3उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज यहां एनेक्सी स्थित सभाकक्ष में कानपुर नगर के एक प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट कर उनसे कानपुर महानगर का गौरव पुनः बहाल कराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर नगर के रिवाईवल के लिये जो विकास योजनायें चल रहीं हैं, उन्हें जल्दी पूरा किया जायेगा तथा जिन योजनाओं में केन्द्र सरकार द्वारा धनराशि प्राप्त होनी है, उनके लिये तत्परता से प्रयास भी किये जायेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव को कानपुर नगर की परियोजनाओं और वहां की आवश्यकताओं की समीक्षा कर अवगत कराने के भी निर्देश दिये हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा के बायीं तरफ नगर को उन्नाव के सरैंया गांव से जोड़ने के लिये निर्माणाधीन बैराज रोड को नवम्बर तक पूरा करने का प्रयास किया जाये। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर स्थानांतरित करने, लेबर कालोनी के सम्बन्ध में शीघ्र निर्णय लेने के साथ-साथ भवनहीन थानों के भवन निर्माण पर भी विचार किये जाने की भी अपेक्षा की।
श्री यादव ने प्रतिनिधि मण्डल के अनुरोध पर कानपुर नगर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिये दर में संशोधन कर निजी संस्था को विद्युत वितरण व्यवस्था सौंपने पर विचार करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने जिला कारागार को नगर से बाहर स्थानांतरित करने तथा मंधना-भौती बाईपास को कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शीघ्र बनवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कानपुर विकास प्राधिकरण की सीमा अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 10 गांवों में आवश्यक सुविधायें मुहैय्या की बात भी कही। उन्होंने यह भी कहा कि गंगा नदी के घाटों के विकास लिये काम किया जायेगा।
इससे पूर्व प्रतिनिधि मण्डल ने लगभग 06 हजार करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया, इनमें शहरी सुविधाओं को बढ़ाने, अवस्थापना सुविधाओं का विकास, सड़कों के निर्माण, विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार, मल्टीलेवल पार्किंग आदि परियोजनायें शामिल हैं। प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कानपुर नगर के विकास के लिये किये जा रहे प्रयासों का परिणाम अब मिलने लगा है, कानपुर नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है, अतिक्रमण भी हटाये जा रहे हैं। प्रतिनिधि मण्डल ने उम्मीद जतायी कि राज्य को लगभग 05 हजार करोड़ रूपये का राजस्व देने वाले कानपुर नगर के विकास में वर्तमान सरकार पूरा प्रयास करेगी। इससे कानपुर पुनः औद्योगिक नक्शे पर अपना पुराना गौरव हासिल कर सकेगा।
बैठक में राज्यमंत्री प्रोटोकाॅल श्री अभिषेक मिश्रा, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री नवीन चन्द्र बाजपेयी, विधायक श्री सतीश कुमार निगम, मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव नगर विकास श्री प्रवीर कुमार, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह, परिवहन आयुक्त श्री आलोक कुमार, मण्डलायुक्त कानपुर सुश्री शालिनी प्रसाद, श्री महेन्द्र मोहन सहित उद्योग तथा व्यापार से सम्बन्धित लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हिंदी सेवी सम्मान समारोह

Posted on 20 June 2012 by admin

केंद्रीय हिंदी संस्थारन, आगरा मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा 1961 ई. में संस्थारपित स्वाियत्तय संगठन केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल द्वारा संचालित एक स्वारयत्त्शासी शैक्षिक संस्थाथ है। संस्थासन का मुख्याठलय आगरा में स्थित है। इसके आठ केंद्र इन नगरों में सक्रिय हैं-दिल्लीष (1970), हैदराबाद (1976), गुवाहाटी (1978), शिलांग (1987), मैसूर (1988), दीमापुर (2003), भुवनेश्व‍र (2003) तथा अहमदाबाद (2006)।

भारत की एकता की एक महत्वदपूर्ण कड़ी हिंदी है। आधुनिक भारत के लिए राष्ट्री य एकता सबसे बड़ा मूल्य् है, जो केंद्रीय हिंदी संस्था न के हर कार्यक्रम के मूल में विद्यमान रहा है। हिंदी की भावात्मक एकता के इसी संदेश को मूर्त रूप देने वाली हिंदी सेवी सम्मान योजना की शुरूआत सन् 1989 में हुई। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के उन्नयन, विकास एवं प्रचार-प्रसार हेतु उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिवर्ष 14 समर्पित विद्वानों को संस्थान की ओर से भारत के राष्ट्रपति द्वारा एक लाख रुपए, शॉल तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित/ पुरस्कृत किया जाता है। प्रारम्भ में इस योजना के अंतर्गत 10 पुरस्कार रखे गए थे, किंतु वर्ष 2002 में इनकी संख्या 15 कर दी गई। वर्तमान में यह संख्या 14 है।

वर्ष 2008 और 2009 का हिंदी सेवी सम्मान समारोह दिनांक 20 जून, 2012 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटील हिंदी सेवी विद्वानों को सम्मानित करेंगी। श्री कपिल सिब्बल, माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार तथा अध्यक्ष, केंद्रीय हिंदी शिक्षण मण्डल, आगरा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
हिंदी सेवी सम्मान समारोह (वर्ष 2008 और 2009) में सम्मानित किए जाने वाले विद्वानों का विवरण इस प्रकार है-
गंगाशरण सिंह पुरस्काार (हिंदी प्रचार-प्रसार एवं‍ हिंदी प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेिखनीय कार्य के लिए)
वर्ष 2008 के लिए
1. श्री गिरीश कर्नाड
2. श्री श्याशम बेनेगल
3. प्रो. माधुरी छेड़ा
4. श्री बल्ली  सिंह चीमा
वर्ष 2009 के लिए
1. प्रो. वाई.लक्ष्मीद प्रसाद
2. श्री मधुर भंडारकर
3. डॉ. दामोदर खडसे
4. प्रो. चमनलाल सप्रू

गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्काचर (हिंदी पत्रकारिता तथा रचनात्म‍क साहित्यि के क्षेत्र में उल्लेभखनीय कार्य के लिए)
वर्ष 2008 के लिए
1. श्री पंकज पचौरी
2. श्री विनोद अग्निहोत्री
वर्ष 2009 के लिए
1. श्री ब्रजमोहन बख़्शी
2. श्री बलराम

आत्मा राम पुरस्का र (वैज्ञानिक एवं तकनीकी साहित्या और उपकरण विकास के क्षेत्र में उल्ले खनीय कार्य के‍ लिए)
वर्ष 2008 के लिए
1. प्रो. यशपाल
2. मुहम्म द ख़लील
वर्ष 2009 के लिए
1. श्री सुभाष लखेड़ा
2. डॉ. नरेंद्र के. सहगल

सुब्रह्मण्य9 भारती पुरस्का र (हिंदी के विकास से संबंधित सर्जनात्मकक/ आलोचनात्मेक क्षेत्र में उल्लेहखनीय सेवाओं के लिए)
वर्ष 2008 के लिए
1. डॉ. नंदकिशोर आचार्य
2. डॉ. विजय बहादुर सिंह
वर्ष 2009 के लिए
1. श्री अजित कुमार
2. श्री गोपाल चतुर्वेदी

महापंडित राहुल सांकृत्यातयन पुरस्का.र (हिंदी में खोज और अनुसंधान करने तथा यात्रा विवरण आदि के लिए)
वर्ष 2008 के लिए
1. प्रो. गोपाल राय
2. डॉ. विमलेश कांति वर्मा
वर्ष 2009 के लिए
1. प्रो. हरिमोहन
2. डॉ. विक्रम सिंह

पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यसनारायण पुरस्कादर
भारतीय मूल के विद्वान को विदेशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेंखनीय कार्य के लिए
1. वर्ष 2008 के लिए      - श्रीमती पूर्णिमा वर्मन (यू.ए.ई.)
2. वर्ष 2009 के लिए   - डॉ. सुरेंद्र गंभीर (यू.एस.ए.)

उक्त कार्यक्रम का राष्ट्रपति भवन से सीधा प्रसारण दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल और डीडी न्यूज पर प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई ही नहीं पूरे प्रदेश में अराजकता एवं अन्धकार का वातावरण बन गया है

Posted on 20 June 2012 by admin

हरदोई जनपद में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि पूरे प्रदेश में ही नहीं कहीं-कहीं यहाँ पर इससे ज्यादा अन्धकार के साथ अराजकता का माहौल कुशासन से जनता त्रस्त हो उठी है उत्तर प्रदेश शासन ने बिजली समस्या को दूर करने के बजाय बाजारों को बन्द करके तुगलकी फरमान जारी कर दिया जिससे लोग घरों में कैद हो जायें और चिन्तन करें भाजपा इस तुगलकी फरमान जमकर विरोध करेगी प्रदेश ही नहीं केन्द्र की यूपीए सरकार ने बगैर सोंचे समझे सलाह मशविरा के बिना राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी की घोषणा कर दी इसलिये राज्य सत्तारूढ़ दल के खिलाफ राजग अपना प्रत्याशी जरूर उतारेगा। हरदोई जनपद के निकाय चुनाव की तैयारी एवं उसका जायजा लेने अवलोकन करने हेतु भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदोई आये और यहाँ पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके बाद में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे उन्होने कहा कि उ0प्र0शासन ने अपने घोषणा पत्र में कही गयी बातों पर कहीं खरी नहीं उतर रही है। गाँवों की बातें तो छोंड़ दीजिये शहरों की बिजली भी गायब है विद्युत प्रबन्धन के बजाय नित नये तुगलकी फरमान व्यापारियों को सुनाये जा रहे हैं एवं सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग हो रहा है इस पर तत्काल अंकुश नहीं लगाया जायेगा तो हम चुप नहीं बैठेंगे। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, हरदोई पालिका प्रत्याशी सुधा मिश्रा, अखिलेश पाठक, अनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सबसे बड़ा सिरदर्द बना पावर कार्पोरेशन का हरदोई बिजली विभाग

Posted on 20 June 2012 by admin

हरदोई जनपद का मध्यांचल विद्युत वितरण खण्ड हरदोई के निवासियों के लिये सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुका है बिजली विभाग की आनलाइन प्रक्रिया होने की वजह से सोमवार को यहाँ का सर्वर डाउन हो जाने से घण्टों लाइन लगने पर भी उपभोक्ता बिजली बिल को जमा किये बगैर घर को वापस हो गये। जब उन्होने सुना कि सर्वर डाउन है सर्वर डाउन होने से लाइन में लगे लोग कह रहे थे कि हमें फायदा तो कम हुआ नुकसान ज्यादा हो रहा है बिलों की गड़बड़ी आम बात हो गयी उपभोक्ता कहता है हमारी जेब पर डाका पड़ रहा। तकनीकी समस्या सुनकर उपभोक्ता और परेशान हो गया नौकरी पेशा लोगों के लिए बिजली बिल एवं डियूटी दोनों से दो चार होना पड़ रहा है। इस श्रेणी के लोगों ने जब अधिकारियों से आपत्ति जताई अपनी फरियाद की परन्तु अधिकारी भी कोई विकल्प न बता पाये। दूसरे दिन लाइन में लगने के लिए उपभोक्ता को आना ही पड़ेगा नहीं तो बिजली जमा किये बगैर बैरंग घर पर बैठे रहें। अधिशाषी अभियन्ता अहिरवार कह रहे हैं कि यह सुविधा प्रक्रिया का हिस्सा है तकनीकी खराबी हो गई यदि यह प्रक्रिया प्रतिदिन की बाधक बनेगी तो लखनऊ के अधिकारियों से बात करके इसे सुलझाया जायेगा।
घने जा सके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दुकानों व वाणिज्य अधिष्ठानों में समयानुसार बंदी कराने हेतु टीमें गठित

Posted on 19 June 2012 by admin

उप श्रम आयुक्त ने सूचित किया है कि शासन के आदेशों के प्रभावी परिपालन के क्रम में आगरा नगर में स्थित दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों, रेस्टोरेन्ट आदि में समयानुसार बन्दी एवं साप्ताकि बन्दी सुनिश्चित कराने हेतु दो टीमों का गठन किया गया है।
प्रथम टीम में सहायक श्रमायुक्त डी0पी0 सिंह के साथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रभाकर मिश्र, बी0पी0 ंिसंह, एस0एस0 अथैया, वोधराज सिंह वी0एस0वर्मा, के0के0 गुप्ता तथा सुरेन्द्र प्रकाश को सम्मिलित किया है। इस टीम के  लिए आवंटित क्षेत्र-संजय प्लेस, कमला नगर, बल्केश्वर, न्यू आगरा, राजा की मण्डी, एम0जी0 रोड (राजा की मण्डी से आगे) मथुरा रोड एवं आसपास का क्षेत्र है।

दूसरी टीम में सहायक श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट के साथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी एम0के0 पाण्डेय, के0एस0 कटियार, बाल गोविन्द, आर0 एल0 पटेल, डी0पी0 सिंह, दयानन्द, कल्याण सिंह को तैनात किया है। इस टीम का कार्यक्षेत्र सदर,शाहगंज, राजामण्डी, एम0जी0 रोड (राजा मण्डी तक) किनारी बाजार, सुभाष बाजार,बेलनगंज एवं आस पास का क्षेत्र रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन कार्य में बाधा डालने व सामाजिक सद्भाव विगाडने वालों पर कडी कार्यवाही

Posted on 19 June 2012 by admin

मजिस्ट्रेट तथा सी0ओ0 संयुक्त रूप से वार्डवार लागो के साथ बैठक करें

क्षेत्रों का सद्यन भ्रमण करते हुए प्रत्येक बिन्दु पर ध्यान दें

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये हैं कि निर्वाचन कार्य में बाधा डालने या सामाजिक सद्भाव बिगाडने की कोशिश करने बालो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करें। प्रशासन निर्वाचन को स्वतंत्र , निष्पक्ष और शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कटिवद्व है। उन्होंने निर्देश दिये है कि सभी उप जिलाधिकारी तथा अपर नगर मजिस्टेªट अपने सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्रों का सद्यन भ्रमण कर लें और बूथ की स्थिति का भी अवलोकन कर लें। ये सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में वार्डवार थानों पर स्थानीय नागरिको के साथ समन्वय बैठक अनिवार्य रूप से करा लें और क्राउड मैनेजमेन्ट, कानून-व्यवस्था, यातायात, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था आदि सभी बिन्दुओं पर परीक्षण कर लें।
जिलाधिकारी ने आज कमिश्नरी सभागार में निर्वाचन व्यवस्थाओं और कानून व्यवस्था के बारे में विस्तार से समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने निरोधात्मक कार्यवाही को प्रभावी बनाने, गुण्डा एक्ट, गेंगस्टर एक्ट, आदि के अन्तर्गत कार्यवाही, शस्त्र जमा कराना, गत चुनाव की घटनाओं, सहित आयोग के निर्देशानुसार इंगित विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम चुनावों में किसी भी प्रकार के होडिग्स , बैनर्स, पोस्टर, आदि द्वारा सार्वजनिक स्थान पर प्रचार की अनुमति नही है। ऐसे होर्डिग्स बैनर्स आदि को तत्परता से हटवायें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0के0बाजपेई ने कानून व्यवस्था के अनुपालन हेतु विस्तार से निर्देश दिये। उन्होंने एक हजार से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रो पर समर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र पुलिस, होमगार्ड, चैकीदार सहित पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल लगाया जा रहा है। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराया जायेगा।
बैठक में बताया गया कि मतदान कार्मिक, पुलिस बल, के अतिरिक्त हर बूथ पर एक लोकेटर तथा पर्ची वितरण हेतु कर्मचारी रहेगा। इस कार्य में बी0एल0ओ0 लगाये गये है बडी संख्या में पोलिंग एजेण्ट भी प्रत्याशी तैनात करेगे। ऐसी स्थिति में सभी मतदान अभिकर्ता बूथ के वाहर रह कर ही अपना कार्य कर सकेगें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी(प्र0) जगदीश, अपर जिलाधिकारी (वि0रा) सी0पी0ंिसंह अपर जिलाधिकारी(प्रोटो) एस0सी0 वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर आर0बी0 सिंह यादव, पुलिस अधिक्षक (ग्रा0) के0के0 अस्थाना, पुलिस अधीक्षक यातायात वी0एन0तिवारी, एवं सभी उप जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट , पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्राइवेट चिकित्सा संस्थान साप्ताहिक रिपोर्ट भेजें-सी0एम0ओ0

Posted on 19 June 2012 by admin

मुख्य चिकित्साधिकारी ने समस्त प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों को सूचित किया है कि भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित आई0डी0एस0सी0 कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद
के समस्त सरकारी/गैर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों (नर्सिंग होम, पैथोलोजी लैब, क्लीनिक आदि ) से संक्रामक रोगों की साप्ताहिक रिपोर्ट  India Medical council Act1956 (Professionl Conduct and ethics) Regulation 2002  के अन्तर्गत निर्धारित फार्म पी0 एवं एल0 पर रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रत्येक सोमवार को (Email ID-idspagra @ gmail.com) सी0एम0ओ0 कार्यालय भेजें।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त फार्म एन0आई0 सी0 की वेबसाइट (www.agra.nic.in) एवं आई0डी0एस0पी0 वेबसाइट (www.idsp.nic.in) पर उपलब्ध है। पूर्व में सभी चिकित्सा संस्थानों को फार्म पी0 एवं एल0 भेजे जा चुके है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगरा में विश्व स्तरीय पर्यटन सुविधायें उपलब्ध करानेे की योजनाओं को अमली जामा पहनाया जायेगा - मुख्यमंत्री

Posted on 15 June 2012 by admin

  • आगरा के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की
  • आगरा के विकास के लिये किये जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

press_r2_c1
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा में विश्व स्तरीय पर्यटन सुविधायें उपलब्ध कराने तथा देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने की योजनाओं को शीघ्र अमली जामा पहनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगरा को सूचना प्रौद्योगिकी का हब बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम भी उठाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जल परिवहन, मूलभूत अवस्थापना एवं हवाई अड्डे के विकास के अलावा पर्यटन सुविधाओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ नेचर पार्क आदि स्थलों को आकर्षक बनाकर आगरा की अन्तर्राष्ट्रीय पहचान को और मजबूत किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने ये विचार उस समय व्यक्त किये जब आज उनके सरकारी आवास पर आगरा के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात काफी सकारात्मक रही।
प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को आगरा नगर के विकास के लिये इतने कम समय में रूचि दिखाते हुए किये जा रहे उत्साहवर्धक प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विगत में आगरा जैसे महत्वपूर्ण नगर की काफी उपेक्षा की गयी थी। लगभग 2 घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रत्येक बिन्दुओं पर प्रतिनिधि मण्डल के सुझावों को ध्यान से सुना और उनपर गम्भीरता से विचार करने का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि राज्य सरकार की पहल से आगरा शहर को पर्यटन के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी ख्याति मिलेगी। इससे आगरा का पर्यटन के क्षेत्र में गौरव पुनः कायम होगा। प्रतिनिधि मण्डल ने विभिन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि नगर की इन समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाये।
श्री यादव ने कहा कि आगरा में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्थापना हेतु कार्रवाई सुनिश्चित करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न न्यायालयों के आदेशों एवं नियमों को दृष्टिगत रखते हुए ताजमहल के आसपास विशेष रूप से ताजगंज का विकास अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कराया जायेगा। शाहजहां पार्क को सुसज्जित करने के साथ-साथ ताजमहल के समीप ताज नेचर पार्क का विकास भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ताजमहल के आस-पास हरित पट्टी विकसित की जायेगी। उन्होंने कहा कि आगरा एवं इसके आसपास मुख्य मार्गों का उच्चीकरण एवं चैड़ीकरण कराया जायेगा। आगरा नगर में उत्तर एवं दक्षिण बाईपास बनाने तथा जमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए भी काम किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नई औद्योगिक नीति के माध्यम से उद्यमियों को सुविधायें उपलब्ध कराने तथा निवेश के लिये बेहतर वातावरण बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आगरा नगर की यातायात व्यवस्था सुधारी जायेगी। उन्होंने कहा कि एस0एन0 मेडिकल काॅलेज, आगरा का उच्चीकरण कर यहां इलाज की सभी सुविधायें मुहैय्या करायी जायेंगी। उन्होंने कहा कि आगरा मण्डल पूरे देश में आलू का सबसे उत्पादक एवं भण्डारण क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि यहां के आलू उत्पादकों को प्रोत्साहित करने तथा वैल्यू एडीशन के लिए राज्य सरकार आवश्यक सुविधायें मुहैय्या करायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगरा में चलायी जा रही योजनाओं पर तेजी से कार्य करें तथा योजनाओं के निरंतर समीक्षा भी करें।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल ने आगरा के होटलों में पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने, आगरा में जलापूर्ति की गुणवत्ता सुधारने तथा मूलभूत संसाधनों में सुधार के लिए सुझाव भी दिये हैं।
बैठक में विधायक श्री राम सकल गुर्जर, आगरा के महापौर, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार, सचिव सूचना श्री अमृत अभिजात, सचिव पर्यटन श्री मनोज कुमार, के अलावा होटल एण्ड रेस्टोरेंट एसोसियेशन, आगरा डेवलपमेन्ट फाउन्डेशन, आगरा विकास मंच, फेडरेशन आफ ट्रेवेल एसोसियेशन, उ0प्र0 नेशनल चेम्बर आफ इंडस्ट्री एण्ड कामर्स, इण्डिया इन्डस्ट्रीज एसोसियेशन तथा आगरा कोल्ड स्टोरेज आॅनर्स एसोसियेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुम्भ मेले का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री

Posted on 13 June 2012 by admin

मुख्यमंत्री ने की कुम्भ मेला-2013 की तैयारियों की समीक्षा
cm-photo-2
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 14 जनवरी, 2013 से इलाहाबाद में शुरू होने वाले कुम्भ मेले का आयोजन इतना पुख्ता और सुव्यवस्थित किया जाए कि वह अनुकरणीय बन जाए। उन्होंने सेवा भाव और जिम्मेदारी से कुम्भ मेले को आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तीर्थ यात्री या पर्यटक को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। काॅल सेन्टर और सूचना केन्द्र बनाए जाएं ताकि जानकारी के अभाव में किसी को भी किसी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने मेले मेें कानून व्यवस्था और सफाई पर जोर देते हुए कहा कि इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री आज योजना भवन में कुम्भ मेले के आयोजन के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्नान के लिए संगम पर नदियों में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। सीवेज की समस्या की शिकायत भी नहीं मिलनी चाहिए। मेले के दौरान उन औद्योगिक इकाइयों को बन्द कर दिया जाए, जिनसे पानी के प्रदूषण का खतरा बना रहता है। अर्द्धकुम्भ के दौरान 49 हजार क्यूसेक पानी लिया गया था, कुम्भ के लिए इसकी मात्रा को यथासम्भव बढ़ाया जाए।
श्री यादव ने कहा कि कुम्भ मेले के आयोजन की आदर्श व्यवस्था करने के लिए उनकी सरकार कटिबद्ध है। विश्व विख्यात कुम्भ मेले के आयोजन में प्रदेश के 10 विभागों की 133 परियोजनाएं लागू की जाएंगी, जिनके कुल 162 कार्य मेला स्थल पर किए जाएंगे। पिछला कुम्भ मेला 44 दिन का था लेकिन इस बार यह 55 दिनों का होगा। इस प्रकार 25 प्रतिशत अधिक कार्य और संसाधनों का इस्तेमाल किया जाएगा और पिछले कुम्भ मेले से करीब 25 प्रतिशत ही अधिक तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले में आने वाले लोगों की संख्या का सेटेलाईट के माध्यम से सही-सही अनुमान लगाया जाए और उसी के अनुसार परियोजनाओं का आकार तय किया जाए। उन्होंने इलाहाबाद के स्वरूप रानी अस्पताल की स्थिति को सुधारने के भी निर्देश दिए ताकि तीर्थ यात्रियों के इलाज में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ के आयोजन में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मेला स्थल की ओर जाने वाली सड़कों पर लगे हुए साइन बोर्ड के साथ-साथ आॅडियो-वीडियो सिस्टम लगाए जाएं, जिनसे उन लोगों को भी मेला स्थल की विभिन्न जानकारियां हर समय मिलती रहें, जो साइन बोर्ड पढ़ नहीं सकते। पार्किंग एवं सड़क जाम की समस्या न पैदा हो, इसके पक्के इन्तजाम करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नान स्थल से पार्किंग तक आने-जाने के लिए बसें लगाई जाएं। उन्हांेने यह भी कहा कि मेले के दौरान बहुत बड़ी मात्रा में बिजली की खपत होती है। बिजली की बचत करने के लिए एल.ई.डी. लाइट के प्रस्ताव पर गहनता से विचार किया जाए और जहां तक सम्भव हो कम लागत में अधिक से अधिक बिजली उपलब्ध कराई जाए। बैठक में उन्हें अवगत कराया गया कि एल.ई.डी. लाइट इकोफ्रैण्डली होती है और इसके इस्तेमाल से लगभग 80 प्रतिशत ऊर्जा की बचत भी होती है। उन्होंने मेले में 4-जी इन्टरनेट व्यवस्था लागू करवाने के प्रयास करने के भी निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में मौजूद नगर विकास मंत्री श्री मोहम्मद आजम खाँ ने सफाई और शौचालय की व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पांच शौचालयों पर एक सफाईकर्मी तैनात किया जाए। कुम्भ में सफाई की व्यवस्था चिकित्सा विभाग से नगर विकास विभाग को स्थानान्तरित करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा नदी के किनारे बड़ी संख्या में मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि इलाहाबाद के चैराहों के सौन्दर्यीकरण में तेजी लाई जाए और निर्माणाधीन अलोपीबाग फ्लाई ओवर का कार्य प्रत्येक दशा में इस वर्ष नवम्बर तक पूरा कर लिया जाए। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि सीवेज का कार्य भी दिसम्बर के बजाए नवम्बर तक प्रत्येक दशा में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान एक समय में लगभग 10 लाख तीर्थ यात्री और 10 हजार वाहन हर समय मौजूद रहते हैं। यह सुनिश्चित करना हम सबका कर्तव्य है कि सड़क पर न तो जाम लगे और न ही आने-जाने में कोई असुविधा हो। संगम में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सहायता कर्मी के रूप में लगाई जाए। उन्होंने मेला अधिकारी से कहा कि अगले सप्ताह वे ऐसे स्वयंसेवी संगठनों की बैठक कर लें, जो हर मेले में निःशुल्क अपने स्वयंसेवकों की सेवाएं देते रहे हैं। मेले में अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने मेला स्थल में बनने वाले अस्पतालों तथा स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए अभी से तैयारी शुरु करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने तमाम विभागों के समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि शेष कार्यों का जल्द ही सर्वे करा लिया जाए और उसी के अनुरूप परियोजना तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेले की तैयारियांे की पाक्षिक समीक्षा की जा रही है। योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री नवीन चन्द्र वाजपेयी ने पिछले कुम्भ की तर्ज पर ही टिहरी बांध तथा अन्य स्रोतों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही।
बैठक में अवगत कराया गया कि इस बार मेले में दो लाख वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। रीवा रोड से करैलाबाग 33 केवी पारेषण लाइन का सुदृढ़ीकरण और 50 परिवर्तकों की 250 केवीए से 400 केवीए क्षमता वृद्धि की जाएगी। 33/11 केवी के 5 नए विद्युत उपकेन्द्रों का निर्माण, 11/0.4 केवी के 400 केवीए तथा 250 केवीए के 50-50 उप केन्द्रों का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा जबकि 33 केवी के 32.36 किमी तथा 11 केवी के 40 किमी भूमिगत तारों को बिछाया जाएगा। इलाहाबाद की ओर आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर 3 प्रवेश द्वारों का निर्माण होगा और यमुना तट के 5 स्थानों पर घाट बनाए जाएंगे। इलाहाबाद के 20 चैराहों का सौन्दर्यीकरण भी किया जाएगा और 20 हाई मास्ट लगाए जाएंगे। 3 नए नलकूपों का निर्माण तथा 4 नलकूपों की री-बोरिंग की जाएगी। नवनिर्मित तथा पुरानी सड़कों को चैड़ा करने तथा उनके सुदृढ़ीकरण को मिलाकर कुल 324 किमी सड़कों पर कार्य किया जाएगा।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राकेश गर्ग, पुलिस महानिदेशक श्री अम्बरीष चन्द्र शर्मा सहित सम्बन्धित विभागों के प्रमुख, सचिव तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कन्नौज लोकसभा के उपचुनाव में निर्विरोध जीत

Posted on 13 June 2012 by admin

12-06-d कन्नौज की जिलाधिकारी सुश्री सेल्वा कुमारी जे ने आज मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की विशिष्ट उपस्थिति में कन्नौज लोकसभा के उपचुनाव में निर्विरोध जीत का ऐतिहासिक रिकार्ड बनाने पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
श्री अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इस्तीफा देने के फलस्वरूप रिक्त स्थान पर 5 जून,2012 को श्रीमती डिम्पल यादव ने नामांकन पत्र भरा था। उनके विरोध में किसी राजनीतिक दल के न आने और दो निर्दलियों द्वारा भी नाम वापस लिए जाने के फलस्वरूप 9 जून,2012 को ही उन्हें निर्विरोध घोषित कर दिया गया था।
निर्वाचन प्रमाण पत्र जैसे ही जिलाधिकारी ने श्रीमती डिम्पल यादव के हाथो में सौंपा, समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर छा गई। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि मैं हमेशा कन्नौज से जुड़ा रहूॅगा। विकास के मामले में आप लोगों को कोई शिकायत नहीं मिलेगी। कन्नौज ने हमारी पार्टी का सम्मान बढ़ाया है। समाजवादी विचारधारा को देशभर में फैलाने का काम किया है।
इस अवसर पर सर्वश्री विजय बहादुर पाल, विधायक तिर्वा, अरविन्द यादव विधायक छिबरामऊ, अनिल दोहरे, विधायक कन्नौज, जिलाध्यक्ष कलीम खाॅ, छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव, राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद, राम आसरे विश्वकर्मा, रजनीकान्त यादव ब्लाक प्रमुख, नवाब सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा संतोष यादव सनी, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in