Archive | राज्य

लोहिया ग्रामों में सी.सी. रोड का निर्माण अब ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा किया जायेगा

Posted on 08 November 2012 by admin

डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित ग्रामों में सी.सी.रोड के निर्माण हेतु अब मेरठ, सहारनपुर, चित्रकूटधाम व गोरखपुर मण्डल के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को बनाया गया है।
इस संबंध में मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी की ओर से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों/मण्डलायुक्तों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के अन्य मण्डलों के लोहिया ग्रामों में सी.सी. रोड का निर्माण अब ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्रिय स्वास्थ्य टीम ने हकीकत देखी, जाना जिला अस्पताल का सच

Posted on 08 November 2012 by admin

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने आई टीम ने जिला अस्पताल हरदोई से रूबरू हो गई। सब कुछ ठीक ठाक तैयारी के बाद भी टीम को काफी कमियाॅ देखने को मिली, निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मियों मे बैचनी साफ दिखाई दी। 11 सदस्यी टीम भर्ती महिलाओेे को दवाईयां, जननी सुरक्षा योजना, भोजन वार्ड, शौचालय सभी का निरीक्षण किया। गन्दगी पर हिदायत भी दी। एक्सरे वन वार्ड, ब्लड बैंक, बाल विभाग की कमी दो पर राय बेबाक शब्दों मे दी। केन्द्रिय टीम को जिला अस्पताल मे सबकुछ तैयारी के साथ दिखाया गया जैसे एक बेड पर एक महिला जबकि बीते दिनो मे दो महिलाओं रहती थी। तीमारदारों को चेक हेतु लाइन नही दिखाई पड़ी, आशा बहुुओ का जमावाडा भी नही नजर आया। मीडिया कर्मियों से टीम ने बात करना स्वीकार नही किया आक्सीजन प्लान्ट न चलने की वजह अस्पताल कर्मी कोई जबाब नही दे पायें। केन्द्रिय स्वास्थ्य टीम इस तरह जिला अस्पताल का निरीक्षण करके चली गई। अगर ऐसे ही टीम निरीक्षण करती रहेगी तो अधिकारी को फिक्र करने की कोई जरूरत ही नही पड़ेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से किया जायें: मंडलायुक्त

Posted on 08 November 2012 by admin

लखनऊ से आये मण्डलायुक्त संजीव मित्तल ने कहा कि पीडि़त व्यक्ति जब जाये ंतभी उसकी सभी शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से किया जायेेे। बार बार जिला या तहसील मुख्यालय पर न आना पड़े। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को चेताया कि तभी हमारा तहसील दिवस कामयाबी हासिल करेगा। उन्होेनें मतदाता सूची पुर्ननिरीक्षण कार्यक्रम, अभिलेखो का रखरखाव की अव्यवस्था देख कर नाराजगी भी जताई। सभी फार्माे के संशोधन मे तेजी लाने व शिकायतों मे जो संख्या मे 99 थी, निस्तारण के आदेश भी दियें, जिसमे राजस्व विभाग के 43, समाज कल्याण विभाग के 6, पुलिस विभाग के 23, नगर पालिका की 2, विकास विभाग की 8 शिकायतें रही। उन्होने 12 परिवारों को मण्डी समिति की ओर से 70500 रू0 की आर्थिक सहायता भी दी। 45 इन्दिर आवासों मे लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में 33,750 रू0 प्रति लाभार्थी को आवंटित किया। कुछ फरियादी सण्डीला मे वासस गये अधिकारियों ने उन्हे मिलने नही दिया। शाहाबाद मे अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। हरदोई मे लेखपालों की समस्या सुनकर अधिकारियों को निस्तारण भी कहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

टोरेन्ट के विरूद्ध मण्डलायुक्त की बैठक अब 17 नवम्बर को

Posted on 08 November 2012 by admin

टोरेन्ट पावर लिमिटेड के आगरा के विरूद्ध शिकायतों की सुनवाई के लिए मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में 8 नवम्बर, 2012 को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गयी है अब यह बैठक 17 नवम्बर, 2012 को दोपहर 03ः00 बजे मण्डलायुक्त के सभाकक्ष में आहूत होगी।
यह जानकारी अपर आयुक्त श्री मुकेश चंद्रा ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी 6 नवम्बर, 2012 को इलाहाबाद में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग के साथ कुम्भ मेला कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए

Posted on 07 November 2012 by admin

0508

Comments (0)

सड़क दुघर्टना में सात व्यक्तियों की मृत्यु

Posted on 07 November 2012 by admin

थाना कन्हई ग्राम कंजास से कुछ लोग चन्द्रिकन देवी से मुण्डन कराकर बोलेरो गाड़ी नं0 यूपी-72पी-2007 से वापस अपने घर जा रहे थे कि थाना अन्तू क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गडवारीपुर के पास हाईवे पर प्रतापगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक नं0 यूपी-33टी-2497 ने सामने से टक्कर मार दी । जिससे बोलेरो में सवार सात व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हैं जिनको उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है । ट्रक को पुलिस कब्जे में लिया गया । विधिक कार्यवाही की जा रही है । मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कराये जा रहे हेैं ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरियाणा से तस्करी कर लायी जा रही 10 लाख रूपये कीमती अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 02 तस्कर गिरफ्तार

Posted on 07 November 2012 by admin

थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर जड़ौदा चैराहा के पास से हरियाणा से ट्रक नं0 एचआर-56-8881 द्वारा तस्करी कर लायी जा रही हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब सहित 02 तस्करों 1.विजय निवासी मो0तहसील कैम्प, थाना सिटी, जनपद पानीपत, हरियाणा व 2.रमेश गुप्ता निवासी जाटन रोड, राजपूत कालोनी, थाना माडल टाउन, जनपद पानीपत, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 260 पेटियों में हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब व ट्रक नं0 एचआर-56-8881 बरामद हुआ। बरामद शराब की कीमत लगभग 10 लाख रूपये बतायी गयी है।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि उक्त बरामद अवैध अंग्रेजी शराब जनपद रोहतक, हरियाणा से सस्ते दामों में खरीद कर जनपद मुफ्फरनगर व आसपास के क्षेत्रो में बेचने हेतु ला रहे थे। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डीएम द्वारा नगर निकायों और बेहतर कार्य करने को हिदायत

Posted on 06 November 2012 by admin

हरदोई जिला प्रषासन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद के जिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिषाषी अधिकारियों के साथ बैठक करके निर्माण कार्य तथा खरीद फरोख्त में मानक के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी। उन्होने कहा कि जो यंत्र खरीदे जाये उनमें मानक के अनुरूप् गुणवत्ता नही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। कूडा करकट गन्दगी को डंप करने के स्थान पर चयनित करके कूडावहीं डंप किया जाए। ट्रेक्टर ट्राली ठेला, फागिंग जेसीबी रिक्षा खरीद फरोख्त का स्टीमेट बनाकर भेजे। कांषीराम आवास सण्डीला, शाहाबाद निर्मित भवनों का हस्तांतरण पर दोनो एसडीएमओ बिजली पानी की व्यवस्था सुनिष्चित करने को भी कहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मृतक परिजनों को 50-50 हजार की सहायता एवं चेक प्रदान

Posted on 06 November 2012 by admin

शिवम की मौत पर मचा बवाल पुलिस के साथ जनता की जोरदा झड़प- ब्रम्हपुरी कालोनी निवासी होमगार्ड अनिल मिश्रा के पुत्र शिवम् मिश्र के पुत्र शिवम् जिसकी मृत्यु लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में हो गई उसका शव जैसे ही हरदोई पहुंचा डीएम चैराहा पर भारी भीड़ जमा हो गई और पावर कारर्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी शोर शराबा से शाहजहंापुर मार्ग जाम हो गया कराण था कि दो दिन पूर्व एचटी लाइन की चपेट में आने से इलाज के लिए जिला अस्पताल और लखनऊ रेफर करने और वहां पर उसकी मृत्यु हो जाने पर जनता में भारी आक्रोश था। जनपद में पूर्व में कई घटनाएं हो चुकी है। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल व प्रषासनिक अधिकारी वहां पहंुचे भीड को समझाने बुझाने पर जब नही मानी तो सिटी मजिस्ट्रेट अषोक शुक्ल शहर कोतवाल वीके मिश्र के आष्वासन एवं पावर कारर्पोरेषन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने पर बिजली विभाग के एक्सईन प्रथम एमकेएस गंगवार द्वारा मृतक परिजनों को 50-50 हजार की सहायता एवं चेक प्रदान करने पर ही मार्ग खुलने पर राहत की सांस ली। पुलिस बल एवं प्रषासन ने मार्ग ख्ुालने पर हंगामा बरपाने वालों पर कर्रवाई की बात भी कही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने की अपील

Posted on 04 November 2012 by admin

rihai-manch-1दषहरा के दौरान फैजाबाद में हई मुस्लिम विरोधी हिंसा के षिकार लोगों से मिलने गये जांच दल ने इस घटना को प्रशासननिक लापरवाही, सत्ताधारी पाटी और साम्प्रदायिक तत्वों की मिलीभगत का परिणाम बताया। जांच दल ने दोनों ही समुदायों के लागों से मुलाकात कर साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने की अपील करते हुये अफवाहों से सचेत रहने की बात कही।
जांच दल ने पाया कि पूरी घटना में दुर्गा पूजा समिति की भूमिका संदिग्ध रही है, जिसकी गतिविधियों की जांच होनी चाहिये। इसके अलावा जांच दल ने पीडि़त परिवारों के आर्थिक नुकसान का जायजा लेने के लिये एक विषेश कमेटी बनाने की मांग की जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी षामिल किया जाए। जांच दल में मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित संदीप पांडे, एडवोकेट मोहम्मद षुऐब, एसएम नसीम, इंडियन नेषनल लीग के राश्टीय अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, सोषलिस्ट पार्टी के राश्टीय सचिव ओंकार सिंह, मुस्लिम मजलिस के जैद फारूकी, एसआईओ के आफताब आलम, युगल किषोर षरण षास्त्री, मो0 खालिक, षाह आलम, हाजी आफाक, मोहम्मद अनीस, अतहर षम्सी, बिसमिल्ला, दिनेष श्रीवास्तव, मंजर मेंहदी, गुफरान सिद्ीकी, आफाक, राजीव यादव इत्यादि षामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in