Archive | राज्य

सरकार गरीबों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध

Posted on 03 July 2013 by admin

edited-04-5x7 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार गरीबों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही प्रदेश सरकार ने गरीबों को मुफ्त इलाज, उत्कृष्टकोटि की दवाएं तथा उपचार के लिए आधुनिक मशीनों की सुविधा मुहैया कराने की कवायद शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि सरकार को अभी मात्र 15 माह ही हुए हैं और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार परिलक्षित होने लगा है।

मुख्यमंत्री ने यह विचार आज स्थानीय बलरामपुर चिकित्सालय में स्थापित सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक के लोकार्पण के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार विस्तार भी हो रहा है और अब गरीबों को मुफ्त गुणवत्तापरक इलाज की सुविधा भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अभी ऐसे और भी फैसले लेगी, जिससे नए अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों इत्यादि की स्थापना निकट भविष्य में हो सकेगी। यह प्रयास होगा कि प्रदेश के सभी जिलों के अस्पतालों इत्यादि में अत्याधुनिक मशीनें स्थापित कर वहां की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

श्री यादव ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए 108 नं0 की एम्बुलेन्स सेवा पहले ही लागू की जा चुकी है। जबकि अभी हाल ही में सम्पन्न कैबिनेट में 102 नं0 की एम्बुलेन्स सेवा को भी लागू करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के 05 वर्ष के कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हुआ और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराकर ध्वस्त हो गईं।

edited-press-5x12मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही बंद पड़े सभी मेडिकल काॅलेजों को शुरू करने के प्रयास किए और अब कई मेडिकल काॅलेज फिर से चल रहे हैं। इसी प्रकार पैरामेडिकल काॅलेज भी चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों इत्यादि को सुचारु रूप से चलाने के लिए डाॅक्टरों, उपकरणों तथा दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

श्री यादव ने प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने रुके हुए फैसलों की अड़चनें दूर कीं और कुछ ही समय में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए। जिसका प्रभाव अब सुधरी हुई स्वास्थ सेवाओं के रूप में दिखाई देने लगा है।

edited-press

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में श्री अहमद हसन ने बताया कि यह सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक 100 बेड का है और इसे 05 वर्ष पूर्व श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा शुरू कराया गया था। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल पूर्णतया वातानुकूलित है और यहां पर सिर्फ गरीबों का इलाज होगा। उन्हें यहां अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं तथा दवाएं बिलकुल मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। श्री हसन ने कहा कि इस ब्लाॅक का सारा खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने गरीबों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर एक मिसाल कायम की है। उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री शंखलाल माझी ने भी सम्बोधित किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद के कई सदस्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, बलरामपुर अस्पताल के डाॅक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने सार्जेन्ट शहीद श्री सुधाकर यादव को हार्दिक श्रद्धंाजलि अर्पित की

Posted on 01 July 2013 by admin

शहीद के परिजनों को 20 लाख रुपये के चेक भी प्रदान किए

dsc01411उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज जनपद संतकबीर नगर के खलीलाबाद तहसील के ग्राम अशरफ़ाबाद मंे उत्तराखण्ड में आयी प्राकृतिक आपदा में राहत कार्य के दौरान शहीद हुए वायु सेना के सार्जेन्ट शहीद श्री सुधाकर यादव को हार्दिक श्रद्धंाजलि अर्पित करते हुए अपनी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने शहीद श्री यादव के परिजनों को ढाढ़स बँधाते हुए उनकी पत्नी श्रीमती मंजू यादव व उनके पिता श्री महानन्द यादव को 10-10 लाख रुपये के चेक भी प्रदान किए। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिवार की हर सम्भव सहायता करेगी।
मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य रखने को कहा। उन्हांेने बच्चों की आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए हर तरह के सहयोग दिए जाने का आश्वासन भी दिया। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने शहीद के इस गांव को प्राथमिकता के साथ सुविधाएं सुलभ कराए जाने का भी आश्वासन दिया।
श्री यादव ने प्रदेश सरकार की तरफ से उत्तराखण्ड की घटना में मारे जाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्हांेने कहा कि प्रदेश के जिन लोगों की मौत इस भयंकर त्रासदी में हुई है उनके परिजनों को प्रदेश सरकार द्वारा हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर जनपद के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड आपदा में लोगों की जान बचाते शहीद हुए अखिलेश कुमार सिंह के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की

Posted on 01 July 2013 by admin

untitled-1

  • मुख्यमंत्री ने शहीद की पत्नी को 20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया
  • उत्तराखण्ड की त्रासदी में फंसे लोगों को राहत पहंुचाने के दौरान हेलीकाॅप्टर क्रैश में मारे गये शहीदों ने बहुत ही साहसी कार्य किया, उन्हें सदैव याद किया जायेगा: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उत्तराखण्ड आपदा में लोगों की जान बचाते शहीद हुए जनपद अमेठी के श्री अखिलेश कुमार सिंह के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शहीद की पत्नी श्रीमती अंजू सिंह को 20 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया। श्री यादव ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों को सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री ने शहीद की पत्नी श्रीमती अंजू सिंह तथा उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा हर सम्भव मदद उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की त्रासदी से परेशान जंगलों व पहाड़ों के बीच फंसे लोगों को राहत पहंुचाने के दौरान हेलीकाॅप्टर क्रैश में मारे गये शहीदों ने बहुत ही साहसी कार्य किया है, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जायेगा।
श्री यादव ने परिवार के लोगों को सांत्वना देने के उपरान्त पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में आयी आपदा में फंसे लोगों को निकालने व बचाने का कार्य जारी है। उत्तर प्रदेश के लापता लोगों के आंकड़े आने के बाद प्रदेश सरकार से जितनी मदद हो सकेगी, वह अवश्य की जायेगी।
मुख्यमंत्री के साथ भूतत्व एवं खनिकर्म राज्य मंत्री श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, कृषि राज्यमंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डेय सहित जनपद के जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अब शरीफो और सम्मानित जनो का जीना दूभर

Posted on 01 July 2013 by admin

जनपद में पुलिस और दबंगो के गठजोड ने अब शरीफो और सम्मानित जनो का जीना दूभर कर दिया है । आखिर मुख्यमंत्री की ऐसी कौन सी मजबूरी है जो पुलिस उत्पीडन को नही रोक पा रहे है ।
गौरतलब हो कि जनपद मे तमाम ऐसे वाकिये आये दिन अखबारो मे छपे रहते है जिसमें कोतवाली नगर की पुलिस की दबंगो, भूमाफियाओं, अराजकतत्वो को खुला सहयोग कर अपने पद ओहदे को नजरंदाज कर शरीफो के खिलाफ प्रथम सूचना दर्ज कर उत्पीडित करने की कोशिश की फिर भी नगर कोतवाली के जिम्मेदारो की कार्यशैली को पुलिस अधिक्षक, डी.आई.जी. आदि ने नजरंदाज कर दिया ।
कभी पत्रकार की पिटाई तो कभी चेयरमैन के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसे गम्भीर धाराओं का मुकदमा तो कभी आयकरदाता  ठेकेदार के पूरे परिवार के खिलाफ एक गैर जनपदीय अपराधी के कहने पर गंभीर धाराओं का मुकदमा । अब एक ऐसा ही मामला नगर के सिरवारा रोड मुहल्ले का सामने आया है । एक कुख्यात नर्सिंग होम के दबंग अतिक्रमणकारी मालिक द्वारा पालिका द्वारा निर्मित १२ फिट की सडक और सार्वजनिक नाली को जबरन लोहे का गेट लगाकर दबंगई से बंद कर दिया गया । यही नही इस दबंग नर्सिग होम मालिक ने अपने निजी उपयोग के लिए दो जहर उगलते जनरेटर भी बीच रास्ते मे रख लिये वही अपने पडोसी प्रोफेसर और सरकारी महिला चिकित्सक की खिडकी में जबरिया जहरीला धुआं फेकने वाले जनरेटर का पाईप भी लगा दिया ।
बोलने पर आये दिन इन शरीफ और पढे लिये डाक्टर दम्पति को अराजक तत्वो से धमकी भी दिलवाया जा रहा है यहां तक तो ठीक इस दबंग ने अब नगर कोतवाली को भी अपने साथ मिला कर बीते दिन फर्जी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवा कर उत्पीडन शुरु करा दिया है । और तो और इस दबंग नर्सिग होम संचालक ने जनपद के कुछ नामचीन बडे अखबारो को भी अपनी इन मनगढंत कहानी से गुमराह कर प्रोफेसर साहब और सम्मानित चिकित्सक के खिलाफ खबर छपवा कर बदनाम करने की कोशिश की ।
आपको बता दे कि यह वही नर्सिंग होम है जो पूर्व में एक अविवाहित किशोरी के बच्चे को अवैध रुप से प्रसव कराने और बेचने मे चर्चित रहा है । इसके संचालक का आम लोगो से कहना है कि हम पुलिस पत्रकार और वकील सभी को पैसे से खरीदने का दम रखते है हम पैसे से चाहे हरिजन एक्ट लगवा दे चाहे हत्या जैसे संगीन जुर्म मे फंसवा दे नगर कोतवाली हमारी है हर एक सिपाही व दरोगा हमारे दरबार मे हुकुम बजाते है हमारे परिजन भी सी.ओ. है हम शरीफ को अपराधी और अपराधी को शरीफ पैसे से मीडिया से कभी भी बनवा सकते है ।
आखिर पूर्व में १६ मई २०१३ को डी.एम. ने इस दबंग की जांच का आदेश दिया अधिशाषी अधिकारी न.पा. ने अतिक्रमण हटाने की नोटिस दी गई, विनियमित क्षेत्र नियंत्रक ने २ फरवरी १३ को धारा १५(२) उ०प्र० नि.का.वि. अधिनियम १९५८ के अन्तर्गत एक मेमो दिया मगर यह पैसे का कमाल है कि आज तक न अतिक्रमण हटा न जनरेटर हटा अब पुलिस प्रोफेसर के खिलाफ कपोल कल्पित हरिजन एक्ट तथा महिला के केवल एक आंख मे केमिकल फेकने का मुकदमा दर्ज कर प्रोफेसर को अपराधी बनाना चाहती है । मामला अब सपा नेत्री व महिला आयोग उपाध्यक्ष के अदालत मे चला गया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मूसला धार बारिश से जनजीवन प्रभावित

Posted on 01 July 2013 by admin

जिले मे एक सप्ताह पूर्व ये हो रही मूसला धार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है वही धम्मौर थाना क्षेत्र के मझना गांव में भोर मे कच्ची दीवाल ढहने से वृद्ध समेत कई पशुओं की मृत्यु हो गयी घटना की सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने जिला प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है ।
प्राप्त सूचना के अनुसार धम्मौर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मझना गावं निवासी हीरा सिंह ६५ वर्ष पुत्र अर्जुन सिंह घर की कच्ची दीवाल तेज मुसलाधार बारिश के चलते ढहजाने से उसमें बंधी गाय व भैंस की घटना स्थल पर मौत हो गयी तथा वृद्ध को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

माननीय इस्पात मंत्री द्वारा स्टील प्रोसेसिंग इकाई का शिलान्यास

Posted on 01 July 2013 by admin

honble-minister-of-steel-at-the-shilanayas-ceremony-of-rinl-spu-at-ambedkarnagarमाननीय इस्पात मंत्री द्वारा स्टील प्रोसेसिंग इकाई का शिलान्यास (press-release)

Comments (0)

राजनैतिक सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगें

Posted on 30 June 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 मुरली मनोहर जोशी कल कानपुर रहेंगें।
डाॅ0 जोशी कल (1 जुलाई) शाम लखनऊ आयेगें। लखनऊ से डाॅ0 जोशी कानपुर चले जायेंगें। जहां 2 जुलाई को आयोजित विभिन्न राजनैतिक सामाजिक व व्यक्तिगत कार्यक्रमों में भाग लेंगें।
डाॅ0 जोशी 3 जुलाई को वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डी0एम0 ने नालों से सिल्ट सफाई कराने के निर्देश दिये

Posted on 29 June 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि क्षय रोग एवं प्रशिक्षण निदेशालय परिसर के समीप स्थित नाला एस0एन0 मेडिकल कालेज, क्षय रोग कार्यालय से होते हुए मंटोला नाले में मिलता है। नाले में लगभग 70 प्रतिशत ऊॅंचाई तक सिल्ट भरी हुई है जिससे बरसात में नाला ओवरफ्लो हो जाता है तथा बरसात का पानी परिसर में भर जाता है।
डी0एम0 ने उपरोक्त तथ्यों के आलोक में समस्या के निवारण के लिए इस नाले की तत्काल सफाई कराये जाने के लिए नगर आयुक्त को कडे़ निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने नगर के अन्य सभी नालों की सफाई कराए जाने के भी निर्देश दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

औद्योगिक सहकारी समितियों के चुनाव हेतु निर्वाचन अधिकारी नामित

Posted on 29 June 2013 by admin

जिला मजिस्ट्रेट जुहेर बिन सगीर ने उत्तर प्रदेश सहाकारी समिति नियमावाली के तहत जनपद की 07 औद्योगिक सहकारी समितियों के स्थाई संचालक मण्डल के चुनाव हेतु के0सी0 सक्सैना, परीक्षक, वस्त्र कार्यालय, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग आगरा को निर्वाचन अधिकारी नामित किया है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मै0 परफेक्ट लैदर शू औ0उ0सह0 समिति लि0 ग्राम खेड़ा पचगाई, मै0 आगरा शोषण उन्मूलन एवं औ0 वि0सह0स0लि0, पुराना आरटीओ कम्पाउण्ड प्रतापपुरा, मारबल उद्योग हस्तशिल्प विकास समिति लि0 गोकुलपुरा, जरीजरदौजी रेशमदोजी हस्तशिल्प विकास स0लि0 कटरा गाड़ीवान, श्री औद्योगिक आस्थान वि0सह0स0लि0 नुनिहाई, श्री मंगलम मुद्रण एवं प्रकाशन औ0उ0स0लि0 शहजादी मण्डी तथा श्री आगरा मुद्रण एवं प्रकाशन औ0उ0स0लि0 नई आबादी नगला पदी के स्थाई संचालक मंडल का चुनाव होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु

Posted on 29 June 2013 by admin

दिनांक 27/28-06-13 को रात्रि में थाना दनकौर क्षेत्रान्तर्गत आगरा से
दिल्ली की तरफ जा रही कार नं0 डीएल-3सीडी-7448 ट्रक को ओवरटेक करते समय
ट्रक से टकरा गयी । कार में सवार श्री पदम वर्मा उम्र 55 वर्ष, श्रीमती
रानी वर्मा उम्र 46 वर्ष व श्रीमती गीता वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासीगण
कृष्णानगर नई दिल्ली की मौके पर मृत्यु हो गयी एवं तीन लोग घायल हो गये ।
घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया । विधिक कार्यवाही की
जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in