Archive | राज्य

पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन

Posted on 12 July 2013 by admin

भाजपा के जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी की अध्यक्षता मे गोमती नगर के एक नर्सिंग होम मे जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षो एवं बूथ के प्रभारियों, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व जिला पदाधिकारियों की बैठक २०१४ के लोक सभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए आयोजित की गई । जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी रामेश्वर चैरसिया ने कहा कि २०१४ के लोक सभा चुनाव में हमे बूथ समितियों को अग्रणी करके बूथ जीतना होगा और प्रदेश की सभी लोक चुनाव मे हमे बूथ समितियों को अग्रणी करके बूथ जीतना होगा और प्रदेश की सभी लोक सभा सीट भाजपा जीते इस पर सकारात्मक कार्य करना होगा ।
उन्होने बताया कि देश की जनता केन्द्र की भ्रष्टाचार नीति सीमाओं की सुरक्षा रुपये की गिरावट महगांई, आतंकवाद, घोटालो और सी.वी.आई के दुरुपयोग से त्रस्त है । और जनता भाजपा को वोट देकर विकास व सुशासन का रास्ता साफ कर देश का गौरव बढाना चाहती है । बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद व क्षेत्रीय महामंत्री  प्रभा शंकर पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया । और बूथ में समितियों का गठन शीघ्र करके कार्यकर्ताओ को अपना बूथ जीतने पर विशेष बल दिया करुणा शंकर द्विवेदी ने कहा कि ५० प्रतिशत बूथ समितियों का गठन पूरा हो गया है शेष शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा ।
बैठक में युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह का कल दोपहर दिन में ३ बजे दिल्ली में कैंसर की बीमारी से निधन की सूचना पर बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए कामना की । वीरेन्द्र सिंह काफी जुझारु और युवा कार्यकर्ता थे उन्होने कैंसर जैसी बीमारी से लगभग एक सप्ताह तक लडते रहे और अन्तिम सांस कल ३ बजे दिन मे ली और अपनी पूरी आत्म कथा छोड गये । वृहस्पीतिवार शाम उनका अन्तिम संस्कार हथियानाला के पास कर दिया गया । उनका पूरा परिवार शोक से डूब गया है ।
बैठक में डा० आर.ए. वर्मा, रामचन्द्र मिश्रा, डा० सीता सरण त्रिपाठी, ओम प्रकाश पाण्डेय, सन्त बक्श सिंह, विजय सिंह, हरिशचन्द्र श्रीवास्तव, चन्द्रभद्र सिंह सोनू, प्रवीण अग्रवाल, जगजीत सिंह, बृजभूषण मिश्र, बलराम मिश्र, वन्दना चैहान, प्रीती शर्मा, आशा गोैड, बबिता जायसवाल, राम भवन मिश्र, पारस नाथ सिंह, गोविन्द नरायण, सूर्यभान सिंह, डा० एमण् पी.सिंह, प्रदीप सिंह, विवेक सिंह, स्नेहलता पाण्डेय, राजेश द्विवेदी, डाण् हीरालाल मिश्र, सुनील आदि सैकडो लोग उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वृक्षारोपण का आयोजन

Posted on 11 July 2013 by admin

वन प्रभाग द्वारा के.एन.आई.टी. परिसर मे वन महोत्सव कार्यव्रहृम के तहत वृक्षारोपण का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी द्वारा नीम के पौध का रोपण किया गया । ए.पी.त्रिपाठी प्रभागीय निदेशक एवं के.एस.वर्मा निदेशक के.एन.आई.टी. सुलतानपुर, मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी द्वारा भी पौध रोपण किया गया । इस स्थल पर नीम, शीशम, बालमखीरा, चकरेसिया, पीपल, पाकड़ के १००० पौधे का रोपण किया जायेगा ।
वृक्षारोपण के पश्चात के.एन.आई.टी. हाल मे पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ए.पी.त्रिपाठी द्वारा धरती को मां समान बताया गया तथा वृक्षो को धरती मां का श्रृगार बताया गया । उन्होने अपने सम्बोधन मे प्रत्येक शुभ अवसर पर एक पौधा लगाने का आवाह्न किया । उन्होने यह भी कहा कि वृक्षारोपण से सभी प्रकार से प्रदूषण दूर होते है तथा वृक्षो से प्राण वायु मिलती है तथा जनपद स्तर पर नक्षत्र वाटिका एवं पंचवटी की स्थापना कराने का भी अश्वासन दिया गया ।
इस अवसर पर रमेश कुमार उप प्रभागीय वनाधिकारी, संत कुमार तिवारी क्षेत्रीय वनाधिकारी, प्रवीन खरे क्षेत्रीय वनाधिकारी लम्भुआ, के.सी. द्विवेदी क्षेत्रीय वनाधिकारी जयसिंहपुर, के.एन.आई.टी. के स्टाफ, विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र तथा गणमान्य नागरिक तथा वन कर्मचारी उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय मे विद्यार्थियों की भारी कमी

Posted on 11 July 2013 by admin

उपजिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय मे विद्यार्थियों की भारी कमी पाई गई ।
उप जिलाधिकारी लम्भुआ राम विलास ने तहसील क्षेत्र के प्राथमिक  व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का दौराकर मिड डे मील व छात्रो की उपस्थिति व अध्यापको की उपस्थिति की हकीकत जानी । निरीक्षण मे प्राथमिक विद्यालय डोमनेपुर मे मिड डे मील मे अव्यवस्था पाई गई । तथा प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर मे एक शिक्षक अवकाश पर पाये गये ।
इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय नरेन्दापुर, मुरली, रामपुर मे सब कुछ सामान्य पाया गया । छात्रो की कम उपस्थिति देख एस.डी.एम. ने अध्यापको को हमेशा डयूटी के वक्त उपस्थित रहने का आदेश दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खराब ट्रान्सर्फामर न बदले जाने से धान की रोपाई मे परेशानी

Posted on 11 July 2013 by admin

महीनो से खराब ट्रान्सर्फामर न बदले जाने से किसानो को धान की रोपाई मे परेशानी हो रही है शिकायत के बावजूद किसानो की कोई सुनने वाला नही है ।
तहसील लम्भुआ के गारबपुर फीडर से संचालित विद्युत सप्लाई ग्राम ढेलहा के किसानो तक महीनो से नही पहुंच रही है । जिससे धान की रोपाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है । स्थानीय लोगो ने बताया कि ट्रान्सफारमर से विद्युत मोटर का कनेक्शन है लेकिन विभागीय उपेक्षा के कारण सूचना के बावजूद भी ट्रान्सफारमर नही बदला गया ।
इस सम्बन्ध में जब अवर अभियन्ता से पूछा गया तो उन्होने कहा इस समय ट्रान्सफार्मर  उपलब्ध नही है उपलब्ध होने पर बदला जायेगा अभी १५ दिन और लगेंगें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कालेज के प्रधानाचार्य को अग्रसारण अधिकारी नियुक्त किया गया

Posted on 11 July 2013 by admin

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उण् प्र. इलाहाबाद के निर्देशानुसार हाईस्कूल इम्पू्रवमेंन्ट कम्पार्टमेंन्ट परीक्षा के आवेदन पत्र अग्रसर करने हेतु राजकीय इण्टर कालेज सुलतानपुर तथा केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य को अग्रसारण अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
उक्त जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राज शेखर सिंह ने बताया कि सम्बन्धित प्र्रधानाचार्य इम्पू्रवमेन्ट कम्र्पाटमेंन्ट परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क परिषद के संगत लेखा शीषर्क में जमाकर सम्पादित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करेगें । उन्होने बताया अग्रसारण अधिकारी द्वारा विद्यालय को जिला बालक बालिका के लिए अग्रसारण केन्द्र बनाया गया है उसी स्तर का आवेदन पत्र दस जुलाई तक अग्रसरित किया जायेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

धान की बुआई हेतु ड्रम सीडर अनुदान पर उपलब्ध

Posted on 11 July 2013 by admin

यू०पी०स्टेट एग्रो इन्ड० कारपोरेशन लि० कुडवार नाका सुलतानपुर द्वारा धान की बुआई हेतु ड्रम सीडर (धान की बुआई की मशीन) किसानो को अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है ।
उक्त जानकारी देते हुए संस्था के अभियन्ता ने बताया कि ड्रम सीडर का मूल्य ७८२२ रु० है जिस पर ३५००रु० का अनुदान दिया जा रहा है । कृषक अंश ४३२२ है । उन्होने बताया कि ड्रम सीडर से धान की बुआई करने पर धान का पौधा लाइन से रहता है तथा उपज भी अधिक होती है । उन्होने किसानो से इसका लाभ उठाने की अपील की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मेगा लोक अदालत 23 जून को दीवानी में

Posted on 10 July 2013 by admin

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  चन्द प्रकाश तिवारी ने अवगत कराया है कि जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के निर्देशानुसार दिनांक 23.6.2013 रविवार को दीवानी परिसर आगरा में प्रातः 09.00 बजे पूर्वान्ह से 01ः00 बजे अपरान्ह तक मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Posted on 10 July 2013 by admin

जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के आदेश के अनुपालन में एवं चन्द्र प्रकाश तिवारी, सचिव/ ए.सी.जे.एम. ने निर्देशन में आज नरायच स्थित यशोदा इण्टर कालेज परिसर में 11ः00 बजे पूर्वान्ह से एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मीडियेटर्स एवं रिटेनर्स, स्कूल के प्रधानाचार्य श्री यतेन्द्र कुमार सोनी, अध्यापकगण, सामाजिक कार्यकत्र्ता व सामान्य जनता उपस्थित हुए। इस शिविर का संचालन वीरेन्द्र सिंह चैधरी, सचिव सामाजिक संगठन न्यूज के द्वारा किया गया। इस शिविर के मध्य में शिविर में उपस्थित जनता के मध्य विधिक सहायता से सम्बन्धित प्रचार पत्रों का वितरण किया गया।
शिविर में मीडियेटर सूरजपाल सिंह ने मीडियेशन सेण्टर की कार्यप्रणाली के बारे में बताया और कहा कि मीडियेशन व सुलह समझौता के माध्यम से वादों के शीघ्र निस्तारण से निश्चित ही मुकदमों की संख्या में कमी लायी जा सकती है। शिविर में शासन की लाभकारी योजनाओं-आम आदमी किसान दुर्घटना बीमा योजना, जन सेवा केन्द्र कन्या विवाह एवं बेरोजगारी भत्ता योजना आदि के बारे में बताया गया। इस शिविर में किशोर अपराध से संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई।
शिविर में मीडियेटर लक्ष्मीचंद बंसल ने घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 के प्रावधानों की जानकारी दी और भरण पोषण के विषय में जानकारी दी। शिविर में उत्तर प्रदेश रेगूलेशन आॅफ मनी लेन्डिग ऐक्ट,1976 के विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गयी और

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मत्स्य पालन पट्टा शिविर 19 जुलाई को खेरागढ में

Posted on 10 July 2013 by admin

उपजिलाधिकारी खेरागढ ने अवगत कराया है कि तहसील खेरागढ के 12 राजस्व ग्रामों में निहित पोखरों/तालाबों को मत्स्य पालन हेतु 10 वर्षीय पट्टे पर उठाने के लिए एक शिविर का आयोजन 19 जुलाई 2013 को तहसील खेरागढ में प्रातः 11 बजे किया जायेगा। इसके अतिरिक्त जिन ग्रामों में पोखरें/तालाब खाली पडे़ है या 10 वर्ष अवधि पूर्ण हो चुकी है एवं मनरेगा योजना के अन्तर्गत सुधार कराये गये तालाबों का आवंटन भी इस शिविर के माध्यम से किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि तहसील खेरागढ के राजस्व ग्राम- लादूखेड़ा, रघुपुरा, पुसैता, वृथला, संैया, सौरा, नगला कासिमपुर, धनीना, बीजलपुर, विधोली जगनेर, लालपुर, तांतपुर में निहित पोखरों/ तालाबों का पट्टा आवंटन हेतु शिविर आयोजित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जरी-इम्ब्राइडरी प्रशिक्षण हेतु आवेदन 20 जुलाई तक आवेदन करें

Posted on 10 July 2013 by admin

जिला उद्योग केन्द्र के महा प्रबन्धक ने आगरा जनपद के राज्य/राष्ट्रीय पुरूस्कार प्राप्त हस्तशिल्पियों एवं उत्कृट हस्तशिल्पियों को सूचित किया है कि उद्योग विभाग की निर्धारित शर्तो के अधीन हस्तशिल्पियों के प्रशिक्षण तथा कौशल उन्नयन हेतु डिजायन वर्कशाॅप योजनान्तर्गत 06 माह जरी-इम्ब्राइडरी शिल्प हेतु हस्तशिल्पियों के कौशल विकास की प्रशिक्षण योजना शुरू की जायेगी। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक पुरूस्कार प्राप्त शिल्पी/ संस्थाएं उपलब्ध प्रशिक्षण संस्थान/ संस्थाएं उपलब्ध प्रशिक्षण संस्थान, संसाधन एवं हस्तशिल्प पुरूस्कार का पूर्ण विवरण सहित आवेदन पत्र 20 जुलाई 2013 तक कार्यालय में जमा करा दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in