Archive | जयपुर

राज्यपाल का मोहर्रम पर पैगाम

Posted on 30 September 2017 by admin

राज्यपाल ने की शांति, एकता और खुशहाली की कामना

जयपुर, 30 सितम्बर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने मोहर्रम के मौके पर प्रदेशवासियों को पैगाम दिया है।
राज्यपाल श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा है ‘‘मोहर्रम इस्लामिक नये साल का आगाज है। इस्लाम के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को याद करके हमें त्याग, समर्पण और सत्य के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। राज्यपाल ने इस मौके पर प्रदेश व देश में आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति, एकता और खुशहाली की कामना की है।

Comments (0)

राज्यपाल की विजयदषमी पर शुभकामनाएं

Posted on 29 September 2017 by admin

जयपुर, 29 सितम्बर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि ‘‘ विजयदषमी आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व का पर्व है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ‘‘
राज्यपाल ने दषहरा पर प्रदेषवासियों की खुषहाली की कामना की है।

Comments (0)

राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने नवरात्रा स्थापना पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं

Posted on 20 September 2017 by admin

राज्यपाल श्री सिंह ने कहा है कि ‘‘ नवरात्रा उत्सव बुराइयों से दूर रहने का प्रतीक है। यह लोगों को जीवन में उचित एवं पवित्र कार्य करने और सदाचार अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस पर्व पर सकारात्मक दिशा में कार्य करने पर मंथन करना चाहिए ताकि समाज में सद्भाव का वातावरण कायम रह सके।‘‘

Comments (0)

राज्यपाल ने संवेदना व्यक्त की

Posted on 17 September 2017 by admin

राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने अलवर के सांसद महंत चांदनाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनो को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है।

Comments (0)

प्रधानमंत्री को जन्म दिवस पर राज्यपाल की बधाई

Posted on 17 September 2017 by admin

राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्म दिवस पर षुभकामना संदेष और गुलाब का पुष्प भेज कर बधाई दी है।

राज्यपाल श्री सिंह ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को भेजे शुभकामना संदेश में कहा है कि   ‘‘ आपका प्रेम और विष्वास देष में दिनों-दिन पल्लवित होता रहे और फले-फूले। आपके कुशल, रचनात्मक एवं सकारात्मक नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति करे, भारत का चहुंमुखी विकास हो और विष्व में राष्ट्र की कीर्ति पताका फहरे।‘‘
राज्यपाल श्री सिंह ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए ष्मंगलकामनाएं दी हैं।

Comments (0)

राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने संवेदना व्यक्त की

Posted on 17 September 2017 by admin

राजस्थान के राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश में निर्माेही अखाड़ा के महंत भास्कर दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री सिंह ने कहा है कि ‘‘ स्वर्गीय दास स्पष्टवादी, सिद्वांतवादी और आदर्शवादी संत थे। राम मंदिर निर्माण के आन्दोलन में उनकी विशेष भूमिका थी। मुझे स्मरण है पिछली बार जब मैं अयोध्या गया था, तब इनसे भेंट करने हेतु स्वयं मैं उनके आश्रम गया था। ‘‘
श्री सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनो को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है।

Comments (0)

राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं

Posted on 13 September 2017 by admin

राज्यपाल ने कहा है कि हिन्दी लोकप्रिय भाषा है। राज्य में यह भाषा व्यापक रूप से प्रचलित है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान हिंदी भाषी राज्यों में अग्रणी है, इसलिए हिंदी के विकास का वाहक बनने का दायित्व हमारी जिम्मेदारी बन जाती है।
राज्यपाल ने कहा है कि ‘‘ हिंदी जन-जन की भाषा बने, जन मानस हिंदी को अपनाए, इसके लिए वर्तमान प्रयासों में तेजी लाते हुए नवीन प्रयोगों का सहारा लेकर जीवन के प्रत्येक कर्म में हिंदी की प्रतिष्ठा हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

Comments (0)

राज्यपाल से उत्तर प्रदेश के मंत्री की मुलाकात

Posted on 10 September 2017 by admin

राज्यपाल श्री कल्याण सिंह से शनिवार को यहां राजभवन में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना ने मुलाकात की।
राज्यपाल श्री सिंह से श्री महाना की यह शिष्टाचार भेंट थी।

Comments (0)

निरक्षरता के खिलाफ जंग में षामिल हों

Posted on 08 September 2017 by admin

राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने अन्तरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर राजस्थान को सम्पूर्ण साक्षर करने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण साक्षरता के लिए लोगों की सक्रिय भागीदारी की जरूरत है।

राज्यपाल ने प्रदेष के प्रत्येक षिक्षित नागरिक से निरक्षरता के खिलाफ जंग में शामिल होने की अपील की है।

Comments (0)

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को श्रीमद्भागवत गीता रहस्य भेंट की

Posted on 29 August 2017 by admin

29-08-2017राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने मंगलवार को उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी की।
राज्यपाल श्री सिंह ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को श्री बाल गंगाधर तिलक की कृति श्रीमद्भागवत गीता रहस्य, खादी का रूमाल और गुलाब का पुष्प भंेट कर भाव भीना स्वागत किया।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in