Archive | रायबरेली

कांगे्रस, बसपा और सपा चोर-चोर मौसेरे भाई हैं

Posted on 15 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज रायबरेली जनपद के सदर विधान सभा क्षेत्र में विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि कांगे्रस, बसपा और सपा चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। एक तरफ तो कांगे्रस की केन्द्र सरकार ने देश को लूटा है तो वही बसपा व सपा ने विगत कई वर्षो से प्रदेश को लूटा है। प्रदेश बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार से वंचित है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तो महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश था। शिक्षा व स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था थी, महिलाओं की इज्जत सुरक्षित थी। आज क्या स्थिति है आपसे कुछ छिपा नहीं है।
श्री शाही ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर पिछड़े और अति पिछड़े वर्गो के आरक्षण को बचाएंगे और मजहबी आरक्षण को तुरन्त समाप्त किया जाएगा। गांवों और शहरों में 24 घंटों बिजली आपूर्ति, 1 प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण व एक लाख रू0 तक के कृषि ऋण माफ किए जायेंगे। पुलिस में 1 लाख से अधिक सिपाहियों की भर्ती, किसान के्रडिट कार्ड की तर्ज पर युवा बेरोजगार के्रडिट कार्ड व 1 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सभी वर्गों की बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल व 1.50 लाख शिक्षामित्रों को 100 दिन के अंदर नियमित व महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कालेज की स्थापना की जाएगी। विधवा पेंशन बढ़ाकर 1500 रू0 तथा उम्र व बी0पी0एल0 की सीमा समाप्त की जाएगी। पुलिस व पी0ए0सी0 में लक्ष्मीबाई बटालियन का गठन होगा। जिसमें सिर्फ महिलाएं होंगी। वृद्धावस्था पेंशन राशि बढ़ाकर 2000 रू0 की जाएगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पशुपति श्ंाकर बाजपेई, जिला महामंत्री धनंजय ंिसह, अभिषेक तोमर,अतुल ंिसह, आर0बी0सिंह, डा0 रजनी पाठक,गैरूल हसन रिजवी, जिला सहमीडिया प्रभारी हिमांशु पाठक, अनीता श्रीवास्तव, नईम सरवर सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्रीमती सोनिया गॉधी, द्वारा विशाल स्वास्थ्य मेले का उद्धाटन

Posted on 04 February 2011 by admin

5 एवं 6.फरवरी  को स्थानीय जी0आई0सी0 मैदान, रायबरेली में प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे के मध्य एक विशाल स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। दो दिन चलने वाले इस विशाल स्वास्थ्य मेले का उदधाटन श्रीमती सोनिया गॉधी, अध्यक्ष, राश्ट्रीय सलाहकार समिति द्वारा 05 फरवरी 2011 को प्रात: 10 बजे किया जाऐगा।

स्वास्थ्य मेले में देश के जाने माने स्वास्थ्य संस्थानों जैसे एम्स (नई दिल्ली), पी0जी0आई0, छत्रपति साहूजी महाराज विश्व विद्यालय से आये हुए डाक्टरों के द्वारा स्वास्थ्य सम्बंधित नि:शुल्क सलाह एवं सेवायें प्रदान की जायेगी। स्वास्थ्य मेले में उपलब्ध नि:शुल्क सेवाओं में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के अन्तर्गत नेत्र जांच, दन्त जॉच, मलेरिया, कैंसर, टी0बी0, रक्त चाप, डायबिटीज, हड्डी एवं जोड़ रोग व एच0आई0वी0 से सम्बंधित सेवाएं, मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं के अन्तर्गत प्रसव पूर्व, पश्चात् सलाह एवं सेवाएं, परिवार कल्याण सलाह एवं सेवायें, प्रजनन/ यौन जनित संक्रमण से सम्बंधित सलाह एवं सेवायें व िशशु रोग परीक्षण भी सम्मलित रहेंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य मेले का मुख्य आकशZण महावीर फाउण्डेशन एवं एलएम्को द्वारा विकलांगों हेतु प्रदान की गई विशेश सेवाएं होगीं जिसमें विकलांग व्यक्तियों हेतु कृत्रिम पैर प्रदान करने हेतु सुविधा, पोलियो के मरीजों हेतु कैलीपर सुविधा, बैसाखी एवं ट्राई साईकिल वितरण रहेंगे जिसे सम्बन्धित जांचों के आधार पर लाभार्थीयों को प्रदान की जायेंगी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य मेले आयुश डाक्टरों द्वारा आयुर्वेदिक, युनानी, योग एवं होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं होंगी। एच.एच.एल. लाइफकेयर द्वारा जारी की गई विज्ञपति के अनुसार मेले की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने हेतु प्रचार प्रसार वाहन पूरे रायबरेली में चलाये जा रहें हैं जिसके माध्यम से जरूरतमन्द व्यक्तियों का स्वास्थ्य सेवाओं हेतु रेजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in