Archive | सुलतानपुर

गणतन्त्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए

Posted on 26 January 2010 by admin

सुलतानपुर -  गणतन्त्र दिवस के मौके पर आज पुलिस लाईन प्रांगण में जिले के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कमला विद्या मन्दिर प्रथम, महर्षि विद्या मन्दिर द्वितीय व सेंट जेवियर्स विद्यालय तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पुलिस परेड में अच्छे प्रदर्शन के लिए पुलिसकर्मियों में यातायात उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी आदि को जिला जज की  पत्नी के हाथों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पर्यटन मन्त्री विनोद सिंह, जिलाधिकारी शंकर लाल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र वीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजय मोहन शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अशोक कुमार शुक्ला व सभी क्षेत्राधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तीन दिवसीय युवा चेतना शिविर का शुभारंभ

Posted on 26 January 2010 by admin

सुलतानपुर -   व्यसनों में सलंग्न होकर दिशा हीन हो रही युवा पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए शान्ति  कुंज हरिद्वार की ओर से गायत्री शक्ति पीठ पर तीन दिवसीय युवा चेतना शिविर का शुभारंभ हुआ।

इतिहास साक्षी है युवाओं के योगदान का विषय को केंद्रित कर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से युवाओं को शान्तिकुंज के साधक जमुनारानी अग्रवाल ने व्यवसनों में न भटकने शहीदों के स्वपनों का भारत निर्माण की परामर्श देते हुए उन्हें युवाओं का युग धर्म और आध्यात्म जीवन में अति आवश्यक है, तथा अभी नहीं तो  कभी नहीं का मिशन ने नारा याद दिलाया। श्रीमती जमुनारानी अग्रवाल ने कहा कि आज युवा पीढ़ी पश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध में भटक कर तमाम व्यवसनों में संलग्न हो गई जिससे वह दिशाहीन हो रही है। युवा पीढ़ी का इतिहास में योगदान ही भारत के अस्तित्व को अभी तक कायम किये हुए है। युवा पीढ़ी के जीवन में परिवर्तन का एक मात्र साधन आध्यात्म ही है।

कार्यक्रम में शिविर प्रभारी प्रभाकर सक्सेना ने बताया कि शिविर में युवाओं से एक व्यवसन छोड़ने का संकल्प लिया जायेगा। कार्यक्रम में योगदान देने वालों में गौरव पाण्डेय, राकेश सिंह, पीयूष, सरजू आदि समाज सेवक मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ठण्डक और कोहरे से जन जीवन अस्त. व्यस्त

Posted on 24 January 2010 by admin

सुलतानपुर - कड़ाके की ठण्ड और कोहरे के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया हे। नगर में अलाव पर्याप्त मात्रा में नहीं जलाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनए रोडवेज बस स्टाप पर यात्रियों को ट्रेन और बस के इन्तजार में ठिठुरते देखा जा रहा है।

कोहरे को कारण ट्रेन कई घंटे विलंब से चल रही हैं । इसी तरह परिवहन निगम की बसें भी समय से नहीं चल पा रही हैं। शासन द्वारा सभी  तहसीलों को पचास - पचास हजार रूपये अलाव जलाने के लिए मिले थे , परन्तु अलाव दिखाई नहीं दिए । सरकारी कागजों पर अलाव जल रहे हैं। नगर पालिका परिषद से भी अलाव की पर्याप्त व्यवस्था न हो कर खाना पूर्ति तक ही सीमित रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महासभा ने आरक्षण के विरोध में जुलूस निकाल कर दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

Posted on 24 January 2010 by admin

सुलतानपुर - नेता सुभाष चन्द्र बोस के 113 वीं जयन्ती के अवसर पर आरक्षण के विरोध में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।

जुलूस में संस्था के अध्यक्ष डा0 डी0 सी0 श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर0 यन0 श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव विनोद श्रीवास्तव संजय कप्तान, कमल श्रीवास्तव, कृपा शंकर श्रीवास्तव पवित्र सक्सेना राजीव श्रीवास्तव संजीव श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नेताजी जन्म दिवस कार्यक्रम में आयेंगे सूचना आयुक्त

Posted on 21 January 2010 by admin

सुलतानपुर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिन 23 जनवरी को भारत-भारती संस्था द्वारा तिकोनिया पार्क में अपने तीसवें वार्षिकोत्सव पर अलंकरण समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्षों की भान्ति इस वर्ष भी किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयोग उ.प्र. के आयुक्त वीरेन्द्र सक्सेना रहेंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जानमाने शायर अजमल सुलतानपुरी व मुख्य वक्ता के रूप में 1847 के वीर सेनानी अमर शहीद तात्या तोपे के पौत्र विनायक राव तोपे पधार रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in