Archive | सुलतानपुर

बसपा सरकार में प्रधानों का सम्मान बढ़ा-एम0एल0सी0

Posted on 02 June 2010 by admin

एमएलसी अशोक सिंह ने भरथीपुर में आयोजित प्रधान सम्मेलन में कहा कि बसपा सरकार में प्रधानो का अधिकार व सम्मान बढ़ा। मनरेगा के तहत अम्बेडकर ग्राम सभाओ का विकास तीब्र गति हुआ। श्री सिंह ने कहा कि पूर्व वर्ती सरकार मे बीडिओ व प्रमुखो न्द्वारा ग्राम प्रधानों का शोशण किया जाता रहा, जिसे रोकने के लिये प्रधानो के खाते में सीधे पैसा भेजवाना शुरू किया। राज्य वित्तसे पहले से ज्यादा प्रधानो को धन दिया जा रहा है, 16 विभागों के विकास कार्य भी पंचायतो के माध्यम से किया जा रहा है। प्रधान सम्मेलन के आयोजक एवं प्रधान संध जिलाध्यक्ष शिवाकान्त तिवारी ने कहा कि बीएसपी की सरकार बनने के बाद भी गावं में बीपीएल व अन्त्योदय का राशन मिलना शुरू हुआ, शौचालय, आवास व पचांयत घर के निमार्ण हेतु पर्याप्त धन राशि दी जा रही है। सम्मेलन में जिला ध्यक्ष ने प्रधानो को शस्त्र लाइसेन्स देने की मांग उठाई। उपस्थित लोगें मे जमुना सिह, महेश सोनी, राम गोपाल बर्मा, “याम लाल वर्मा, मो0 गफर, हरी राम कोरी, सीता राम पाण्डे, सहित दर्जनो प्रधान उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दमन के खिलाफ ´इनौस´ करेगा जनान्दोलन

Posted on 02 June 2010 by admin

इंक्लाबी नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अतीक अहमद ने कहा कि प्रदेश की मायावती सरकार अपराधी, माफियाओं पर लगाम लगाने के बजाय जन आन्दोलन से जुड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है और उनको फर्जी मुकदमो में फंसा कर जेल तक भेजने का कार्य कर रही है। सत्ता पक्ष के नेताओ के इसारे पर जगह जगह राजनीतिक कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसका उदाहरण इनौस संयोजक सिद्वनाथ शर्मा पर विगत दिनों सत्ता पक्ष से जुडे़ दबगं नेताओ के इसारे पर हमला कर मारा पीटा गया और अभी भी लगातार जान से मार देने की धमिकियां मिल रही है। जिला प्रशासन से सिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नही की जा रही है, आरोपी बेखौफ होकर खुलेआम घूम रहे है।

इनौस नेता श्री अहमद ने कहा कि कार्यकर्ताओ का उत्पीडन बर्दास्त नही किया जाये गा। दमन का जबाब नौजवान सड़कों पर उतर कर आन्दोलन के माध्यम से देगा। बैठके में जिला सयोंजक सिद्व नाथ शर्मा इनौस जिला कमेटी सदस्या राकेश यादव, पप्पू सोनकर, मो0 आविद, तौफीक असंारी, राम आसरे प्रजापति सहित दर्जनों इनौस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगर मे अतिक्रमण हटाने में प्रशासन कर रहा भेद-भाव

Posted on 02 June 2010 by admin

अतिक्रमण की असली जननी नगर पालिका परिशद

माननीय उच्च न्यायालय के आदेशासुनार नगर में अतिक्रमण हटाने में असली जामा पहनाने मे लगा जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग एवं नगर पालिका के संयुक्त सहयोग से कर रहा है। परन्तु अतिक्रमण को हटाने में प्रशासन पूरी तरह कामयाब नही हो पा रहा है। गोलाघाट के पुल पार गोमती नगर से प्रारम्भ हुआ उक्त अतिक्रमण मिशन तो सही चला, जहां पर आस्था हास्पिटल, जनता मेण्डिकल स्टोर, गोमती हास्पिटल एवं सड़क के किनारे बनी अस्थाई चाय पान की दुकानें जहां निसाने पर रहे, वही शहर के अन्दर घुसते ही प्रशासन असफल दिखा। जिलाधिकारी निवास के सामने बना बेरीकेटिंग एवं नगर पालिका द्वारा बस स्टेशन पर बनी दुकाने, इलाहाबाद रोड़ पर जीआईसी के बगल बना रेस्टोरेण्ट, विकास भवन का गेट, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बना बाउन्ड्रीवाल से सटा बना बेरीकेटिंग एवं इलाहाबाद रोड़ पर बनी पीडव्लूड़ी द्वारा चिन्हित किये गये निसान तक जिला प्रशासन को अतिक्रमण हटाने में पसीना छूट रहा है।जिला प्रशासन पूरी तरह पारदिर्शता अपनाने में विफल रहा! राजकीय मार्गो पर बने मल्टीपर्पज काम्प्लेक्स को हटाने में जिला प्रशासन नाकाम साबिता हो रहा है, हां एक बात अवश्य देखने को मिल रही है कि गरीब दुकान दार चाय,पान बेच कर अपने परिवार का पेट पालने वालों पर अवश्य प्रशासन का कहर बरपा। जिला  प्रशासन की दोहरी नीति जनमानस के गले नही उतर रही है, आम जनता में इस बात को लेकर चर्चाऐं काफी गर्म है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान का शिकार गरीब ही क्यों, शहर में बने माननीओं के काम्प्लेक्स एवं नगर पालिका द्वारा बनायी गई दुकानों को हटाने में प्रशासन दिलचस्पी क्यों नही ?g

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन

Posted on 01 June 2010 by admin

महगाई से बौखलाई जनता ने गोसैशिहपुंर बाजार में भण्डा फोड़ रैली की गई, जिसमें बसपा सरकार की बिफलता एवं केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण मंहगाई उवं भ्रश्टाचार को बढा़वा तथा बसपा सरकार की लूट खसोट एवं किसान विरोधी नीतियों के कारण खाद एवं बीज का समय पर लुप्त को जाना जनता को दुगने दामों में डी ए पी का बाजारों से चीनी, 12 रूप्ये किलों सरकार द्वारा निर्यात की जा रही है और 36 रू0 किलों अभी चीनी आयात कर रही है। उक्त विचार सन्त बक्श सिंह पूर्व प्रत्याशी भाजपा जयसिंहपुर द्वारा व्यक्त किए गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविन्द नारायण शुक्ला ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम आदमी परेशान है। मंहगाई अपनी चरम सीमा पर है। कांग्रेस पार्टी को राश्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गॉधी ने अपनी निजी प्रापर्टी बना डाला है। बिना उनके अनुमति के प्रधानमन्त्री भी कुछ नही कर सकता हैं किसान , व्यापारी एवं आम जनता को ऐसा महसूस हो रहा है कि शासन नाम की कोई चीज ही नही है। 24 घण्टे में 05 घण्टे विजली का आना, इस भीशण गर्मी में नहरे सूखी पड़ी है, तालाबें सूखें हैं, जानवरों के लिए पीने को पानी नही है। भाजपा के कई नेता एवं लगभग हजारों व्यक्तियों की भीड़ ने गोशैसिंह पुर बाजार में सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दस द्विवसीय नि:शुल्क समर प्रिशक्षण सम्पन्न

Posted on 01 June 2010 by admin

नगर स्थित जगदम्बा सेवा संस्थान द्वारा संचालित सुरम्या संगीत शिक्षण संस्थान के सहयोग से दस दिवसीय नि:शुल्क प्रिशक्षण गायन, वादन, नृत्य का राम राजी बालिका इण्टर कालेज में रगांरग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि नीलिमा चतुर्बेदी अध्यापिका सीमा श्रीवास्तव, संस्थाओं की उपाध्यक्ष मालती श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया तथा तीस छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया। संस्था के प्रवन्धक मनोज श्रीवास्तव, संचालिका रोली श्री0 आये हुये अतिथियो व अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

घरेलू गैस दूकानो पर पाने से जिलाधिकारी ने प्रार्थमिकी दर्ज करने का दिया आदेश

Posted on 01 June 2010 by admin

जिलाधिकारी के आदेशानुसार पूर्ति निरीक्षक लम्भुआ एवं उपजिलाधिकारी की सयुक्त टीम द्वारा में0 राम सागर मिश्ठान भण्डार एचपी कम्पनी के धरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग करते पाया गया। कार्मिशयल गैस की जगह धरेलू गैस का प्रयोग पाने पर उक्त मिश्ठान भण्डार के मालिक राम सागर सुत विश्वनाथ निवासी लम्भुआ बाजार के खिलाफ अपराध की श्रेणी में मानते हुए 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये।

इसी तरह ग्राम पंचायत पल्हीपुर विकास खण्ड दूबेपुर वित्तीय अनियमितता के अन्तर्गत शिव कुमारी के वित्तीय एंव प्रशासनिक अधिकारों को प्रतिबन्धित करते हुए नियमो के अन्तर्गत मनरेगा से सम्बन्धित धनराशि की वसूली मूल्य 42207 रूप्ये सम्बन्धित ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक/ अवर अभियन्ता से कराये जाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। उपरोक्त विशयो की जानकारी जिलासूचना कार्यालय के प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आस्था ने माता-पिता एवं जनपद का गौरव बढाया

Posted on 01 June 2010 by admin

untitled-1केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में ए-1 ग्रेड से सफल हुये छात्रा आस्था श्रीवास्तव ने आज राहत टाइम्स से बात चीत करके भविश्य के बारे अपनी राय प्रकट करते हुंये साफ्ट बेयर इन्जीनियर बनने की इच्छा जाहिर की। आस्था के माता पिता सीमा श्रीवास्तव एवं आर0के0 श्रीवास्तव अपने पुत्री की सफलता पर गर्व महशूस करते हुये स्कूल के शिक्षकों की सराहना की। पिछले दिनो शुक्रवार को सीबीएससी हाईस्कूल  परीक्षा के परिणाम घोशित हुंए जिसमे नगर के स्टेला मेरिस कान्बेन्ट स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा, मौके पर मौजूद अभिभावकों ने बच्चों की सफलता के पीछे उनकी कडी मेहनत और स्कूल के शिक्षको की सराहना की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्पीडन के खिलाफ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बैठक सम्पन्न

Posted on 01 June 2010 by admin

कल समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक बैठक हुई जिसमें प्रतापगढ़ में विधायक रधुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह (भदरी) को फर्जी ढंग से फसाने का कार्य किया गया है जिसकी समाजवादी पार्टी घोर निन्दा करती है, इस निन्दनीय कार्य के लिए सपा सड़क पर उतर कर जन आन्दोलन करेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष रघुबीर यादव, पूर्व एम0एल0सी0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, गौरीगंज ब्लाक प्रमुख राकेश प्रताप सिंह, जगदीशपुर विधानसभा अध्यक्ष मनी राम यादव, सभासद सोनू, तवस्सुम निजाम, ब्लाक कूरेभार सम्पत कुमार सिंह, ,ब्लाक प्रमुख भदैंया विजय पासी, जामों प्रमुख अनिल सिंह, अमरेन्द्र सिंह पिन्टू, जिला पंचायत सदस्य, बी डी सी, इस्माइल खॉ आदि सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हाई स्कूल का परीक्षाफल घोशित,99 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की

Posted on 01 June 2010 by admin

नगर के रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मिन्दर छात्र एवं छात्राओं में 99 प्रतिशत छात्रायें सर्वाधिक अकं प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल की। छात्रओं में सर्वाधिक अकं प्राप्त करने वाली छात्रा विनीता 73.5 प्रतिशत, शिवानी सिंह 73.16, जया त्रिपाठी 72.33, प्रतिमा 69 प्रतिशत अकं प्राप्त कर सफल हुई है। विद्यालक के प्राधानाचार्या कुशुम सिह विद्यालय के अच्छे परीक्षाफल के लिये छात्राओं अभिभावको, अध्यापक/अध्यापिकाओं को धन्यबाद दिया। प्रबन्धिका सुमन सिंह सभी सफल छात्राओं एवं उनके अभिभावको को धन्यबाद दिया।

इसी तरह सरस्वती बालिका इण्टर कालेज मनियार पुर धम्मौर में कुमारी स्वेता उपाध्याय ने 476 अकं हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा स्वेता सिंह ने 475 अकं प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह पर स्मारिका का हुआ विमोचन

Posted on 30 May 2010 by admin

photo-n2बहुत गहरी है लोकतन्त्र के चौथे खम्बे की बुनियाद-शीतला सिंह

हिन्दी पत्रकारिता दिवस की 184वीं वशZगांठ सुलतानपुर के प्रेस कलब में धूमधाम से मनाई गई। सुलतानपुर जर्नलिस्ट एशोसिएशन के तत्वाधान में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकार सम्मेलन व स्मारिका विमोचन का भब्य कार्यक्रयम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शीतला सिंह सम्पादक जनमोर्चा समाचार पत्र व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री िशवप्रकाश  सम्पादक सुलतानपुर किरन ने किया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम मॉं सरस्वती का पूजन किया गया। तत्पश्चात दिवंगत पत्रकारों को मरणोपरान्त उनके परिवार के लोगों को सम्मानित किया गया। उसके बाद वरिश्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता एवं चुनौतियां विशय पर विचार गोश्ठी का भी आयोजन किया गया। आयेजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बाकधित करते हुए जनमोर्चा के सम्पादक शीतला सिंह ने कहा कि लोकतन्त्रके चौथे खम्बे की बुनियाद बहुत गहरी है, जिसे आज के ही दिन पं0 युगुल किशोर शुक्ल ने 1826 में :`उदन्त मार्तण्ड´ का प्रकाशन करके हिन्दी के क्षेत्र में रखी थी। आज पत्रकारिता भटक गई हैं जिसमें मूल्यों की स्थापना की आवश्यकता हैं । बाद में ं पत्रकारों ने वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता एवं चुनौतियों पर अपनी-अपनी राय रक्खी।सम्मान समारोह में दिवंगत पत्रकार रामप्रताप सिंह, विधान चन्द्र त्रिपाठी, सुरेश चन्द्र त्रिपाठी,महानन्द पाठक, विजय कुमार मिश्र, आंनद मिश्र, बलराम त्रिपाठी, शुभ करन द्विवेदी, एम0 पी0 शाही, कपूर चन्द्र अग्रवाल, कैशर मिर्जा बेग  आदि पत्रकारों के नाम से प्रशस्ति पत्र के साथ अंग वस्त्र देकर उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही राजेश्वर सिंह, राज खन्ना, मनोराम पाण्डेय को सारस्वत सम्मान उत्कृश्ट पत्रकारिता के लिए दिया गयां कार्यक्रम में विभिन्न पत्रकारों ने आपस में विचार गोश्ठी के दौरान अपने विचार बॉटे।  photo-n11सम्मेलन में शीतला सिंह सम्पादक जनमोर्चा मुख्य अतिथि, िशव प्रकाश गुप्ता सुपादक सुलतानपुर किरन, ने अध्यक्षता व संचालन अम्बरीश मिश्रा ने किया। इस मौके पर के0 के तिवारी, सतीश तिवारी, सतीश पाण्डेय, रमन पाण्डेय, अनिल पाठक, विनोद पाठक, विनेाद मिश्रा हािशम अब्दुल्ला, मो0 अफजाल, टी0 के मिर, विजय विद्रोही, सत्य प्रकाश गुप्ता, जितेन्द्र श्रीवास्तव, इिम्तयाज रिजवी, इन्द्रजीत राही, फरीद अहमद, दशZन साहू, अनूप श्रीवास्तव न्यूज-24, अवधेश गुप्ता जनमोर्चा, अवधेश शुक्ला,, जितेन्द्र शर्मा, अतुल कुमार श्रीवास्तव,`दीपक´  तौफीक खान, अलीम शेख,, सूर्य प्रताप सिंह  रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, अशोक त्रिपाठी, दिनेश श्रीवास्तव, राजुल निगम, दिनकर श्रीवास्तव, अब्दुल सत्तार, सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।  सम्मेलन के अन्त में पत्रकारों ने सह भेज का आनन्द उठाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in