Archive | लखनऊ.

सेल्फी के साथ लिखें, ‘मुस्कुराइए कि आप गोरखपुर में हैं’- योगी आदित्यनाथ

Posted on 09 May 2019 by admin

कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी है

हर बूथ पर हो कम से कम 70 फीसदी मतदान

लखनऊ 08 मई 2019, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को परिवार पर्ची या मतदान पर्ची लेकर घर-घर जा कर लोगो को जागरूक करना होगा। साथ ही सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों की भी जानकारी देनी होगी। योगी ने कहा कि हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि कम से कम 70 प्रतिशत मतदान हो। यदि महानगर में ही कार्यकर्ता 70 फीसदी मतदान करने में सफल हुए तो बीजेपी को कम से कम 2 लाख की बढ़त मिल जाएगी जो किसी विपक्षी प्रत्याशी को उबरने नहीं देगी।
योगी जी ने कहा कि गोरखपुर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किये गए हैं। गोरखपुर में आज एम्स की स्थापना की गई जहां गम्भीर बीमारियों का इलाज शुरू हो चुका है। फर्टिलाइजर फैक्ट्री को 2016 में फिर शुरू किया गया जहां 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। फर्टिलाइजर, पिपराइच चीनी मिल बनने से नौजवानों को रोजगार मिलेगा, किसानों को बड़े पैमाने पर राहत मिलेगी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज जो बंद होने की कगार पर था आज वहां 8 नए सुपर स्पेशिलिटी वार्ड बनाये गए हैं। अब लोगों को इलाज के लिए बाहर नही भटकना पड़ता है। योगी जी ने कहा कि आज गोरखपुर से कई बड़े शहरों के लिए वायुयान सेवा प्रारम्भ हो चुकी है। आज का गोरखपुर बदलता हुआ नया गोरखपुर है।
योगी जी ने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडया का भरपूर उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता सरकार के विकास कार्यों का सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एम्स या फर्टिलाइजर फैक्ट्री के सामने खड़े होकर सेल्फी लें और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखें ‘मुस्कुराइये की आप गोरखपुर में हैं’ या ‘फिर बदलता हुआ गोरखपुर’। योगी जी ने कहा की लोगों को मतदान के दिन कैसे उनके बूथ तक लाया जाए इसकी व्यवस्था भी कार्यकर्ताओं को पहले ही कर लेनी हैं।

Comments (0)

राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित भाई शाह 9 मई को करेंगे विजय संकल्प रैलियों को संबोधित

Posted on 08 May 2019 by admin

लखनऊ 08 मई 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित भाई शाह श्रावस्ती, डुमरियागंज, संतकबीरनगर व सुल्तानपुर लोकसभाओं में विजय संकल्प रैलियांे को संबोधित करेंगे। श्री शाह 09 मई को सुबह 10 बजे छोटा परेड ग्राउण्ड, बलरामपुर में श्रावस्ती लोकसभा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे जिला जेल के सामने सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज लोकसभा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। जबकि दोपहर 01 बजे जुनियर हाईस्कूल मैदान, खलीलाबाद में संतकबीरनगर लोकसभा व दोपहर 03 बजे खुर्शीद क्लब, सिविल लाइन, सुल्तानपुर में सुल्तानपुर लोकसभा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

Comments (0)

प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी आजमगढ़, जौनपुर व प्रयागराज में करेंगे विजय संकल्प रैलियों को संबोधित

Posted on 08 May 2019 by admin

लखनऊ 08 मई 2019, प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी आजमगढ़, जौनपुर व प्रयागराज में विजय संकल्प रैलियों में विजय का शंखनाद करेंगे। मा. मोदी जी 09 मई को दोपहर 01 बजे आजमगढ़ में मन्दुरी, फैजाबाद, आजमगढ़ हाइवे पर विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 02 बजे कुद्दूपुर, जौनपुर तथा सायं 5 बजे परेड ग्राउण्ड, प्रयागराज में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

Comments (0)

मोदी जी का युग लोकतंत्र का स्वर्ण युग है - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 07 May 2019 by admin

ममता, माया व राहुल कभी नहीं हो सकते मोदी का विकल्प

चंदौली देश की पांच सबसे विकसित लोकसभा सीटों में एक होगी

लखनऊ 07 मई 2019, चन्द्र गुप्त मौर्य का शासन हो या सम्राट अशोक शासन या फिर हर्षवर्धन का शासन। इन सबके शासनकाल इतिहास में स्वर्णयुग कहे जाते हैं। वहीं लोकतंत्र का स्वर्णयुग हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का माना जाता है। यह बात सैयदराजा में नेशनल इंटर कालेज के प्रांगण में हुई विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और चंदौली लोकसभा सीट से प्रत्याशी महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कही।
विशाल जनसभा में मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य जी यशस्वी नेता हैं मुझसे पहले प्रदेश भाजपा की कमान इनके ही हाथों में थी इन्होंने मुझे अध्यक्ष का चार्ज दिया है। केशव जी की समाज के हर वर्ग में पकड़ है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के आगे दुनिया भी सिर झुकाती है। चीन की दादागीरी अब भारत पर नहीं चल पाती। अजहर मसूद को आतंकी मानने पर चीन को विवश होना पड़ा। सउदी अरब अपनी कट्टरता के लिए जाना जाता है लेकिन यह मोदी के दुनिया में बढते कद का ही कमाल है कि अरब में हिंदू मंदिर बना है। बंगाल में चुनाव जीतने के लिए ममता बाग्लादेशी घुसपैठियों का सहारा ले रही हैं। ममता जनता पर अत्याचार कर रही हैं।इस चुनाव में जनता इन अत्याचारों का बदला लेगी। अगर ममता चुनाव बाद नहीं सुधरीं तो कश्मीर की तरह बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगने पर विचार होगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आप के बीच मैं अपने पांच साल के कामों का हिसाब रख चुका हूं। मैने चंदौली की जनता से वादा किया है कि चंदौली को देश की पांच विकसित लोकसभा सीटों में से एक बनाउंगा। चंदौली के विकास के लिए मैं मोदी जी योगी जी केशव जी से सहयोग लूंगा। आप सब कमल के फूल वाला बटन दबाकर हमें भारी बहुमत से जितायें। मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए आपका अपने सांसद को जिताना जरूरी है। आप बताइये विपक्ष के पास कौन है जो प्रधानमंत्री बन सकता है। ममता जिनसे बंगाल की ही जनता बुरी तरह से त्रस्त है या फिर मायावती बन सकती हैं बिल्कुल भी नहीं। आप आंख मारने वाले लड़के राहुल को प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं या अपने बाप चाचा को धोखा दे कर नकली बुआ के सहारे सत्ता पाने का ख्वा देखने वाले अखिलेश को। ये सब मोदी के आगे कुछ भी नहीं है। आप सब मोदी को पीएम बनाने के लिए जुट जायें। महेन्द्र जी की इस जनसभा में सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह और मुगलसराय की विधायक भी उपस्थित थीं।
चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे चंदौली में चुनावी सरगर्मियां बढ़ती ही जा रही हैं। चंदौली से प्रत्याशी और सांसद डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जन चैपालों का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए चकिया बिहारी मिश्र, टांडा कला, जूडा हरधन और विजयी का पूरा गांव में लोगों से व्यापक सम्पर्क किया।
चकिया बिहारी मिश्र में स्थानीय जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। चंदौली सांसद ने अपने विकास कायों का उल्लेख करते हुए कहाकि जो गंगा पुल आप देख रहे हैं वह पुल उनके प्रयासों से बना है। इस पुल को बनाने में केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र का भी सराहनीय योगदान है। इस पुल के बनने से सैदपुर और गाजीपुर जुड गये। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से नेशनल हाइवे बनाने की भी योजना है। सिंचाई के लिए कम से कम 30 टयूबचेल भी लगवाने हैं। आप सब हमें फिर से मौका देंगे तो अगले पांच सालों में मैं चंदौली को विकास के पायदान पर बहुत आगे ले जाउंगा। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सटे होने के कारण भी चंदौली को लाभ मिला हैं। यह लाभ आगे भी मिलता रहे इसके लिए मोदी का फिर पीएम बनना बहुत जरूरी हैं। आप सब आने वाली 19 मई को कमल के फूल वाले इतने बटन दबाये कि इतिहास बन जाये।
अतुल्य भारत के प्रत्याशी अर्जुन पांडेय ने भाजपा प्रत्याशी महेंद्र नाथ पांडेय को बिना शर्त अपना समर्थन दिया। उनका पूरा संगठन महेन्द्र जी का न सिर्फ चुनाव प्रचार करेगा बल्कि अपने समर्थकों को वोट डालने के लिए प्रेरित भी करेगा। अतुल्य भारत के प्रत्याशी ने महेन्द्र जी को समर्थन देने के बारे में बताया कि मोदी जी के हाथों में देश सुरक्षित है और मोदी को फिर से पीएम बनाना है। राष्ट्रहित में वह चंदौली प्रत्याशी महेन्द्र नाथ पाण्डेय को समर्थन दे रहे हैं।

Comments (0)

भाजपा अखिलेश यादव की शिकायत लेकर पहुंची चुनाव आयोग

Posted on 06 May 2019 by admin

लखनऊ 06 मई 2019, भारतीय जनता पार्टी ने बलरामपुर में अखिलेश यादव की सभा में दो नाबालिग बच्चों के राजनीतिक प्रचार में उनका उपयोग करने पर चुनाव आयोग में शिकायत की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत मंे कहा कि जिस प्रकार अखिलेश यादव की सभा मंे दो मासूम बच्चों के शरीर पर सपा और बसपा का प्रचार लिखकर उन्हें चिलचिलाती धूप में खड़ा होने के लिए विवश किया गया। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के साथ अखिलेश यादव का अमानवीय, अमानुष और निर्दयी रूप को भी सामने रखता है।
श्री राठौर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत करते हुए कहा कि जिस प्रकार गठबंधन के पक्ष में दो नाबालिग बच्चों के कपड़े उतारकर उनके जिस्म पर सपा और बसपा के पक्ष में प्रचार लिखा गया। यह संवेदन शून्यता का पराकाष्ठा है। इतनी तेज धूप में जहां कुछ घंटे एक जवान आदमी भी खड़ा नहीं हो सकता उस धूप में चंद पैसों के लालच में मासूम बच्चों को खड़ा होने पर विवश किया गया। यह सपा और बसपा का घिनौना चेहरा है। अब इसे राजनीतिक लाभ के लिए मासूमों का उपयोग कहे या मासूमों की तड़प में सैफई के युवराज का मनोरंजन। लेकिन इतना सच है कि इस घटना से मानवता शर्मसार हुई है।
श्री राठौर ने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि अखिलेश यादव पर कठोरतम दण्डात्मक कार्यवाही की जाये। ताकि ऐसी घटनाओं के विरूद्ध सभी राजनीतिक दलों तक संदेश पहुंचे और ऐसे अमानवीय कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो सके।

Comments (0)

शहजादी के वोटकटवा का जवाब जनता मुंहनोचवा जैसा देगी - योगी आदित्यनाथ

Posted on 06 May 2019 by admin

प्रियंका वाड्रा के गाली सिखाने वाले इटली के कुसंस्कार इटली में ही रहने चाहिए

शिवपाल कहते हैं कि मेरी कोई बहन नहीं तो बुआ कहां से आ गई

मोदी ने सबका साथ-सबका विकास किया तो मोदी को सबका वोट भी मिलना चाहिए

चुनाव भारत के लोकतंत्र का जाति और मजहब के नाम पर बांटने वाले तत्वों को जवाब देने का महापर्व है

लखनऊ 06 मई 2019, सिद्धार्थनगर/श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोमवार को सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शहजादी कहती हैं कि उन्होंने भाजपा को हराने के लिए वोटकटवा खड़ा किया है, लेकिन जनता मुंहनोचवा की तरह जवाब भी देना जानती है। शिवपाल कहते हैं कि मेरी कोई बहन नहीं तो बुआ कहां से आ गईं। सभी जानते हैं कि एक दूसरे के पापों को छिपाने की रिश्तेदारी हुई है जो 23 मई के बाद टूट जाएगी। हमने जाति देखकर बिजली, भवन, गैस कनेक्शन, शौचालय नहीं दिया तो यह जाति पर वोट मांगने की बात क्यों करते हैं।
योगी जी ने सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले बिजली की जाति, और मजहब होता था। होली-दिवाली पर बिजली नहीं मिलती थी और मोहर्रम-ईद पर बिजली मिलती थी। हमने बिना भेद-भाव के सभी के लिए काम किया। मोदी ने सबका-साथ सबका विकास किया तो मोदी जी को सबका वोट भी मिलना चाहिए। किसानों को 1860 रुपये के दर पर गेहूं का समर्थन मूल्य मिल रहा है। दलाली समाप्त हुई है। सपा ने सत्ता में आते ही आतंकवादियों को बचाने का काम किया और हमने कुचलने का। थानों के चैकीदार, आशा बहुओं, रसोइया, होमगार्ड के मानदेय के लिए स्थानीय सांसद लगे रहे। उन्होंने बिना भेदभाव के जनता की सेवा की। मोदी जी की सराहना करते हुए योगी ने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास के लिए मोदी आवश्यक हैं।
श्रावस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद रुझान से यह स्पष्ट है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से देश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि 23 तारीख को परिणाम आ रहे हैं, इस दौरान मुझे बीच में एक एडवाइजरी जारी करनी होगी ताकि बुआ और बबुआ के बीच खूनी संघर्ष ना हो पाए, क्योंकि 23 मई के बाद बुआ कहेंगी बबुआ तो गुंडों का सरताज है और बबुआ बोलेगा बुआ तो भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति हैं।
योगी जी ने कहा कि आपको मेडिकल कॉलेज मिल गया है और विकास भी यहां हुआ है। गुंडों की हवा निकल चुकी है और सब छुपे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता था कि केवल कांग्रेस का शहजादा ही झूठ बोलता है, लेकिन शहजादी तो उससे भी आगे निकल गई। प्रियंका वाड्रा संस्कार की जगह बच्चों को देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ गाली सिखा रही हैं। यह इटली के संस्कार इटली में रहने दीजिए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र के प्रति मूकदर्शक नहीं बने रहना है। चुनाव भारत के लोकतंत्र का जाति, क्षेत्र, भाषा और मजहब के नाम पर बांटने वाले तत्वों को जवाब देने का महापर्व है।

Comments (0)

मतदान पर प्रतिक्रिया - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 06 May 2019 by admin

लखनऊ 06 मई 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पांचवे चरण के मतदान में सहभागिता के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश में 74 सीटे जीतने का लक्ष्य भी पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि हिन्दुस्तान के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए दलित, वंचित, शोषित, पिछड़े, गरीब, नौजवान, महिलाओं, किसानों सहित समाज के सभी वर्गो ने आज एक बार फिर मोदी सरकार के संकल्प के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ा है और प्रदेश ने जातिवादी राजनीति पर करारा प्रहार किया है। जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में अपनी आकांक्षाओं के अनुरूप आर्थिक और सामरिक रूप से शक्ति सम्पन्न भारत निर्माण के लिए मतदान किया है। भाजपा की विजय यात्रा आगे बढ़ते हुए 23 मई को फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार रूप देगी।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

Posted on 06 May 2019 by admin

लखनऊ: 06 मई, 2019

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि समाज में समानता और न्याय की स्थापना में महर्षि परशुराम का अतुलनीय योगदान है। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने सी0बी0एस0ई0 की वर्ष 2019 की 10वीं की परीक्षा के सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी

Posted on 06 May 2019 by admin

परीक्षा में सर्वोच्च स्थान बनाने वाले प्रदेश के 08 मेधावी विद्यार्थियों सहित मेरिट लिस्ट
में शामिल सभी मेधावी विद्यार्थियों को विशेष तौर पर बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सेण्ट्रल बोर्ड आॅफ सेकेण्डरी एजुकेशन (सी0बी0एस0ई0) की वर्ष 2019 की 10वीं की परीक्षा मंे सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।
मुख्यमंत्री जी ने परीक्षा में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रदेश के 08 विद्यार्थियों-जनपद गौतमबुद्ध नगर के सिद्धांत पेनगोरिया, दिव्यांश वाधवा, शिवानी लाठ, जनपद गाजियाबाद के अंकुर मिश्रा, ईश मदान, अपूर्वा जैन, जनपद जौनपुर के योगेश कुमार गुप्ता, जनपद मेरठ के वत्सल वाष्र्णेय सहित मेरिट लिस्ट में शामिल सभी मेधावी विद्यार्थियों को विशेष तौर पर बधाई दी है। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करने वाले गुरुओं और उनके माता पिता को भी बधाई दी है।
ज्ञातव्य है कि सी0बी0एस0ई0 की वर्ष 2019 की 10वीं की परीक्षा मंे कुल 13 विद्यार्थियों ने 500 में 499 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इनमें से 08 विद्यार्थी उत्तर प्रदेश के हैं।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने ओडिशा में आये चक्रवाती तूफान से प्रभावित लोगों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 करोड़ रु0 की आर्थिक मदद उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए

Posted on 05 May 2019 by admin

लखनऊ: 05 मई, 2019

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ओडिशा में आये चक्रवाती तूफान से प्रभावित लोगों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in