Archive | लखनऊ.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सैम पित्रोदा और रामगोपाल यादव के बयान को शर्मनाक बताया

Posted on 22 March 2019 by admin

लखनऊ 22 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कांग्रेस अध्यक्ष के करीबी सैम पित्रोदा और समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव के पुलवामा में हुए आंतक हमले और एयर स्ट्राइक पर की गई गलत बयानी को शर्मनाक बताया है। कहा कि विपक्षी बार-बार सेना और सैनिकों को अपमानित कर रहे हैं। सेना की कार्यवाही पर संदेह जताकर वह कौन सा संदेश देना चाह रहे हैं? देश की जनता आतंकियों का गुणगान और उनकी रिहाई करने वालों का हिसाब चुनाव में जरूर करेगी। डां. पाण्डेय ने उक्त बात आज पाटी के राज्य मुख्यालय पर विभिन्न दलों से आये नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण समारोह के अवसर पर उपस्थित पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। photo-joining-1
डॉ. पांडेय ने कहा कि रामगोपाल यादव पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत पर संदेह जताकर किसे खुश करना चाह रहे हैं। आखिर कौन सी वोट बैंक की मजबूरी है जो विपक्षी दल लगातार सेना के शौर्य और पराक्रम पर भी सवाल खड़े करने से भी नहीं हिचक रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकियों को प्रश्रय देने का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है। चरारे शरीफ और हजरतबल की घटनाएं उनके चाल और चरित्र दोनों को दर्शाती हैं जब सेना के मनोबल को तोड़ते हुए न सिर्फ आतंकियों को सरकारी दावत दी गई बल्कि उन्हें बॉर्डर तक पहुंचाने का प्रबंध भी कराया। सैम पित्रोदा राहुल गांधी की भाषा बोल कर देश के वीर जवानों की शहादत का अपमान कर ही रहे हैं देश के 130 करोड़ लोगों की मनो भावना के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। कहा कि इन नेताओं और दलों में पाकिस्तान परस्त बनने की होड़ क्यों मची है? यह समझ से परे है।
उन्होंने कहा कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में मारे गए आंतकियों को लेकर सवाल उठा रहा है मैं विपक्ष के नेताओं से पूछता हूॅ कि क्या उन्हें भारतीय सेना और वायुसेना पर विश्वास नहीं है। डाॅ. पाण्डेय ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता सेना का मनोबल तोड़ने में लगे है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जनता के सामने आकर बतायें कि वे अपने नेताओं के बयानों से सहमत है कि नहीं उन्होंने कहा कि अब यह दलील नहीं चलेगी कि कांग्रेस इन नेताओं के बयानों से अपने को अलग कर ले।

Comments (0)

सदस्यता ग्रहण

Posted on 22 March 2019 by admin

लखनऊ 22 मार्च 2019, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर आज भी सपा-बसपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज पार्टी के राज्यमुख्यालय पर विभिन्न दलों से आये नेताओं को उनके समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता दिलाई।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में हमीरपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया (रज्जू महराज) बहुजन समाज पार्टी से 2014 में मछली शहर से लोकसभा से प्रत्याशी रहे भोलानाथ पी सरोज, बसपा के पूर्व राज्यमंत्री सतीश पाल, पूर्वविधानसभा प्रत्याशी गरौठा उमाशंकर निरंजन और राठ नगर पालिका के अध्यक्ष श्री निवास उर्फ बब्लू बुधौलिया ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित तथा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)

लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019

Posted on 22 March 2019 by admin

प्रेस काउन्सिल आॅफ इण्डिया तथा एन0बी0एस0ए द्वारा प्रिन्ट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया हेतु निर्वाचन सम्बन्धी प्रकाशन एवं प्रसारण के लिए जारी दिशा-निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी

-प्रेस का यह कर्तव्य होगा कि वह निर्वाचनों तथा अभ्यर्थियों के बारे में तथ्य परक एवं विषय परक रिपोर्ट दें। समाचार पत्रों से यह अपेक्षा नहीं की जाती कि वे निर्वाचनों के दौरान किसी अभ्यर्थी, पार्टी या घटना के बारे में अतिशयोक्तिपूर्ण रिपोर्टों और दूषित निर्वाचन प्रचारों में हिस्सा लें। व्यवहार में, दो या तीन कड़ी प्रतियोगिता वाले निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी सारी मीडिया को अपनी ओर ध्यानाकर्षित करते हैं। वास्तविक प्रचार पर रिपोर्ट तैयार करते समय समाचार पत्र में ऐसा कोई महत्वपूर्ण बिंदु नहीं छूटना चाहिए जो कि अभ्यर्थी द्वारा उठाया गया हो और जो उसके विरोधी पर आक्षेप लगाता हो।
-सांप्रदायिक या जाति आधार पर वोट मांगते हुए निर्वाचन प्रचार करना निर्वाचन नियमावली के अधीन निषेध है। अतः प्रेस को धर्म, वंश, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर लोगों के बीच विद्वेष या घृणा की भावना को बढ़ावा देने से बचना चाहिए।
-प्रेस को किसी अभ्यर्थी के आचरण और उसके निजी चरित्र के संबंध में कोई मिथ्या या आलोचनात्मक वक्तव्य अथवा उसकी अभ्यर्थिता या नाम वापस लेने के संबंध में किसी प्रकार के प्रकाशन से बचना चाहिए ताकि निर्वाचनों में उस अभ्यर्थी की अपेक्षाएं प्रतिकूल रूप से प्रभावित न होने पाए। प्रेस को किसी अभ्यर्थी, दल के विरूद्ध असत्यापित आरोपों को प्रकाशित नहीं करना चाहिए।
-प्रेस से किसी अभ्यर्थी/दल के प्रचार में शामिल होने की अपेक्षा नहीं की जाती है। यदि वह ऐसा करता है तो यह ऐसे अन्य अभ्यर्थी/दल को इस संबंध में जवाब देने के अधिकार की अनुमति भी देगा।
-प्रेस सत्ताधारी पार्टी, सरकार की उपलब्धियों के संबंध में सरकारी खर्च/राजकोष पर किसी विज्ञापन को स्वीकार/प्रकाशित नहीं करेगा।
-प्रेस निर्वाचन आयोग, रिटर्निंग अधिकारियों या मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा समय समय पर जारी सभी निर्देशों, आदेशों, अनुदेशों का पालन करेगा।
इलेक्ट्राॅनिक मीडिया
-समाचार प्रसारणकर्ता को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत निर्धारित नियमों तथा विनियमों के अनुसार सुसंगत निर्वाचन मामलों, राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों, प्रचार अभियान मामलों तथा मतदान प्रक्रियाओं के बारे में लोगों को वस्तुनिष्ठ तरीके से सूचित करने का प्रयास करना चाहिए।
-न्यूज चैनलों को किसी राजनैतिक पार्टी से संबंध होने की स्थिति में पार्टी या अभ्यर्थी से संबद्धता को उल्लेख करना चाहिए। समाचार प्रसारकों का यह कर्तव्य बनता है कि वे अपनी निर्वाचन संबंधित रिपोर्टिंग में सन्तुलन एवं निष्पक्षता बनाये रखें जब तक कि वे सार्वजनिक रूप से किसी विशेष दल या अभ्यर्थी का सहयोग एवं समर्थन नहीं करते हैं।
-न्यूज प्रसारकों को सभी प्रकार की अफवाहों, निराधार अटकलबाजियों तथा गलत सूचना देने से बचना चाहिए, विशेष रूप से जब यह किन्हीं विशेष दलों या अभ्यर्थियों के संबंध में हो।
-समाचार प्रसारकों को ऐसे सभी राजनैतिक तथा वित्तीय दबावों से बचना चाहिए जो कि निर्वाचनों की कवरेज तथा निर्वाचन संबंधी मामलों पर प्रभाव डालते हों।
-समाचार प्रसारकों को अपने समाचार चैनलों में प्रसारित सम्पादकीय तथा विशेषज्ञ राय के बीच स्पष्ट अंतर रखना चाहिए।
-निर्वाचन संबंधी मामलों से संबंध रखने वाले समाचारों तथा कार्यक्रमों की प्रत्येक विषय वस्तु के संबंध में यथार्थता (सच्चाई) सुनिश्चित करते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि गलती से या असावधानी से किसी गलत सूचना का प्रसारण हो जाता है, तो जैसे ही प्रसारक के संज्ञान में यह बात आती है, तो वह उसे उसी विशिष्टता से प्रसारण करेगा जैसे कि मूल प्रसारण के समय किया था।
-समाचार प्रसारकों, उनके संवाददाताओं और अधिकारियों को धन, किसी प्रकार का उपहार या ऐसा कोई समर्थन स्वीकार नहीं करना चाहिए, जो उन पर किसी प्रकार का प्रभाव डाले या प्रभाव डालता हुआ प्रतीत हो या प्रसारक अथवा उसके कार्मिक की विश्वसनीयता को क्षति पहुॅचाये।
ऽसाम्प्रदायिक या जाति के आधार पर प्रचार करना निर्वाचन विधि के अधीन निषेध है। सामाचार प्रसारकों को ऐसी रिपोर्टों से सख्ती पूर्वक परहेज करना चाहिए, जिससे धन, वंश, जाति, समुदाय, क्षेत्र या भाषा के आधार पर वैमनस्यता या घृणा की भावना को बढ़ावा मिले।
-समाचार प्रसारकों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे ‘समाचारों‘ तथा ‘पेड सामाग्री‘ का अंतर बनाए रखने में सावधानी बरतें। सभी प्रकार की पेड सामग्री पर “पेड विज्ञापन“ या “पेड सामग्री“ स्पष्ट रूप से चिन्हित किया जाना चाहिए।
-ओपीनियन पोल को रिपोर्ट करते समय उसकी सटीकता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दर्शकों के लिए यह खुलासा किया जाना चाहिए कि ओपीनियन पोल के संचालन और उसके प्रसारण के लिए उन्हें किसने अधिकृत किया है, किसने उसका संचालन किया है और किसने उसके लिए भुगतान किया है। यदि किसी समाचार प्रसारक के पास ओपीनियन पोल अथवा अन्य निर्वाचन प्रेक्षणों का परिणाम है तो उसे संदर्भ, और ऐसे मतदानों के स्कोप और सीमाओं को भी, उनकी सीमाबद्धताओं के सहित, अवश्य स्पष्ट करना चाहिए। ओपीनियन पोल के प्रसारण के साथ ऐसी सूचना भी अवश्य दी जानी चाहिए, जिससे दर्शक मतदान का महत्व समझ सकें यथा प्रयुक्त पद्धति, सैंपल का आकार, त्रुटियों की गुंजाइश, फील्डवर्क, तारीखें तथा प्रयोग किए गए आंकड़े। प्रसारक को इस संबंध में भी सूचना देनी चाहिए कि वोट शेयर किस प्रकार सीट शेयर में बदल जाता है।
पेड न्यूज
-पेड न्यूज की पहचान करने का कोई सेट या निश्चित फार्मूला नहीं बनाया जा सकता। पेड न्यूज की पहचान तथ्यों और परिस्थितियों पर विवेकपूर्ण विचार करके किया जा सकता है। किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में दिखने वाली खबर, साक्षात्कार आदि को मात्र इस कारण कि वह किसी प्रत्याशी के पक्ष में है, पेड न्यूज नहीं माना जा सकता। निर्वाचन के दौरान निर्वाचन आयोग के अनुदेशों के अन्तर्गत समाचार पत्र किसी प्रत्याशी अथवा दल की जीत के बारे में एक ईमानदारी भरा मूल्यांकन कर सकते हैं, और ऐसे प्रयास को पेड न्यूज नहीं मान सकते जब तक कि यह स्थापित न हो जाए कि ऐसी खबर छापने के लिए धन का आदान-प्रदान या पत्रकारिता के मानदण्डों से समझौता हुआ है।
-किसी अखबार की नीति के अन्तर्गत किसी पार्टी, विचार अथवा क्षेत्र के प्रत्याशी को समर्थन देने की बात हो सकती है और इसे पेड न्यूज नहीं माना जायेगा। किसी प्रत्याशी द्वारा किसी दिन विज्ञापन प्रकाशित करने मात्र से उसी दिन उस प्रत्याशी के पक्ष में समाचार भी आने को भी निर्णयक रूप से पेड न्यूज नहीं माना जा सकता। राज्य के निर्वाचन अधिकारियों को किसी समाचार को पेड न्यूज के रूप में अवधारित करने के पहले बहुत न्यायोचित समझ के साथ विचार करना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ
दिनांकः 22 मार्च 2019
प्रिन्ट मीडिया

Comments (0)

भाजपा ने चुनाव आयोग से संपर्क के लिए 7 सदस्यीय दल घोषित किया

Posted on 19 March 2019 by admin

लखनऊ 19 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग में पार्टी का पक्ष रखने हेतु सात सदस्यीय टीम का गठन किया है। लोकसभा चुनाव में टीम के सदस्य चुनाव आयोग में आवश्यकतानुसार समय-समय पर पार्टी का पक्ष रखने हेतु अधिकृत होगें।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, चुनाव आयोग संपर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश अवस्थी, सहसंयोजक नितिन माथुर व प्रखर मिश्रा को चुनाव आयोग से संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी।
भाजपा ने प्रदेश के सभी जिलों में चुनाव आयोग संपर्क संयोजक तथा लोकसभा विधिक कार्यप्रमुखों को अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान चुनाव आयोग से संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनका प्रशिक्षण प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई कार्यशाला दो दिन पूर्व ही सम्पन्न हुआ है।

Comments (0)

सपा-बसपा और कांग्रेस की प्रियंका की चार पीढ़ियां जो नहीं कर पाई, मोदी जी ने उसे कर दिखाया - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted on 19 March 2019 by admin

प्रियंका वाड्रा का गंगा जी में यात्रा करना, इस बात का सबूत है कि हमने विकास किया है

गंगा जी की निर्मलता पर अब कांग्रेस को कोई भी प्रश्न उठाने का अधिकार नहीं है

अच्छा होता प्रियंका के साथ राहुल अपने सपा-बसपा के मित्रों को भी बोट यात्रा पर लेकर आते और श्री मोदी जी का आभार व्यक्त करते

श्री नरेंद्र मोदी जी के कारण आज गंगा जी चलने और आचमन करने लायक हुई है

सपा-बसपा के समय उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडागर्दी के रूप में होती थी, हमारे दो साल के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ

संगठन हमारे साथ में खड़ा है, संगठन और सरकार का बेहतर समन्वय है

लखनऊ 19 मार्च 2019, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रियंका वाड्रा का गंगा जी में यात्रा करना, इस बात का सबूत है कि हमने विकास किया है। गंगा जी की निर्मलता पर अब कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को कोई भी प्रश्न उठाने का अधिकार नहीं है। मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई, कि प्रियंका वाड्रा प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा जी में बोट के माध्यम से यात्रा कर रही हैं। अच्छा होता राहुल भी साथ में होते हैं, अपने सहयोगी सपा-बसपा के मित्रों को साथ लेकर जाते और श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते। क्योंकि श्री नरेंद्र मोदी जी के कारण आज गंगा जी चलने और आचमन करने लायक हुई है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिस कार्य को सपा-बसपा और कांग्रेस की प्रियंका वाड्रा की चार पीढ़ी नहीं कर पाई। आज वो कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नमामि गंगे परियोजना से सफल हुआ है, इसलिए सभी को मोदी जी का आभार व्यक्त करना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने 68 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश स्थापना दिवास मनाना शुरू किया। आज हमें खुशी हो रही है कि ये वही प्रदेश है जिसकी पहचान दंगों से होती थी, लेकिन 24 महीने के कार्यकाल को पूरा करने के बाद हमने इसकी प्रदेश की पहचान को बदलने का काम किया है। हमने 24 महीने में प्रदेश की उन तस्वीर को बदलने की कोशिश की जिसके ऊपर कई बदनुमा दाग लगा था। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से सबसे ज्यादा समय तक प्रदेश में शासन किया लेकिन, इतने दिनों में प्रदेश को बीमारू राज्य की उपाधि दिलवाई।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संगठन हमारे साथ में खड़ा है, संगठन और सरकार का बेहतर समन्वय है। सरकार नीतियां बनाती हैं, कार्यक्रम लागू करती है। आम जन तक योजनाएं पहुंचाने का कार्य संगठन ने किया है। अगर हम दो साल में प्रदेश में विकास की एक नई दिशा देने में सफल हुए हैं, तो इसके पीछे संगठन की सफल मेहनत है।
योगी ने कहा कि मैं कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और उत्तर प्रदेश में जो योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं, उससे भाजपा को बड़ी सफलता मिलेगी।
पार्टी मुख्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री जी के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्यासागर सोनकर उपस्थित रहे।

Comments (0)

बेहतर कानून व्यवस्था और लोककल्याण के कार्यो के लिए बधाई दी

Posted on 19 March 2019 by admin

लखनऊ 19 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने योगी सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बेहतर कानून व्यवस्था और लोककल्याण के कार्यो के लिए बधाई दी। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र सरकार की गरीब कल्याण की विकासपरक योजनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बेहतर रूप से अंजाम दिया है। उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते हुए सशक्त कानून व्यवस्था व लोककल्याणकारी योजनाओं से जन-जन के मन को प्रफुल्लित करने वाले ऊर्जावान नेतृत्व को भय, भूख, भ्रष्टाचार पर विजय के सफलतम 2 वर्षो के लिए बधाई।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि 2 वर्ष पूर्व प्रदेश में जब अंधेरा छटा, सूरज उगा और कमल खिला तो प्रदेश में नई आशाओं, आकांक्षाओं और उम्मीदों ने अंगडाई ली। योगी सरकार को जब प्रदेश की बागडोर मिली तो प्रदेश सरकार के सामने बिना पक्षपात के सबके साथ न्याय करने वाली सशक्त कानून व्यवस्था लागू करना बड़ी चुनौती थी। महिलाओं के साथ अत्याचार को रोकना, अवैध खनन, अवैध कब्जों पर पूर्णविराम के साथ मनचलों पर लगाम कसना भी बड़ी चुनौती थी। प्रदेश से पलायन कर रहे उद्योगों को प्रदेश में लाना, किसानों की आय को दो गुना करना, युवाओं के साथ नौकरियों के नाम पर हो रही लूट को कठोरता से रोकने के साथ ही प्रदेश को बिमारू राज्य से विकसित राज्य की ओर ले जाने का कठिन संकल्प भाजपा सरकार ने 2 वर्ष पूर्व लिया।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि विगत 15 वर्षो में सपा-बसपा सरकार के तुष्टिकरण, वंशवाद, भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी और माफियाराज से प्रदेश में बनाए गए जंगलराज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रामराज की परिकल्पना के साथ सत्ता संभाली। उन्होंने कहा की 2 वर्षो की अवधि में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। आज अपराधी अपनी जमानत स्वयं रद्द करवा रहे है। युवाओं के साथ नौकरियों के नाम पर बेईमानी बंद हुई है और प्रदेश में हर नौकरी निष्पक्षता के साथ योग्यता के आधार पर युवाओं को मिल रही हैं। भाजपा सरकार ने यह निश्चित किया कि किसान की फसल का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी और सरकार ने यह संकल्प पूरा करते हुए रिकार्ड 55 लाख मीट्रिक टन गेहूॅ की खरीद की। इस साल 42 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। अखिलेश सरकार के समय का बकाया गन्ना मूल्य भगतान भी किया गया। मोदी जी ने हर व्यक्ति को पक्का घर देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की और उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 लाख से अधिक गरीबों के लिए आवास बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया। माताओं एवं बहनों को धुएं से मुक्ति के लिए हर-घर में उज्जवला के माध्यम से गैस पहुंची। स्वच्छता मिशन के तहत योगी सरकार ने 1.71 करोड़ शौचालय बनवाकर प्रदेश को पहले पायदान पर पहुंचाया। किसान ऋणमोचन से लघु और सीमान्त किसानों के ऋण माफी व आलू का समर्थन मूल्य घोषित करके तथा बाजार हस्तक्षेप द्वारा आलू किसानों की खुशहाली के लिए योगी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। किसान को 6 हजार वार्षिक किसान सम्मान निधि जैसे अभिनन्दनीय कार्य में मोदी सरकार के साथ योगी सरकार ने भी प्रदेश में पूरा साथ दिया।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि किसी भी देश की संस्कृति उस देश का मान, सम्मान और अभिमान होती है। योगी सरकार ने अद्भुत और अभूतपूर्व प्रबंधन से कुंभ को भव्य और दिव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और इसी का परिणाम है कि कुंभ के माध्यम से भारतीय संस्कृति ने पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित किया है। योगी सरकार को सफल कुंभ के आयोजन के लिए बधाई।

Comments (0)

राज्य को प्राप्त हुए डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश से प्रदेश के 15 लाख युवाओं को रोजगार मिला है - मुख्यमंत्री

Posted on 19 March 2019 by admin

राज्य को प्राप्त हुए डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश से प्रदेश के 15 लाख युवाओं को रोजगार मिला है - मुख्यमंत्री

-विगत दो वर्षों को देखा जाए तो किसानों का एक भी आंदोलन उत्तर प्रदेश में देखने को नहीं मिला है

-प्रदेश के लोगों में कानून और सरकार पर विश्वास जगा और राज्य के अलग-अलग हिस्सों से पलायन कर चुके लोग वापस अपने घर आने लगे हैं

051लखनऊ 19 मार्च 2019, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए अपनी सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हम प्रदेश का परसेप्शन बदलने में सफल रहे हैं। पहले 100 दिन, फिर छह महीने, उसके बाद एक वर्ष और अब दो वर्ष पूरे होने पर हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आपके समक्ष उपस्थित हुए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 19 मार्च, 2017 को जब हमारी सरकार सत्ता में आयी, उस समय और उसके पहले पूरे प्रदेश में अराजकता, असुरक्षा का वातावरण व्याप्त था। राज्य के संसाधनों को लूटने की होड़ मची थी। नौजवान पलायन करने को मजबूर थे। प्रदेश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे। हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण और दंगे इस प्रदेश की पहचान बन गए थे। प्रदेश के कैराना और कंधाला जैसे कस्बों से लोग पलायन करने को मजबूर हो गए थे। खनन, वन और भू माफिया, सत्ता संरक्षण पाकर प्रदेश के संसाधनों को लूट रहे थे। वर्तमान सरकार के सामने प्रदेश के बिगड़े माहौल को सुधार कर सुरक्षा एवं सुशासन की स्थापना करना चुनौती थी।
प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी। पुलिस की कार्यप्रणाली में राजनैतिक हस्तक्षेप समाप्त किया गया। अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के करने लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिये गये, जिसका परिणाम है कि वर्तमान सरकार के प्रारम्भिक 2 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। अपहरण और एसिड अटैक की कोई घटना नहीं हुई।
20 मार्च 2017 से 15 मार्च 2019 की अवधि में पुलिस और अपराधियों की बीच हुई 3,539 मुठभेड़ों में 8,135 अपराधी गिरफ्तार किये गये। इसमें 2,746 इनामी अपराधी भी शामिल हैं। शातिर अपराधियों के खिलाफ की गई कार्यवाही में 1,041 अपराधी घायल हुए तथा 73 दुर्दान्त अपराधी पुलिस की आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में मारे गए। वहीं 13,886 अपराधियों ने स्वयं जमानत निरस्त करा कर न्यायालयों में आत्म समर्पण कर दिया। इस सबके बीच दुरूखद यह रहा कि इस अभियान में 600 पुलिसकर्मी घायल हुए तथा पुलिस के पांच बहादुर जवान भी शहीद हुए इन सबके बीच सबसे अच्छी खबर यह रही कि प्रदेश के जिन हिस्से से लोगों ने पलायन शुरू कर दिया था, वहां पर लोगों में कानून और सरकार पर विश्वास जगा और वे लोग वापस घर आने लगे।
दो सालों में प्रदेश में 1.50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश हुआ है
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के अंदर सुरक्षा के बेहतर माहौल देने के कारण आज पूरे देश के अंदर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था एक नजीर बनी है। सुरक्षा के इस माहौल के कारण आज प्रदेश के अंदर पांच लाख करोड़ रुपये तक के निवेश का प्रस्ताव भी हम सबको प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्ष के दौरान हमारी सरकार प्रदेश के अंदर 1.50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश कराने में सफल रही है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 2007 से 2012 के बीच बहुजन समाज पार्टी की सरकार में प्रदेश के अंदर केवल 56 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो पाया था। वहीं 2012 से 2017 के बीज समाजवादी पार्टी की सरकार में मात्र 57 हजार करोड़ रुपये का निवेश निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में हो पाया था। इन दो वर्षों में विगत 10 वर्षों की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा निवेश कराने में हमारी सरकार सफल रही है। जिससे 15 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। इसके साथ ही पूरी पारदर्शिता के साथ 2 लाख 25 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी दी गई है।
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट से बढ़ा रोगजगार
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार ने 68 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश स्थापना दिवास मनाना शुरू किया। इस अवसर पर ‘’वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट’’ जैसी अभिनव योजना की शुरुआत की गई। प्रत्येक जनपद के विशिष्ट उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक जनपद, एक उत्पाद योजना संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से अब तक 05 लाख लोगों को रोजगार मिला है। इनमें से 21 लाख 84 हजार 513 लाभार्थियों को 17 हजार 431 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराते हुए उनका Financial Inclusion हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पारम्परिक कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों यथा, बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनकर, सुनार, लोहार, कुम्हार, हलवाई, मोची, राजमिस्त्री आदि के परम्परागत कौशल को और निखार कर उनके आजीविका के साधनों के सुदृढ़ीकरण हेतु ‘’विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’’ प्रारम्भ की है। इस योजना के माध्यम से अगले 03 साल में 01 लाख लोगों को टूलकिट प्रदान किया जाएगा तथा 06 लाख व्यक्तियों को प्रशिक्षण एवं मानदेय देकर लाभान्वित किया जाएगा।
दो सालों में किसानों के लिए किए गए कई अभिनव कार्य
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा सत्ता संभालने के बाद 36 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान से लाखों लघु एवं सीमांत किसानों की एक लाख रुपये तक की कर्ज माफी की गई है। यह योजना देश की अब तक की सबसे सफलतम योजना है। जिसके जरिए वर्षों से कर्ज के बोझ तले दबे लाखों लघु एवं सीमांत किसानों का औसतन 60 हजार रुपये प्रति किसान का कर्ज माफ किया गया है। वर्ष 2016-17 में 7.97 लाख मी0 टन गेहूं की सरकारी खरीद आढ़तियों और बिचैलियों के माध्यम से की गयी थी, जबकि वर्ष 2017-18 में 36.99 लाख मी0 टन गेहूं की खरीद किसानों से सीधे की गई। वर्ष 2018-19 में 52.92 लाख मी0 टन गेहूं की सरकारी खरीद की गई और किसानों के खातों में 9231.99 करोड़ रुपये का 72 घण्टे के अन्दर ऑनलाइन भुगतान किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2016-17 में 35.14 लाख मी0 टन धान की खरीद हुई, यह खरीद भी आढ़तियों एवं बिचैलियों के माध्यम से हुई थी, जबकि वर्ष 2017-18 में 42.90 लाख मी0 टन धान की खरीद किसानों से सीधे की गई। वर्ष 2018-19 में किसानों से 48.20 लाख मी0 टन धान की सीधी खरीद करते हुए, किसानों के बैंक खातों में डी0बी0टी0 के माध्यम से लगभग 8538 करोड़ रुपये के धान मूल्य का भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2019-20 हेतु मूल्य समर्थन योजना के तहत 55 लाख मी0 टन गेहूं क्रय करने का निर्णय लिया है। इसके तहत गेहूं का क्रय भारत सरकार द्वारा घोषित गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,840 रुपये प्रति कुन्तल की दर से किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा छनाई एवं उतराई के लिये किसानों को 20 रुपये प्रति कुन्तल का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। गेहूं खरीद के लिए प्रदेश में 6,000 क्रय केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। गेहूं खरीद 1 अप्रैल से 15 जून, 2019 तक की जाएगी। गेहूं क्रय का मूल्य का भुगतान आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में सीधे गेहूं क्रय के 72 घण्टे के अन्दर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार ने 2011-12 से लेकर 2017-18 तक के गन्ना मूल्य बकाया रुपये 57 हजार 578 करोड़ का भुगतान दो वर्ष में कर के दिखाया है। पिछली सरकार अपने पांच साल में इतने गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर पाई थी। यही नहीं, हमने उनकी सरकार के बकाये का भी भुगतान किया है। 22 फरवरी 2019 को शुरु हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक अभिनव प्रयास है। इस योजना की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के एक करोड़ 3 लाख किसानों को पहली किस्त दी जा चुकी है। आने वाले समय में इस योजना से राज्य के दो करोड़ 14 लाख किसान लाभान्वित होंगे। विगत दो वर्षों को देखा जाए तो किसानों का एक भी आंदोलन उत्तर प्रदेश में देखने को नहीं मिला है।
महिला कल्याण में हुए कई बेहतर कार्य
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महिला कल्याण के लिए भी हमारी सरकार ने पिछले दो वर्षों में बहुत सारी योजनाएं आगे बढ़ाई हैं। इसमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से महिलाओं को 1 करोड़ 12 लाख निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। प्रदेश के अंदर 2 लाख 66 हजार से अधिक महिला स्वंय सेवी समूहों का गठिन किया गया है। इन महिला समूह को 6 सौ करोड़ से अधिर रिवॉल्विक फंड देकर स्वावलम्बन की भावना को बढ़ाया गया है। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए वीमेन हेल्प लाइन 181 लागू की गई है। इसके साथ प्रदेश के सभी 75 जनपदों के लिए रेस्क्यू वैन की सुविधा प्रारम्भ की गई है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान’ के तहत प्रदेश में कन्या सुमंगला योजना की इस बजट में व्यवस्था की गई है। इसके तहत 6 श्रेणियों में 15 हजार रुपये तहत प्रत्येक बालिका को उसके अकाउंट में दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में पाई सफलता
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछले दो साल में हमारी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया है। प्रदेश में 15 नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर रही है। प्रदेश के गोरखपुर और रायबरेली में दो एम्स बन रहे हैं, दोनों एम्स में ओपीडी प्रारम्भ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों को पहले चरण में 150, दूसरे चरण में 100 लाइफ सपोर्ट वैन उपलब्ध कराई गई है। पहले चरण में ही वैन्स से 78 हजार से अधिक मरीजों की जान बचाई जा चुकी है। आज बड़े जनपद में चार तो छोटे जनपद में तीन लाइफ सपोर्ट वैन कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश के 6 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष, 5 लाख रुपए की निरूशुल्क चिकित्सा बीमा की सुविधा दी जा रही है। गैर बीपीएल आबादी के 56 लाख लोगों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल किया गया है।
गरीबों के लिए शुरु की गई कल्याणकारी योजनाएं
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का ही अगर उदाहरण लें तो पिछली सरकार ने दो सालों में पीएम आवास योजना (शहरी) में केवल 20 हजार आवास ही सैंक्शन किए थे, जबकि भाजपा सरकार 24 महीने में इस योजना में 11 लाख से अधिक आवास स्वीकृति किए जा चुके हैं। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में पिछली सरकार दो साल में 63 हजार से ज्यादा आवास नहीं दे पाई थी। जबकि हमारी सरकार मात्र 24 महीने में 12 लाख 82 हजार आवास गरीबों को स्वीकृति कर चुकी है। इस तरह से देखा जाए तो पिछली सरकार 24 महीने में 83 हजार आवासों की स्वीकृति मात्र दे पाई थी, जबकि हमारी सरकार 24 महीने में 23 लाख 82 हजार आवास गरीबों को दे चुकी है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा हुई। पिछली सरकार ने ढाई साल में 41 लाख शौचायल बनाए, जबकि हमारी सरकार 24 महीने में 2.49 करोड़ शौचालय बनाकर बेस लाइन सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है।
प्रदेश का राजस्व बढ़ाने में भी पाई सफलता
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2016-17 में प्रदेश का राजकोषीय घाटा, सकल घरेलू उत्पाद के सापेक्ष 4.5 प्रतिशत था। हमारी सरकार के कुशल वित्तीय प्रबन्धन से वर्ष 2017-18 में राज्य का राजकोषीय घाटा, सकल घरेलू उत्पाद का 2.97 प्रतिशत हो गया। पूर्ववर्ती सरकार का रेवेन्यू सरप्लस 1.6 प्रतिशत था, जबकि हमारी सरकार के कार्यकाल में रेवेन्यू सरप्लस बढ़कर 3.2 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में खनन में सालाना राजस्व संग्रह 1,400 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,200 करोड़ रुपये, आबकारी में राजस्व संग्रह 13,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 29,000 करोड़ रुपये तथा मण्डी शुल्क 600 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,800 करोड़ रुपये वार्षिक हो गया है।
पार्टी मुख्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री जी के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्यासागर सोनकर उपस्थित रहे।

Comments (0)

भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये

Posted on 19 March 2019 by admin

लखनऊ 19 मार्च 2019, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किये गये लोककल्याण के कार्यो और उत्तर प्रदेश में आमजन के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कार्य कर रही भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला के समक्ष आम आदमी पार्टी से लखनऊ नगर निगम चुनाव में महापौर की प्रत्याशी रही प्रियंका माहेश्वरी और आप के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गौरव माहेश्वरी ने अपने समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, कुमार अशोक पाण्डेय सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।1
आज भाजपा की सदस्यता ग्रहरण करने वाले में पूर्व सदस्य सुरेश लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह श्रीनेत, जिला सचिव एस.पी. बागी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, सदस्य जिला कार्यकारिणी स्वदेश श्रीवास्तव, बालगोविन्द वर्मा, डी.के. सक्सेना, डी.सी. राय, प्रोनित छाबड़ा, विशाल प्रजापति, उपदेश सिंह, श्याम सिंह, कमल किशोर, पूर्व सभासद प्रत्याशी विशाल प्रजापति, उपदेश सिंह, श्याम सिंह, कमल किशोर, शशिकांत कुशवाहा, सुनीता शर्मा, राजेश सक्सेना, अंजू यादव, सोनू यादव, रेनू कश्यप, रीता सिंह, गोपाल कन्नौजिया, रेखा सिंह, रामलाल बाल्मीकि व सबल सिंह, अवधेश सिंह मौर्य, सुनील कुमार वर्मा, शबीना सिद्दीकी सहित कई अन्य लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Comments (0)

होली की शुभकामनाएं

Posted on 19 March 2019 by admin

लखनऊ 19 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भाईचारे के प्रतीक रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियों के विविध रंग बिखेरे।
होली के पावन पर्व पर हमारी संस्कृति के विविध रंग मुखरित हो उठते हैं। सनातन संस्कृति के पर्वों की कड़ियों में से एक होली देश की एकता अखंडता, आपसी भाईचारे, भेदभाव मुक्त समाज की संकल्पना को और मजबूत करने वाले अवसरों में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी हर्षोल्लास के पर्व पर एक दूसरे की खुशियों के भागीदार बने।

Comments (0)

2 साल विकास बेमिसाल - विद्यासागर सोनकर

Posted on 18 March 2019 by admin

लखनऊ 18 मार्च 2019, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2 वर्ष पूरे किए हैं इस अवधि में सरकार ने पारदर्शिता सुशासन विकास और जनहित के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। सपा-बसपा सरकारों ने पिछले 15 वर्षों में जितना प्रदेश के लिए नहीं किया उससे अधिक उपलब्धियां महज 2 साल में योगी सरकार में प्रदेश ने हासिल की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि सपा-बसपा सरकार जाति और मजहबी तुष्टिकरण तक ही सीमित रही और उनकी योजनाएं अपने घरों तक ही सीमित रही उनका उद्देश्य जनता को लूट कर और अपने को मालामाल करने तक ही सीमित रहा। विधानसभा चुनाव में नोटबंदी के मुद्दे पर मुॅह की खाये बुआ-बबुआ नोटबंदी के प्रभाव से अबतक पीड़ित है, करीबी अधिकारियों और नेताओं पर आयकर विभाग की हालिया कार्यवाही से सपा-बसपा की पीड़ा और बढ़ी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा सरकार ने गांव, किसान, व्यापारी, कर्मचारी, महिला, युवा, वंचित, पिछड़े, दलित सहित समाज के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। आज उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण सौभाग्य योजना, उज्जवला सहित जन केंद्रित कार्यक्रमों में देश में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है।
श्री सोनकर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश हार और हताशा के अवसाद से अभी बाहर भी नहीं निकल पाए कि एक और प्रचंड हार उनके सामने खड़ी है। इसलिए वह अपनी सरकार की अराजकता, गुंडाराज, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार को भूल कर प्रदेश में सुशासन स्थापित करने वाली योगी सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। किसानों का हक मारने वाले अखिलेश यादव अपने एसी कमरों से बाहर निकलें तो शायद उन्हें सच का आभास हो जायेगा कि योगी सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों का कर्जा माफ कर उन्हें राहत पहुंचाई और गेहूं धान की रिकार्ड खरीद करके तथा रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान करके किसानों के खातों में बिना बिचैलियों के राशि पहुंचाई और उनके जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। पिछली सरकारों में उद्योगपति और निवेशक प्रदेश छोड़कर भाग गए थे और अब स्थिति यह है पहले इन्वेस्टर समिट में ही 468000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव यूपी में आ चुके हैं, इसमें करीब एक लाख करोड़ की परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो चुका है। जब सपाई अंधरी रात में विधान भवन के सामने आलू फेंककर योगी सरकार को बदनाम करने में जुटे थे तब योगी सरकार प्रदेश आलू किसानों की आर्थिक समृद्धि के काम में जुटी थी। आलू का समर्थन मूल्य तय करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना। शीतगृहों की भण्डारण क्षमता बढ़ाई गई। बाजार हस्तक्षेप योजना के कारण आज किसानों को आलू का लाभकारी मूल्य मिल रहा है। महज 4 जिलों तक बिजली देने वाले अखिलेश यादव की आँखें प्रदेश में हर गरीब के घर उजाला देखकर चैंधिया गई हैं। तब बिजली आना खबर होती थी अब बिजली जाना खबर होती है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in