Archive | लखनऊ.

बस्ती में क्षेत्रीय लघु सिंचाई प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना हेतु एक करोड़ स्वीकृत

Posted on 14 March 2018 by admin

लखनऊ: 14 मार्च, 2018
राज्य सरकार ने जनपद बस्ती में क्षेत्रीय लघु सिंचाई प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
इस संबंध में लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग द्वारा मुख्य अभियंता, लघु सिंचाई को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में धनराशि का व्यय निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन ही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Comments (0)

उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया

Posted on 14 March 2018 by admin

लखनऊ 14 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने लोकसभा उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम भाजपा के लिए अप्रत्याशित है, हम परिणामों की समीक्षा करेगें, जनादेश स्वीकार है। मतदान प्रतिशत में कमी भी प्रतिकूल चुनाव परिणामों का बड़ा कारण रही। भाजपा प्रतिकूल परिणामों पर समीक्षा करने के बाद सभी कमियों को दूर करेगी और 2019 के लिए पार्टी जुटेगी तथा नई चुनौतियों के सामने समाज के सभी वर्गो को और बेहतर तरीके से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं के साथ एवं नई रणनीति के साथ काम करेगी।

Comments (0)

नक्सली हमले में शहीद बलिया के सपूत श्री मनोज के अन्तिम संस्कार में भाग लेने के लिए श्री उपेन्द्र तिवारी बलिया में

Posted on 14 March 2018 by admin

लखनऊ 14 मार्च, 2018

प्रदेश के जल संसाधन, जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं परती भूमि विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री उपेन्द्र तिवारी आज बलिया में हैं। वहां वह 13 मार्च, 2018 को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में शहीद सी.आर.पी.एफ. के जवान बलिया के सपूत श्री मनोज कुमार के अत्येष्टि संस्कार में शामिल होंगे।

Comments (0)

कुक्कुट पालन स्वरोजगार का महत्वपूर्ण जरिया

Posted on 14 March 2018 by admin

कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर संगोष्ठियां आयोजित की जाये-प्रो. एस.पी. सिंह बघेल
लखनऊ 14 मार्च, 2018

प्रदेश के पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विकास मंत्री प्रोफेसर एस0 पी0 सिंह बघेल ने कहा कि कुक्कुट पालन में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश सरकार द्वारा कामर्शियल लेयर एवं ब्रायलर पैरेन्ट उत्पादन योजना चलायी जा रही है, जिसमें बैंक ऋण पर 10 प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति लाभार्थी को दी जा रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि कुक्कुट पालन, मछली पालन आदि क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित जटिल प्रक्रियाओं को सरल बनाकर अधिक से अधिक युवाओं को इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया जाये।
श्री बघेल ने भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, तेलीबाग, लखनऊ के आडीटोरियम में ब्।त्क् एवं पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा कल मंगलवार को आयोजित पोल्ट्री उद्यमिता सेमिनार-2018 के अवसर पर कहा कि कुक्कुट विकास के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है। उ0प्र0 में अण्डे की खपत ज्यादा है और दिन प्रतिदिन माॅग बढ़ती जा रही है। कुक्कुट पालन को अपना कर रोजगार के साथ ही अधिक से अधिक आय प्राप्त की जा सकती है।
सेमिनार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने इस मौके पर अपनी व्यावहारिक समस्याओं को अवगत कराते हुए उसके समाधान का अनुरोध किया। प्रो. बघेल ने उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता पूर्वक सुनकर समाधान किये जाने का भरोसा देते हुए कहा कि इस तरह के उपयोगी सेमिनार ग्राम स्तर पर भी आयोजित किये जाने चाहिए, जिससे स्थानीय लोग कुक्कुट एवं मछली पालन को अपनायें तथा स्थानीय स्तर पर समस्याओं एवं अनुभवों को एक-दूसरे से साझा कर सकें।
प्रमुख सचिव, पशुधन डेयरी एवं मत्स्य विकास डा0 सुधीर एम0 बोबडे ने कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य में स्नातक एवं डिप्लोमा किये नौजवानों को इस क्षेत्र में आने के लिये प्रोत्साहित किया एवं कुक्कुट लेयर व ब्रायलर पैरेन्ट के क्षेत्र में कार्य करने के लिए उत्साहित करते हुए अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन एक करोड़ अण्डा अन्य प्रदेशों से आयात किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति के तहत चलाये जा रहे कामर्शियल लेयर फार्मों से प्रतिदिन अतिरिक्त 62 लाख अण्डा उत्पादित किया जा रहा है एवं 100 लाख अण्डे उत्पादित करने के लक्ष्य को जल्द प्राप्त कर लिया जायेगा।
डा0 अनीस अन्सारी अध्यक्ष ब्।त्क् ने अपने सम्बोधन में अवगत कराया कि कुक्कुट उद्यमिता विकास के माध्यम से गरीब जन को रोजगार गाॅव में ही प्राप्त हो जायेगा। तकनीकी सत्र में पशु चिकित्साविदों एवं इन्डस्ट्री से जुडे हुये विशेषज्ञों ने जानकारी उपलब्ध करायी।

Comments (0)

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की प्रवर्तन कार्यवाही में 15,453 नमूने संग्रहीत

Posted on 14 March 2018 by admin

लखनऊ 14 मार्च, 2018

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही के तहत प्रदेश में अब तक 15,453 नमूने संग्रहीत किये गये और इस अवधि में प्राप्त 19,646 विश्लेषण आख्या में 9,446 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाये गये, जिन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की गयी है। प्रवर्तन कार्यवाहियों में 14 व्यक्तियों को आई.पी.सी. की धारा के अन्तर्गत गिरफ्तार भी किया गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार प्रमुख पर्वों पर विशेष अभियान चलाकर की गयी प्रवर्तन कार्यवाही में अब तक 4,169 नमूने संग्रहीत करते हुए 1,87,583 किलोग्राम मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त/नष्ट करायी गयी, जिसका मूल्य लगभग 1,66,88,277 रुपये है।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संचालन हेतु 25 लाख स्वीकृत

Posted on 14 March 2018 by admin

लखनऊ: 14 मार्च, 2018
राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संचालन हेतु चालू वित्तीय वर्ष के लिए द्वितीय किश्त के रुप में 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
इस संबंध में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि परिषद के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी, जिसमें से प्रथम किश्त के रुप में 25 लाख रुपये की धनराशि पूर्व में जारी की जा चुकी है।

Comments (0)

सहकारिता बैठक

Posted on 14 March 2018 by admin

लखनऊ 14 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर विगत सहकारिता चुनाव की समीक्षा एवं आगामी चुनावी रणनीति पर विमर्श हुआ। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि सहकारिता चुनाव में भाजपा की सहभागिता से किसान की समृद्धि और संगठन की मजबूती का लक्ष्य है। सहकारिता बैठक मंे क्षेत्र एवं जिलों के सहकारिता प्रभारियों का प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं सहकारिता प्रभारी विद्यासागर सोनकर ने किया मार्गदर्शन, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने संचालन किया तथा वृत्त लिया ।
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सहकारिता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में भाजपा की पैठ बढ़े इसके पीछे किसानों की आर्थिक समृद्धि और पार्टी की मजबूती ही एक मात्र लक्ष्य है। इसलिए सहकारिता के माध्यम से पार्टी की मंशा के अनुरूप काम करना है। विगत सहकारिता चुनावों में भाजपा ने कीर्तिमान रचते हुए 80 फीसदी से अधिक सीटों पर विजय पताका फहराई थी।
बैठक में साधन सहकारी समितियों, सहकारी संघों एवं क्रय-विक्रय समितियों के चुनाव की समीक्षा की गई तथा डीसीडीएफ, केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार एवं जिला सहकारी बैंकों के चुनाव की रणनीति पर विमर्श एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि सहकारिता चुनाव अब तक निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सम्पन्न हुए है, आगे भी निष्पक्ष चुनावों के लिए सरकार संकल्पित है।
प्रदेश महामंत्री एवं सहकारिता प्रभारी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि सहकारिता एक आंदोलन है। जन-जन तक इस आंदोलन को लेकर जाना है। सहकारिता के क्षेत्र में जितने अधिक भाजपाई जीतेंगे उतना ही सहकारिता आंदोलन प्रभावी होगा। गांव, गरीब, किसान की उन्नति सहकारिता के माध्यम से तेज गति से होगी। पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय को सहकारिता के माध्यम से भाजपा प्रभावी रूप से साकार करेगी । इसके लिए हमें आगामी सहकारिता चुनावों में भाजपा की अधिकतम जीत सुनिश्चिम करना है।

Comments (0)

ई-टेन्डर पोर्टल पर कार्यादेश एवं क्रयादेश अपलोड करना सुनिश्चित किया जाय

Posted on 14 March 2018 by admin

लखनऊ 14 मार्च, 2018

उत्तर प्रदेश सरकार ने ई-टेन्डरिंग प्रणाली के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित करने वाले संस्थाओं एवं कार्यालयों द्वारा सफल निविदादाताओं को जारी कार्यादेश एवं क्रयादेश ;।ूंतक व िब्वदजतंबजद्ध की प्रतिलिपि ई-पोर्टल पर अपलोड नहीं किए जाने को गम्भीरता से लिया है।
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आई.टी. एवं इलेक्ट्रानिक्स द्वारा जारी आदेश में सभी विभागाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि टेन्डर आमंत्रित करने के बाद सफल निविदादाता को निर्गत क्रयादेश एवं कार्यादेश की प्रतिलिपि तत्काल ई-टेन्डर पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे किसी तरह की भ्रम की सिथति न रहे। इसके अलावा प्राप्त निविदाओं का परीक्षण चेकलिस्ट के आधार पर करें न कि सरसरी आधार पर।

Comments (0)

क्षमता के अनुरूप गन्ना पेराई न करने वाली 40 चीनी मिलों को नोटिस जारी

Posted on 14 March 2018 by admin

चीनी मिलों के गन्ना मूल्य भुगतान एवं गन्ना पेराई की मुख्यालय
पर हो रही प्रतिदिन समीक्षा

लखनऊ 14 मार्च , 2018

प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त, श्री संजय आर. भूसरेड्डी ने निजी एवं सहकारी क्षेत्र की 40 चीनी मिलों को अपनी क्षमता के अनुरूप गन्ना पेराई न करने पर कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने प्रदेश की समस्त चीनी मिलों को क्षमता अनुरूप गन्ना पेराई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने चीनी मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की मंशा एकदम स्पष्अ है कि खेत में गन्ना खड़ा रहने तक कोई चीनी मिल बन्द नहीं होगी। इसलिए सभी चीनी मिल पूरी क्षमता से चलाकर गन्ने की पेराई की जाय ताकि गन्ना किसानों को कोई असुविधा न हो।
श्री भूसरेड्डी आज अपने कार्यालय कक्ष में पेराई सत्र 2017-18 में चीनी मिलों के गन्ना मूल्य भुगतान तथा गन्ना पेराई की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा के दौरान उन्होंने यह पाया कि 40 चीनी मिलें स्थापित गन्ना पेराई क्षमता के अनुसार गन्ना पेराई नहीं कर रही है। क्षमता के अनुरूप पेराई नहीं होने से जहां एक ओर समय से किसानों को पर्चियां नहीं मिल रहीं हैं, वहीं चीनी मिलों को समस्त गन्ने की पेराई हेतु अधिक दिनांे तक चालू रखना पड़ेगा।
इसको देखते हुए श्री भूसरेड्डी ने बलरामपुर जिले की इटईमैदा, गोण्डा की कुन्दुरखी, बदायुं जिले की बिसौली, बरेली जिले की बिजनौर, सहारनपुर जिले की देवबन्द एवं गागनौली तथा मुजफ्फरनगर जिले की रोहानकलां सहित 40 चीनी मिलों को नोटिस जारी करते हुए सम्बन्धित चीनी मिल मालिकों को निर्देशित किया है कि चीनी मिलों को उसकी पेराई क्षमता के अनुसार पूरी क्षमता से चलाया जाना सुनिश्चित कराया जाय।
आयुक्त ने कहा कि क्षेत्रीय कृषकों को समय से गन्ना आपूर्ति हेतु पर्चियों की उपलब्धता एवं उनके गन्ने की समुचित आपूर्ति समयान्तर्गत सुनिश्चित करायी जाय। इसके साथ ही कृषकों के पास उपलब्ध एवं पेराई योग्य गन्ने की समयान्तर्गत चीनी मिलों को आपूर्ति सुनिश्चित कराने एवं समस्त गन्ने की पेराई करने के उपरान्त ही चीनी मिलों को सत्र समाप्त करने की अनुमति दी जायेगी।

Comments (0)

प्रदेश में लाभकारी हो रही है प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई का उपघटक ‘‘पर ड्राप-मोर क्राप’’

Posted on 14 March 2018 by admin

लखनऊ 14 मार्च, 2018

प्रदेश में सूक्ष्म सिंचाई पद्धति (माइक्रो इरीगेशन) के माध्यम से पौधों की जड़ों को सीधे विभिन्न प्रकार के संयन्त्रों, पाइप तकनीकों को अपनाकर पौधों की आयु, आवश्यकता के अनुसार जल उपलब्ध कराया जा सकता है। इससे उत्पादन में गुणवत्ता तो आयेगी ही साथ ही बहुमूल्य जल तथा ऊर्जा की भी बचत की जा सकेगी।
‘‘पर ड्राप-मोर क्राप’’ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का एक उपघटक है, जो कि प्रदेश में कृषकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उद्यान निदेशक एस.पी. जोशी ने बताया कि इस योजना को अपनाकर कृषक लगभग 35 से 40 प्रतिशत पानी की बचत कर रहे हैं। वही दूसरी ओर पानी देने के लिए मेड़ व नालियों को बनाने में खर्च हो रहे श्रम एवं समय की भी बचत होती है। इसके अलावा उबड़-खाबड़ जमीन में भी इस विधि से सिंचाई करने में कोई असुविधा नहीं होती है।
इस विधि का उपयोग फलों के बागों जैसे-आम, अमरूद, आँवला, नीबू, बेर, बेल व पपीता तथा केला के स्थापित बागों अथवा नवीन रोपित बागों एवं गन्ना की फसल में कुशलतापूर्वक किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कद्दूवर्गीय सब्जियों समेत मौसमी सब्जियों एवं सुगन्धित पुष्पों व औषधियों पौधों के लिए भी यह विधि उपयोगी है। स्प्रिंकलर सिंचाई से मटर, आलू, गाजर तथा व्यावसायिक पत्तेदार सब्जियों में गुणवत्तायुक्त उत्पादन हो रहा है। उद्यान निदेशक ने किसान भाइयों व बागवानों को सलाह दी है कि इस प्रकार की पद्धति को अपनाकर कृषक अधिकाधिक लाभ उठायें।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in