Archive | लखनऊ.

विभागीय कमियों व सुझावों की जानकारी हेतु श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जारी की ई-मेल आई0डी0

Posted on 19 April 2018 by admin

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया ‘‘चाणक्य’’ और ‘‘विश्वकर्मा’’ साफ्टवेयर का शुभारम्भ

लोक निर्माण विभाग में 1 मई से सभी विभागीय डिमांड आॅन लाईन
समय पर कार्य पूर्ण करने वाले अभियन्ता होंगे सम्मानित
भारत माला परियोजना के अन्तर्गत प्रदेश में 2422 किमी0 सड़कें चिन्हित
श्री केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ, 19 अप्रैल, 201823
लोक निर्माण विभाग के क्रिया कलापों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एक वृहद चाणक्य और विश्वकर्मा साफ्टवेयर का शुभारम्भ उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग स्थित विश्वेस्वरैया हाल में आयोजित समस्त मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता तथा अनुबन्धित ठेकेदारों के साथ विभागीय परियोजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान किया। इस अवसर पर बोलते हुये उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ई-गवर्नेन्स, ई-आॅफिस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज वृहद साफ्टवेयर ‘‘चाणक्य’’ तथा ‘‘विश्वकर्मा’’ का शुभारम्भ किया गया।
चाणक्य साफ्टवेयर की जानकारी देते हुये उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इसके माध्यम से ई-रजिस्ट्रेशन, ई-एम0बी0, ई-बिल, ई-पेमेन्ट तथा ई-निगरानी जैसे कार्य किये जायेंगे ताकि प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता के साथ-साथ कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता को सुनिश्चित किया जा सके। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही बाज नाम से ‘‘निगरानी एप’’ को साफ्टवेयर से लिंक किया जायेगा। इसके माध्यम से कोई भी जनसामान्य किसी भी कार्य की गुणवत्ता, सड़क पर गड्ढ़े स्थल पर फोटो लेकर इस साफ्टवेयर को भेज सकेगा जिस पर लोक निर्माण विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की जायेगी। विश्वकर्मा साफ्टवेयर की जानकारी देते हुये श्री मौर्य ने कहा कि विभाग में बजट आवंटन के सम्बन्ध में पारदर्शिता तथा विभिन्न खण्डों से मुख्यालय को निर्माणाधीन कार्यों की मांग, अनुमोदन एवं निर्गत किये जाने के उद्देश्य से विश्वकर्मा साफ्टवेयर कार्य करेगा।
उपमुख्यमंत्री ने विश्वेस्वरैया हाॅल में उपस्थित अभियन्ताओं तथा ठेकेदारों को सम्बोधित करते हुये कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश को सड़कों का स्वर्ग बनाने के लिये संकल्पित है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भव्य भारत बनाने का कार्य चल रहा हे। ऐसे में उ0प्र0 को हम उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में तन-मन-धन से जुट गये हैं।

लोक निर्माण विभाग के व्हाट्स एप पर प्राप्त शिकायतों की जानकारी देते हुये श्री मौर्य ने कहा कि अब तक कुल 7652 शिकायतें आयीं जिसमें 1889 शिकायतें सड़कों की थी, जिसमें से 926 शिकायतें लोक निर्माण विभाग की सड़कों की थी, इनमें से 44 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा काल में लगभग 100 दिन कार्य हो नहीं पाता था। हमारा प्रयास है कि वर्षा काल में भी हम नवीन तकनीक से गुणवत्ता युक्त सड़कें बनायें। श्री मौर्य ने कहा कि निर्माण कार्यों हेतु धन की कमी नहीं है। अप्रैल में ही सारी स्वीकृतियां जारी हो चुकी हैं। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये की सभी कार्य समय सीमा में तथा पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से हों। उन्होने कहा कि टेण्डर एवार्ड होने के बाद जो अभियन्ता समय से कार्य पूर्ण करेंगे उन्हे सम्मानित किया जायेगा।
उपमुख्यमंत्री ने 15 जून तक सभी सेतुओं के निरीक्षण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये और कहा कि यदि कहीं कोई समस्या हो तथा उसका समाधान शीघ्र किया जाय। श्री मौर्य ने कहा कि अधूरे पड़े रेल परिगामी सेतुओं का निर्माण शीघ्र ही पूर्ण होगा तथा भविष्य में बनने वाले पुलों को एप्रोच सहित एक ही कार्यदायी संस्था बनायेगी। श्री मौर्य ने कहा कि सभी मुख्य मार्गों के 5 किमी0 के दायरे में पड़ने वाले गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ा जोयगा। इसके लिये रू0 1800 करोड़ से अधिक खर्च किये जायेंगे।
कार्य को गति प्रदान करने तथा प्रबल माॅनीटरिंग को उच्च प्राथमिकता देते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब सभी मण्डल पर मुख्य अभियन्ता नियुक्त किये जायेंगे। उन्होने कहा कि 54 इण्टर स्टेट लिंक मार्ग चिन्हित किये गये हैं। जिनका निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जायेगा। इसके साथ ही रू0 100 करोड़ से अधिक की ऐसी परियोजनायें जिनका मात्र 10 प्रतिशत कार्य शेष है, उन परियोजनाओं में शेष कार्य सड़क निर्माण की नयी तकनीक से होगा, जिससे लागत कम होगी। उन्होने कहा कि गड्ढ़ा मुक्ति अभियान एक सतत् प्रक्रिया है, जो चलती रहेगी। इसके साथ ही श्री मौर्य ने कहा कि विभाग रोड एम्बुलेन्स के सम्बन्ध में भी गम्भीरता से विचार कर रहा है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने के लिये भारत माला परियोजना के अन्तर्गत प्रदेश में लगभग 2422 किमी0 सड़कें चिन्हित की गयी हैं। जिस पर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा। विभाग की कमियों व सुझाव प्राप्त करने के लिये उपमुख्यमंत्री ने अपनी ई-मेल आई0डी0 बवउचसंपदकलबउ/हउंपसण्बवउ को भी जारी करते हुये कहा कि ये ई-मेल मेरे द्वारा स्वंय देखी जायेगी। इसके अलावा उन्होने व्हाट्स एप नम्बर 7991995566 पर भी शिकायतें एवं सुझाव देने की अपील जनसामान्य से की।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग श्री संजय अग्रवाल, सचिव श्री समीर वर्मा तथा विभागाध्यक्ष श्री वी0के0 सिंह सहित सभी अभियन्ता मौजूद थे।

Comments (0)

चिकित्सालयों में मरीजों को स्ट्रेचर, व्हील चेयर, एम्बुलेंस की सुविधा सुलभ कराने हेतु प्रवेश द्वार पर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करें

Posted on 19 April 2018 by admin

चिकित्सालयों के प्रवेश द्वार से लेकर आॅपरेशन थियेटर तक
सी0सी0टी0वी0 कैमरा स्थापित/क्रियाशील कराये जायें
- सिद्धार्थ नाथ सिंह

जिला चिकित्सालयों की रिवेम्पिंग हेतु यूपीएचएसएसपी
की बैठक सम्पन्न

लखनऊ: 19 अप्रैल, 2018
1प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने निर्देश दिये हैं कि जिला चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को स्ट्रेचर, व्हील चेयर, एम्बुलेंस एवं अन्य आवश्यक सुविधायें सुगमता से सुलभ हो सकें, इसके लिये चिकित्सालयों के प्रवेश द्वार पर दो कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिला चिकित्सालयों के प्रवेश द्वार से लेकर आॅपरेशन थियेटर तक सी0सी0टी0वी0 कैमरा स्थापित/क्रियाशील कराये जायें।
श्री सिंह आज यहां इन्दिरा नगर स्थित उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेन्थनिंग परियोजना कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक जिला अस्पताल में बर्न यूनिट की स्थापना हेतु आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाय। प्रदेश के चिकित्सालयों में गुणवत्तापरक चिकित्सा राज्य सरकार की प्राथमिकता है एवं सरकार इसके लिए सतत प्रयासरत् है, जिससे जनमानस को बेहतर चिकित्सा सुविधायें सुलभ करायी जा सकें।
बैठक में बताया गया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेन्थनिंग परियोजना द्वारा 51 जिला स्तरीय चिकित्सालयों में चिकित्सालय रिवेम्पिंग का कार्य नवम्बर 2017 में प्रारंभ किया गया। इस कार्य का मुख्य उद्देश्य चिकित्सालयों में प्रदान की जा रही सुविधाओं में गुणात्मक सुधार, मरीजों की संतुष्टि, सुरक्षा तथा मानकीकरण है।

इस कार्यक्रम में चिकित्सालयों के पुनरुद्धार के लिए अति आवश्यक संसाधनों, गुणवत्ता आश्वासन, अनुरक्षण एवं पर्यावरण प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए कुल 109 व्यावहारिक बिन्दुओं को समाहित किया गया है, जिनके आधार पर परियोजना स्तर से इस कार्य हेतु गठित सात टीमें दैनिक आधार पर आच्छादित चिकित्सालयों से कार्यप्रगति का ब्यौरा लेते रहते हैं एवं तकनीकी समस्याओं का समाधान भी प्रदान करते हैं। इस हेतु 07 टीमें- डॉ अनिल कुमार चैधरी, की अध्यक्षता में रॉयल चैलेंजर, डॉ अजय मिश्र की अध्यक्षता में रेनैस्संस, डॉ शिप्रा पाण्डेय की अध्यक्षता में द अचीवर्स, डॉ ब्रिजेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में साइलेंट किलर्स, अरुण कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में फीनिक्स, डॉ संतोष कुमार की अध्यक्षता में गल्वनाइजेर्स, तथा डॉ धीरज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में वारियर्स कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सालय स्तर पर प्रबंधक द्वारा समन्वय स्थापित किया जाता है। इसके अतिरिक्त परियोजना स्तर से सघन रूप से चिकित्सालयों का भ्रमण किया जा रहा है, ताकि वस्तु-स्थिति का सन्दर्भ लिया जा सके। अभिमुखीकरण एवं कार्य में प्रगति लाने के लिए राज्य स्तर पर कई कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है एवं मंडलीय स्तर पर भी परियोजना के सलाहकार सम्बंधित लोगो को प्रशिक्षण देते रहते हैं। संरचनात्मक सुधार हेतु यूपीएचएसएसपी द्वारा आईआईएचएस बंगलुरु एवं आईएमएस दिल्ली के माध्यम से रिक्तता का आंकलन करवाया जा रहा है जो कि 5० प्रतिशत संपादित हो चुका है, शेष कार्य आगामी एक माह में पूर्ण हो जायेगा, तत्पश्चात यूपीएचएसएसपी द्वारा अनुरक्षण का कार्य करवाया जायेगा, जिसे आगामी दिसम्बर 2018 तक पूर्ण किया जाना है।

Comments (0)

जस्टिस लोया केस में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से कांग्रेसी झूठ का पर्दाफाश - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 19 April 2018 by admin

लखनऊ 19 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जस्टिस लोया केस में मा0 उच्चतम न्यायालय के निर्णय से कांग्रेस व वामपंथियो समेत समूचे विपक्ष द्वारा झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति का पर्दाफाश हुआ है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि जनता द्वारा तिरस्कृत कांग्रेस देश मंे अस्थिरता फैलाने के लिए झूठ और भ्रम का तानाबाना बुन रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस समेत समस्त विपक्ष को आइना दिखाते हुए न्यायपालिका को बदनाम करने, जजों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने एवं जनहित याचिका का मजाक बनाने के लिए आड़े हाथों लिया।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था में आमजन की आस्था ही लोकतंत्र का मूलाधार है। कांग्रेस ने न्याय प्रक्रिया का राजनीतिकरण के प्रयास कर महापाप किया है। राजनीतिक मकसद से दायर की गई याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से पर्दाफाश हो गया है। सोहराबुद्दीन एनाकांउटर केस की सुनवाई करने वाले जस्टिस लोया की मृत्यु की एसआईटी जांच की याचिका खारिज करके सुप्रीम कोर्ट अफवाहो, अस्थिरता एवं देश को कमजोर करने व न्याय व्यवस्था पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस की छदम राजनीति का असली चेहरा उजागर का दिया है। अब कांग्रेस व वामपांथियों समेत सारे विपक्ष को अपने कुकृत्यों और झूठ के लिए देश से माॅफी मांगना चाहिए।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी जमीन पर राजनीति करने में असमर्थ रहे है, इसलिए उन्होेंने कोर्ट के परिसर में राजनैतिक प्रपंच रचा, जिस प्रपंच को सुप्रीम कोर्ट ने जनता के सामने ला दिया। गांधी परिवार देश के गरीब और पिछड़े किसी भी व्यक्ति को सत्ता में नहीं देखना चाहता और उसके खिलाफ राजनीतिक षड़यंत्र करके उसे हटाने की साजिश करता है।

Comments (0)

ग्राम पंचायत चैपालों में पहुंचे केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद व विधायक

Posted on 19 April 2018 by admin

जनकल्याणकारी योजनाओं में वंचित पात्र होंगे लाभान्वित

लखनऊ 19 अप्रैल 2018, ग्राम स्वराज अभियान के तहत मोदी सरकार एवं योगी सरकार के मंत्री एवं प्रदेश पदाधिकारी रात्रि प्रवास करके ग्राम पंचायतों में रात्रि चैपाल के दौरान जनता के दरबार में पहंुच रहे है। चैपाल में उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, अजीविका एवं कौशल विकास मेला, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, मिशन इन्द्र धनुष योजना, उजाला योजना, किसान कल्याण योजना आदि की चर्चा एवं समीक्षा होगी। रात्रि चैपालों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में वंचित पात्र लोगों को लाभान्वित करने का काम भी किया जाएगा। रात्रि निवास के अगले दिन ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बाबा साहब की जयंती से प्रारम्भ हुआ ग्राम स्वराज अभियान 5 मई तक जन-जन के मन तक पहुंचेगा, जो गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित, शोषित जन के आर्थिक उत्थान और सामाजिक, राजनीतिक सहभागिता के पुनीत पथ का पथगामी होगा।
ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत रात्रि प्रवास एवं रात्रि चैपाल अभियान प्रभारी प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता एवं त्रयम्बक त्रिपाठी ने बताया कि रात्रि चैपाल में जनसंवाद के द्वारा जन-जन की समस्याएं और उनके समाधान के लिए जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश पदाधिकारी जनता के दरबार में है। 19 अप्रैल को प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा बलिया, नन्द कुमार गुप्ता ‘नंदी’ रायबरेली, सुरेश पासी अमेठी, जय प्रकाश निषाद देवरिया, रमापति शास्त्री गोण्डा, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़ बहराइच, रंजना उपाध्याय चित्रकूट, पदमसेन चैधरी बहराइच एवं प्रदेश मंत्री संतोष सिंह संतकबीर नगर में रात्रि प्रवास के दौरान रात्रि चैपाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाएं लेकर पहुंचे।
रात्रि प्रवास पर 20 अप्रैल को केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, प्रदेश सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा चित्रकूट, सतीश महाना कानपुर, रमापति शास्त्री गोण्डा, गुलाबो देवी लखीमपुर, अर्चना पाण्डेय कन्नौज, नीलकण्ठ तिवारी एवं एसपी सिंह बघेल फिरोजाबाद में प्रवास पर रहेंगे।

Comments (0)

सभी नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों को बधाई - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 19 April 2018 by admin

लखनऊ 19 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शुभकामना संदेश में भाजपा तथा समर्थित दल के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि विधान परिषद में राष्ट्रवादी एवं अन्त्योदय विचारधारा के सिपाहियों की बढ़ती संख्या से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के द्वारा जन-गण-मन की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा। सभी नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों को अनंत मंगलकामनाएं।3
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों का भाजपा विधान मण्डल दल कार्यालय, विधान भवन मंे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा ने माला पहिनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। भाजपा के दस एवं अपना दल (एस) के एक प्रत्याशी विधान परिषद में निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रदेश सरकार के मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के दायित्वों पर रहे डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं एमएलसी अशोक धवन, प्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट मोहसिन रजा, डा0 सरोजनी अग्रवाल, बुक्कल नबाव, यशवंत सिंह, जयवीर सिंह व अपना दल (एस) से आशीष पटेल विधान परिषद के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए।

Comments (0)

सुप्रसिद्ध चित्रकला कलाकार श्रीमती साधना कुमार कला गौरव एवार्ड से सम्मानित

Posted on 19 April 2018 by admin

सामाजिक एवार्ड ट्रस्ट एवार्ड काउन्सिल आॅफ इण्डिया के
तत्वावधान में आयोजित समारोह में हुई सम्मानित

लखनऊ: 19 अप्रैल, 2018

photoसुप्रसिद्ध चित्रकला कलाकार श्रीमती साधना कुमार को सामाजिक एवार्ड ट्रस्ट एवार्ड काउन्सिल आॅफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रदेश की पर्यटन एवं महिला कल्याण मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने कला गौरव एवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया है।
यह एवार्ड सामाजिक एवार्ड ट्रस्ट एवार्ड काउन्सिल आॅफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का गुर्जर समाज ने किया भव्य स्वागत

Posted on 19 April 2018 by admin

प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया को एमएलसी एवं नबाब सिंह नागर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर गुर्जर समाज ने आभार व्यक्त किया

2लखनऊ 19 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। डा0 पाण्डेय के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे गुर्जर समाज के वरिष्ठ और जिम्मेदार लोगों ने गुर्जर समाज से प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया को एमएलसी बनाए जाने तथा नबाब सिंह नागर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया। गुर्जर समाज के वरिष्ठ जनों ने कहा कि गुर्जर समाज पूरी तरह से राष्ट्रवाद के साथ है, भाजपा के साथ है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हर जाति वर्ग का सम्मान और सहभागिता सुनिश्चित है, तथा सबका साथ-सबका विकास का संकल्प है।

Comments (0)

देश की सम्मानित जनता राहुल गांधी को गंभीर नेता नहीं मानती- डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 19 April 2018 by admin

लखनऊ 19 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि केंद्र में माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार और प्रदेश में आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने जिस तरह से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है उससे विपक्षी नेता बौखला गए हैं और हताशा में अनर्गल बातें कर रहे हैं। केवल पर्यटन के लिहाज से ही अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का केंद्र सरकार को ‘फोटोकापी वाली सरकार’ कहना उनका बचपना ही दिखाता है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर वह सख्त उपाय कर रही है जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे और गरीबों, वंचितों को उनका हक मिल सके। इसीलिए आधार का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भ्रष्टाचार को रोका जा सके। भ्रष्टाचार पर रोक लगने से राहुल गांधी बुरी तरह निराश हो चुके हैं। उनके पास भाजपा सरकार के खिलाफ कहने को कुछ है नहीं इसलिए वह ऐसे जुमलेबाजी कर रहे हैं। राहुल गांधी जी को जनता गंभीर नेता के रूप में नहीं मानती है। स्वयं राहुल जी अपनी छवि ऐसी ही बनाते जा रहे हैं। कभी कोई कागज फाड़ देते हैं, कभी कुर्ते की फटी जेब दिखाने लगते हैं, कभी एटीएम से पैसे निकालने पहुंच जाते हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी की ऐसी हरकतों को देश की सम्मानित जनता एक मनोरंजन के रूप में लेती है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भी श्री राहुल अनाप-शनाप बातें कहकर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन देश की आदरणीय जनता इन बातों को तनिक भी तवज्जो नहीं दे रही है। कई कोशिशों के बाद भी राहुल गांधी जी केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं ढूंढ़ पाए हैं इसलिए वे अब जुमलेबाजी कर जनता का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि यही कारण है राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से उनकी पार्टी अलग-अलग राज्यों में चुनाव हार रही है। यह क्रम आगे भी रहने वाला है। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रही है। भाजपा सरकार में जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

Comments (0)

ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत तक लेकर जाएंगे मोदी व योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं

Posted on 18 April 2018 by admin

लखनऊ 18 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, निकाय एवं पंचायत जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता ग्राम स्वराज अभियान मंे केन्द्र सरकार के 4 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के एक वर्ष की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के ग्राम पंचायत तक क्रियान्वयन एवं जनजागरण को लेकर चयनित ग्राम सभाओं में रात्रि प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ग्राम स्वराज अभियान की सतत समीक्षा कर रहे है। समीक्षा बैठकों में श्री बंसल ने कहा कि 14 अप्रैल डा0 भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंती से प्रारम्भ हुए ग्राम स्वराज अभियान का उद्देश्य गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित वर्ग के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में जनसहभागिता को बढ़ाना है, जिससे उनकी आर्थिक समृद्धि हो और वह खुशहाल हो सके। ग्राम स्वराज अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अभियान प्रमुख भी निश्चित किए गए है। संगठन ने 4465 ग्राम पंचायत चयनित करके रात्रि चैपाल के कार्यक्रम तय किए है।
बाबा साहब की जयंती से प्रारम्भ हुए ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत चलने वाले अभियानों में 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत पर्व आयोजित हुआ, जिसके अभियान प्रमुख प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह रहे। 18 अप्रैल से 5 मई तक रात्रि प्रवास एवं रात्रि चैपाल के तहत 4465 चयनित ग्राम पंचायतों में सांसद, विधायक, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी सहित निकाय जनप्रतिनिधि गांव, गरीब, किसान के दर पर मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं लेकर पहुंचेगे। रात्रि चैपाल अभियान में प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता एवं त्रयम्बक त्रिपाठी अभियान प्रमुख रहेंगे।
उज्जवला पंचायत 20 अप्रैल को प्रत्येक ब्लाॅक एवं नगरीय निकाय स्तर पर आयोजित होगी जिसके अभियान प्रमुख प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर तथा विधायक नीलिमा कटियार है। 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर प्रत्येक पंचायत पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा, जिसमें मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के भाषण के सीधे प्रसारण की व्यवस्था होगी। पंचायती राज दिवस में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं शंकर गिरि अभियान प्रमुख के तौर पर व्यवस्थाएं देख रहे है। 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति दिवस पर जिला स्तर पर सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसके अभियान प्रमुख प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य एवं कामेश्वर सिंह है। 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं की जानकारी लेकर भाजपा जनता के बीच होंगे। इस अभियान के अभियान प्रमुख प्रदेश महामंत्री गोविन्द नाराणय शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता तथा त्रयम्बक त्रिपाठी रहेंगे।
किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन 2 मई को जिला व ब्लाक स्तर पर होगा जिसमें गोष्ठियांे के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर चर्चा तथा किसानों की सहभागिता बढ़ाई जाएगी। किसान कल्याण कार्यशाला के अभियान प्रमुख प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह एवं प्रदेश मंत्री देवेश कोरी रहेंगे। आजीविका एवं कौशल विकास मेला अभियान के प्रमुख प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि 5 मई को जिला तथा ब्लाक स्तर पर किसान, गरीब व बेरोजगारों को रोजगार एवं आय में बृद्धि की योजनाएं, कौशल विकास की महत्ता और योजनाओं में जनसहभागिता पर केन्द्रित होगी। इसके साथ ही सबका साथ-सबका विकास यात्रा के आयोजन से केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की गरीब, दलित, वंचित, किसान, नौजवान, महिला, बेरोजगारों के लिए कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचेंगी। सबका साथ-सबका विकास यात्रा सांसदों के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंचेगी।

Comments (0)

लगातार 15 मिनट बोल नहीं सकते है राहुल - राकेश त्रिपाठी

Posted on 18 April 2018 by admin

राहुल गांधी का 15 मिनट वाला बयान हास्यास्पद
लखनऊ 18 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने राहुल गांधी के संसद में 15 मिनट बोलने की चुनौती वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी बिना पर्ची पढे़ लगातार 15 मिनट बोल ही नहीं सकते है। किसी भी जनसभा में या संसद की कार्यवाही में अबतक राहुल गांधी लगातार 15 मिनट नहीं बोल सके है। शोक संदेश लिखने के लिए भी राहुल गांधी को नकल करनी पड़ती है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी जी को चुनौती देना हास्यास्पद है। विपक्ष के हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही बाधित रही है। राहुल गांधी जी को संसद में बोलने से कांग्रेस ही रोक रही है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि अमेठी में विद्यार्थियों के विकास से जुडे वाजिब प्रश्नों पर निरूत्तर राहुल गांधी मोदी जी और योगी जी पर जवाबदेही टालकर बचने का असफल प्रयास कर रहे थे जबकि राहुल जी को जबाब देना चाहिए कि आजादी के बाद अमेठी और रायबरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सर्वाधिक गांधी परिवार ने ही किया है और देश में सबसे ज्यादा समय तक केन्द्र में सत्ता संचालन भी गांधी परिवार ने ही किया है, बावजूद इसके अमेठी और रायबरेली में बुनियादी सुविधाओं का अभाव क्यों रहा है। अमेठी और रायबरेली के विकास के लिए या समस्याओं के लिए समाधान के लिए राहुल जी ने कितनी बार मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को पत्र लिखे हैं या मिलकर समस्या समाधान का आग्रह किया है? राहुल गांधी सांसद के तौर पर अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओ को उठाने में विफल रहे है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास की योजनाएं अमेठी और रायबरेली पहुॅचना शुरू हुई है। पिछले लोकसभा चुनावों में ही अमेठी में राहुल गांधी को कडी टक्कर मिली थी। जिससे कांगे्रस के किले के दरकने के संकेत मिल गए थे। आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों में हार सुनिश्चित देख राहुल गांधी जी बदहवासी में कुछ भी बोल रहे हैं। अमेठी और रायबरेली की जनता इस बार कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in