Archive | लखनऊ.

जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या की न्यायिक जांच -जय कुमार सिंह

Posted on 09 July 2018 by admin

लखनऊ: 09 जुलाई, 2018
मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, बागपत के कोर्ट में 09 जुलाई, 2018 को पेशी हेतु विचाराधीन बन्दी प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी पुत्र पारस नाथ को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार, झांसी से लाकर जिला कारागार, बागपत में 08 जुलाई, 2018 को एकल बैरक में निरूद्ध किया गया था।
प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री श्री जय कुमार सिंह जैकी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला कारागार, बागपत में पूर्व से निरूद्ध बंदी सुनील राठी द्वारा आज 09 जुलाई, 2018 को प्रातःकाल समय लगभग 06ः20 बजे गोली मारकर प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गयी।
श्री जैकी ने बताया कि इस गम्भीर घटना के निमित्त अपने निर्धारित कर्तव्यों के प्रति बरती गयी उदासीनता, लापरवाही एवं अधीनस्थों पर शिथिल नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के दृष्टिगत दोषी पायी जाने पर कारागार के जेलर श्री उदय प्रताप सिंह, उप कारापाल श्री शिवाजी यादव, जेल हेडवार्डर श्री अरजेन्दर सिंह तथा बैरक के प्रभारी जेल वार्डर श्री माधव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित की गयी है।
कारागार राज्यमंत्री ने बताया कि प्रश्नगत घटना की न्यायिक/मजिस्ट्रीयल जांच करायी जा रही है। मृतक बंदी के शव का पंचनामा, डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम तथा उसकी वीडियोग्राफी की कार्यवाही कराये जाने के आदेश निर्गत किये गये। कारागार की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर के जेलर श्री सुरेश कुमार सिंह को तैनात किया गया है।

Comments (0)

सम्मेलन का संयोजन सरोजनीनगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुनील यादव ने किया।

Posted on 09 July 2018 by admin

img-20180709-wa0051लखनऊ 09 जुलाई।
प्रदेश भर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी के आवाहन पर होने वाले ब्लाक स्तरीय सम्मेलन के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री गौरव चौधरी की अध्यक्षता में सरोजनीनगर ब्लाक का ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पीसीसी सदस्य श्री लुकमान सिद्दीकी के नेतृत्व में जे0पी0 लॉन पर सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री विनोद मिश्रा मौजूद रहे। सम्मेलन का संयोजन सरोजनीनगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुनील यादव ने किया।

यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता दीपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं जिला लखनऊ प्रभारी श्री विनोद मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीतियों का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करना है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा नमामि गंगे परियोजना एवं जीएसटी में भ्रष्टाचार किये जाने का आरोप लगाते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। जीरो टालरेन्स का नारा देने वाली भाजपा आज खुद भ्रष्टाचार के दलदल में डूब चुकी है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गौरव चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने का समय आ गया है। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी एवं किसान विरोधी नीतियों व झूठे आश्वासनों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता बेहिचक अपनी बात नेतृत्व के समक्ष रखें। उन्होने कहा कि सभी लोगों को आगामी 2019 लोकसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

श्री मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री के0के0 आनन्द, पीसीसी सदस्य श्री लुकमान सिद्दीकी, श्री अमरेश यादव, श्री जयन्त गौतम, श्री निशु यादव, श्री मनोज शुक्ला, श्री विजय कनौजिया, श्री उमेश अवस्थी वरिष्ठ नेता सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन शामिल रहे।

श्री मिश्रा ने बताया कि ब्लाकवार होने वाले ब्लाक सम्मेलनों के तहत कल दिनांक 10 जुलाई को मलिहाबाद ब्लाक का ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयेाजित किया जायेगा।

Comments (0)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आजमगढ़ में प्रस्तावित कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचेंगे प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted on 09 July 2018 by admin

लखनऊ 09 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 14 जुलाई को आजमगढ़ में शिलान्यास किये जाने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे होगा। सपा-बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दलों ने पूर्वांचल की जनता को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से पूरा इलाका मुख्यधारा में आ जाएगा और वहां के किसानों व गरीब जनता की खुशहाली का मार्ग प्रस्शत होगा।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आजमगढ़ जायेंगे और पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर समीक्षा करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से पूरे इलाके में उद्योगधंधों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय नवयुवकों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पडेगा। उन्होंने कहा कि लगभग 4 वर्ष पूर्व मा0 मोदी जी द्वारा देश की बागडोर सम्भालने के बाद देश में विकास की राजनीति का सूत्रपात हुआ। सपा-बसपा-कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद, वंशवाद के प्रोत्साहन के साथ तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे थे। सरकारें तात्कालिक राजनीतिक स्वार्थो में राष्ट्र विरोधी निर्णयों से भी नहीं चूक रही थी, पूरे देश में निराशा का वातावरण था, इस कुलषित वातावरण में नव अरूणोदय हुआ और मोदी जी के नेतृत्व में विकास की राजनीति ने गांव, गरीब, किसान, नौजवान की जिंदगी में खुसहाली लाने का काम किया। मा0 मोदी जी विकास की नई ईबारत लिखने 14 जुलाई को आजमगढ़ पहुंच रहे है। देश के सबसे बडे़ एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास से पूर्वांचल की खुसहाली का मार्ग निर्माण प्रारम्भ होगा।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह के पिता राजा बहादुर रूद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted on 09 July 2018 by admin

लखनऊ 09 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह के पिता राजा बहादुर रूद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया एवं शोकाकुल परिवार को असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह के पिता के निधन से उन्हंे तथा उनके परिवार को हुए दुःख में भारतीय जनता पार्टी परिवार उनके साथ है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवगंत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Comments (0)

लखनऊ 08 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी के उ0प्र0 में होने वाले आगामी कार्यक्रमों के लिए प्रभारी घोषित करके जिम्मेदारी सौंपी।

Posted on 08 July 2018 by admin

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी विकास और किसान कल्याण का पैगाम लेकर आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश में आ रहे हैै। यह हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। मा0 मोदी जी के कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए संगठन ने कार्यक्रमों के लिए प्रभारी नियुक्त कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि 14 जुलाई को आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम तथा जनसभा में सहयोग की जिम्मेदारी वरिष्ठ भाजपा नेता हरद्वार दुबे, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह व प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय को सौंपी गयी। वाराणसी कार्यक्रम की स्वाभाविक जिम्मेदारी संभाल रहे प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा तथा उनके सहयोग में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य तथा प्रदेश मंत्री संजय राय को लगाया गया है। 15 जुलाई को मिर्जापुर कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी रहेंगे। 21 जुलाई को शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री जी द्वारा संबोधित की जाने वाली किसान कल्याण रैली के प्रभारी की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खडेलवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा को सौंपी गयी।

Comments (0)

दो बार इंजीनियरिंग व नीट का निर्णय गरीब व ग्रामीण छात्रों के हित में - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 08 July 2018 by admin

लखनऊ 08 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा नीट और जेईई मेन्स प्रवेश परीक्षा साल में दो बार कराने की सराहना की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि मानव संसाधन मंत्री का यह निर्णय छात्रों को और विशेषकर ग्रामीण पृष्टभूमि के छात्रों के हित में है। मंत्री जी, मंत्रालय और सरकार इस निर्णय के लिए बधाई के पात्र है।
डा0 मिश्र ने कहा कि इससे छात्रों को प्रवेश परीक्षा में मौके बढ़ जायेंगे। सरकार का निर्णय 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी को देखते हुए किया गया है। परीक्षा कम्प्यूटर आधारित होगी। गांवों के आस-पास गरीब और ग्रामीण पृष्टिभूमि के छात्रों को निःशुल्क कम्प्यूटर टेªनिंग दी जायेगी। सरकार का यह निर्णय ऐतिहासिक है।
डा0 मिश्र ने कहा कि छात्रों के हित में लिए किए गये निर्णय में छात्र अपना प्रदर्शन सुधार सकेंगे। दोनों टेस्ट में अधिक प्राप्तांक स्वीकार करने का निर्णय छात्रों के हित में है। वहीं छात्रों के लिए फीस और पाठ्यक्रम को नहीं बदलना भी छात्रों के प्रदर्शन में परीक्षा दर परीक्षा सुधार होगा।
डा0 मिश्र ने बताया कि कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा 4-5 दिन चलने से प्रतियोगी छात्रों को सुविधा होगी। इस प्रक्रिया के पर्चा लीक होने पर रोक लगेगी। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय का निर्णय न सिर्फ ऐतिहासिक है बल्कि सराहनीय भी है।

Comments (0)

राबर्टगजं रेलवे स्टेशन अब सोनभद्र रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा

Posted on 07 July 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक: 07 ज ुलाई, 2018
राबर्टगंज रेलवे स्टेशन अब सोनभद्र रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। उप
मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि राबर्टगंज स्टेशन का नाम
सोनभद्र रखने के लिए जनता काफी समय से मांग कर रही थी। अतः सरकार ने
जनभावनाओं का सम्मान करते हुए राबर्टगंज रेलवे स्टेशन का नाम सोनभद्र रेलवे स्टेशन
कर दिया गया है।

Comments (0)

पर्यावरण के प्रति संवेदनशील है योगी सरकार - राकेश त्रिपाठी

Posted on 07 July 2018 by admin

लखनऊ 07 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश में पाॅलिथीन पर पाबंदी के निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर्यावरण के प्रति संवेदनशील है और स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। ठोस कचरा प्रबंधन नीति पर उ0प्र0 मंत्रिपरिषद की मुहर पहले ही लग चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हर व्यक्ति से एक वृक्ष लगाने का आहवान भी किया है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि हालिया रिर्पोट जो पर्यावरण प्रदूषण को लेकर जारी की गई थी उसमें उत्तर प्रदेश के कई शहरों के नाम प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर थे इसे देखते हुए पाॅलिथीन पर पाबंदी और एक व्यक्ति एक वृक्ष अभियान योगी सरकार की पर्यावरण के प्रति सकारात्मक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारतीय सनातन संस्कृति व परम्पराओं में पर्यावरण की उपासना के साथ संरक्षण और संबर्धन निहित है अर्थात हम व्यवहारिक और सांस्कृति रूप से पर्यावरण के सहभागी है। पर्यावरण पर पिछली सरकारों की प्राथमिकता नहीं थी, योगी सरकार के इस फैसले से मृदा प्रदूषण कम होगा जिससे किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि पाॅलिथीन के कारण कृषि योग्य भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट होकर बंजर हो रही। साथ ही शहरी जनजीवन में नालों, नालियों में जलभराव के लिए पालिथीन एक बड़ा कारण बनती रही है। प्रतिवर्ष पाॅलिथीन खाने से लाखों गोवंश काल कवलित हो रहा था, गोंवश को भी पाॅलिथीन से बड़ा खतरा रहा है। पालिथीन के कबाड़ को जलाए जाने बड़े पैमाने पर वायू प्रदूषण होता था, ऐसे में पालिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध से इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभाव दिखाई पड़ेंगे। पर्यावरण की रक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। पाॅलीथीन प्रतिबंध के निर्णय से पर्यावरण संरक्षण के पुण्य कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बधाई।

Comments (0)

राज्यपाल ने धन्वन्तरि वाटिका में ‘गन्धराज’ का पौधा रोपित किया

Posted on 07 July 2018 by admin

aks_4357-p9लखनऊ: 07 जुलाई, 2018

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज वन महोत्सव के उपलक्ष्य
में राजभवन की धन्वन्तरि वाटिका में गन्धराज का पौधा रोपित किया तथा प्रमुख
सचिव श्री राज्यपाल श्री हेमन्त राव एवं विशेष सचिव श्री राज्यपाल डाॅ0 अशोक
चन्द्र ने भी गन्धराज के पौधे रोपित किये। इसके पूर्व राज्यपाल द्वारा राजभवन
के निरीक्षक कुलदीप सिंह द्वारा लिखी कविता ‘जीवन रक्षक पेड़’ के शिलालेख का
अनावरण भी किया गया।
वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि पेड़-पौधे हमें
स्वास्थ्य संरक्षण के लिए फल एवं औषधियां प्रदान करते हैं वहीं पर्यावरण को
स्वच्छ बनाये रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। यहां तक कि पौधे हमारे जन्म
से लेकर मृत्यु तक किसी न किसी रूप में काम आते हैं। उन्होने हर किसी विशेष
अवसर पर पौधों को उपहार में भेंट करने तथा उनके रोपण करने पर बल दिया।
राज्यपाल ने यह भी कहा कि रोपित किये जाने वाले पौधों के समुचित विकास एवं
उनके रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाये।aks_4299-p4
राजभवन की गृह वाटिका में आम की विभिन्न संकर रंगीन प्रजातियों
(सेन्सेशन, टाॅमी एटकिन्स, अम्बिका) के पौधे और लीची के पौधे विशेष सचिव श्री
राज्यपाल डाॅ0 अशोक चन्द्र, वित्त नियंत्रक श्री संजय श्रीवास्तव, सहायक सूचना
निदेशक श्री अंजुम नकवी, प्रभारी चिकित्साधिकारी आयुर्वेद डाॅ0 शिव शंकर
त्रिपाठी एवं उद्यान प्रभारी श्री आर0एन0 मिश्रा सहित राजभवन के अन्य
अधिकारियों द्वारा रोपित किये गये।
प्रभारी चिकित्साधिकारी आयुर्वेद एवं प्रभारी अधिकारी धन्वन्तरि
वाटिका डाॅ0 शिव शंकर त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग द्वारा वन महोत्सव के
उपलक्ष्य में 1 से 7 जुलाई, 2018 तक प्रदेश के समस्त जनपदों में वृक्षारोपण
किया जा रहा है। डाॅ0 त्रिपाठी ने बताया कि राजभवन में फलदार, शोभाकार
पेड़-पौधों के साथ-साथ औषधीय पेड़-पौधों का रोपण भी निरन्तर धन्वन्तरि वाटिका
में किया जा रहा है। यह वाटिका प्रदेश में औषधीय पौधों की एक आदर्श वाटिका के
रूप में जानी जाती है।

Comments (0)

120 खादी कामगारों को आधुनिक तकनीकी का प्रशिक्षण दिया जायेगा-नवनीत सहगल

Posted on 06 July 2018 by admin

लखनऊ: 06 जुलाई, 2018
खादी को जन सामान्य में लोकप्रिय बनाने एवं आधुनिक बाजार मांग के अनुरूप उत्पादन के लिए खादी कामगारों को आधुनिक तकनीकी का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इस वर्ष 120 खादी कामगारों को प्रशिक्षित किया जायेगा।
यह जानकारी प्रमुख सचिव, खादी एवं ग्रामोद्योग श्री नवनीत सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद रायबरेली स्थिति राष्ट्रीय फैशन तकनीकी संस्थान के माध्यम से विगत दो वर्षों में 240 कामगारों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया चुका है। उन्होंने बताया कि खादी में अधिक से अधिक स्वरोजगार सृजन के उद्देश्य से सोलर चर्खा प्रशिक्षण एवं वितरण योजना प्रस्तावित है। इसके प्रथम चरण में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के 400 चयनित लाभार्थियों सोलर चर्खा संचालन प्रशिक्षण प्रदान करते हुए खादी संस्थाओं के माध्यम से स्वरोजगार उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश में खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों को विपणन सुविधा उपलब्ध कराने तथा जन सामान्य में खादी को लोकप्रिय तथा सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से आन लाइन मार्केटिंग पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसके लिए आन-लाइन सामान बेंचने वाली प्रतिष्ठित कम्पनी ‘‘अमेजन’’ से समझौता भी किया गया है। वर्तमान में प्रदेश की 10 इकाईयों के उत्पाद आन लाइन बिक्री हेतु अमेजन के प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं।
श्री सहगल ने बताया कि 40 खादी एवं ग्रामोद्योगी इकाईयों के उत्पादों का चयन करते हुए फोटोशूट आदि की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। जल्द ही ग्राहक इन उत्पादों को आन-लाइन खरीद सकेंगे। इसके अलावा खादी को अन्तरर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं।
प्रमुख सचिव ने बताया कि बिक्री पर छूट आधारित रिबेट योजना के स्थान पर उत्पादन पर छूट देने की व्यवस्था की गई है। इस पर आधारित पं0 दीनदयाल उपाध्याय खादी विपणन विकास सहायता योजना लागू की गयी है। इस योजना में प्रदेश के खादी उत्पादकों को उत्पादन लागत पर वर्ष पर्यन्त 15 प्रतिशत की दर से छूट उपलब्ध करायी जायेगी। इसमें 05 प्रतिशत अंश संस्थाओं में कार्यरत कामगारों को सीधे उनके खाते में बोनस के रूप में दिया जायेगा तथा अवशेष 10 प्रतिशत संस्थाओं को अवस्थापना सुविधा विकास एवं विपणन संवर्द्धन हेतु प्रदान किया जायेगा।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in