Archive | राज्य

शन्तिपूर्ण रूप से युवा कांग्रेस चुनाव सम्पन्न।

Posted on 15 July 2010 by admin

a2

अमेठी विधानसभा क्षेत्र 186 में माननीय राहुल गांधीजी ने युवकों को सम्मानित स्थान दिलाने की जो कोिशश की उन्होने नव युवको एवं युवतियों को चुनाव के जरिये यह सिद्ध कर दिया कि युवा पीढ़ी आज हर हाल एवं हर क्षेत्र में क्या कुछ नही कर सकती। अमेठी विधानसभा क्षेत्र में नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष ग्राम युवा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराया। हरियाणा से आये राहुल गांधी के तत्वाधान में मनोज, सुरेन्द्र, जितेन्द्र, बन्धेल, लोकसभा रिर्टनिंग ऑफिसर इलाहाबाद, महासचिव उत्तर प्रदेश धर्मेंन्द्र शुक्ला, जितेन्द्र शुक्ला, मानवेन्द्र सिंह, रवि शुक्ल और विजेन्द्र शुक्ल इत्यादिके मौजूदगी में चुनाव शंन्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। अमेठी से अध्यक्ष के रूप में अभिशेक सिंह (शोनू गौतम) 96वें मत से जीत से दर्ज की, नसीफ खां 33 मत से दूसरे नम्बर पर रहे। फैजान खां 18 मत से तीसरा मत प्राप्त किया और रामगढ़ से मनीश सिंह 40 मत प्राप्त कर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये।

114

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साईकिल सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी नाले में गिरी।

Posted on 15 July 2010 by admin

113

साईकिल सवार को बचाने के चक्कर में माशZल (फोर व्हीलर) जाकर नाले में गिर गई। यह घटना देर रात 3 बजकर 30 मिनट पर हुई थी। यह माशZल रेलवे स्टेशन जा रही थी अपने परिवार को लेने तभी दूसरी तरफ से एक साइकिल सवार आ रहा था वह अनियिन्त्रत रूप से साइकिल चला रहा था तभी माशZल के ड्राइवर ने उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई वहां के निवासियों का कहना है कि यह नाला आये दिन दुघZटना को दावत देता है। फिर फंसी गाड़ी को बाहर निकलवाने के लिए क्रेन बुलवाकर निकाला गया बताया गया कि ड्राइवर को कोई चोट नही आयी। वह सुरक्षित है।

31

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अमेठी में क्वींस वेटन का हुआ भव्य स्वागत

Posted on 14 July 2010 by admin

जन प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों व आम नागरिकों ने क्वींस वेटन के लिए पलक पॉवड़े बिछाए

111

अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी जिसमें आयी अलका लॉबा क्वींस बेटन की आयोजक , जगदीशपुर विधायक राम सेवक धोबी सुलतानपुर सांसद डा0 संजय सिंह , अमेठी विधायक रानी अमिता सिंह , गौरीगंज विधायक चन्द्र प्रकाश मटियारी , जयसिंहपुर विधायक ओम प्रकाश सिंह भारतीय स्टेट बैंक के महा प्रबन्धक बी0 वी चौबल , प्रबन्धक वी0 चन्द्र शेखर राव आदि लोगों ने मिल कर राश्ट्रकुल खेल की मशाल क्वींस बेटन का जनपद में प्रवेश करने पर जोर दार स्वागत किया। विधायक अमिता सिंह ने अपने भाशण में कहा कि 1982 में मैं आश्ट्रेलिया गई और भारत का नेतृत्व किया था । मैं यही चाहती हूं कि खेल में अमेठी  के लोग आगे बढ़ें और अमेठी का नाम रोशन करें। भाशण के पश्चात सुलतानपुर सांसद डा0 संजय सिंह के साथ अमेठी की आम जनता क्वींस वेटन को लेकर आर0 आर0 पी0 जी कालेज गये जहॉ पर क्वींस वेटन का जोरदार स्वागत किया गया। जलपान के पश्चात क्वींस वेटन की टीम प्रतापगढ़ जनपद के लिए रवाना हो गई।

212

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मायावती ने सम्भावित बाढ़ को दृिश्टगत रखते हुए सभी आवष्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनििष्चत करने के निर्देष देते हुए कहा है कि……

Posted on 14 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने सम्भावित बाढ़ को दृिश्टगत रखते हुए सभी आवष्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनििष्चत करने के निर्देष देते हुए कहा है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्भावित बाढ़ के दौरान बचाव एवं राहत कार्याें को युद्ध स्तर पर संचालित करने के साथ ही बाढ़ से घिरे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर आवष्यक खाद्य सामग्री तथा चिकित्सकीय सुविधा सुचारू रूप से मुहैया करायी जाए। उन्होंने बाढ़ नियन्त्रण कक्षों को प्रभावी बनाने के साथ ही अतिसंवेदनषील तटबन्धों का चिन्हीकरण करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से सुनििष्चत करें, ताकि बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो सके।

मुख्यमन्त्री आज अपने सरकारी आवास पर सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में बाढ़ नियन्त्रण कार्य योजना की विस्तार से समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने इस मौके पर वरिश्ठ अधिकारियों को बाढ़ से होने वाली तबाही को रोकने के लिए सभी आवष्यक प्रबंध करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियन्त्रण कार्याें को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु जिला स्तर पर स्टेयरिंग ग्रुप की नियमित रूप से बैठकें की जाए और इसमें सभी आवष्यक विभागों की तैयारियों की समीक्षा भी सुनििष्चत की जाए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों में नावों की पर्याप्त व्यवस्था समय से सुनििष्चत करने के निर्देष दिए।

सुश्री मायावती ने कहा कि बाढ़ आने की दषा मेें प्राय: जल स्रोत दूशित हो जाते हें, जिसके कारण जल-जनित बीमारियां फैलने की सम्भावनाएं बढ़ जाती है, इनकी रोकथाम के लिए अस्पतालों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति के साथ ही दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनििष्चत की जाये। उन्होंने पषुओं के लिए चारे तथा वैक्सीन आदि की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने के भी निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा सम्भावित बाढ़ ग्रस्त जनपदों में आवष्यक खाद्य सामग्री की व्यवस्था पहले से ही सुनििष्चत की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों के लिए स्पेषल आवंटन के तहत पर्याप्त मात्रा में गेहूं, चावल व मिट्टी के तेल आदि की उपलब्धता बनाए रखी जाए।

मुख्यमन्त्री ने बाढ़ की स्थिति में अनुश्रवण हेतु केन्द्रीय बाढ़ नियन्त्रण कक्ष के साथ ही जनपद स्तर पर बाढ़ नियन्त्रण कक्ष तथा बाढ़ चौकियां स्थापित करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि इनमें आवष्यक संचार की व्यवस्था भी सुनििष्चत की जाए, ताकि लोगों को बाढ़ की स्थिति की समय से सूचना दी जा सके। उन्होंने सम्भावित बाढ़ की समस्याओं के दृिश्टगत सिंचाई विभाग के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा त्वरित कार्यवाही सुनििष्चत करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत कार्याें में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने प्रदेष की बाढ़़ की समस्याओं के दृिश्टगत अतिसंवेदनषील तटबन्धों के चिन्हीकरण करने के निर्देष देते हुए कहा कि इन तटबन्धों की निगरानी एवं सुरक्षा की व्यवस्था सुनििष्चत करने के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों की तैनाती की जाए।

सुश्री मायावती ने कहा कि प्रदेष में बहने वाली अधिकांष नदियां नेपाल व उत्तराखण्ड से निकलती हैंं। बरसात के दिनों में नेपाल व उत्तराखण्ड से अचानक पानी छोड़ देने के कारण यहां जन-धन की काफी हानि होती है। इसके लिए उन्होंने नेपाल व उत्तराखण्ड से निरन्तर समन्वय स्थापित करने के निर्देष दिए। उन्होंने अन्तर्राज्ययीय बाढ़ समस्याओं के सम्बन्ध में नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देष भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेष की सीमाओं पर स्थित हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार एवं मध्यप्रदेष राज्यों से होकर गुजरने वाली नदियों का भी पानी प्रदेष में प्रवेष करता है। इससे भी बाढ़ की गम्भीर समस्या उत्पन्न होने के साथ ही धन-जन की हानि बड़े पैमाने पर होती है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों से आने वाले पानी के कारण उत्पन्न होने वाली बाढ़ की समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई विभाग द्वारा आवष्यक व्यवस्था सुनििष्चत की जाए।

बैठक में अवगत कराया गया कि बाढ़ की सम्भावनाओं को देखते हुए प्रदेष में 32 जनपदों में बाढ़ नियन्त्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। आवष्यक सुरक्षा के प्रबन्ध भी कर लिए गए हैं। अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति तथा दवाई की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। इस व्यवस्था के तहत विषेश कर पूर्वांचल के जिलों में सभी आवष्यक दवाएं स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध करायी जा रही हैं, ताकि बाढ़ प्रभावित लोग अपने समीपस्थ स्वास्थ्य केन्द्र में अपना उपचार करा सकें। बैठक में यह भी बताया गया कि आई0एम0ए0 के चिकित्सकों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि बाढ़ की दषा में जिलों में बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न, मिट्टी का तेल तथा दैनिक उपयोग की आवष्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त चावल का विषेश आवंटन 2.66 लाख मी0टन किया गया है। यह चावल लोगों को 12.35 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध होगा। यदि किसी जनपद में चावल की अतिरिक्त आवष्यकता होती है, तो इसके आवंटन में संषोधन कर उसकी पूर्ति की जायेगी। इसके अलावा बाढ़ ग्रस्त जनपदों हेतु 1.77 लाख मी0टन गेहूं का विषेश आवंटन किया गया है। इसका उपभोक्ता मूल्य 8.95 रूपये प्रति किलोग्राम रखा गया है। इसके अतिरिक्त बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए 744 किलो लीटर मिट्टी का तेल का विषेश रूप से आवंटन किया गया है।

बैठक में अपर मन्त्रि-मण्डलीय सचिव श्री नेतराम, प्रमुख सचिव मुख्यमन्त्री श्री दुगाZषंकर मिश्र, प्रमुख सचिव राजस्व श्री के0के0 सिन्हा, प्रमुख सचिव सिंचाई श्री के0एस0 अटोरिया, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री पी0के0 सारंगी, सचिव गृह श्री दीपक कुमार सहित खाद्य एवं रसद, पषुधन तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तालाब में गिरने से बालक की हुई मौत

Posted on 14 July 2010 by admin

थाना कुड़वार  प्रा0 पाठशाला के पीछे बने तालाब में  शौंच के लिये गया पॉच वशीZय चन्दन पुत्र अशोक कुमार की पैर फिसल जाने से डूब कर मौत हो गई। बालक को बचाने के लिए उसकी मॉ भी तालाब में कूद गई,परन्तु  वह  अपने बच्चे  के द्वारा अधिक पानी पी लेने के कारण  उसे बचा नहीं पायी। शव को  पुलिस ने पंचनामा भर कर परिवार वालों को सौंप दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ट्रक के आगे कूद पुत्र सहित युवती ने दी जान

Posted on 14 July 2010 by admin

थाना लम्भुआ अन्तर्गत बभनगवॉ निवासी शीला देवी अपने पॉच वशीZय पुत्र के साथ ट्रक के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समप्त कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शीला देवी पत्नी अभय राज पाल उम्र 30 वशZ अपने पॉच वशीZय जीवन को लेकर अपने रिस्तेदार राम पदारथ पाल के डॉटने व भगा देने पर क्षुब्घ होकर ट्रक के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। इस सम्बन्ध में मृतका की मॉ दुलारी देवी पत्नी राम राज पाल निवासी साढ़ापुर थाना सिंगरामऊ जनपद  जौनपुर ने राम पदारथ पुत्र सतहू पाल निवासी बैन्ती कला थाना चॉदा के विरूद्ध मु0 अ0 सं0 355/10 घारा 306 भादवि पंजीकृत कराया हैं उल्लेखनीय है कि  अभियुक्त राम पदारथ मृतका के ननद का ससुर है और उसने मृतका शीला देवी की शादी में मध्यस्तता की थी । शीला का अपने ससुराल में कुछ विवाद था जिसे सुलझाने हेतु अपने पॉच वशीZय पुत्र के साथ राम पदारथ के घर आई थी जिसे राम पदारथ द्वारा उसे अपने घर से डॉट कर भगा देने पर मृतका ने अपनी जान दे दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दलित बालिका का दुश्कर्मी गिरफ्तार

Posted on 14 July 2010 by admin

दलित बालिका कु0 परमिला पुत्री रघुनाथ रैदास निवासी विकना, थाना धम्मौर के साथ अभियुक्त राजेश सिंह पुत्र  अच्छे लाल द्वारा दुश्कर्म किए जाने के सम्बन्ध में पीड़िता के पिता रघुनाथ रैदास पुत्र स्व0 समर्थ द्वारा थाना धम्मौर में मु0 अ0 स0 452/10 धारा 376 भादवि पंजीकृत कराने पर पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष धम्मौर को आवश्यक  कार्यवाही करने के निर्देश दिये।। मीडिया को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि  पीड़िता को आर्थिक सहायता हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा हैं तथा अभियुक्त राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया हैंं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Posted on 14 July 2010 by admin

कट्टा ,कारतूस व नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार
थाना जयसिंहपुर अन्तर्गत कल दिनांक 14 जुलाई को उप निरीक्षक कमाल अहमद अपनी फोर्स के साथ चमर बन्धवा बाजार में शाम 7-00 बजे शातिर अपराधी बेचन सिंह पुत्र धर्मराज सिंह निवासी पुरे दरबार थाना भीटी जनपद अम्बेडकर नगर को एक बदद 315 बोर के कट्टे के साथ तीन जीवित कारतूश व 800 नशीली गोलियॉ के साथ गिरफ्तार किया। उक्त बरामदी के आधार पर थाना जयसिंहपुर में मु0 अ0 सं0 377/10 धारा 3/25 आयुध अधिनियम व मु0 अ0 सं0 378/10 धारा 8/22 एन0 डी0 पी0 एक्ट में पंजीकृत कर जेल भेज दिया।  प्रेस को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि अभियुक्त बेचन सिंह एक शातिर अपराधी है जो कई लूट की घटनाओं में आरोपित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मन्त्री पर हुए हमले से वैश्यों ने की निन्दा

Posted on 14 July 2010 by admin

आल इण्डिया वैश्य फेडरेशन की एक आपात बैठक संस्था के जिला अध्यक्ष अजय शाहू की अध्यक्षता में किड्स एजूकेशनल वर्ड स्कूल में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश सरकार में मन्त्री नन्द गोपाल नन्दी के उपर हुए प्राण घातक हमले की घोर निन्दा करते हुए श्री शाहू ने कहा कि जहॉ मन्त्री पर हमला हो रहा हो वहॉ आम जनता की क्या हालत होगीर्षोर्षो अराजक तत्वों का बढ़ा हुआ मनोबल प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा हैं। महामन्त्री  दिलीप अग्रहरि ने कहा कि इस घटना से सम्पूर्ण वैश्य समुदाय आहत हुआ है। इस दुर्भाग्य पूर्ण घटना की पुनरावृत्ति न हो तथा दोशियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग आल इण्डिया वैेश्य फेडरेशन ने की है। बैठक में उमा शंकर, राम तीरथ, राम सागर, मनीश, भोला नाथ , दिलीप शाहू, लाल चन्द, राजू कौशल शैलेन्द्र, डा0 एस0 के0 सोनी, अनिल  भुर्जी  अखिलेश गुप्ता, दुर्गेश कशौधन मनोज कुमार, सत्य नारायन, मंगल दास राजेन्द्र कशौधन राजेन्द्र अग्रहरि, गुलाब अग्रहरि, तारकेश्वर शाहू आदि लोग मौजूद रहे। ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार

Posted on 14 July 2010 by admin

थाना बल्दीराय में दिनांक 12 जुलाई को हुई लूट का खुलाशा करते हुए पिंटू उर्फ रियाज अहमद पुत्र बशीर अहमद निवासी वल्लीपुर ने मोबाइल व नकदी लूटने के सम्बन्ध में  चौकी वल्लीपुर की पुलिस ने अवधेश सिंह उर्फ गब्बर सिंह पुत्र िशव बहादुर व विनोद सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह निवासी गण दाउदपुर के खिलाफ मु0 अ0 सं0 430/10 धारा- 392 भादवि पंजीकृत कराया था। आज प्रात: चौकी प्रभारी बल्लीपुर उप निरीक्षक शोभराम मिश्रा मय हमराही  फोर्स द्वारा अवधेश सिंह उर्फ गब्बर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त विनोद सिंह की तलाश जारी है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in