Archive | एटा

मतदाताओं की परिक्रमा में जुटे प्रत्याशी

Posted on 10 February 2012 by admin

ज्यों ज्यों चुनावी तिथि नजदीक आती जा रही है त्यों त्यों चुनावी समर में कूंदें प्रत्याशीयों की मतदाता परिक्रमा गति पकडती जा रही है।
जिले के एक मात्र सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र जलेसर से कांग्रेस प्रत्याशी अनार सिंह दिवाकर द्वारा बीते दिवस निधौंली कंला, पिलखतरा, नुहं खेडा, दलसापुर, गादुरी आदि अनेक गाँव का दौरा किया इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के साथ गिरिश चन्द्र शास्त्री, रघुवंश शर्मा, शशी भारद्वाज, गयाप्रसाद पारासर, मनीष शर्मा, धर्मपाल दिवाकर आदि अनेक कांग्रेसी साथ थे।
वही एटा सदर विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी शिशुपाल यादव को ब्राहमण समाज द्वारा आर्शीवाद प्रदान किया गया श्री यादव ने भरतोली, उम्मेदपुर, आदि गाँव का भ्रमण किया तथा मतदाताओं से वोट मागें इस दौरान कांगे्रस प्रत्याशी के साथ पी0सी0सी0 सदस्य अजय चर्तुवेदी सहित अनेक कांग्रेसी प्रमुख थे।
अलीगंज विधान सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव द्वारा क्षेत्र के करीव एक दर्जन गाँव का दोरा कर मतदाताओं से वोट मांगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in