Archive | सीतापुर

Sri Akhilesh Yadav (State President,Samajwadi Party,U.P) addressing an election campaign meeting at Mahmoodabad (Sitapur)

Posted on 07 February 2012 by admin

6-02-e

Comments (0)

गांव, गंगा, गरीब और नारी की रक्षा के लिए भाजपा की सरकार बनाएं- उमा

Posted on 07 February 2012 by admin

भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं भाजपा लाओ-प्रदेश बचाओ की संयोजक उमाश्री भारती ने आज यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 में गाय-गंगा-गरीब और नारी की हालत खराब है। उन्होंने जनता खासकर ग्रामीण महिलाओं को आह्वान किया कि वे अपने सम्मान की रक्षा के लिए दुर्गा का रूप धारण कर भ्रष्टाचारी व अपराधियों की सरकार का सर्वनाश करें। सुश्री भारती खैराबाद के विशुनपुर चैराहा मैदान में भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र के समर्थन में सभा को संबोधित कर रही थी।
इसके पूर्व सुश्री भारती नानपारा, मटेरा, महसी और विसवां में सभाओं को संबोधित किया।  उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कुर्सी पर बैठाकर अपने कंधों पर लाटकर हेलीपैड में मंच पर पहुंचाया। सभा में सपा के नेता पंकज लोधी सहित अनेक ग्राम प्रधानों और नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सुश्री भारती ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहाकि सपा-बसपा-कांगे्रस पर जमकर हमला किया। सभा में भारी संख्या में ग्रामीण महिलाओं को देखकर उत्साहित उमा भारती ने कहा कि उ0्रप्र0 में नारी का सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है। यहों थाने में औरतों के साथ बलात्कार हुए हैं। अपने अपमान का बदला लेने के लिए उ0प्र0 की नारी शक्ति जागृत होकर सत्ता बदलने के लिए संगठित हो गई है।
सुश्री भारती ने कहा कि प्रदेश में फैली गरीबी और बेरोजगारी का कारण भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार से केवल ईमानदार आदमी ही बढ़ सकता है। प्रदेश का मुखिया अगर ईमानदार है तो नीचे तक व्यवस्था स्वच्छ होगी। सरकार के पास पैसा बहुत होता है लेकिन वह गरीबों
तक नहीं पहंुचता। गरीबों के हिस्से का पैसा दिल्ली में चिदम्बरम तथा कलमाड़ी जैसे हाथी खाते हैं। पिछड़ों के कोटे में से मुसलमानों के आरक्षण के सवाल पर उमाभारत ने कहा कि जिस तरह राम मंदिर बनाने के लिए हमने अयोध्या घेर लिया था वैसे ही दलित और पिछड़ी जातियों का हक बचाने के लिए संसद को घेर लेंगे। किसी समिति पर पिछड़े और दलित समय का हक कांगे्रस-सपा-बसपा को छीनने नहीं दुंगीं चाहे सड़क से संसद तक संघर्ष ही क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि दलितों और पिछड़ों की रहनुमाई का दावा करने वाली माया और मुलायम मुसलमानों के वोट के लालच में कांगे्रस के पिछलगू बन गए हैं।
सुश्री उमा भारती ने सभा में उपस्थित माताओं को दुर्गा बनकर भाजपा की सरकार बनावाएं। बुजुर्गो से जामवंत बनकर भाजपा को रास्ता दिखाने और युवाओं से बजरंग बली की सेना बनकर भ्रष्टाचार की लंका जलाने का आह्वान किया। सभा को भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र व पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान तिवारी और पंकज लोधी सहित अनेक लोगों ने संबोतिधत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in