Archive | जौनपुर

महिला चिकित्सालय में डा0 रीता दूबे का बढ़ा आतंक

Posted on 18 January 2010 by admin

जौनपुर- शहीद उमानाथ सिंह महिला जिलाचिकित्सालय में भ्रष्टाचार, लूटखसोट तथा नवजात शिशुओं का अपहरण आयेदिन समाचार का विषय बनता जा रहा है। उक्त चिकित्सालय के महिला चिकित्सक महिला की प्रसव पीड़ा को दर किनार करके पहले अभिभावकों से सौदे बाजी करती है और मामला तय होने पर प्रसव पीड़िता महिला का इलाज शुरू होता है और इस दरिमान मरीजों का इतना शोषण किया जाता है कि उनके आंखों में आंसू के अलावा और कुछ नही दीखता है।

प्रसवावस्था में पीड़ा को देखते ही परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए जिला महिला चिकित्सालय लाते हैं और बेड पर सौदेबाजी के बाद ही बेरहम चिकित्सक हाथ लगाती है, यह कोर कल्पना नहीं अपितु हकीकत है जो सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बछुआर निवासिनी श्रीमती वन्दना मिश्रा पत्नी राहुल मिश्र के साथ महिला चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात डा0 रीता दूबे ने विगत दिनों को ढाई बजे से किया है। उक्त प्रसव पीड़ित महिला जब अस्पताल में आयी तो कार्यरत चिकिित्सका डा0 दूबे ने मोलभाव शुरू कर दिया और बतायी कि सामान्य प्रसव नहीं अपितु सर्जरी डेलिवरी होगी। इस पर परिजनों द्वारा बार-बार किये गये निवेदन पर महिला द्रोही चिकित्सक ने ग्यारह सौ रूपये लेने पर प्रसव कराने पर राजी हो गई और सामान्य रूप में प्रसव कराने के बाद और रूपयों की मांग बन्दना के पति राहुल से करने लगी। तथा तिक-झिक शुरू हो गई जो एक पंचायत जैसा सदृश्य था जहां पर पत्र-प्रतिनिधियों का जमावड़ा होने लगा। इस चिकित्सालय में जहां डाक्टर बेरहमी दिखाती हैं तो उनकी सहयोगी नर्स उनसे एक कदम आगे हैं तथा जच्चा बच्चा को सुई लगाने पर सैकड़ों में बात करती हैं उक्त अस्पताल का दृश्य देखने पर यह स्पष्ट होता है कि महिला डाक्टरों में निर्दयता का पूरा समावेश है। उक्त महिला डाक्टर रीता दूबे का मामला अदालत तक जा चुका है और पचहटिया में इनकी स्वयं की नर्सिंग होम है तथा प्राइवेट मे रोगी देखना इनकी मानसिकता है। इसी कारण से जिला चिकित्सालय में आने वाली महिला रोगियों का उत्पीड़न तथा आर्थिक दोहन करना इनकी नियत बन गई है। जिला प्रशासन क्या महिला चिकित्सक पर नकेल लगा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————

–
Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in