Archive | लखनऊ.

कमल संदेश बाईक रैली में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय चन्दौली व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में बाईक पर होंगे सवार

Posted on 14 November 2018 by admin

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कन्नौज, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर व डा0 दिनेश शर्मा लखनऊ में बाईक रैली का करेंगे नेतृत्व

लखनऊ 14 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश वाईक रैली में हर बूथ से कम से कम पांच बाइकों पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता निकलेंगे। 17 नवम्बर को 80 लोकसभाओं के हर बूथ से 5 मोटर साइकिलें कमल संदेश लेकर गांव, गली, सड़क, चैराहों से होकर लोकसभा केन्द्र पर पहुंचेंगी। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा, मोटर साइकिलों पर सवार होकर बाइक रैली का नेतृत्व करेंगे। सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने क्षेत्रों में बाइक रैली का हिस्सा बनेंगे। प्रदेश पदाधिकारी, एमएलसी व राज्यसभा सदस्य भी रैली की अगुवाई करेंगे। बाईक रैली में क्षेत्र व जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी तथा कार्यकर्ता की सहभागिता बाईक रैली को ऐतिहासिक बनाएंगी।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि 17 नवम्बर को कमल संदेश बाईक रैली में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कन्नौज, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर तथा डा0 दिनेश शर्मा लखनऊ में बाईक पर सवार होकर कमल संदेश बाईक रैली का नेतृत्व करेंगे।
श्री शुक्ला ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला बाराबंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर हरदोई, पदमसेन चैधरी खीरी, सुधीर हलवासिया रायबरेली, डा0 राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, लक्ष्मण आचार्य जौनपुर, शिवनाथ यादव मीरजापुर, नबाव सिंह नागर नगीना, श्रीमती कांताकर्दम सहारनपुर, रंजना उपाध्याय इटावा, उपेन्द्र शुक्ला बस्ती, दयाशंकर सिंह महराजगंज, जसवंत सैनी बुलन्दशहर, पुरूषोत्तम खडेलवाल एटा, बीएल वर्मा आंवला, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मुरादाबाद, गोविन्द नारायण शुक्ला मैनपुरी, पंकज सिंह गोरखपुर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह श्रावस्ती, अनूप गुप्ता गोण्डा, अमरपाल मौर्य धौरहरा लखीमपुर खीरी, श्रीमती अंजुला माहौर हाथरस, शंकर गिरि प्रतापगढ़, कौशलेन्द्र सिंह पटेल गाजीपुर, संजय राय भदोही, प्रकाश पाल फर्रूखाबाद, त्रयम्बक त्रिपाठी आजमगढ़, कामेश्वर सिंह घोसी, वाईपी सिंह बागपत, कुंवर सिंह तंवर अमरोहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी सीतापुर, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी गौतमबुद्धनगर, सदस्य राज्यसभा विजयपाल तोमर मेरठ, अनिल अग्रवाल फिरोजाबाद, अशोक बाजपेयी उन्नाव, सदस्य विधान परिषद अशोक धवन इलाहाबाद, अरूण पाठक हमीरपुर, जयपाल ब्यस्त सम्भल, प्रदेश सरकार में मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह आगरा, स्वतंत्र देव सिंह झांसी, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन रामपुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भावानी सिंह बरेली, रत्नाकर जी मछलीशहर, अजय जी गाजियाबाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी बहराइच, महेश चन्द्र श्रीवास्तव कौशाम्बी, मानवेन्द्र सिंह बांदा, रंजनीकांत महेशवरी मथुरा, अश्वनि त्यागी कैराना, धर्मेन्द्र सिंह देवरिया में कमल संदेश बाईक रैली में बाईक पर सवार होंगे।

Comments (0)

देश के आम नागरिक को हवाई यात्रा सुलभ कराने के प्रधानमंत्री के सपने को ध्यान में रखकर केन्द्र सरकार ने ‘उड़ान’ योजना संचालित की: मुख्यमंत्री

Posted on 12 November 2018 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी हवाई अड्डे पर एक
दिन में यात्रियों की संख्या 10 हजार से अधिक हो जाने पर प्रधानमंत्री श्री
नरेन्द्र मोदी जी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में मिली इस
उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री जी ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
ज्ञातव्य है कि 10 नवम्बर, 2018 को वाराणसी हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों
की संख्या 4,863 तथा यहां से प्रस्थान करने वाले यात्रियों की संख्या 5,174
रही। इस प्रकार इस हवाई अड्डे से एक दिन में कुल 10,037 यात्रियों ने हवाई
सेवा का लाभ प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार
कनेक्टिविटी बढ़ाने को प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि
देश के आम नागरिक के लिए हवाई यात्रा सुलभ हो। इसे ध्यान में रखकर केन्द्र
सरकार ने ‘उड़ान’ योजना संचालित की है, जिसके माध्यम से छोटे शहरों को हवाई
सेवा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न हवाई
अड्डों के विकास के साथ-साथ कुशीनगर तथा जेवर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों
के निर्माण कार्य को गति दी गई है।

Comments (0)

श्री राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए 25 नवम्बर को अयोध्या में विराट धर्म सभा

Posted on 12 November 2018 by admin

लखनऊ, 12 नवम्बर। विश्व हिन्दू परिषद विहिप के प्रांत संगठन मंत्री अवध प्रांतभोलेन्द्र ने कहा कि
श्री राम जन्म भूमि का मसला देश के स्वाभिमान से जुड़ा है। अगर कोर्ट 03 सितम्बर 1992 के निर्णय
को 12 दिसम्बर पर नहीं टालता तो 06 दिसम्बर को कथित बाबरी मस्जिद विध्वंस नहीं होता। कोर्ट
ने इस मामले को फिर आगे बढ़ा दिया हैं। पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्र पर विरोधियों ने
इतना दबाव बनाया कि वह राम मंदिर पर निर्णय करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। वह 29 नवम्बर से
नियमित आदेश की सुनवाई का निर्देश देकर सेवा निवृत्त हो गये, वहीं कोर्ट ने दो मिनट के अंदर दो
महीने के लिए राम मंदिर की सुनवाई टाल कर हिन्दू समाज को उद्वेलित करने का काम किया है। कोर्ट
के इस निर्णय से हिन्दू समाज अपमानित एवं कुंठित है। इसलिए श्री राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर
निर्माण के लिए पूज्य संत-धर्माचार्यो के नेतृत्व में 25 नवम्बर को अयोध्या में विराट धर्म सभा का
आयोजन किया जा रहा है। अवध प्रांत में 25 हजार बजरंगदल सैनिकों की नई भर्ती की जा रही है
एवं उन्हें मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाया जा रहा है।
भोलेन्द्र जी ने आगे बताया कि 25 नवम्बर की धर्मसभा के लिए विश्व हिन्दू परिषद द्वारा 11 नवम्बर
को श्री अयोध्या जी में सभी प्रांत पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र
के चार प्रांतों - अवध प्रांत, कानपुर प्रांत, गोरक्ष प्रांत और काशी प्रांत से 2 लाख राम भक्तों की धर्म
सभा करने की विस्तृत रणनीति बनायी गयी। बैठक में विहिप के अन्तर राष्टींय उपाध्यक्ष श्री चम्पत राय,
प्रांत संगठन मंत्री अवध क्षेत्र श्री भोलेन्द्र जी एवं प्रांत के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसी क्रम में अपराह्न 12 बजे संघ के पदाधिकारी गण के साथ भी बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया
गया कि धर्म सभा का स्थान भक्त माल की बगिया, परिक्रमामार्ग, रामघाट चौराहा श्री अयोध्या जी होगा
और धर्म सभा का समय मध्यान 12 से 4 बजे तक होगा।
इसी क्रम में आज 12 नवम्बर 2018 को इस धर्म सभा के आयोजन के स्थान का भूमि पूजन किया
गया। इस अवसर पर श्री चम्पत राय, श्री भोलेन्द्र जी एवं विहिप के अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Comments (0)

राम मंदिर निर्माण के लिए 25 हजार बजरंग दल सैनिकों की होगी भर्ती

Posted on 11 November 2018 by admin

अवध प्रान्त के 100 स्थानों पर होंगे त्रिशूल दीक्षा के कार्यक्रम

लखनऊ, 10 नवम्बर । अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए अवध प्रान्त में 25 हजार बजरंग दल सैनिकों की नई भर्ती करते हुए उन्हें राम मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाने और त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम गीता जयंती 18 दिसम्बर तक चलेगा। बजरंग दल के प्रतिज्ञित कार्यकर्ता आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय पर मंदिर निर्माण हेतु पूज्य संतों के आदेश पर अयोध्या कूच कर सकते हैं।

विश्व हिन्दू परिषद के अवध प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री भोलेन्द्र जी ने बताया कि अवध प्रान्त में अब तक 10 हजार बजरंग दल के नवीन कार्यकर्ता संकल्प और दीक्षा पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि भगवान राम के मंदिर के लिए 25 हजार बजरंग दल सैनिकों की नई भर्ती का लक्ष्य रखा गया है।
राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए संकल्प और प्रतिज्ञा का कार्यक्रम अवध प्रान्त में 100 स्थानों पर तय हैं। गीता जयंती 18 दिसम्बर तक यह कार्यक्रम होंगे। हर जिले में संकल्प और त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम बजरंग दल के पदाधिकारी कर रहे हैं। विहिप उसमें सहयोग कर रही है।

भोलेन्द्र जी ने कहा कि धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए बजरंग दल युवाओं को राष्ट्र शक्ति से ओत प्रोत करने के लिए त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर करता रहता है। भारत में अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण की परंपरा रही है। धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है।

Comments (0)

राज्यपाल ने राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया

Posted on 11 November 2018 by admin

अवकाश में कार्य करना चिकित्सकों के लिये समयदान जैसा है - राज्यपाल
—–
परिस्थिति के साथ परिवर्तन ही जिंदा समाज की विशेषता होती है - श्री नाईक
—–
लखनऊः 11 नवम्बर, 2018aks_0792
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क ‘सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर’ का उद्घाटन किया। यह ट्रस्ट की ओर से प्रथम सार्वजनिक कार्यक्रम है जिसमें प्रदेश एवं देश से चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया तथा सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर में निःशुल्क परामर्श, जाँच और औषधि भी वितरित की गई। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, विधि एवं न्याय मंत्री श्री बृजेश पाठक, कुलपति किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय श्री एम0एल0बी0 भट्ट, महानिदेशक दूरसंचार श्री प्रमोद कुमार तिवारी, राजेश्वरी देवी ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रो0 राम लाल गुप्त, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डाॅ0 पी0सी0 गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रो0 राम गोपाल गुप्त द्वारा लिखित पुस्तक ‘मनुस्मृति और आधुनिक समाज’ का विमोचन भी किया।
राज्यपाल ने सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर के उद्घाटन के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि वह इससे पूर्व अनेक चिकित्सा शिविरों का उद्घाटन कर चुके हैं परन्तु यह प्रथम अवसर है जब सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर का उद्घाटन कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि कई प्रकार के दान होते हैं जैसे रक्तदान, अंगदान, शरीरदान। चिकित्सकों द्वारा अवकाश के दिनों में रोगी सेवा का काम करना समाज के प्रति एक तरह का समयदान है। आकस्मिकता को देखते हुये अवकाश दिवस भी कार्य दिवस बन जाता है। रोगी ऐसे सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर का लाभ उठाकर चिकित्सकों द्वारा दी गई सलाह का गंभीरता से पालन करें। बदलती एवं अनियमित जीवन शैली से अनेक प्रकार के गंभीर रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक विज्ञान की प्रगति की जानकारी रखें तथा रोगियों को भी उससे लाभान्वित करें।
श्री नाईक ने विमोचित पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि मनुस्मृति हजारों साल पूर्व लिखा गया ग्रंथ है जिसे उस समय की परिस्थितियों के अनुसार लिखा गया था। किसी भी समाज में समय के आधार पर शैक्षिक, सामाजिक सहित अनेक बदलाव होते हैं। ऐसे में विद्यमान परिस्थितियों में पुस्तक का अध्ययन लाभदायक है। भारतीय संविधान 1950 में लागू हुआ और आवश्यकता के आधार पर 68 वर्षों में अब तक 102 संशोधन किये गये हैं। उन्होंने कहा कि परिस्थिति के साथ परिवर्तन ही जिंदा समाज की विशेषता होती है।
इस अवसर पर मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, मंत्री श्री बृजेश पाठक, संस्था के अध्यक्ष प्रो0 राम गोपाल गुप्त सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया।

Comments (0)

शिक्षामित्रों की रोजी-रोटी छीन कर संवेदनशून्यता का परिचय दिया

Posted on 11 November 2018 by admin

समाजवादी शिक्षक सभा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 6ए, राजभवन कालोनी, लखनऊ के प्रकोष्ठ कार्यालय पर शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मान सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक का संचालन डाॅ0 एस.पी.सिंह पटेल ने किया। बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल मुख्य अतिथि थे।
शिक्षक सभा के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए श्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश में जब-जब समाजवादी सरकार पदारूढ़ हुयी तब-तब शिक्षा और शिक्षकों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये गयें। समाजवादी सरकार में श्री अखिलेश यादव ने एक लाख बहत्तर हजार शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाया तथा विŸाविहीन साढ़े तीन लाख शिक्षकों को मानदेय देकर शिक्षकों का जीवन सुधारने का काम किया। श्री अखिलेश यादव जी ने उच्च शिक्षा-माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार किये जबकि भाजपा सरकार ने शिक्षामित्रों की रोजी-रोटी छीन कर संवेदनशून्यता का परिचय दिया। वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय बन्द करना भाजपा सरकार की दूषित मानसिकता का परिचायक है।
श्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर शिक्षामित्रों का सम्मान वापस करायेगी तथा वित्तविहीन शिक्षकों कों पुनः मानदेय देकर उनका जीवन स्तर सुधारेगी।
बैठक में डाॅ0 हरिद्वार यादव, डाॅ0 आशू चैधरी, प्रो0 आदित्य गौरव, डाॅ0 पंकज यादव, सर्वेश अम्बेडकर आदि सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री को ऊर्जा मंत्री ने पष्चिमांचल डिस्काॅम के सभी 14 जिलों में सौभाग्य योजना का लक्ष्य पूरा होने पर बधाई दी

Posted on 05 November 2018 by admin

लखनऊ: 05 नवम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके सरकारी आवास पर पष्चिमांचल डिस्काॅम के सभी 14 जिलों में सौभाग्य योजना के लक्ष्य पूरे होने के उपलक्ष्य में ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा ने बधाई दी।press-1
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर विद्युत अधिकारियों को निर्देषित किया कि सौभाग्य योजना में विद्युत कनेक्षन देने की गति को और तेज किया जाय। प्रदेष में कोई भी ऐसा व्यक्ति शेष न रहे जो विद्युत कनेक्षन का इच्छुक हो। उन्होंने योजना में भ्रष्टाचार को रोकने हेतु कड़ी कार्यवाही के भी निर्देष दिये। उन्होंने भ्रष्टाचार की षिकायत मिलने पर जांच कराकर दोषियांे के निलम्बन के साथ-साथ उन्हें जेल भेजने की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।
ज्ञातव्य है कि प्रदेष में पष्चिमांचल डिस्काॅम के 14 जिलों में सौभाग्य योजना का लक्ष्य पूरा हो गया है। इस तरह यह डिस्काॅम प्रदेष का पहला सौभाग्यषाली डिस्काॅम बन गया है। यहां सभी मजरों एवं गांवों का विद्युतीकरण हो गया है तथा इच्छुक व्यक्तियों को बिजली उपलब्ध करा दी गयी है। प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं पावर कारपोरेषन अध्यक्ष श्री आलोक कुमार ने यह जानकारी देते हुये बताया है कि आगामी 15 दिन के अन्दर यदि कोई सौभाग्य योजना के अन्तर्गत कनेक्षन प्राप्त करने आयेगा, तो उसे भी इसी योजना के तहत कनेक्षन दिया जायेगा।
पष्चिमांचल के 14 जिलों में 785768 कनेक्षन का लक्ष्य था, जिसे पूरा कर लिया गया है। इसमें सहारनपुर, में 93041, बिजनौर में 88594, मुजफ्फरनगर 51332, बुलन्दषहर 84153, मेरठ 44586, मुरादाबाद 91627, बागपत 17603, रामपुर 91181, ज्योतिबाफूले 62614, संभल 77226, शामली 22574, गाजियाबाद 12413, हापुड़ 27337 तथा गौतमबुद्धनगर 17287 में कनेक्षन दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त, आगरा के 03 जिले-मथुरा, हाथरस एवं चित्रकूट भी सौभाग्य योजना में संतृप्त हो गये हैं।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने भी पष्चिमांचल डिस्काॅम को सौभाग्यशाली डिस्काॅम घोषित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना में प्रदेष बहुत तेजी के साथ कार्य कर रहा है। कनेक्षन देने में वह पूरे देष में नम्बर एक पर है।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने संविदाकर्मियों को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत तथा उनका भुगतान समय से कराने हेतु उ0प्र0 पावर कारपोरशन द्वारा बनाए गए वेबपोर्टल का शुभारम्भ किया

Posted on 05 November 2018 by admin

लखनऊ: 05 नवम्बर, 2018

press-3उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवास पर संविदाकर्मियों को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत तथा उनका भुगतान समय से कराने हेतु उ0प्र0 पावर कारपोरशन द्वारा बनाए गए वेबपोर्टल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा भी उपस्थित थे।
उ0प्र0 पावर कारपोरेषन लि0 द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण, पारदर्षिता एवं संविदाकर्मियों के भुगतान हेतु एक पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल पर सम्बन्धित खण्ड अधिकारियों एवं आउटसोर्स एजेन्सी द्वारा अपनी-अपनी आई0डी0 एवं पासवर्ड के माध्यम से अनुबंधवार प्रत्येक भुगतान सम्बन्धी सूचनाएं अपलोड की जाएंगी। इस सम्बन्ध में आउटसोर्स एजेन्सी का दायित्व होगा कि वह अपने प्रत्येक श्रमिक का वेतन आर0टी0जी0एस0 से करने, ई0पी0एफ0 एवं ई0एस0आई0 अंषदानों को जमा किए जाने तथा बीमे आदि की समस्त सूचनाएं पोर्टल में अपलोड करके भुगतान सम्बन्धी विवरण साक्ष्य के रूप में अपलोड करें तथा सम्बन्धित अधिकारी के कार्यालय में आॅनलाइन पोर्टल पर बिल बीजक भी प्रस्तुत करें।
उ0प्र0 पावर कारपोरेषन के अधीन विद्युत वितरण निगमों में आउटसोर्स एजेन्सी के श्रमिकों के माध्यम से 33/11 के0वी0 उपकेन्द्रों के परिचालन एवं अनुरक्षण का कार्य कराया जाता है। इन आउटसोर्स एजेन्सी के श्रमिकों की संख्या लगभग 42 हजार है। जिनका अनुबंध खण्डीय एवं मण्डलीय स्तर पर किया जाता है। आउटसोर्स एजेन्सी द्वारा अपने श्रमिकों का समय से वेतन मजदूरी का भुगतान न करने, कम भुगतान करने एवं ई0एस0आई0 एवं ई0पी0एफ0 आदि न जमा करने आदि समस्याएं प्रबन्धन के समक्ष आ रही थी। संविदाकर्मियों को इन समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए यह पोर्टल बनवाया गया है।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आलोक कुमार, उ0प्र0 पावर कारपोरेषन की प्रबन्ध निदेषक श्रीमती अपर्णा यू0 तथा पष्चिमांचल डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेषक श्री आषुतोष निरंजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ लखनऊ में 16 नवम्बर से

Posted on 04 November 2018 by admin

71 देशों के 365 से अधिक कानूनविद् भाग लेगें

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ, 4 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 19वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ 16 नवम्बर से सी.एम.एस. में हो रहा है। सम्मेलन में माॅरीशस के कार्यवाहक राष्ट्रपति माननीय परमाशिवम पिल्ले व्यापूरी समेत 19 देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गवर्नर-जनरल, पार्लियामेन्ट के स्पीकर, न्यायमंत्री, इण्टरनेशनल कोर्ट के न्यायाधीश एवं विश्व प्रसिद्ध शान्ति संगठनों के प्रमुख लखनऊ पधार रहे हैं। इसके अलावा, 71 देशों के 365 से अधिक मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश व कानूनविद्् अपनी प्रतिभागिता दर्ज करा रहे हैं। उक्त जानकारी सम्मेलन के संयोजक एवं सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दी। डा. गाँधी ने बताया कि ‘भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51’ पर आधारित यह ऐतिहासिक सम्मेलन विश्व एकता, विश्व शान्ति एवं विश्व के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुन्दर एवं सुरक्षित भविष्य को समर्पित है।

डा. गाँधी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि लखनऊवासियों के लिए यह गर्व का विषय है कि देश-दुनिया की तमाम प्रख्यात हस्तियाँ लखनऊ का नाम विश्वपटल पर आलोकित करने हेतु यहाँ पधार रही है, जिनमें परमाशिवम पिल्ले व्यापूरी, कार्यवाहक राष्ट्रपति, माॅरीशस, माननीय कगामे मोटलैन्थे, पूर्व राष्ट्रपति, दक्षिण अफ्रीका; स्टीपन मेसिक, पूर्व राष्ट्रपति, क्रोएशिया; सुश्री अमीनाह गुरीब-फाकिम, पूर्व राष्ट्रपति, माॅरीशस; माननीय एन्थोनी थाॅमस अकीनास कारमोना, राष्ट्रपति, त्रिनिदाद एण्ड टोबैको; श्री इकोबा टी. इटालेली, गवर्नर-जनरल, तुवालू; माननीय डा. पकालिथा बी. मोसिलिली, प्रधानमंत्री, लेसोथो; प्रो. ऐरोन मिशैल ओकाये, संसद सभापति, घाना; श्रीमती शान्तीबाई हनूमानजी, संसद सभापति, माॅरीशस; सुश्री रेबेका कडागा, संसद सभापति, उगांडा; माननीय डेनियल जेलाॅस नदाबिरबे, चेयरमैन, नेशनल असेम्बली, बुरूण्डी; मोहम्मद अवज्जार, न्यायमंत्री, मोरक्को; मोहम्मद ओगाड, न्यायमंत्री, माली; हारून अली सुलेमान, न्यायमंत्री, तंजानिया; कू खेमलिन, डेप्यूटी डायरेक्टर-जनरल आॅफ ज्यूडिशियल डेवलपमेन्ट, न्याय मंत्रालय, कम्बोडिया, डा. माॅम लुआंग राजदर्शी जयंकुरा, थाईलैण्ड की राजकुमारी; सुश्री हेलना एन केनेडी, संसद सदस्या, ग्रेट ब्रिटेन; डा. आगस्टो लोपेज क्लारोस, अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्री, अमेरिका; श्री मैन ही ली, चेयरमैन, एचडब्ल्यूपीएल, साउथ अफ्रीका; डा. हांग टो टेज, प्रेसीडेन्ट, फेडरेशन आॅफ वल्र्ड पीस एण्ड लव, ताईवान; प्रो. हो चेंग हांग, प्रेसीडेन्ट, नेशनल सिंग हुआ यूनिवर्सिटी, ताईवान; माननीय न्यायमूर्ति श्री एन्टोनियो केसी-एमबी मिन्डुआ, न्यायाधीश, इण्टरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट, नीदरलैण्ड आदि प्रमुख हैं।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन कई मायनों में बेजोड़ होगा, जहाँ पूरे विश्व को अराजकता, भुखमरी, गरीबी व अशिक्षा जैसी महामारियों से मुक्त कराने एवं प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था लागू करने का संकल्प लिया जायेगा। इस ऐतिहासिक सम्मेलन के अन्तर्गत 17, 18 व 18 नवम्बर को विभिन्न देशों के न्याय्विदों व कानूनविद्ों की परिचर्चाओं व विचार विमर्श के निष्कर्ष को 20 नवम्बर को ‘लखनऊ घोषणापत्र’ के रूप में जारी किया जायेगा।

Comments (0)

सूचना विभाग के उप निदेशक श्री के.एल. चैधरी की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

Posted on 31 October 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 31 अक्टूबर, 2018
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, लखनऊ के निदेशालय में उप निदेशक पद पर कार्यरत श्री के0एल0 चैधरी आज 31 अक्टूबर, 2018 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गये। श्री चैधरी निदेशालय में सूचना ब्यूरों के महत्वपूर्ण प्रभार सहित कई बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। विभाग में अपने 28 वर्ष के सेवाकाल में श्री चैधरी विभिन्न जनपदों पर विभागीय उत्तरदायित्वों का सफलतापूर्वक निवर्हन करते रहे हैं।
आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर निदेशालय में सूचना ब्यूरो तथा ब्यूरो निकासी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री चैधरी के सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया। समारोह में उप निदेशक श्री विनोद पाण्डेय, सहायक निदेशक श्री दिनेश गर्ग एवं श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त हो रहे श्री के0एल0 चैधरी की उल्लेखनीय कार्यक्षमताओं, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व से जुड़े कई अनुभवों को साझा किया।
श्री के0एल0 चैधरी को सहयोगी अधिकारियों द्वारा फूलमाला पहनाकर, बुक एवं स्मृति चित्र भेंटकर विदाई समारोह में सम्मानित भी किया गया।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in