Archive | लखनऊ.

मेडिकल/इंजीनियरिंग के व्यवसायिक पाठ्यक्र्रमों की कोचिंग हेतु 7.50 लाख रूपये मंज़ूर

Posted on 25 February 2019 by admin

लखनऊ: दिनांक 25 फरवरी, 2019

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित मेडिकल एवं इंजीनियरिंग के व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में परीक्षापूर्व कोचिंग की व्यवस्था हेतु 7.50 लाख रूपये मंजूर किये हैं।
इस सम्बन्ध में जारी आदेश के अनुसार मंजूर की गयी धनराशि व्यय की स्वीकृति सहित निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण को उपलब्ध करा दी गयी है।

Comments (0)

सेवायोजन पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए

Posted on 25 February 2019 by admin

समस्त विभागों की रोजगार से संबंधित जानकारियों को एक ही पोर्टल पर लाने के लिए पोर्टल को ‘यूनिफाइड सॉल्यूशंस’ के रूप में विकसित किया जाय
अभ्यर्थियों एवं नियोजकों की समस्याओं के समाधान हेतु एक कॉल सेंटर की स्थापना किया जाय
-डॉ दिनेश शर्मा
लखनऊ: दिनांक: 25 फरवरी, 2019
सेवायोजन पोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रदेश में रोजगार के संबंध में समस्त जानकारियों को एक ही पोर्टल पर लाने के लिए ेमूंलवरदंण्नचण्दपबण्पद पोर्टल को ‘यूनिफाइड सॉल्यूशंस’ के रूप में विकसित किया जाय। जिससे सभी अभ्यर्थियों को रोजगार अथवा उसके विषय में सारी जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध हो सके। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने आज यहां विधानसभा कक्ष संख्या 80 में प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में विचार-विमर्श हेतु आयोजित बैठक में यह निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सेवायोजन पोर्टल पर समस्त विभागों की रिक्तियों की जानकारी उपलब्ध रहे जिससे योग्य अभ्यर्थियों को समस्त विभागों की रिक्तियों की जानकारी एक ही पोर्टल से उपलब्ध कराई जा सके और उन्हें भटकना न पड़े। बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं नियोजकों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं के समाधान हेतु एक कॉल सेंटर की स्थापना किया जाने का भी निर्देश दिया।
बैठक में सेवायोजन विभाग द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार दिलाने के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। सेवायोजन विभाग द्वारा बताया गया कि 31 जनवरी तक सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से 97229 बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। सेवा पोर्टल पर 2770607 बेरोजगार अभ्यर्थी एवं 12204 नियोजक 31 जनवरी 2019 तक पंजीकृत हैं।
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करने का प्रयास करें। बैठक में आई0टी0 एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग द्वारा अब तक कितने रोजगार का सृजन हो चुका है और भविष्य में कितने रोजगार सृजन की संभावना है इस पर भी चर्चा की गई। ज्ञातव्य है कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रदेश में इंफोसिस, टीसीएस, पेटीएम एवं जियो जैसे निवेश कर्ताओं के माध्यम से 22 हजार करोड़ के निवेश प्राप्त हो चुके हैं जिससे लगभग 60 हजार लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में 20 हजार करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 9200 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है जिसके द्वारा 1 वर्ष की अवधि में करीब 1 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजन हो चुका है। भारत में निर्मित किए जाने वाले कुल मोबाइल फोन में से 65ः मोबाइल फोन का निर्माण उत्तर प्रदेश में हो रहा है।
डॉ दिनेश शर्मा ने निर्देश दिया कि सूचना प्रौद्योगिकी में उभरती नई तकनीकों के क्षेत्र में युवाओं के कौशल विकास हेतु विश्वविद्यालयों तथा व्यवसायिक, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों के अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित पाठ्यक्रमों जैसे क्लाउड कंप्यूटिंग, इंटरनेट आफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा सिक्योरिटी, ब्लॉक चेन एवं 5ळ नेटवर्क को पाठ्यक्रम में लागू किए जाने के बारे में विचार विमर्श किया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट स्तर पर ही स्व उद्यमिता के विषय में पाठ्यक्रम बनाकर लागू किए जाने पर विचार विमर्श किया जाय। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में अंतिम वर्ष में किए जाने वाले प्रोजेक्ट, यदि स्टार्टअप प्रोजेक्ट हो तो उसे स्वीकार किए जाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। व्यवसायिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आईटीआई के विद्यार्थियों को भाषा का पाठ्यक्रमध् विषय उत्तीर्ण करने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 12वीं के समकक्ष उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के निवेश कर्ताओं के मांग के अनुरूप छात्रों को प्रशिक्षण दिए जाने पर भी चर्चा हुई, जिससे अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त करने में आसानी हो।
प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, श्री आलोक सिंहा, प्रमुख सचिव, कौशल विकास एवं आर्थिक सलाहकार, मुख्यमंत्री, श्री के0बी0 राजू, प्रमुख सचिव, श्रम विभाग, श्री सुरेश चंद्रा, विशेष सचिव उच्च शिक्षा, श्री मनोज कुमार, विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा, श्री चंद्र विजय सिंह, निदेशक, उच्च शिक्षा, श्रीमती प्रीति गौतम सहित आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

235 लाभार्थियों को 4.5 करोड़ रु0 की धनराशि उनके खातों में अन्तरित

Posted on 25 February 2019 by admin

रूफटाॅप सोलर पावर संयंत्रों को लोकप्रिय बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय
-ब्रजेश पाठक
लखनऊ: दिनांक: 25 फरवरी, 2019
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने आज यहां प्रदेश के 235 लाभार्थियों को 4.5 करोड़ का अनुदान एक क्लिक के माध्यम संबंधित लाभार्थी के बैंक खातों में अन्तरित करते हुए कहा कि रूफटाप ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर संयंत्रों के उपयोग हेतु आम लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इन संयंत्रों के स्थापित करके अधिक से अधिक लाभार्थी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही लखनऊ शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा सकता है।
श्री पाठक आज यूपीनेडा मुख्यालय गोमतीनगर में प्रदेश के विभिन्न श्रेणी के लाभार्थियों द्वारा स्थापित रूफटाप ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर संयंत्रों के सापेक्ष केन्द्र एवं राज्य अनुदान धनराशि को उनके बैंक खातों में एक क्लिक के माध्यम से अन्तरित किये जाने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रसन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि ज्यादातर लाभार्थी लखनऊ शहर के ही हैं, लेकिन इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार पूरे प्रदेश में किया जाना चाहिए ताकि अन्य लाभार्थी भी इसका लाभ उठा सकें।
अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ने कहा कि उ0 प्र0 सोलर रूफटाॅप पाॅलिसी-2017 के प्रतिपादन उपरांत राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्रथमबार घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को रू0 15,000/- प्रति किलोवाट अधिकतम रू0 30,000/- तक राज्य सहायता का प्राविधान किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दें ताकि आने वाले समय में प्रदूषण से भी बचा जा सके।
प्रमुख सचिव, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग श्री आलोक कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि सरकारी संस्थानों, चैरिटेबिल संस्थाओं आदि के हित में राज्य विद्युत नियामक आयोग में पेटिशन फाईल किया गया है जिसमें ग्राॅस मीटरिंग के स्थान पर नेट मीटरिंग का प्राविधान बनाए रखे जाने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि सोलर एनर्जी को आन्दोलन की तरह चलायें एवं अधिक से अधिक लोगों को सोलर पैनल अपने छतों पर लगाने के लिए विस्तार से अवगत करायें।
इस समारोह के दौरान निदेशक यूपीनेडा श्री सुशील कुमार पटेल द्वारा आश्वस्त किया गया कि सोलर रूफटाॅप घरेलू एवं अन्य उपभोक्ताओं को अनुदान प्राप्त करने में किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। अन्त में सचिव एवं मुख्य परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा ने मा. मंत्री जी का, उपस्थित लाभार्थियों, सोलर रूफटाॅप आपूर्तिकर्ताओं का एवं विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों तथा मीडिया का धन्यवाद किया गया।

Comments (0)

मुख्यमंत्री करेंगे मोबाइल वैन का लोकार्पण 26 फरवरी को

Posted on 25 February 2019 by admin

लखनऊ: दिनांक: 25 फरवरी, 2019

उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक लि0 के तत्वावधान में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक लि0 एवं जिला सहकारी बैंकों हेतु मोबाइल वैन का लोकार्पण श्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के कर कमलों द्वारा 26 फरवरी, 2019 को प्रातः 09ः30 बजे मुख्यमंत्री आवास 5, कालीदास मार्ग, लखनऊ में किया जायेगा। इस अवसर पर श्री मुकुट बिहारी वर्मा, सहकारिता मंत्री, श्री उपेन्द्र तिवारी, सहकारिता राज्यमंत्री, प्रमुख सचिव, सहकारिता तथा सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी यू.पी. कोआपरेटिव बैंक लि0 के प्रबन्ध निदेशक श्री भूपेन्द्र कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल वैन के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित रूट पर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जन सामान्य तक पहुंचाया जाना है। उपलब्ध करायी जाने वाली बैंकिंग सुविधाओं में ए.टी.एम. माइक्रो ए.टी.एम., आर.टी.जी.एस., एन.ई.एफ.टी. सामान्य बैंकिंग परिचालन तथा वित्तीय साक्षरता एवं बैंक योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना शामिल है।

Comments (0)

सुगम्य भारत अभियान के तहत राजधानी के 6 भवनों में निर्माण कार्य हेतु 5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत

Posted on 25 February 2019 by admin

लखनऊ: दिनांक: 25 फरवरी, 2019

उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘‘सुगम्य भारत अभियान’’ के द्वितीय चरण के अन्तर्गत उ0प्र0 की राजधानी लखनऊ के 06 चिन्हित भवनों में दिव्यांगजन के लिए बाधारहित वातावरण सृजन करने के लिए निर्माण कार्यों की वित्तीय स्वीकृति एवं इसके सापेक्ष 5 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार लखनऊ के जिन 06 चिन्हित भवनों में दिव्यांगजन के लिए बाधारहित वातावरण सृजन के लिए निर्माण कार्य कराये जायेंगे, उनमें उर्दू अकादमी विभूतिखण्ड, विद्युत सुरक्षा निदेशालय, राजकीय मानवाधिकार आयोग, मत्स्य निदेशालय, पं0 दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान बक्शी का तालाब तथा उ0प्र0 सेतु निगम, मदन मोहन मालवीय मार्ग शामिल है।
निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 का यह दायित्व होगा कि निर्माण कार्यों में उच्चकोटि की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाय। इसके साथ ही समय-समय पर माॅनीटरिंग कर इसकी रिपोर्ट व कार्य की प्रगति शासन को उपलब्ध करायें।

Comments (0)

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ

Posted on 25 February 2019 by admin

लखनऊ 25 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय माधव सभागार में समपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने मार्गदर्शन किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ हर कमीश्नरी पर 5 मार्च से 15 मार्च तक व्यापारी सम्मेलन करेगा। श्री बंसल ने व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं व्यापारी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों के मान-सम्माान व स्वाभिमान की रक्षा करती आई है और आगे भी व्यापारियों के मान-सम्माान व स्वाभिमान की रक्षा करेगी। व्यापारी वर्ग ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है। श्री बंसल ने कहा कि व्यापारियों के मांग के अनुसार हम लोगों ने कानूनों में अनेंको सुधार किये है और व्यापारियों से जुड़े जो भी विषय संज्ञान में आते जायेंगे सरकार उन्हें पूरा करेंगी। बैठक में उ0प्र0 सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी, उ0प्र0 सरकार के मंत्री अतुल गर्ग, नरेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भाजपा सलिल विश्नोई, व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, उपाध्यक्ष मनीश कुमार गुप्ता, अशोक गोयल, पुष्पदंत जैन आदि उपस्थित रहे।
22
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि 5 मार्च से 15 मार्च तक व्यापार प्रकोष्ठ 18 सम्मेलन करेंगा एवं मार्च के अंतिम सप्ताह में लखनऊ में व्यपारियों का बड़ा सम्मेलन होगा। श्री शारदा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जीएसटी में 368 संसोधन कर व्यापारियों को एक बड़ी राहत दी। जीएसटी में कम्पोजिसन (समाधान योजना) एक करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ की गई। इनकम टैक्स में आयकर की सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर सीधे पाॅच लाख की गई। स्वर्ण वर्ग को पहली बार देश में मोदी जी की सरकार में 10 प्रतिशत आरक्षण देकर स्वर्ण समाज की लम्बे समय से चली आ रही आरक्षण की मांग को पूरा किया है और स्वर्ण समाज के अधिकारों की रक्षा की है। प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना के तहत 15 करोड़ युवाओं को 50 हजार से लेकर 10 लाख तक बैगेर गांरटी का लोन दिया। प्रधानमंत्री योजना के तहत लघु उद्यमियों को 59 मिनट के अंदर 1 करोड़ रूपये लोन की स्कीम शुरू की। ऐसी 127 कल्याणकारी योजनाएं आज जमीन पर काम कर रही है।
श्री शारदा ने कहा कि सपा-बसपा सरकार में लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी चैथ वसूली से उ0प्र0 जल रहा था, बसपा की सरकार में 5888 सपा की सरकार ने 17823 उद्योग उ0प्र0 से पलायन कर गये थे। भाजपा की योगी सरकार ने 4 लाख 28 हजार करोड़ रूपये का उद्योगपतियों ने ईएमओ साइन किये और 70 हजार करोड़ रूपये का निवेश अभी तक प्रदेश में हो चुका है। सपा बसपा की सरकार में टाटा, बिरला, अमबानी जैसे सैकड़ो उद्योग पति उ0प्र0 की ओर पैर पसार कर सोते भी नहीं थे। आज भाजपा की योगी की सरकार ने उ0प्र0 रामराज की ओर बढ़ रहा है। अपराधी या तो जेल में है यह यमराज के पास या उ0प्र0 छोड़कर उनको जाना पड़ रहा है। 11
प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुनीन रामा, राजेश मसाला, क्षेत्रीय संयोजक सुधीर गुप्ता, अनूप गुप्ता, अजय अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, क्षेत्रीय सह संयोजक विभुव बंसल, हिमांशु गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, संजय वर्मा, संतोष गोयल, दिनेश काला प्रमुख रूप से शामिल रहे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में अवध क्षेत्र के प्रदेश हजारो कार्यकर्ताओं ने पहुचकर मनीश कुमार गुप्ता को व्यापारी कल्याणकारी बोर्ड का उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर भव्य स्वागत किया। और प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी का अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।

Comments (0)

सदस्यता ग्रहण

Posted on 25 February 2019 by admin

लखनऊ 25 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय (हाथरस), पूर्व राज्यमंत्री रामहेत भारती सीतापुर व जोनल काआर्डिनेटर आगरा क्षेत्र बसपा धु्रव पराशन, सपा की पूर्व विधायक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्रीमती बीना भारद्वाज (रामपुर) व अखिल भारतीय आगंनबाडी कर्मचारी महासंघ की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री चैधरी (बुलन्दशहर) व सामाजिक कार्यकर्ता शोमिल शर्मा कानपुर ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।photo-12
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के द्वारा लोककल्याण में किये जा रहे कार्यों और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनहित में चलाये जा रही योजनाओं से आम जनमानस में भाजपा के प्रति लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा आज विपक्षी दलों में भय का वातावरण है इसीलिए लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए आपस में गठबंधन कर विजय के सपने संजो रहे है लेकिन भाजपा का गठबंधन जनता से है इसलिए हम एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से विजयी होंगे। सदस्यता ग्रहण कराते हुए डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चलने के लिए तैयार प्रत्येक राष्ट्रवादी व अन्त्योदय की विचारधारा को आत्मसात करने वालों का भाजपा में स्वागत है। भाजपा के पक्ष में खड़ी आपार जनशक्ति के भय ने सपा-बसपा को भयबंधन करने पर विवश किया है।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा सांसद राजेश वर्मा, सांसद रेखा वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

कमल ज्योति संकल्प महाअभियान

Posted on 25 February 2019 by admin

लखनऊ 25 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के देश व्यापी कमल ज्योति संकल्प महाअभियान का शुभारम्भ कल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित भाई शाह गाजीपुर के सैदपुर मण्डल में गौरहट तैतारपुर गांव में दीप प्रज्जवलित कर करेंगे। केन्द्रीय मंत्री एवं लोकसभा चुनाव प्रभारी जे.पी. नड्डा मैनपुरी के मधुकरपुर गांव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के सरोजनी नगर में भागूखेड़ा गांव, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय बिजनौर के गजरौला के शिवपुर, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में होलागढ़ में सिंहगढ़ गांव, डा0 दिनेश शर्मा गोसाईगंज लखनऊ के आदमपुर नौबस्ता गांव, सह चुनाव प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम बुलन्दशहर, गोवर्धन झडफिया बाराबंकी के बिलहरा व नरोत्तम मिश्रा इटावा के महेवा में अभियान के तहत कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी केन्द्र व राज्य सरकार में मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि भी अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम के तहत उपस्थित रहकर कमल ज्योति संकल्प महाअभियान में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही समस्त लोकसभाओं के लिए निर्धारित यूनिक नम्बर पर मिस्डकाल भी कराई जायेगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अब तक करोड़ों लोगों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा है। हमारी सरकारें विकास के अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति तक विकास की ज्योति पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है।
उन्होंने बताया हमारी सरकारों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं आमजन को 2019 में अबकी बार मोदी सरकार का संकल्प दिलाने के लिए कमल ज्योति संकल्प अभियान का आयोजन 26 फरवरी को पूरे देश भर में सायंकाल आयोजित किया जा रहा हैै। अभियान के तहत सभी बूथों, गांवों और मोहल्लों में भाजपा कार्याकर्ता, समर्थक, लाभार्थी परिवार एक स्थान पर एकत्रित होकर ग्राम चैपाल का आयोजन करेंगे। देश में फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प लेेंगे तथा सामुहिक संकल्प लेने के पश्चात् सभी जनसंपर्क टोलियों के माध्यम से घर-घर तक विकास का दीपक जलाने हेतु प्रस्थान करेंगे।
कमल ज्योति संकल्प महाअभियान के तहत कल 26 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह गाजियाबाद के शहपुरा बम्हैटा, डा0 महेश शर्मा नोएडा के 518 बूथ, सेक्टर 92 में, श्रीमती मेनका गांधी पीलीभीत के खजुरहा, श्रीमती कृष्णा राज शाहजहांपुर के मोहम्मदपुर हरा, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर के मवई औरा निफ्सी, मनोज सिन्हा गाजीपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित उन्नाव के खांनपुर डिडौली, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही चित्रकूट बगरेही, सुरेश खन्ना कौशाम्बी नरवरपट्टी देवरा, स्वामी प्रसाद मौर्य रायबरेली पखरौली, सतीश महाना कानपुर दक्षिण हरजेन्द्र नगर, श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ एनईआर कालोनी मवईया, दारा सिंह चैहान बाराबंकी मंझपुरवा (पासिनपुरवा), धर्मपाल सिंह बरेली कुशमुरा गांव, एसपी सिंह बघेल फिरोजाबाद नगरिया पंचम, सत्यदेव पचैरी कानपुर उत्तर गोविन्दनगर, रामपति शास्त्री गोण्डा जफरापुर, जय प्रकाश सिंह सिद्धार्थनगर के भूपतजोत, बृजेश पाठक लखनऊ महानगर के सुन्दर बाग, लक्ष्मी नारायण चैधरी शाहजहाॅपुर के बगिया, चेतन शर्मा फर्रूखाबाद के सिकन्दरपुर कोला, श्रीकांत शर्मा गाजीपुर मे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ, राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह प्रतापगढ़ सर्वजीतपुर, मुकुट बिहारी वर्मा बहराइच मुस्तफाबाद में, नन्द कुमार नन्दी गुप्ता प्रयाग यमुनापार बबुरा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अनुपमा जायसवाल बहराइच के दुर्गपुर, सुरेश राणा शामली बनरा हुड्डा, भूपेन्द्र चैधरी सीतापुर के खगसिया, स्वाति सिंह लखनऊ के हरौनी, गुलाबो देवी सम्भल के करेली, जयप्रकाश निषाद हरदोई के लठपुरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी मेरठ के मध्य मण्डल में, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर अयोध्या के सरयावां में, दयाशंकर सिंह बलिया के दौलतपुर में, लक्ष्मण आचार्य सोनभ्रद के रामगढ़ में, राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर में, सुधीर हलवासिया रायबरेली के डीह में, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक अमरोहा के धनौरा मुहम्मदपुर पट्नी, अशोक कटारिया जालौन के उरई में, पंकज सिंह नोएडा महानगर, विद्यासागर सोनकर जौनपुर के बेलवा में, सलिल विश्नोई कानपुर के आर्यनगर में, गोविन्द नारायण शुक्ला फिरोजाबाद के सुभाष तिराहा पर, नीलिमा कटियार कानपुर में विनायकपुर में, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह लखनऊ के चिनहट, अपून गुप्ता लखनऊ के कुमरहवा, अमर पाल मौर्य लखनऊ के गोमतीनगर, देवेश कोरी कानपुर ग्रामीण के बिल्हौर नगर, रामतेज पाण्डेय गाजीपुर के सैदपुर, कामेश्वर सिंह गोरखपुर के पिपरौली, त्रयम्बक त्रिपाठी लखनऊ, क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर मानवेन्द्र सिंह लाजपत नगर कानपुर, अश्वनी त्यागी बिजनौर, रजनीकांत महेश्वरी एटा के हिन्दूनगर, सुरेश तिवारी बाराबंकी के बेलहारा, महेश श्रीवास्तव चंदौली के दीनदयालय नगर, धर्मेन्द्र सिंह गोरखपुर के गीतानगर, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश कानपुर के घाटमपुर, वीरेन्द्र तिवारी लखनऊ पिपरसंड, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर सीतापुर के अटारिया व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा नबावशाह पुरवा सीतापुर में कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।
जबकि सांसद राजेश दिवाकर हाथरस, सतीश गौतम अलीगढ़, हेमामालनी मथुरा, रामशंकर कठेरिया आगरा, राजवीर सिंह राजू एटा, चैधरी बाबूलाल फतेहपुर सीकरी, विनोद सोनकर कौशाम्बी, मुकेश राजपूत फर्रूखाबाद, देवेन्द्र सिंह भोले कानपुर देहात, अशोक दोहरे इटावा, भानू वर्मा जालौन, पुष्पेन्द्र चन्ंदेल हमीरपुर, भैरव प्रसाद मिश्रा चित्रकूट, सांसद राघव लखनपाल सहारनपुर के खुशहालपुर में, सत्यपाल सैनी मुरादाबाद के बाछलभुढ़, प्रियंका रावत बाराबंकी के मीरानगर, लालू सिंह अयोध्या के सहादतगंज, अंजू बाला कानपुर के कल्याणपुर, सर्वेश कुमार सिंह मुरादाबाद के अटारिया, डा0 नेपाल सिंह रामपुर के भरतपुर, राजेश अग्रवाल हापुड़ कश्यप कालोनी, भोला सिंह बुलन्दशहर के अकबरपुर, कुवंर भारतेन्दु सिंह बिजनौर के शिमली, डा0 यशवंत सिंह बिजनौर के जटनीवाला, डा0 कवंर सिंह तंवर अमरोहा, श्रीमती रेखा वर्मा लखीमपुर के कलुवापुर, साक्षी महराज उन्नाव के देवरिया, अजय मिश्र टेनी लखीमपुर के बरौड़ा, हरिओम पाण्डेय अम्बेडकरनगर, राजेश वर्मा सीतापुर, अंजू वर्मा हरदोई, अंशुल वर्मा हरदोई, ब्रजभूषण शरण सिंह गोण्डा, दद्दन मिश्रा बलरामपुर, कीर्तिवर्धन सिंह गोण्डा, सकलदीप राजभर बलिया, पंकज चैधरी महराजगंज, हरिनारायण राजभर मऊ एवं शरद त्रिपाठी संतकबीर नगर सहित अन्य मंत्रीगण, सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी भी अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।

Comments (0)

किसानों की खुशहाली से भारत महाशक्ति बनने की राह पर - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 25 February 2019 by admin

लखनऊ 25 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि घोषणा के एक महीने भीतर किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किश्त के रूप में दो हजार रुपए पहुंचा देना न केवल अभूतपूर्व है बल्कि इस सराहनीय कार्य की दूसरी मिसाल नहीं है। गोरखपुर में किसान सम्मान निधि योजना का शुरुआत कर आदरणीय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने देश-प्रदेश में विकास की एक नई राह खोल दी है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि किसानों के खातों में सीधे पैसे आने से अब इन्हें खाद-बीज आदि की व्यवस्था करने के लिए उधार नहीं लेना पड़ेगा। बल्कि ये अब अपनी कृषि जरूरतों का प्रबंध स्वयं कर सकेंगे। इससे किसान अपनी पूरी ऊर्जा खेती में लगा सकेंगे और कृषि के क्षेत्र में देश एक महाशाक्ति बनकर उभरेगा। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सहयोग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल प्रशासन ने यूपी में किसानों की दुनिया बदल दी है। 36 हजार करोड़ रुपए से 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का ऋण मोचन किया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि गन्ना किसानों का 53 हजार करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है। 93 लाख मीट्रिक टन गेहूं की सीधी खरीद कर किसानों को 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इसीतरह 86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद, गेहूं का एमएसपी 1840 रुपए प्रति क्ंिवटल करना, पहली बार दलहनी और तिलहनी फसलों की खरीद कर प्रदेश सरकार ने किसानों को एक बड़ी राहत दी है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इससे न केवल किसानों का उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिला है बल्कि किसानों की आय दोगुनी होने की दिशा में भी तेजी से कदम बढ़े हैं। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार लगातार किसानों का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में प्रयास कर रही है। खुशहाल किसान ही न्यू इंडिया की रीढ़ हैं।

Comments (0)

मन की बात

Posted on 24 February 2019 by admin

लखनऊ 24 फरवरी 2019, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का आज अंतिम भाग था। आज प्रदेश भर में सभी जिला केन्द्रों पर भारी संख्या में लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। लखनऊ में प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन तथा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कार्यकर्ताओं के साथ मदन मोहन मालवीय विद्यालय गोमतीनगर में सुना। प्रदेश कार्यालय में मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, प्रदेश मंत्री वाई.पी. सिंह, अनूप गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, कमल ज्योति से अरूणकांत त्रिपाठी, राजकुमार आदि उपस्थित रहे। 08
प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में पुलवामा के शहीदों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा 10 दिन पूर्व भारत माता ने अपने वीर सपूतों को खो दिया। आज मन भरा हुआ है, इन पराक्रमी वीरों ने हम सवा सौ करोड़ भारतीयों की रक्षा में खुद को खपा दिया। पुलवामा के आतंकी हमले में वीर जवानो के शहादत के बाद देश भर में लोगों के मन में आघात और आक्रोश है। शहीदों और उनके परिवारो के प्रति चारो तरफ संवेदनाएं उमड़ रही है। इस आतंकी हिंसा के विरोध में, जो आवेग आपके और मेरे मन में, वही भाव, हर देशवासी के अंतर मन में है।
उन्होंने वीर सैनिकों के शहादत के बाद उनके परिजनों की जो प्रेरणादायी बाते सामने आयी है उसने पूरे देश के हौसले को और बल दिया है। देश भक्ति क्या होती है, त्याग-तपस्या क्या होती है, मैं युवा पीढ़ी से अनुरोध करूंगा कि वो शहीदों के परिवारों ने जो जज्बा दिखाया है उसको जाने और समझने का प्रयास करके प्रेरणा ले। प्रधानमंत्री जी राष्ट्रीय वार मेमोरियल की चर्चा की जहां राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों की शौर्य गाथाओं को संजो कर रखा जा सकेगा। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरणादायी व्यक्तित्व की चर्चा की, नौजवानों को मार्गदर्शन के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने जमशेदजी टाटा, स्वामी विवेका नंद, मोरारजी देसाई की चर्चा की। प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान भारत योजना की चर्चा करते हुए कहा कि अधिकतम लाभ पिछले पांच महीनों में लगभग 12 लाख गरीब परिवारों ने इस योजना का लाभ उठा चुके है। उन्होंने कहा कि मैंने पाया है कि गरीब के जीवन में इससे कितना बड़ा परिवर्तन आ रहा है। अंत में उन्होंने कहा अगले दो महीने हम सभी चुनाव के गहमागहमी में व्यस्त रहेंगे। मैं स्वयं भी इस चुनाव में एक प्रत्याशी रहूंगा। स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा का सम्मान करते हुए अगली मन की बात मई महीने के आखरी रविवार को होगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in