Archive | लखनऊ.

डा0 दिनेश शर्मा ने ताज नगरी में फ्रांस के राष्ट्रपति की अगवानी की

Posted on 11 March 2018 by admin

लखनऊ: 11 मार्च, 2018

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों 4 दिन की अपनी भारत यात्रा के दूसरे दिन आज ताज नगरी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रतिनिधि के रूप में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने एयरपोर्ट पहुंचकर इमैनुएल की अगवानी की। उनके साथ उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों भी थीं। राज्य सरकार की विशेष आगवानी पर राष्ट्रपति महोदय सपत्नीक उप मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे ताजमहल पहुंचे। ताज का दीदार कर वह शाम को फिर एयरपोर्ट पहुंचे जहां मा. उपमुख्यमंत्री ने उन्हें विदाई दी। वह विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए।

Comments (0)

डा0 महेन्द्र सिंह ने वीरांगना अवन्तीबाई महिला चिकित्सालय में पोलियो खुराक पिलाकर पोलियो बूथ का शुभारम्भ किया

Posted on 11 March 2018 by admin

अभिभावकों से बच्चों को पोलियो खुराक पिलवाने की अपील की

लखनऊ: 11 मार्च, 2018
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री, डा0 महेन्द्र सिंह ने आज यहां गोलागंज स्थित वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में 0-5 वर्ष के शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर पोलियो बूथ का शुभारम्भ किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलवाने में सहयोग करें।
उद्घाटन के बाद डा0 महेन्द्र सिंह ने कहा कि दो बूंद पोलियों खुराक से जीवन बचाया जा सकता है। स्वस्थ बच्चे ही किसी भी देश का भविष्य होते हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो खुराक से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है तथा बच्चों को अन्य बीमारियों से भी बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने की अपील की।
डा0 महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि 07 अप्रैल, 2010 से उ0प्र0 में एक भी पोलियों के केस नहीं मिले हैं तथा 27 मार्च 2014 से ही डब्लू0एच0ओ0 द्वारा भारत को पोलियों मुक्त घोषित किया जा चुका है।
डा0 सिंह ने बताया कि प्रदेश में 0-5 वर्ष तक के लगभग 03 करोड़ 40 लाख बच्चे लक्षित किए गए हैं। प्रदेश में 01 लाख 10 हजार पोलियों बूथ बनाए गए हैं। साथ ही 66 हजार टीमें गठित की गई हैं जो घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलाएंगी। इसके अलावा 1700 मोबाइल टीमें गठित की गयी हैं तथा 22000 सुपरवाइजर्स इस अभियान में सहयोग करेंगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि हम सबका यह प्रयास होना चाहिए कि एक भी बच्चा पोलियो खुराक लेने से वंचित न रह जाये। इसलिए हम सबको पोलियो के उन्मूलन में सहयोग करना चाहिए।

Comments (0)

प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों की समस्याओं के समाधान हेतु जिले स्तर पर एक ॅींजे।चच ग्रुप बनाया जाएगा - उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा

Posted on 11 March 2018 by admin

लखनऊ: 11 मार्च, 2018
प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों की समस्याओं के समाधान हेतु जिले स्तर पर एक ॅींजे।चच ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें जिलाधिकारी के साथ संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिले की समस्त सरकारी, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन एवं सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्य शामिल होंगे।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने आज यहां विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न स्कूलों की प्रबंध समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का निर्धारण डीएम की अध्यक्षता में संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ विचार विमर्श करके किया जाएगा जिसमें स्कूलों के प्रधानाचार्य भी शामिल होंगे।
वार्ता में अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, श्री संजय अग्रवाल, सचिव, माध्यमिक शिक्षा, श्रीमती संध्या तिवारी, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, श्री अवध नरेश शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

15 मिनी पी0आई0सी0यू0, एस0एन0सी0यू0, 5 पी0आई0सी0यू0 एवं 19 सेंटिनल लैब के सुदृढ़ीकरण हेतु उपकरणों के क्रय के लिये लगभग 29.65 करोड़ रूपये की स्वीकृति जारी

Posted on 11 March 2018 by admin

लखनऊ: 11 मार्च, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल के जनपदों में प्रस्तावित 15 मिनी पी0आई0सी0यू0, एस0एन0सी0यू0, 5 पी0आई0सी0यू0 एवं 19 सेंटिनल लैब के सुदृढ़ीकरण हेतु उपकरणों के क्रय के लिये 29,64,99,360 रूपये जारी करने की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस सम्बन्ध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक आदेश निर्गत कर दिये गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार 15 मिनी पी0आई0सी0यू0, एस0एन0सी0यू0, 5 पी0आई0सी0यू0 एवं 19 सेंटिनल लैब के सुदृढ़ीकरण हेतु स्वीकृत किये जा रहे उपकरणों में से 5 लाख से अधिक मूल्य के उपकरणों का क्रय किये जाने हेतु निदेशक (भण्डार), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें तथा 5 लाख या उससे कम मूल्य के उपकरणों के क्रय हेतु सम्बन्धित मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ परिधिगत अधिकारी को अधिकृत किया गया है।
महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को निर्देशित किया गया है कि आवश्यक उपकरणों की खरीद उद्योग विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत की जाय। यदि मानक से इतर उपकरणों/मशीनों/साज-सज्जा सामग्री क्रय की जाती है, तो इसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित अधिकारी का होगा। उपकरणों का सदुपयोग सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक कुशल मानव श्रमशक्ति की उपलब्धता तत्परता से सुनिश्चित किये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं। स्वीकृत धनराशि पी0एल0ए0, बैंक अथवा डाकघर में नहीं रखी जायेगी तथा जिस प्रयोजन हेतु धनराशि स्वीकृत की गयी है, उसमें ही उसका उपयोग किया जायेगा।

Comments (0)

जनपद हमीरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गोहाण्ड के भवन निर्माण की पुनरीक्षित धनराशि 571.76 लाख रूपये की स्वीकृति जारी

Posted on 11 March 2018 by admin

लखनऊ: 11 मार्च, 2018

प्रदेश सरकार ने जनपद हमीरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गोहाण्ड के भवन निर्माण की धनराशि पुनरीक्षित करते हुये 571.76 लाख रूपये की स्वीकृति जारी कर दी है। अब इसकी निर्माण लागत 386.21 लाख रूपये से बढ़कर 571.76 लाख रूपये हो गयी है। इस सम्बन्ध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक आदेश निर्गत कर दिये गये हैं।
शासनादेश के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गोहाण्ड के भवन निर्माण हेतु 320.77 लाख रूपये की धनराशि पूर्व में जारी की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था को इस केन्द्र के भवन निर्माण हेतु कार्य की गुणवत्ता एवं मानकों की जिम्मेदारी दी गयी है। भवन निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं। अवमुक्त धनराशि पी0एल0ए0/बैंक खाते में नहीं रखी जायेगी।

Comments (0)

जिन बूथों पर मतदान घंटो बाधित रहा वहां पुनः मतदान कराना चाहिए

Posted on 11 March 2018 by admin

लखनऊ 11 मार्च। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सांप्रदायिक गठजोड़ के विरूद्ध लोकतांत्रिक और प्रगतिशील ताकतों की एकजुटता ने भाजपा खेमे में हताशा पैदा कर दी है। आज गोरखपुर और फूलपुर (इलाहाबाद) के लोकसभा उपचुनावों में मतदान के दौरान भी भाजपा की बौखलाहट देखने को मिली। राज्य सरकार ने एक वर्ष में जनता को निराश किया है और जनहित में एक योजना भी भाजपा सरकार ने नहीं लागू की। इससे भाजपा के खिलाफ जनता का आक्रोश भी खुलकर सामने आया। नतीजतन सŸाारूढ़ दल चुनावी परिणाणों को प्रभावित करने के लिए ओछे हथकंडों पर उतर आया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ईवीएम मशीनों के इस्तेमाल के खतरे पर पहले कई बार ध्यानाकर्षण करा चुके हैं। आज 50 से ज्यादा ईवीएम मशीनों की खराबी से कई जगह मतदान में रूकावट आई। घंटो तक इन्हंे ठीक नही करया गया जिससे नाराज मतदाता बिना वोट डाले ही चले गए। कई जगह मतदाताओं को रोकने की भी घटनाएं हुई। भाजपा के दबंगो ने पोलिंग बूथ के अंदर घुसकर जबरन फर्जी रूप से भाजपा के पक्ष में बटन दबाकर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता ही नष्ट कर दी।

चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने वाली घटनाएं और सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग पूर्णतया अनैतिक है। इससे लोकतंत्र की स्वस्थ परम्पराओं को खतरा पैदा होता वैसे भी भाजपा की कार्यशैली ही आलोकतांत्रिक है। इतनी बड़ी संख्या मंे ईवीएम मशीनों के खराब होने की जांच कराकर दोशी अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए। जिन बूथों पर मतदान घंटो बाधित रहा वहां पुनः मतदान कराना चाहिए। यह स्थिति चिंताजनक है। भाजपा के इन कुसित इरादों को जनता जान गई है। भाजपा के बुरे दिन आने वाले हैं। अब लाख कोशिशें हो फिर भी श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास के कारण समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दोनों लोकसभा क्षेत्रों से भारी मतों से विजयी होंगे।

Comments (0)

भाजपा ने (NVSP) पोर्टल न चलने की चुनाव आयोग में की शिकायत

Posted on 11 March 2018 by admin

लखनऊ 11 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग से बेबेसाइट न चलने से मतदाता पर्ची डाउनलोड न हो पाने की शिकायत की।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी चुनाव प्रबंधन जेपीएस राठौर ने निर्वाचन आयोग से भारत निर्वाचन आयोग की बेबसाइट राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (छटैच्) कि न चलने की शिकायत की है। श्री राठौर ने शिकायत दर्ज कराई कि संसदीय क्षेत्र 64-गोरखपुर व 51-फूलपुर का चुनाव चल रहा है लेकिन बेबसाइट न चलने के कारण वोटर पर्ची डाउनलोड नही कर पा रहे मतदाता परेशान हंै, तथा वोटिंग धीमी हो रही है। कृपया अविलम्ब बेबसाइट को सुचारू किया जाए

Comments (0)

झूलेलाल मंदिर गोरखनाथ में मतदान करेंगे

Posted on 10 March 2018 by admin

लखनऊ 10 मार्च 2018, गोरखपुर तथा फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए कल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रातः 7 बजे प्राथमिक विद्यालय कुराना झूलेलाल मंदिर गोरखनाथ में मतदान करेंगे। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री शिव प्रताप शुक्ल सेन्ट एन्डूयूज इण्टर कालेज गोरखपुर में 12 से 1 बजे के बीच अपना मत डालेगें। प्रात 8 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा दोपहर 12 से 1 बजे की बीच प्रदेश सरकार के प्रवक्ता तथा स्वस्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ज्वाला देवी इण्टर कालेज सिविल लाइन इलाहाबाद में मतदान करेगें ।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 10 March 2018 by admin

लखनऊ 10 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय 11 मार्च को सायं 3ः30 बजे होली मिलन कार्यक्रम शिवाजी नगर महमूरगंज वाराणसी में सहभागिता करेंगे तथा सायं 5 बजे रामनगर औद्योगिक क्षेत्र को प्रदेश का माॅडल औद्योगिक क्षेत्र बनाने के क्रम में प्रथम चरण के सी.सी. रोड के शिलान्यास के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
श्री पाण्डेय सायं 6ः45 बजे संसदीय कार्यालय चंदौली में जनसंवाद तथा रात्रि 9 बजे होली मिलन कार्यक्रम लोहा मण्डी मल्दहिया वाराणसी और 9ः45 होली मिलन कार्यक्रम कादम्बरी लाॅन शिवपुर बाईपास वाराणसी में सहभागिता करेंगे।
श्री पाण्डेय 12 मार्च को भाजपा प्रदेश मुख्यालय रहेगें तथा राज्यसभा प्रत्याशियों के नामांकन में सहभागिता करेगें।

Comments (0)

योगी जी को मुख्यमंत्री बनाए जाने तथा केशव जी को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का गोरखपुर व फूलपुर की जनता रिटर्न गिफ्ट देगी - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 10 March 2018 by admin

लखनऊ 10 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि एक कर्मयोगी, साधक और जनता के सच्चे सेवक के तौर पर मोदी जी और योगी जी की जोड़ी देश और प्रदेश की दिन रात सेवा में जुटी हुई है। इस कामयाब जोड़ी की मेहनत और ईमानदारी से ऐसे दल घबराए हुए हैं जिनके लिये उनका देश प्रदेश नहीं बल्कि खुद का स्वार्थ और परिवार ही सब कुछ है। ऐसे दलो को जब जनता ने पूरी तरह अस्वीकार कर दिया तब ये दल नीतियाँ फेंक कर स्वार्थ के गठजोड़ के साथ लोकसभा के उपचुनाव में आए हैं। प्रदेश की जनता इस मौकापरस्ती के गठबंधन का ऐसा जवाब देगी कि दुबारा ये धोखे की राजनीति करने के काबिल नहीं बचेंगे। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिस प्रकार गोरखपुर के सांसद रहे सामान्य-पिछडे परिवार से सन्यासी श्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री और फूलपुर के सांसद रहे कमजोर परिवार के श्री केशव मौर्य को उपमुख्यमंत्री बना कर जो सामाजिक न्याय किया है उसके रिटर्न गिफ्ट के तौर पर गोरखपुर और फूलपुर की जनता भाजपा को रिकार्ड मतों से विजयी बनाएगी।

शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछले ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ नापाक गठबंधन किया था, पर प्रदेश की महान जनता ने इस मौकापरस्त गठबंधन की धज्जियाँ उड़ा दीं। अब सपा और बसपा उपचुनाव में साथ खड़े हुए हैं। जनता इस गठबंधन से हैरान है। किसे याद नहीं कि पिछले पंद्रह सालों में इन दोनों दलों के बीच क्या क्या हुआ है। गेस्ट हाउस कांड में जहाँ समाजवादी पार्टी की अगुवाई में अराजकता की हदें पार करते हुए ना सिर्फ बीएसपी प्रमुख पर कातिलाना हमला हुआ बल्कि इस घटना के बाद सपा सरकारों में बड़े पैमाने पर बदले की भावना से दलित भाइयों पर बेइंतहा अत्याचार किए गए। आज सुश्री मायावती जी के फैसले से वे लोग हतप्रभ हैं जिनको सपा सरकारोँ में हर तरह के जुल्म सहने पड़े।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पिछले पंद्रह सालों के दौरान मुलायम सिंह जी, अखिलेश यादव जी और बहन मायावती जी एक दूसरे को भ्रष्टाचारी और अराजक बता कर जेल भेजने का दम भरते रहे, एक दूसरे की सरकारों में बने पार्कों और मूर्तियों को ध्वस्त कराते रहे। यही लोग आज अपनी पारिवारिक हैसियत और अवैध तरीके से कमाई गई दौलत बचाने के लिए एक दूसरे के साथ आ खड़े हुए हैं। ये स्वार्थ का गठबंधन उन सभी के साथ अन्याय जैसा है जिनको सपा बसपा की सरकारों में बदले की भावना का शिकार होते हुए हर तरह का उत्पीड़न सहना पड़ा। इन सरकारों में बदले की भावना से उत्पीड़न का शिकार हुए लोगों का इस ताजे गठबंधन के बाद सपा बसपा से पूरी तरह मोहभंग हो गया है और अब हर कोई चाहता है कि इन दोनों भ्रष्टाचारी दलों का पूरी तरह सफाया हो जाए।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in