UP News Live » Video

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
राज्यपाल ने परेड की सलामी ली

आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों व झांकियों की प्रस्तुति

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस आज हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम विधान भवन के सामने सम्पन्न हुआ, जहां राज्यपाल श्री बी.एल. जोशी ने परेड की सलामी ली। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड, आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न संस्थाओं की झाकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। परेड का नेतृत्व कर्नल करनदीप सिंह तुलसी ने किया। इस मौके पर भारतीय थल सेना के टी-72 एम टैंक, इन्फैन्ट्री कमबैट वाहन, मिसाइल माउण्टेड वाहन (ए.टी.जी.एम. मिलान) तथा मीडियम मशीन गन माउण्टेड वाहन प्रदर्शित किए गए।

परेड में आसाम रेजीमेण्ट, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, उ0प्र0 पुलिस, पी.ए.सी. 32वीं बटालियन, होमगार्ड की पुरुष टुकडि़यों व सशस्त्र सीमा बल की महिला टुकड़ी द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड में जाट रेजीमेण्टल सेण्टर, सशस्त्र सीमा बल, ए.एम.सी. सेण्टर व 11 गोरखा राइफल्स, ग्रेनेडियर्स रेजीमेण्ट सेण्टर तथा कुमाऊँ रेजीमेण्ट सेण्टर, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल, आसाम रेजीमेण्ट एवं डोगरा रेजीमेण्ट, पी.ए.सी. 35वीं बटालियन तथा होमगार्ड के बैण्ड भी शामिल हुए।

मार्च पास्ट में उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल एवं ब्वायज एंग्लो बंगाली इण्टर काॅलेज के बालक, एन.सी.सी. के बालक एवं बालिकाएं, उ0प्र0 भारत स्काउट एवं गाइड की एनी बेसेण्ट गाइड कम्पनी की बालिकाएं, सेण्ट जोसफ इण्टर काॅलेज, राजाजीपुरम, लखनऊ पब्लिक स्कूल, ए ब्लाॅक राजाजीपुरम तथा सिटी माॅण्टेसरी स्कूल, आरडीएसओ की छात्राओं ने भी भाग लिया। सैनिक स्कूल तथा सिटी माॅण्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड के बैण्ड भी परेड में सम्मिलित हुए। इसके अलावा पुलिस श्वान दल, घुड़सवार दल तथा अग्निशमन सेवा ने भी गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सिटी माॅण्टेसरी स्कूल, महानगर तृतीय शाखा द्वारा ‘वन्दे मातरम्’ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति की गई। इसी प्रकार ब्वायज एंग्लो बंगाली इण्टर काॅलेज ने ‘देश रंगीला’ शीर्षक से तथा लखनऊ पब्लिक काॅलेज, गोमतीनगर शाखा द्वारा ‘रंग दे बसंती’ नृत्य प्रस्तुत किया गया। बाल विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, चारबाग के विद्यार्थियों ने म्यूजिकल पिरामिड का प्रस्तुतिकरण किया। सिटी माॅण्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम शाखा के बच्चों ने ‘हम सब एक हैं’ ड्रिल प्रस्तुत की।

गणतंत्र दिवस की परेड में प्रदेश के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाने वाली झांकी में राज्य विधान मण्डल के गौरवशाली 125 वर्षों के इतिहास की जानकारी आकर्षक तरीके से प्रदान की गई। इसी क्रम में वन विभाग ने ‘हमारा प्रयास-हरियाली से खुशहाली’ शीर्षक से और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा ‘हम हैं जागरूक मतदाता-हम हैं जनमत के निर्माता’ विषयक झांकियां निकाली गईं। परिवार कल्याण विभाग के राज्य सूचना शिक्षा संचार ब्यूरो की झांकी में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। जबकि लखनऊ विकास प्राधिकरण की झांकी में जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय कंवेंशन सेण्टर के माॅडल को दर्शाया गया।

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की झांकी ‘बाग़वानी मिशन बना वरदान, प्रसंस्करण का रखना ध्यान’ विषय पर आधारित थी। पर्यटन विभाग की झांकी में इलाहाबाद में चल रहे कुम्भ मेले का प्रस्तुतिकरण किया गया। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड काॅलेजेज़ की झांकी ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’, सिटी माॅण्टेसरी स्कूल की झांकी ‘जय जगत, जय जगत, जय जगत पुकारे जा’ तथा अमीनाबाद इण्टर काॅलेज की झांकी ‘अप्प दीपों भव’ विषयों पर केन्द्रित थी। इरम एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा ‘आजादी के सपूत मौलाना मोहम्मद अली जौहर’ विषय पर झांकी प्रस्तुत की गई। उत्तर प्रदेश पुलिस की झांकी ‘वुमेन पावर लाइन- 1090’ तथा समाज कल्याण विभाग की झांकी ‘समाजवाद की आभा में जन-जन की मुस्कान, समाज कल्याण का यही अभियान’ विषय पर आधारित थी। इस मौके पर उ0प्र0 पावर काॅर्पोरेशन तथा फुटवेयर डिज़ाइन एण्ड डेवलपमेण्ट इंस्टीट्यूट की झांकियां भी प्रदर्शित गईं।

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी, सांसद श्रीमती डिम्पल यादव सहित अन्य महानुभाव उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

हर पुस्तक में रहस्य छिपा हैः महापौर डा0 दिनेष षर्मा
11 दिवसीय गायत्री परिवार का पुस्तक मेला षुरू

अखिल विष्व गायत्री परिवार षांति कुंज हरिद्वार की स्थानीय इकाई ठाकुरगंज षाखा के तत्वावधान में षिवाजी गेस्ट हाउस बाबूगंज में एक विराट पुस्तक मेला बुधवार से प्रारम्भ हुआ जो 12 जनवरी तक चलेगा। मेले का उद्घाटन महापौर डा0 दिनेष षर्मा ने किया। इस मौके पर आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड की अध्यक्षा सुश्री षाइस्ता अम्बर उपस्थित थी।

अपने उद्गार व्यक्त करते हुए माहापौर डा0 षर्मा ने कहा कि हर पुस्तक में रहस्य छिपा है। यदि आचार्य श्रीराम षर्मा का विन्तन व मनन किया जाये तो देष में कोई समस्या नही रहेगी। उन्होंने कहा कि नौतिक षिक्षा को बढ़ावा दिया जाये तो कानून बनाने की आवष्यकता नही। घर घर में नौतिकता को बढ़ावा देने के लिए आचार्य की पुस्तकों को पढ़ना चाहिए। षाइस्ता अम्बर ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए ये पुस्तके अत्याधिक लाभकारी हैं। साथ भारतीय संस्कृति को बचाने में उनकी बड़ी भागीदारी सिद्ध होगी।

मेला संयोजक गिरिजा त्रिपाठी व डा0 एल सी गुप्ता ने बताया कि युगऋषि पं0 श्रीराम षर्मा आचार्य द्वारा मानव जीवन को परिष्कृत करने हेतु जीवन के सभी पक्षों पर रचित युग साहित्य का विराट एवं भव्य संकलन यहां उपलब्ध है। मेले में प्रमुख रूप से ‘नारी जागरण‘ ‘षिक्षा एवं स्वलम्बन‘ ‘हमारे सात आन्दोलन‘ ‘आध्यात्म का वैज्ञानिक प्रतिपादन‘ ‘गायत्री मंत्र के 24 अक्षरो की पे्ररणा देती पुस्तकें‘ समेत करीब सात हजार पुस्तके मेले हैं।

कार्यक्रम में सत्यवती श्रीवास्तव, पुष्पा जायसवाल, मीना चैधरी, ज्योतिसना गुप्ता, राधा सिंह, कार्तिकेय, डा0 एल सी गुप्ता, पार्षद सूरज वर्मा सहित काफी लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने का स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि डा0 बाजपेई के नेतृत्व में पार्टी को काफी बल मिलेगा और पार्टी खोए हुए यश को प्राप्त करेगी।  उन्होंने डा0 बाजपेई को दिए गए बधाई संदेश में कहा है कि उनके नेतृत्व में आगामी स्थानीय निकाय और आने वाले लोकसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज कर उ0प्र0 के राजनैतिक फलक पर सबसे मजबूत पार्टी के रूप में उभरेगी। श्री शाही ने प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह को विधान परिषद हेतु पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है और कहा कि डा0 महेन्द्र सिंह को विधान परिषद सदस्य चुने जाने से विधान परिषद में पार्टी को एक ओजस्वी वक्ता प्राप्त होगा।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, पूर्व मुख्यमंत्री म0प्र0 उमाश्री भारती, नेता विधान मंडल दल हुकुम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ नेता एवं सांसद लाल जी टण्डन ने भी डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई को प्रदेश अध्यक्ष, डा0 महेन्द्र सिंह को विधान परिषद का प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत करते हुए उन्हें शुभ कामनाएं दी तथा पार्टी के ही प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, विनोद पाण्डेय, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राम नरेश अग्निहोत्री, प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, हृदय नारायण दीक्षित, विजय बहादुर पाठक, हरद्वार दुबे, राजेन्द्र तिवारी, डा0 मनोज मिश्र, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, सहप्रभारी मनीष दीक्षित, दिलीप श्रीवास्तव, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, प्रशान्त अरोड़ा, अनूप गुप्ता, मैथिलीशरण शुक्ल, संजीव सिंह, राजेश कटियार एड0, अभिजात मिश्र, राजकिशोर, आशुतोष मिश्र ने भी डा0 बाजपेई को प्रदेश अध्यक्ष, डा0 महेन्द्र सिंह को विधान परिषद का प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी शुभ कामनाएं दी।

‘‘डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी का राजनैतिक विवरण एक नजर में,’’

नाम            ः-    डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी पुत्र स्व0 श्री श्यामसुन्दर बाजपेयी

जन्म स्थान        ः-    मेरठ

शिक्षा            ः-    मेरठ बी0एस0सी0/बी0ए0एम0एस0

व्यवसाय        ः-    चिकित्सक/आयुर्वेदिक औषधि निर्माण ईकाई

संगठनात्मक राजनैतिक विवरण

1964        जनसंघ में कार्य प्रारम्भ 14 वर्ष की उम्र में हाईस्कूल का छात्र।

1967-69    विद्यार्थी परिषद में कार्य प्रारम्भ।

1969-76    हरिद्वार में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद कालेज में अध्ययन किया। इस  दौर में हरिद्वार में नगर पालिका का चुनाव जनसंघ के प्रत्याशियों के दीपक  निशान पर सक्रियता से लड़ाया।

1971-1975     ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद कालेज छात्रसंघ का महामंत्री लगातार।

साथ ही

उत्तर प्रदेश आयुर्वेदिक एवं यूनानी कालेज छात्रसंघ का प्रदेश  महामंत्री 1972-1976 तक इसी दौर में प्रदेश के आयुर्वेदिक एवं यूनानी  कालेजों की सरकारीकरण की वर्ष 1949 से लम्बित मांग पूरी कराई।

इस काल में स्व0 श्री हेमवती नन्दन बहुगुणा जी, स्व0 श्रीमती सुचेता  कृपलानी, स्व0 श्री चै0 चरण सिंह, स्व0 पं0 कमलापति त्रिपाठी तत्कालीन  मुख्यमंत्रीगण तथा स्व0 डाॅ0 राजेन्द्र कुमारी बाजपेयी एवं पं0 नारायण दत्त  तिवारी मंत्रीगणों के समक्ष प्रदर्शन व वार्ता का निर्णायक दौर तक संघर्ष  किया एवं सफलता प्राप्त की।

1977    अध्यक्ष जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर (जनता पार्टी कार्यकाल)

1980 से 87    तक महामंत्री भा0ज0पा0 जिला मेरठ (तत्कालीन संयुक्त जनपद बागपत) सहित।

1988 से 89    तक मेरठ महानगर महामंत्री भा0ज0पा0(जिला)।

1982 से 1984    प्रदेश मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा।

1984 से 1986    प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा।

1987 से 1989    स्थानीय प्रकोष्ठ उ0प्र0 का मंत्री दायित्व(इस दौरान सम्पूर्ण प्रदेश के स्थानीय निकायों

के परिसीमन सम्बन्धी कार्य को किया)

1989 से 1998    भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

2000 से 2002    विभाग संयोजक मेरठ विभाग।

2005         पुनः भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

2005 से 2006 विधानसभा व लोकसभा क्षेत्र परिसीमन, मतदाता सूची परिचय-पत्र व पुनः स्थानीय

निकायों का भी परिसीमन, मतदाता सूची आदि का कार्य प्रदेश स्तर पर किया।

प्रारम्भ से लेकर अब तक पार्टी के सभी आन्दोलनों/जेलभरों/रेलियों में पूर्ण  सक्रियता व जिम्मेदारी से अपेक्षा से अधिक योगदान।

मुख्य सचेतक भाजपा विधानसभा दल वर्ष 1996-2002 तथा 2002 से 2007 तक।

मई 2012 से अभी तक प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com