UP News Live » महराजगंज

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन महराजगंज तथा जौनपुर
जौनपुर/लखनऊ 08 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर एवं काशी क्षेत्र में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह ने बूथ प्रबंधन का मूलमंत्र दिया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

जौनपुर स्थित तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमानाथ सिंह स्टेडियम में भाजपा के काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित भाई शाह ने कहा कि अन्य पार्टियां भले ही अपने नेताओं के आधार पर चुनाव जीतती होंगी, पर भारतीय जनता पार्टी की जीत का आधार हर बूथ पर खड़ा पार्टी का कार्यकर्ता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुश्किल चुनावों को भी प्रचंड विजय में परिवर्तित करने का काम किया है। श्री शाह ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में कम से कम 74 सीट जीतेगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। विकास की योजनाओं का लाभ सभी जाति व धर्म के लोगों को मिल रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत होता है, बूथ जीतता है तो देश जीतता है। उन्होने कहा कि प्रयाग राज कुंभ में 15 जनवरी से अब तक 15 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके है और प्रधानमंत्री की प्रेरणा से साढ़े चार सौ वर्षो के बाद प्रयाग राज किले में बन्द अक्षय बट को दर्शन के लिए खोला गया है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में अक्षय बट का दर्शन कर रहे है। उन्होने दावा किया कि 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में 73 प्लस सीटे जीतेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण करने को प्रतिबद्ध हैं। गठबंधन को लेकर कहा कि देश में कांग्रेस 55 साल तक सत्तासीन रही और चार पीढ़ियों को प्रधानमंत्री बनाने वाली कांग्रेस ने जो कार्य किए वह जनता के सामने हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के गर्त में समाये बुआ-भतीजा के गठबंधन का सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना लागू कर हर साल होने वाले एक लाख करोड़ रुपये को देश के बुजुर्गों, विधवाओं, किसानों को पेंशन और गैस सब्सिडी सीधे देकर फर्जी तथा घोटाले करने वालों को बेनकाब कर दिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह जी आवाहन पर इतनी बड़ी संख्या में बूथ की सेना तैयार है,आपने कार्यकर्ताओ को 73 प्लस का संकल्प दिलाया है मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि बूथों के सेनापतियों ने यह तय कर लिया कि 73 प्लस का संकल्प पूरा होगा और 73 प्लस में अमेठी की सीट भी आपको जीत कर देंगे। डॉ पांडेय ने कहा कि तराजू में एक तरफ देश की भ्रष्टाचारी पार्टियां है तो दूसरी तरफ लोकमंगल का काम और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाले मोदी जी। मैं आप लोगो को बता देना चाहता हूं कि पलड़ा हमेशा लोकमंगल का काम करने वाले का ही भारी होता है।

डॉ पांडेय ने सपा बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि स्वार्थ का यह भयबन्धन चलने वाला नही है उन्होंने कहा कि बुआ को तो उनके कारनामों के लिए माननीय न्यायालय ने करारा जबाब दिया है वह दिन दूर नही जब यह मायावती जी अखिलेश को पूरा बबुआ बनाकर छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारी बूथ की सेना इतनी मजबूत है कि भारतीय जनता पार्टी बूथ को केंद्र मानकर चुनाव लड़ती है। हमने बूथ जीत लिया तो हमे चुनाव जीतने से कोई रोक नही सकता। 2019 के चुनाव में पुनः भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और देश मोदी जी और अमित शाह जी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

जौनपुर में आयोजित काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेन्द्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, स्टैम्प मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव, जौनपुर के सांसद डॉ0 के पी सिंह, मछलीशहर के सांसद राम चरित्र निषाद, कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर, भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, सांसद, विधायक व पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने किया।

महराजगंज/लखनऊ 08 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में महराजगंज में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आमित भाई शाह ने बूथ प्रबंधंन का मंत्र दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने 2019 के लोकसभा चुनावों में विजय के लिए बूथ अध्यक्षों का आहवान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए महराजगंज में कहा कि जब चुनाव की दृष्टि से सेनाएं कसी जा रही है तो संगठन के सेनापति के रूप मंे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक रूप से देश और दुनिया में सबसे बड़े राजनीतिक दल के साथ ही भाजपा मूल्यों, सिद्धान्तों और आर्दशों पर चलने वाली कैडर बेस पार्टी है। मेरा बूथ सबसे मजबूत के भाव के साथ एक-एक बूथ अध्यक्ष को संगठन की रणनीति के साथ काम में लगना है। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं के दम पर कोई भी राजनैतिक दल व गठबंधन भाजपा के सामने नहीं टिक पायेगा। एक-एक कार्यकर्ता को अपने बूथ को संभालने के लिए तैयार होना होगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मोदी जी ने गांव, गरीब, किसान, महिलाएं एवं नौजवान सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया है। आज उसी का परिणाम है कि जातिवाद की दीवारे टूट गई, आज विकास और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर लोगों का विश्वास स्थाई हुआ है। विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। योगी जी ने मुसहर व बनटागियां जैसी आदिवासी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के अन्त्योदय पथ पर बढ़ते हुए कहा कि महराजगंज और कुशीनगर जिलों में चार लाख से अधिक मुसहर जाति के लोग थे। जिनके पास मूलभूत आवश्यकताओं की कमी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने गरीब, वंचित, शोषित वर्ग के उत्थान की बात कही और भाजपा सरकार ने सभी को राशन कार्ड, आवास, पेंशन, निःशुल्क बिजली कनेक्शन, स्वास्थ्य कार्ड, उज्जवला योजना के अन्र्तगत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा।

श्री योगी जी ने कहा कि महराजगंज जिले के 18 गांवों सहित पूर्वी उ0प्र0 के 54 गांव ऐसे थे जिनमें अभी तक सड़क, बिजली, पानी सहित कोई भी सुविधा नहीं थी। ऐसे सभी 54 वन्य गांवों वनटागिया गांवों को भाजपा सरकार ने राजस्व गांव का दर्जा देकर बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, आवास, गैस, राशनकार्ड सहित सभी सरकारी सुविधाएं पहुंचाई। प0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय पथ पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों तक सरकार स्वयं पहुंचने का कार्य कर रही है। योगी जी ने कहा कि एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश और दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा रही है तो दूसरी तरफ जाति के नाम पर देश को बांटने वाली सपा-बसपा-कांग्रेस जैसी पार्टियां है, जिन्होंने वैमनस्यता व वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा की है। सपा, बसपा व कांग्रेस को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्ग की उपेक्षा पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को महराजगंज में संबोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 में सपा-बसपा ने जंगलराज बना दिया था। भाजपा सरकार आने के बाद उ0प्र0 में कानून का राज स्थापित हुआ। मोदी जी ने गोरखपुर क्षेत्र के विकास के लिए फर्टीलाइजर फैक्ट्री का काम शुरू किया, एम्स से पूर्वांचल के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त किया और पूर्वांचल को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। उन्होंने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि प्रदेश में चोरों का ठगबंधन हुआ है जिसका जबाव देने के लिए आप यहां उपस्थित हुए है। भारतीय राजनीति में 2019 का चुनाव मील का पत्थर साबित होगा। आज मोदी जी और योगी जी द्वारा जनकल्याणकारी कदमों के साथ आगे बढ़ते हुए आप जनता के बीच जाइए। मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए बूथ के एक-एक कार्यकर्ता को जुटना है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित भाई शाह कल महाराजगंज व जौनपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को करेगें सम्बोधित
लखनऊ 07 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह कल 8 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। श्री शाह कल प्रातः 11ः30 बजे महराजगंज में पार्टी संगठन के गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी कल ही जौनपुर के टी.डी. कालेज मैदान में पार्टी के काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री शाह के साथ लोकसभा चुनाव के प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी भी उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी से शुरू हुए बूथ अध्यक्षों के सम्मेलनों में पार्टी अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह जी ने बूथ अध्यक्षों से सीधा  संवाद स्थापित कर उनका मार्ग दर्शन किया और 2019 के लोकसभा चुनाव में विजय का मंत्र दिया।  अभी तक पार्टी के अवध, कानपुर, पश्चिम व ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन सम्पन्न हो चुका है। इसी क्रम में कल गोरखपुर व काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया है।

दिनांक 26 जनवरी, 2014 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर
दिनांक 26 जनवरी, 2014 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री संत नेवाज नारायणी सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री संत नेवाज नारायणी पबिलक स्कूल के प्रांगण में आज संस्कृतिक व जादूगर के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने जहा विभिन्न प्रकार के नाटकों का मंचन कर दहेज एवं शराब मुक्त रहने की प्रेरणा देते हुए काफी मनोरंजन कार्यक्रमों की प्रस्तुतिकरण की गयी।

इस कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पंजीकृत बंगाल मैजिक गु्रप लखनऊ द्वारा जादू का कार्यक्रम कर सभी ग्रामीणों को सरकार की नीतियों पर आधारित कार्यक्रमों की समस्त जानकारी देते हुए अपने जादू के माध्यम से सभी दर्शकों को मत्रमुग्ध किया।

संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आनन्द कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायता करना ही ऐसा क्षेत्र जहा से ग्रामों के विकास की कुंजी मिल सकती है।

कार्यक्रम में सिंहपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री सुरेश यादव, श्री गंगा सेवक सेवानेवृत्त शिक्षक, अम्ब्रीष कुमार, रामकृष्ण, विनोद कुमार, कृष्ण कान्त, उमाशंकर, हजारी लाल, जमुना प्रसाद, गुरुप्रसाद, जगदेव यादव के अलावा सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

दो अक्टूबर को याद किए गए गांंधी व शस्त्री जी महात्मा गांधी व्यकित नहीं विचार थे और विचार कभी नहीं मरते- मुनिसफ फरेन्दा
दो अक्टूबर को देश की दो महान विभ्ूतियां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म दिन सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों तथा क्षेत्र के विधालयों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूम धाम से मनाया गया। स्थानीय दीवानी कचहरी फरेन्दा में इस अवसर पर सिविल जज ( जूनियर डिवीजन ) फरेन्दा डाक्टर सुनील कुमासर सिंह के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रपिता को गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद डाक्टर सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया । डा0 सिंह के बाद बार एसोसिएसन के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय सहित अधिवक्ताओं ने भी राष्ट्रपिता को पुष्पअर्पित

किया।

इस अवसर पर उपसिथत अधिवक्ताओं व न्यायालय कर्मियों को सम्बोधित करते हुए सिविल जज डाक्टर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी व्यकित नहीं विचार थे। उनका मानना था कि व्यकित की सोच ही उसे महान बनाती है। गांधी जी का कहना था कि अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखें क्योंकि सोच ( विचार ) ही शब्दों का रूप लेते हैं और  शब्द ही व्यवहार में परिवर्तित होते हैं जो बाद में मनुष्य की आदत बन जाती है और व्यकित की सामान्य आदत में परिवर्तित गुणात्मकता ही उसका भाग्य बनती है। इसलिए सकारात्मक सोच ही अन्तत: व्यकित को सही दिशा प्रदान करती है।

डाक्टर सिंह ने कहा कि गांधी जी ने अपने विचारों को जीवन में साकार किया । उनकी सोच और उनकी कार्य प्रणाली में कोर्इ अन्तर नहीं था। बचपन से ही गांधी जी को सत्य , अहिन्सा व शाकाहार का संस्कार मिला था । डाक्टर सिंह ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े कर्इ प्रसंगों का उदाहरण देते हुए कहा कि मोहन दास कर्मचन्द गांधी की सकारात्मक सोच तथा नैतिकता के प्रति उनका आग्रह और किसी भी परिसिथति में सत्य का साथ न छोड़ने की दृढ़ता ने ही उन्हें तत्कालीन महान विभूतियों से अलग किया और वे महात्मा बन गए। अन्त में डाक्टर सिंह ने लोगों से महात्मा गांधी के विचारों को अपने जीवन में उतारने की अपील किया और कहा कि आज समाज में नैतिकता का हो रहा àास ही तमाम समस्याओं की जड़ में है। पूरा देश व समाज जिस भ्रष्टाचार की समस्या से जूझ रहा है उसका मुकाबला केवल सकारात्मक सोच व नैतिक बल के साथ ही किया जा सकता है।

इस अवसर पर बार एसोसिएसन के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय , डी एन चतूर्वेदी , सत्येन्द्र नरायन सिंह ,अब्दुल मजीद, दिनेश लाल श्रीवास्तव , रवीन्द्र नाथ उपाध्याय, सुनील मणि त्रिपाठी, सुशील यादव,शम्भू यादव , सहित कर्इ अधिवक्ता तथा मुन्सरिम विनोद श्रीवास्तव, लिपिक पवन पाण्डेय, बैजनाथ पाण्डेय, रामजीत, मनोज दूबे , रवीन्द्र दूबे सहित सभी न्यायालय कर्मी उपसिथत रहे।

फोटो- दीवान कचहरी फरेन्दा में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते सिविल जज ( जू0 डि0 ) फरेन्दा डाक्टर सुनील कुमार सिंह।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

पार्टी की ओर से एक लाख रूपये की सहायता दी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पार्टी कार्यकर्ता धनश्याम यादव के परिजनों को पार्टी की ओर से एक लाख रूपये की सहायता दी। प्रदेश अध्यक्ष ने फरेन्दा जनपद माहराजगंज में कल मृतक के परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। अटल शंकनाद रैली में आ रहे कार्यकर्ता धनश्याम यादव की सड़क दुघर्टना में मृत्यु हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष ने घायल पूर्व विधायक विशेन्द्र सिंह से भी मुलाकात कर हाल जाना।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

दोहरी हत्या का एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना सोनौली पर श्री बेंती यादव, निवासी ग्राम  शेखफरेंदा, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज ने सूचना दी कि इनके रिश्तेदार  अर्जुन  एवं भरत यादव पुत्रगण वासुदेव यादव, निवासी ग्राम शेखफरेंदा,  थाना सोनौली, जनपद महराजगंज जो नेपाल से घर लौट रहे थे। गांव के पास पुरानी  रंजिश को लेकर उन्हीं के गांव के सत्तार आदि 12 लोगों ने गोली मारकर उक्त  दोनों की हत्या कर दी।

इस संबंध में थाना सोनौली पर अभियोग  पंजीकृत कर तत्परता से कार्यवाही करते हुये नामजद अभियुक्तों में से जफ्फार  को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा  रहे है।

अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com