UP News Live » संत कबीर नगर

हमारे 15 जवान शहीद हुए हैं, बदले में 100 नक्सली और 100 आतंकवादी ढेर होंगे - योगी आदित्यनाथ
देश की 130 करोड़ जनता वीर जवानों के साथ खड़ी है

सपा-बसपा विकास के लिए जहर और मोदी आतंकवाद के लिए कहर

कांग्रेस सपा-बसपा ने गरीबों का भला करने के बजाय उनके हक पर डकैती डाली

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर एक नए एयरपोर्ट का निर्माण प्रारम्भ

लखनऊ 01 मई 2019, अयोध्या/बस्ती/संत कबीरनगर/डुमरियागंज/सीतापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज और सीतापुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। योगी जी ने कहा कि यह लड़ाई पूरे देश की लड़ाई है और वीर जवानों के साथ 130 करोड़ देशवासी खड़े हैं। हमारे 15 जवान शहीद हुए हैं तो बदले में 100 नक्सली और 100 आतंकवादी ढेर होंगे। सीएम योगी ने अलग-अलग मंचों से विपक्ष पर ताबड़तोड़ वार भी किए।

बस्ती में जनसभा को सम्बोधित करते हुए योगी जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरण सम्पन्न होने के बाद पूरे देश में ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे की गूंज है। 55 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया और देश के सम्मान को गिराया। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ करने की जगह देश की सीमाओं को असुरक्षित किया। कांग्रेस सपा-बसपा ने देश में गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के बजाय गरीबों के हक पर डकैती डालते हुए जातिवाद का जहर घोलते रहे।

अयोध्या में जनसभा को संबोधन करते हुए योगी जी ने सिलसिलेवार सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त इलाज, गैस सिलेंडर, आवास, शौचालय आदि मुहैया कराया जिसके परिणामस्वरूप लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। अयोध्या में बड़े-बड़े हाइवे का निर्माण हो रहा है साथ ही यहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर एक नए एयरपोर्ट का निर्माण प्रारम्भ हुआ है। अयोध्या एक वैश्विक पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रयागराज कुम्भ की सराहना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत की आस्था का सम्मान कैसे होना चाहिए कुम्भ में आपने देखा होगा।

योगी जी ने कहा कि मुंडेरवा चीनी मिल बंद हो गई थी। हमने मुंडेरवा में नई चीनी मिल लगा दी। एक दिन में 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई होगी। वहां पर फाइन शुगर बनेगा साथ ही एथेनॉल, बिजली बनाने का कार्य भी शुरू होने वाला है। नौजवानों को नौकरी और किसानों को गन्ना मूल्य मिलेगा। जो चीनी मिल भुगतान नहीं करेगी उनके लिए जेल का दरवाजा खुला है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा विकास के लिए जहर है और मोदी जी आतंकवाद और देशद्रोहियों के लिए कहर हैं।

सीएम योगी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित करने डुमरियागंज पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री स्वयं को चैकीदार कहते हैं तो थाने का चैकीदार भी गौरवान्वित महसूस करता है। सिद्धार्थनगर के लोगों को हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है और उसका शिलान्यास भी किया जा चुका है। यह मेडिकल कॉलेज आसपास के जनपदों के साथ-साथ हमारे पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल की जनता की भी सेवा करेगा।

मोदी जी ने देश के गरीबों तथा किसानों के खाते खुलवाकर भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है
लखनऊ 21 अप्रैल 2019, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने संतकबीर नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा एवम् रोजगार पर बल दिया तथा मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखी। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश के गरीबों तथा किसानों के खाते खुलवाकर भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है, जिससे योजनाओं का पैसा अब सीधे लोगों के खाते में जाता है।

श्री सिंह ने कहा कि मोदी जी ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा फिर से बुलंद किया है। मोदी जी किसानों की समस्याओं को समझते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लाएं हैं तथा मृदा परीक्षण योजना मोदी जी की ही सोच का परिणाम है। आयुष्मान योजना के अन्तर्गत कोई भी गरीब 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में करा सकता है जिसके अन्तर्गत 35 करोड़ से अधिक लोगों को लाभांवित हुए है, आगे और लोग भी आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभांवित होंगे। उन्होंने जनता को सचेत किया कि उनका एक गलत वोट आतंकवादियों को उनके घर में गोली चलाने के लिए दुस्साहस प्रदान कर सकता है और वहीं वोट यदि सही जगह पड़ता है तो आतंकवादियों को सरहद पर मार गिराने के लिए सेना को साहस प्रदान करेगा।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए कहा कि आपका हर एक वोट मोदी जी को मजबूती प्रदान करेगा।

मामले का गंभीरता से संज्ञान
लखनऊ 06 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने संतकबीर नगर की जिला योजना समिति की बैठक में हुए विवाद के प्रकरण को अशोभनीय एवं अत्यन्त अमर्यादित आचरण बताते हुए मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सांसद शरद त्रिपाठी एवं विधायक राकेश सिंह बघेल को तत्काल लखनऊ बुलाया है।

मुख्यमंत्री ने सार्जेन्ट शहीद श्री सुधाकर यादव को हार्दिक श्रद्धंाजलि अर्पित की
शहीद के परिजनों को 20 लाख रुपये के चेक भी प्रदान किए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज जनपद संतकबीर नगर के खलीलाबाद तहसील के ग्राम अशरफ़ाबाद मंे उत्तराखण्ड में आयी प्राकृतिक आपदा में राहत कार्य के दौरान शहीद हुए वायु सेना के सार्जेन्ट शहीद श्री सुधाकर यादव को हार्दिक श्रद्धंाजलि अर्पित करते हुए अपनी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने शहीद श्री यादव के परिजनों को ढाढ़स बँधाते हुए उनकी पत्नी श्रीमती मंजू यादव व उनके पिता श्री महानन्द यादव को 10-10 लाख रुपये के चेक भी प्रदान किए। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिवार की हर सम्भव सहायता करेगी।

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य रखने को कहा। उन्हांेने बच्चों की आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए हर तरह के सहयोग दिए जाने का आश्वासन भी दिया। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने शहीद के इस गांव को प्राथमिकता के साथ सुविधाएं सुलभ कराए जाने का भी आश्वासन दिया।

श्री यादव ने प्रदेश सरकार की तरफ से उत्तराखण्ड की घटना में मारे जाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्हांेने कहा कि प्रदेश के जिन लोगों की मौत इस भयंकर त्रासदी में हुई है उनके परिजनों को प्रदेश सरकार द्वारा हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर जनपद के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

मार्ग दुर्घटना में 02 की मृत्यु, 05 लोग घायल
थाना गोपीगंज क्षेत्रान्तर्गत गोपपुर चैराहा के  पास कस्बा गोपीगंज से मिर्जापुर सवारिया लेकर जा रही प्राइवेट बस नं.  यूपी-72सी-9672 असंतुलित होकर पलट कर सड़क किनारे गिर गयी। जिसमंे दबकर 02  व्यक्तियों 1.उमेश तिवारी उम्र 23 वर्ष पुत्र शिवशंकर तिवारी, निवासी ग्राम  जगन्नाथपुर, थाना गोपीगंज, व बस खलासी सुग्गी उम्र 17 वर्ष पुत्र गुलाब  चन्द, निवासी सरपताह, थाना ज्ञानपुर, जनपद संतरविदासनगर की मौके पर मृत्यु  हो गयी तथा 05 लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती  कराया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

भाजपा से बाहर पर क्रेज बरकरार डा. बच्चा पांडेय
दीन दयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित संगोष्ठी में सोमवार को शामिल होने खलीलाबाद आए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संजय भाई जोशी का क्रेज कार्यकर्ताओं के बीच देखने लायक रहा। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मतभेदों के चलते पार्टी से बाहर किए गए इस नेता को यहां के कार्यकर्ताओं ने सर आंखों पर बैठा लिया। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से लेकर वापसी तक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का जमावड़ा उनके सम्मान में लगा रहा। संजय भाई जोशी लोक भारती के तत्वावधान में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने के लिए खलीलाबाद रेलवे स्टेशन प्रात: दस बजे पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का हुजूम पहले से एकत्र था। ट्रेन से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उनको वाहनों के लंबे काफिले के साथ भाजपा के एक नेता के आवास पर ले जाया गया, जहां से वे तैयार होकर संगोष्ठी में पहुंचे। लोक भारती के सचिव त्रयंबक नाथ त्रिपाठी द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी में संजय जोशी ने भाजपा की नीतियों की वकालत की। उन्होंने यहां तक कहा कि जो चुनौती सामने वर्तमान में है, उसका मुकाबला सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने भाजपा से जुड़ने का आ ान भी लोगों से किया। संगोष्ठी में इनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह, परशुराम कुशवाहा, महामंत्री नरेंद्र सिंह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी, क्षेत्रीय संयोजक समीर सिंह, पूर्व क्षेत्रीय संयोजक अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व लोक सभा प्रत्याशी शरद त्रिपाठी, खेलकूद प्रकोष्ठ के सह संयोजक सज्जन मणि त्रिपाठी मंचासीन रहे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब संजय जोशी स्टेशन के लिए रवाना हुए तो मंचासीन सभी भाजपा के दिग्गज नेता उन्हें छोड़ने गए। इन नेताओं के अलावा राम जियावन मौर्य, चिरंजीव चौरसिया, सुभाष यदुवंश, राजेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतबान राय, गंगा सिंह सैंथवार, राकेश मिश्र, मगहर के चेयरमैन अश्रि्वनी गुप्ता, बस्ती नगर पालिका अध्यक्ष अशोक गुप्ता, दुर्गा राय, संजीव राय, श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व चेयरमैन पवन तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर उन्हें विदा किया। संजय जोशी के जनपद दौरे की खास बात यह रही कि उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बातचीत करने पहुंचे पत्रकारों को यह कहकर टाल दिया कि मुझे पता है कि आप क्या पूछेंगे। इस लिए मुझे कुछ भी नहीं बोलना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

एफडीआई के आने से देश में बढ़ेगी बेरोजगारी
भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय भाई जोशी ने खुदरा व्यवसाय में विदेशी पूंजी  निवेश की मंजूरी के निर्णय पर केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने  कहा कि इस फैसले से देश में रोजगार वृद्धि नहीं बल्कि बेरोजगारों की संख्या  में इजाफा होगा। यह फैसला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विदेशी ताकतों के  दबाव मे आकर लिया है। वह सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि मुख्यालय स्थित हीरा  इंटर कालेज के अरविंद आडिटोरियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के  पूर्व संध्या पर आयोजित गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में शामिल होने आए थे।  खुदरा व्यवसाय में विदेशी पूंजी निवेश की मंजूरी पर केंद्र सरकार से संजय  जोशी ने सवाल पूछा कि आखिर क्या कारण है कि अमेरिका से वालमार्ट और ब्रिटेन  से केस्को को हटाया जा रहा है। अगर इससे खुशहाली आनी होती तो वहां की  आर्थिक तंगहाली तो इससे दूर हो जानी चाहिए थी और इन कंपनियों में छंटनी की  बजाए बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हो  पाया। केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार को अब खुले तौर पर बढ़ावा देने का आरोप  मढ़ते हुए जोशी ने कहा कि देश में एक वालमार्ट के खुलने से देश में 1,800  खुदरा व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आड़े  हाथों लेते हुए कहा कि खुदरा में विदेशी पूंजी निवेश की मंजूरी से  प्रधानमंत्री को 500 करोड़ डालर का शेयर मिलेगा। इसलिए जानबूझकर देश की  जनता को गुमराह किया जा रहा है। यदि ऐसा होता तो खुद विदेशी अखबार एफडीआई  का विरोध नहीं करते। उन्होंने बारी-बारी से संप्रग को समर्थन देने वाले  दलों पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने यूपीए को समर्थन देने वाली सपा और  बसपा को सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला दल बताया। सरकार का काम समाज  बनाना और लोगों के हितों की चिंता करना होता है। डीजल की कीमत में वृद्धि  और रसोई गैस से सब्सिडी हटाने पर कहा कि इससे जनता की कमर टूट जाएगी।  उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल का सपना भारत में एकात्मवाद को स्थापित करना  है, न कि समाज को बांटना। पंडित जी ने सत्ता को दशा और दिशा देने का काम  किया है। इसलिए वह दीनों के दयाल के रुप में जाने जाते हैं। समारोह को  विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह ने कहा  कि व्यक्ति के सोचने की पद्धति एकात्मवाद कहलाती है। उन्होंने कहा कि  राजनीतिक एवं एकात्म मानववाद भ्रम को तोड़ने का काम करता है। इसी सोच के  साथ वह समाज को नई दिशा देने का काम करते थे। अध्यक्षता करते डा. रामसुभग  ओझा ने कहा कि पंडित दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलकर ही एक सभ्य समाज की  स्थापना की जा सकती है। इससे पूर्व समारोह के अतिथियों का स्वागत फूलमाला  पहनाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदुपरांत कार्यक्रम संयोजक त्रयंबक  नाथ तिवारी ने मनपत्र पढ़ा और जिले में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में  निचले स्तर पर कार्य करने वाले व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। आयोजक  मंडल एवं लोकभारती के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ तिवारी ने आभार ज्ञापित किया।  इस मौके पर नरेंद्र सिंह, शरद त्रिपाठी, हरीश द्विवेदी, समीर सिंह, श्रीराम  चौहान, इंद्रजीत मिश्र, सेतवान राय, दुर्गा राय, आनंद त्रिपाठी, देवेंद्र  मिश्र, सतविंदर पाल सिंह, संजीव राय सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।  इस असवर पर पवन सुख मौर्य और फूल चंद यादव को अंग वस्त्र और भारत माता का  चित्र देकर सम्मानित किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

श्रेष्ठ मानव व कर्मयोगी थे दीन दयाल उपाध्याय - संजय जोशी
एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय श्रेष्ठ मानव व कर्मयोगी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान उनका मिशन था। वे सामान्य परिवार में पैदा हुए थे और कर्म के बल पर समाज को दिशा देने का कार्य किए। उक्त विचार सोमवार को लोक भारती द्वारा हीरा लाल राम निवास इंटर कालेज में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संजय भाई जोशी ने व्यक्त किए। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने राजनीति में चरित्रवान लोगों की जरूरत बताई। ऐसे लोग जब राजनीति में आएंगे तो समाज का अंधकार दूर होगा और उजाला आएगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि वे सात वर्ष की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक बन गए। पंडित जी ने अपने मामा के नौकरी करने के आग्रह को ठुकराकर राष्ट्र सेवा का रास्ता चुना। इसके लिए वे संघ के प्रचारक निकले। 1952 में जब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की तो दीन दयाल जी ने इस संगठन की दशा ठीक करने व दिशा देने की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने एकात्म मानववाद का सिद्धांत समाज को दिया। श्री जोशी ने कहा कि विश्व के समक्ष जो चुनौतियां हैं,उसका मुकाबला एकात्म मानववाद से ही किया जा सकता है।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित जी ने ताउम्र देश व समाज के बारे में चिंतन किया। इनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज के गरीब तबके का उत्थान किया जा सकता है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में संस्कृताचार्य डा. राम सुभग ओझा ने कहाकि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन को आत्मसात करके राष्ट्रीय चेतना जागृत की जा सकती है। संगोष्ठी को संबोधित करते आयोजक त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन को सबके समक्ष रखा। उन्होंने संजय भाई जोशी समेत सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संगोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम कुशवाहा, क्षेत्रीय संयोजक समीर सिंह, उपेंद्र शुक्ल, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, अष्टभुजा शुक्ल, शरद त्रिपाठी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी, जिला संयोजक बलराम यादव, सुभाष यदुवंश, राजेश सिंह, सेतबान राय, गंगा सिंह सैंथवार, राकेश मिश्र, अरुण सिंह, अश्रि्वनी गुप्ता, अशोक गुप्ता, दुर्गा राय, संजीव राय, वीरेंद्र सिंह, शंभू तिवारी, आनंद त्रिपाठी, राम बहादुर मिश्र, अष्टभुजा पांडेय, ब्रजेशराय, श्याम सुंदर वर्मा, शिवाजी शुक्ल, पवन तिवारी, अमरेश राय, राजेश वर्मा, श्रवण पांडेय, चिरंजीव चौरसिया, सज्जन मणि तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com