UP News Live » बागपत

जिस तरह जोगेंद्र मंडल ने 1947 में दलितों के साथ विश्वासघात किया था, आज मायावती भी वही कार्य कर रही हैं - योगी आदित्यनाथ
मायावती कहती हैं कि उन्हें केवल मुस्लिम वोट चाहिए, बाकी नहीं चाहिए, मैं कहता हूं कि यही बाकी वोट हमें चाहिए

सपा की सरकार में मंत्री रहे आजम खां ने दंगाइयों को संरक्षण दिया, निर्दोष को जेल भेजा और दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया

चैधरी चरण सिंह महान किसान नेता थे, लेकिन उनके पुत्र दंगाइयों के साथ जाकर खड़े हो गए

मुलायम सिंह और चैधरी चरण सिंह की विरासत उनके बेटे संभाल नहीं पाए, एक ने पिता को बाहर निकाल दिया और दूसरे ने पिता के आदर्शों को तिलांजलि दे दी

अजहर मसूद का काम बहुत जल्द तमाम होने वाला है

कांग्रेस और सपा-बसपा के डीएनए पर सवाल खड़ा होता है, क्योंकि ये लोग सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सेना से सबूत मांग रहे हैं

लखनऊ 08 अप्रैल 2019, बिजनौर/मुजफ्फरनगर/शामली/बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कि कल एक जनसभा में मायावती ने कहा है कि उन्हें केवल मुस्लिम वोट चाहिए, बाकी नहीं चाहिए। भाइयों एवं बहनों यही बाकी वोट लेने मैं यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा-बसपा के डीएनए पर सवाल खड़ा होता है, क्योंकि ये लोग सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक को लेकर सेना से सबूत मांग रहे हैं। बिजनौर में उन्होंने कहा कि यहां की सीट से उत्तर प्रदेश की 80 सीटें प्रभावित होंगी। इसलिए मेरा विनम्र आग्रह है कि अपने वोट का सही प्रयोग करें।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1946 व 1947 में जोगेंद्रनाथ मंडल ने दलित राजनीति करते हुए मुस्लिम लीग में शामिल होकर देश के साथ विश्वासघात किया था। जोगेंद्रनाथ मंडल दलित-मुस्लिम एकता के नाम पर देश का बंटवारा करवा दिया। वे पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री बने, लेकिन पाकिस्तान में दलितों की दुर्दशा को वे रोक नहीं सके। जिससे वे 1950 में कलकत्ता वापस आ गए। 1968 में उनकी मौत हो गई। जिस तरह दलितों के साथ जोगेंद्रनाथ मंडल ने विश्वासघात किया था, यही कार्य अब मायावती कर रही हैं। यह देश फिर से विश्वासघात का शिकार नहीं होगा।

योगी ने मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए गौरव और सचिन का भी नाम लिया। मुजफ्फरनगर दंगे के समय सचिन और गौरव के मारे जाने पर चैधरी अजित सिंह कहां थे। उस समय वह विदेश चले गए थे। उस समय सपा सरकार में आजम खां मंत्री थे। आजम खां ने दंगाइयों को बचाने का कार्य किया। निर्दोष लोग जेल भेज दिए गए, जबकि सपा की सरकार ने दंगाइयों को सम्मानित करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि चैधरी चरण सिंह महान किसान नेता थे, लेकिन उनके पुत्र दंगाइयों के साथ जाकर खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे बड़ा दुख हुआ उस बयान को पढ़कर जिसमें जयंत चैधरी ने कहा कि मैंने जाटों का ठेका नहीं ले रखा है। मुलायम सिंह और चैधरी चरण सिंह की विरासत उनके बेटे संभाल नहीं पाए। एक ने पिता को बाहर निकाल दिया और दूसरे ने पिता के आदर्शों को तिलांजलि दे दी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा की सरकार में दंगों ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। कैराना और कांदला से सैकड़ों परिवार पलायन कर गए। सपा-बसपा और लोकदल की सरकार में अपराधियों को शरण दिया जाता था। अपराधी गुंडा टैक्स वसूल कर उनके मंत्रियों को देते थे। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अपराधी या तो जेल में हैं या फिर उनका राम नाम सत्य ही की यात्रा पर निकल गए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र ने साबित कर दिया कि उसे देश की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी का कोई भरोसा नहीं है कि वह कश्मीर के पत्थरबाजों को  भी भत्ता देने की घोषणा कर दें।

उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान भारत से घबरा रहा है कि भारत हमला कर देगा, भारत तबाह कर देगा, विश्व बिरादरी में  पाकिस्तान शोर मचा रहा है। पाकिस्तान को हमेशा के लिए जयश्री राम हो जाना है। अजहर मसूद का काम बहुत जल्द तमाम होने वाला है।

1947 में बापू (महात्मा गांधी) ने कहा था कि कांग्रेस का काम समाप्त हो गया है, अब कांग्रेस का विसर्जन कर दो। वह जानते थे कि कांग्रेस का मतलब अब एक परिवार होने जा रहा है। अब पार्टी का विसर्जन होगा। बापू के सपने को साकार करने के लिए भाई-बहन आ चुके हैं। दोनों पार्टी का विसर्जन करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा पर बात करते हुए कहा कि पहली सरकार ने कांवड़ यात्रा पर अंकुश लगाने का कार्य किया। लेकिन हमने यूपी और अन्य सरकार के साथ वैठक कर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। यह भगवान शिव की यात्रा है न कि शव यात्रा है। डीजे भी बजेगा घंटे घड़ियाल भी बजेंगे। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी कारायी गयी।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हुआ। उनकी देखादेखी मायावती भी गन्ना किसानों पर बोल पड़ी। मैं कहता हूं कि मायावती को इस मुद्दे पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। क्योंकि मायावती ने 21 चीनी मिलों को बंद करवा दिया। गन्ना किसानों का भुगतान मायावती कर सकीं और न ही अखिलेश यादव। 2011 से गन्ना मूल्य का बकाया था। भाजपा सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में 62 हजार करोड़ रुपए गन्ना मूल्य का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि जब तक खेत में एक-एक गन्ना खड़ा है, मिलें बंद नहीं होंगी।

गहरी संवेदना व्यक्त की
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में नाव पलटने से हुई 22 लोगों की असामयिक मृत्यु पर शोक जताते हुए मृत्तको के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। आज प्रातः यमुना नदी में घटित इस घटना से भारतीय जनता पार्टी परिवार शोकाकुल है। शोक की इस घडी में ईश्वर मृतकों के  परिवारजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

दिवंगत आत्मा के प्रति प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, श्री प्रकाश शर्मा, अश्वनी त्यागी, कान्ता कर्दम, जसवन्त सैनी, जेपीएस राठौर, रामनरेश रावत, रामबाबू निषाद, राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनूप गुप्ता, सुभाष यदुवंश, गीता शाक्य, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, गोविन्द नारायण शुक्ला, रंजना उपाध्याय, अमर पाल मौर्य, कामेश्वर सिंह, महेश चन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश अवस्थी, देवेन्द्र सिंह, धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र, डा0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, शलभ मणि त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, समीर सिंह, प्रदेश सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, सह संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अभय कुमार सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

जनपद बागपत/थाना कोतवाली क्षेत्र में अपराधी की हत्या
दिनांक 02/03-07-2017 को रात्रि में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत  ग्राम बलीभानको निवासी राहुल उम्र  23 वर्ष पुत्र राजू उर्फ राज कुमार की  चैपाल के पास अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी ।

उल्लेखनीय है कि मृतक राहुल पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 65/17  धारा  392 भादवि में जेल में बंद था और 9-3-2017 को जेल से छूटकर आया था । जिसके  विरूद्ध थाना कोतवाली पर चोरी, लूट, हत्या के प्रयास आदि के एक दर्जन  अभियोग पंजीकृत हैं ।

इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0  431/17 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के  प्रयास किये जा रहे हैं ।

आज बागपत जनपद के हजारों लोगों ने नवाब कोकब हमीद तथा श्री सलीम चौधरी के नेतृत्व में
आज बागपत जनपद के हजारों लोगों ने नवाब कोकब हमीद तथा श्री सलीम चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चौ. अजित सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं मथुरा से लोकसभा सांसद श्री जयन्त चौधरी भी उपसिथत थे।

इस मौके पर चौ. अजित सिंह ने मुजफ्फरनगर दंगों पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह दंगा राजनीतिक दंगा था। ये भाजपा और सपा की साजिश थी। जो पंचायतें प्रशासन के खिलाफ होनी थीं, उन्हें हिन्दू-मुसिलम रूप दिया गया। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि हमें सदभाव स्थापित करने की आवश्यकता है।

सांसद श्री जयन्त चौधरी ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश की हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश के हालात पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। उन्होंने सपा और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां समाज को तोड़ने का कार्य कर रही हैं। ये मौकापरस्त राजनीति करने वाले दल हैं। उन्होने कहा कि देश और समाज मेहनत से आगे बढ़ता है, लड़ार्इ-झगड़े से नहीं। रालोद महासचिव ने कहा कि राज्य में सड़क, बिजली और पानी की सिथति बदहाल है। जहां सड़क, बिजली पानी न हो ऐसी सरकार को उखाड़ फेंक देना चाहिए और ऐसी सोच बदल देनी चाहिए। रालोद महासचिव ने लोगों से 30 जनवरी को आगरा में होने वाली संकल्प रैली में एकत्रित होने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान और नौजवान इस आयोजन में सहयोग करें और समाज को शांति का संदेश दें। युवा सांसद ने कहा कि गरीब, किसान और नौजवान एक होकर इस देश को नर्इ दिशा दें।

इस मौके पर रालोद के विधान परिषद के सदस्य श्री मुश्ताक चौधरी, श्री अनीश कुरैशी, रालोद महासचिव श्री ऐहतेशाम रहीम खान, श्री अशिवनी तोमर, डा. महक सिंह तथा मुसिलम समुदाय के धर्मगुरुओं समेत हजारों लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

शहीद परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज पूछं में शहीद हुए सैनिक रामेन्द्र चैधरी के निवास ग्राम डांगलौली में परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाये व्यक्त की। डा0 बाजपेयी ने कहा कि शहीदों का सम्मान देश का सर्वोच्चय सम्मान होना चाहिए। शहीदों की शाहदत को नमन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शहीद परिवार के साथ है। हम सरकारों से मांग करेंगे कि उनके परिवार से एक सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए तथा भरपूर आर्थिक मदद भी मिलनी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष कूल प्रकाश व पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी वेदपाल सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शहीद के घर गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

लोकदल प्रमुख अजीत सिंह के अत्यन्त करीबी शैलेन्द्र सिंह हजारों प्रशंसको के साथ भाजपा में शामिल
लोकदल के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री अजीत सिंह के करीबी रहे शैलेन्द्र सिंह आज अपने हजारों प्रशंसको को साथ बागपत में भाजपा के राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी से एक समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालो में लगभग 50 ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, शामली जिले के ऐलम से पूर्व चेयरमैन अश्वनी कुमार भी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज बागपत के 2 कार्यक्रमों में शामिल होकर प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार पर जमकर प्रहार किया।

डा0 बाजपेयी ने प्रदेश की सपा सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का कानून व्यवस्था पर से दिन पर दिन नियंत्रण समाप्त होता जा रहा है। अधिकारी संवैधानिक मर्यादाओं को छोड़कर चरण वन्दना में जुटे हुए है। प्रदेश में अपराधो की बाढ़ आ गयी है। सरकार आये दिन उत्सवों का आयोजन करने में व्यस्त है। केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में मंहगाई चरम पर है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है, घोटालों दर घोटालों से घिरी सरकार पर से जनता का विश्वास उठ गया है। जनता भाजपा की ओर आशाभरी निगाहों से देख रही है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को लेकर सतत् संघर्ष के लिए जुटने का आव्हान किया।

उक्त दोनों कार्यक्रमों की जानकारी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

02 चोर/लुटेरे गिरफ्तार, लूटा गया 20510 रूपये नकद, सिम कार्ड, रिचार्ज कूपन बरामद
थाना छपरौली पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम तिलवाडा  की रजवाहे की पुलिया के पास से 02 अभियुक्तों 1. पवन त्यागी निवासी ग्राम  ओढापुर चैबली थाना छपरौली जिला बागपत 2. गिरीष उर्फ छोटू निवासी हरीराजपुर  थाना सडपुरा जिला एटा हालपता निवासी ग्राम व थाना दोघट को गिरफ्तार किया  गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध अग्नेयास्त्र व लूट के  20510 रूपये नकद, सिम कार्ड, रिचार्ज कूपन व अन्य व्यक्तियों की आई0डी0  बरामद हुयी।

पूछताछ पर अभियुक्तों ने कई लूट/चोरी की घटनाओं को  किया जाना स्वीकार किया है। इस संबंध में थाना छपरौली पर अभियोग पंजीकृत कर  विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

चै. अजित सिंह की बागपत को एनसीआर क्षेत्र योजना 2021 में शामिल करने की पहल
बागपत जनपद को एनसीआर क्षेत्र योजना 2021 में शामिल करने तथा विकास के संबंध में नेशनल केपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड (एनसीआर प्लानिंग बोर्ड) ने कहा है कि उसे अब तक बागपत-बड़ौत क्षेत्र के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोई भी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुनियादी ढ़ांचा परियोजनाएं विशेषतः सीवेज तथा जल क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को नहीं दी है। यह बागपत जनपद के विकास के प्रति राज्य सरकार का सुस्त रवैया दर्शाता है।

इस मामले पर नागर विमानन मंत्री चै. अजित सिंह ने चिंता जताते हुए पिछले माह शहरी विकास मंत्री श्री कमल नाथ तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को पत्र लिकखर बागपत जनपद को एनसीआर क्षेत्र योजना 2021 में शामिल करने की मांग की थी। बोर्ड ने बागपत-बड़ौत को क्षेत्रीय केन्द्र के लिए चिन्हित किया है और इसे उन्नत औद्योगिक तथा अन्य आर्थिक गतिविधियों एवं उच्चतर प्रकार के सेवा कार्यों के लिए प्रस्तावित किया है।

बोर्ड की मेम्बर सेक्रेटरी श्रीमती नैनी जयसीलन ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी को दिनांक 16 अगस्त 2012 को पत्र लिखकर कहा है कि प्लानिंग बोर्ड ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं के लिए कुल ऋण का केवल 12 प्रतिशत ऋण प्रदान किया है जबकि एनसीआर में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 32 प्रतिशत है।

प्लानिंग बोर्ड अपने क्षेत्र में आने वाली बुनियादी ढ़ांचा परियोजनाओं के लिए विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों/राज्य सरकार को परियोजना लागत का 75 प्रतिशत तक का ऋण अनुदान प्रदान करता है। इसके बावजूद भी राज्य सरकार ने बोर्ड को विस्तृत रिपोर्ट नहीं भेजी है।

चै. अजित सिंह ने कहा कि जनपद बागपत दिल्ली से 30 किमी की दूरी पर स्थित है तथा भौगोलिक संरचना के अलावा यह आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। दिल्ली के नजदीक स्थित होने के कारण यह जनपद विभिन्न अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय/राजकीय संस्थानों/संगठनों के लिए महत्वपूर्ण वैकल्पिक स्थान ले सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

बी.एस.एफ जवान ने पिता और भाई की गोली मारकर की हत्या।
प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर पश्चिम बंगाल में बी.एस.एफ में तैनात जवान  प्रवीण कुमार उर्फ बिटटू ने अपने ही पिता व भाई की पत्नी के नाम लाइसेन्सी  बंदूक से हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com